अब तक के प्रमुख समाचार
यूपी: नेपाल से जुड़े सरहद पर 31 लाख की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
भाजपा में दबाव महसूस हो रहा था, भाजपा में मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार हुआ -शत्रुघ्न सिन्हा
UP-TET परीक्षा: याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मिलेगा फायदा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
यूपी-टीईटी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 फरवरी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने के आदेश हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को दिए हैं। लेकिन न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही यह राहत प्रदान की जाएगी। वहीं टीईटी के उत्तरमाला विवाद पर अब महाधिवक्ता राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे।
न्यायमूर्ति आरएस चौहान की एकल सदस्यीय पीठ ने रिजवान व 103 अन्य समेत 28 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह आदेश शुक्रवार को दिया था। वहीं सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विशेषज्ञ कमेटी की उस रिपोर्ट के बारे में सरकार से पूछा, जिनके आधार पर परीक्षा से सम्बंधित उत्तरमाला को सरकार द्वारा सही होने का दावा किया जा रहा है।
न्यायालय ने कहा कि 12 जनवरी के आदेश के बावजूद अब तक रिपोर्ट क्यों नहीं दाखिल की गई। इस पर सरकार की ओर से सफाई दी गई कि अगली सुनवाई पर वह इसे पेश कर देगी। उल्लेखनीय है कि उक्त याचिका में यूपी-टीईटी 2017 के परीक्षा से सम्बंधित उत्तर माला को चुनौती दी गई है। याचिकाओं में कहा गया है कि परीक्षा में 16 प्रश्न संशयात्मक हैं, पांच प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए हैं।
दिल्ली: अंकित सक्सेना को गैर मजहब की लड़की से प्यार करने के बदले में मिली मौत
राजेश सोनी | Navpravah.com
पश्चिमी दिल्ली के ख्याल इलाके में रहने वाले अंकित सक्सेना की गैर मजहब की लड़की से प्यार करने की सजा मौत के रूप में मिली है। गुरुवार की देर शाम लड़की के घरवालों ने अंकित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बता दें कि अंकित सक्सेना रात करीब 8 बजे स्कूटी से घर लौट थे, उसी वक़्त रास्ते में 4 लोगों ने अंकित पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं से अंकित के गले पर वार किया। अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस हत्या के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 3 आरोपियों में से एक नाबालिग है। इन तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में सुधरने के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव है। प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए सुरक्षा के मध्यनज़र अर्धसैनिक बल और पुलिस को तैनात कर दिया है।
पुलिस अंकित की हत्या को ऑनर किलिंग का केस मान कर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में अंकित की हत्या की गई है। 23 साल का अंकित घर के पास रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। अंकित जिस लड़की से प्यार करता था, वो दूसरे धर्म की थी। लड़की के परिवार वालों ने अंकित को उससे दूर रहने की धमकी दी, लेकिन अंकित ने लड़की से रिश्ता तोड़ने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि अंकित के इनकार के बाद ही उसकी हत्या की गई।
लड़की ने दिखाया साहस:
अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया। लड़की ने कहा कि वह अंकित से प्यार करना चाहती थी, लेकिन उसके घर वाले तैयार नहीं थे। इसलिए लड़की ने हत्या का आरोप अपने घरवालों पर ही लगाया है। उसने आगे बताया कि अब मुझे घरवालों से जान का खतरा है।
रोज बफे सिस्टम में खाना खाते हैं, तो हो जाइए सावधान!
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
अगर आप बर्थडे या शादी की पार्टियों में बफे का खाना खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे आप जल्द ही बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। एक ताजा सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। इस सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार, आज के दौर में बफे का खाना खाने से ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं।
इस बारे में ब्रिटेन के कुछ पर्यटन विशेषज्ञों ने बताया कि लाइन में खड़े होकर अलग-अलग प्रकार के व्यंजन थाली में लेकर खाने वाली व्यवस्था यानि बफे, लोगों को बीमार बना रही है। बफे में परोसा गया ज्यादातर खाना बार-बार गर्म करने से खाने की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इस सर्वे में पता चला है कि हर छह व्यक्ति में से एक व्यक्ति बाहर का खाना खाने से बीमार पड़े हैं। जिनमें से लगभग 77 प्रतिशत लोगों को कहना था कि उनकी सेहत खराब होने का कारण होटल में रुकना और वहां का खान-पान है।
विशेषज्ञों के अनुसार, खाने को थोड़ा-थोड़ा हर बार गर्म किया जाए, तो ऐसा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस सर्वे में सामने आया है कि पर्यटन के लिहाज से होटल की साफ-सफाई और खाने की क्वॉलिटी के मामले में यूरोप सबसे निचले स्तर पर पाया गया है। 57 प्रतिशत लोगों ने हॉलीडे के लिए यूरोप को नकारा है। जबकि 77 प्रतिशत ऐसे हैं, जो यूरोप इसलिए नहीं जाना चाहते, क्योंकि यहां के होटल, खाना, पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं।
ब्रिटेन में पर्यटन के कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने उनसे मुआवजा देने को कहा, क्योंकि बड़े-बड़े होटल और रिसोर्ट में बने खाने से उन्हें दिक्कत होने लगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन जगहों पर बनने वाला खाना बफे के रूप में परोसा जाता है और वो कई घंटों तक यूहीं पड़ा रहता है और उसे बार-बार गर्म कर दिया जाता है। वहीं ब्रिटेन ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन का कहना है कि 2013 से लेकर आज तक हॉलीडे से जुड़े मुआवजे की शिकायतों में 6 गुना इजाफा हुआ है।
यूपी में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने किए 24 घंटे में 8 एनकाउंटर और 14 अरेस्ट
अनुज हनुमत | Navpravah.com
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले ही कहा था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई, तो अपराधियों को ये प्रदेश छोड़कर जाना होगा। अपने कथन को सच साबित करते हुए, योगी सरकार में यूपी पुलिस के तेवरों ने इतना तो स्पस्ट कर दिया है कि किसी भी स्थिति में अपराधी बख्शे नही जाएंगे। इस सरकार में बदमाशों की शामत आ गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पुलिस के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। ऐसे में लगातार प्रदेश में मुठभेड़ के बाद बदमाशों की धर-पकड़ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अगर पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यवाही की बात करें, तो पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर करीब 8 एनकाउंटर कर बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए हैं। एनकाउंटर में एक ईनामी बदमाश की मौत हो गई है, जबकी 14 गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
1. सूबे की राजधानी लखनऊ में एनकाउंटर में डकैतों का गिरोह पकड़ा गया
लखनऊ के थाना कृष्णा नगर इलाके में डकैतों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हो गए, जबकि 2 को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को अस्पलाम में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि लखनऊ के चिनहट और काकोरी जैसे इलाकों में पिछले कुछ दिनों से डकैती की घटनाएं बढ़ गई थीं। डकैतों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सूचना मिलने पर अपना जाल बिछाया और डकैती को अंजाम देने जा रहे डकैतों को धरदबोचा। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गैंग का नाम ‘बावरिया गैंग’ है, जो कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर रहता है।
2. मोबाइल बेचने के बहाने धोखाधडी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
दिल्ली से सटे नोएडा फेस 3 इलाके में कल देर शाम एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान, हथियार और लूटी गई लग्जरी कार बरामद की है। ये बदमाश लोगों को OLX पर सेकंड हैंड मोबाइल फोन या कार बेचने के बहाने से बुलाकर लूटपाट करते थे। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो इनामी बदमाश ऐसी ही किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल फैलाया गया।
3. सीएम योगी की कर्मस्थली गोरखपुर में हत्या के आरोपी ईनामी बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा
आज तड़के चार बजे गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर में पुलिस की ईनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों सहित दो थानों के एसओ भी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक बदमाश पर 50 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। दोनों बदमाशों पर 28 जनवरी को एक हार्डवेयर व्यापारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में थी।
4. मेरठ में 15000 की ईनामी बदमाश गिरफ्तार
मेरठ पुलिस भी बेखौफ बदमाशों के खिलाफ अब एक्शन में नजर आ रही है। दरअसल मेरठ पुलिस को हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक 15000 के ईनामी बदमाश फकरुद्दीन की तलाश थी। आज थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में फकरुद्दीन को पुलिस ने चेंकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल फखरुद्दीन को इलाज के लिए पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
5. एनकाउंटर में लूट और हत्या का आरोपी मारा गया
यूपी-नोएडा एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय बने इन्द्रपाल जाट को मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इंद्रपाल पर 25000 रुपए का ईनाम था। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के खतौली मार्ग का है। यहां एक जंगल मे कुछ बदमाशों के छुपे होने की सूचना पर यूपी-नोएडा एसटीएफ की टीम व मीरापुर पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें कुख्यात बदमाश इन्द्रपाल जाट घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि 3 अन्य बदमाश फारार हो गए। पुलिस ने बताया कि इन्द्रपाल पर 3 दर्जन से ज्यादा लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं।
6. हापुड़ में 2 एनकाउटर, 4 अरेस्ट, हथियार बरामद
हापुड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पिलखुवा और ढादिना इलाकों में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटरों में चार बदमाशों को अरेस्ट किया है और इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। खबर है कि ये बदमाश लूट की वारदात को अन्जाम देकर फरार हो रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7. चित्रकूट में डकैत बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ , एक डकैत को लगी गोली ,पुलिस ने दबोचा
धर्मनगरी चित्रकूट में दशकों से डकैतो का आतंक रहा है। बुन्देलखण्ड के सबसे बड़े इनामी डकैत बबुली कोल और उसके एक दर्जन साथियों के मारकुंडी स्थित जमुनिहाई के जंगलो में होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने गैंग को घेर लिया और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसी बीच गैंग का हार्डकोर 25 हजार का इनामी डकैत जियालाल पुलिस की गोली का शिकार हो गया। पुलिस ने घायल डकैत को हथियारों के साथ पकड़ लिया है। फिलहाल उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। खबर लिखे जाने जंगलो से आ रही खबर के अनुसार डकैतो की तलाश में चित्रकूट पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
पाकिस्तान से प्रशिक्षित 2 आतंकी बारामुला में गिरफ्तार
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
सेना के जवान और सीआरपीएफ की मदद से बारामुला में दो आतंकवादी पकड़े गए हैं। पाकिस्तान से प्रशिक्षित इन आतंकवादियों को वैध वीजा पर पाकिस्तान भेजा गया था, जहां इन्हें हथियार चलाने का प्रसिक्षण दिया गया। जिसके बाद ये आतंकवादी लगातार कश्मीर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में जब आतंकियों से पूछताछ की गई, तो कई चौकानेवाली बातें सामने आई। आतंकियों ने सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष कई बातों का खुलासा किया। इन दोनों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कई और लड़कों के साथ दी गई थी। उनमें ज्यादातर बलूचिस्तान के रहनेवाले थे और उनकी उम्र दस वर्ष तक की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, इन आतंकियों को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्यायोग से वीज़ा दिया गया है। यहां पर यह गौर करनेवाली बात है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान पुलिस ने आतंकियों के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जिसमें ऐसे युवा लड़कों को आकर्षित कर पाकिस्तान आने और उन्हें आतंकवाद से जुड़ने के लिए कहा जाता है। पकिस्तान अपनी सेना के मदद से आतंकवादियों को भारतीय सीमा में अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश पहले भी करता रहा है। गौरतलब है की पिछले महीने ही भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।
वहीं आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने CRPF जवानों को एक बार फिर निशाना बनाया है। आतंकियों ने जवानों पर छिपकर ग्रेनेड फेंककर हमला किया है। आतंकियों के इस हमले में अब तक 2 जवान और 2 नागरिकों के घायल होने की खबर मिली है।
रिजवी के बयान पर आजम खान का पलटवार, कहा, “पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं, यूरोप भेजो”
राजेश सोनी | Navpravah.com
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने वाले मुसलमानों को पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाने के लिए कहा है। रिजवी के इस बयान पर सपा नेता आजम खान ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को कहीं भेजना है, तो यूरोप भेजो।
राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले मुस्लिम पर दिए गए बयान की आजम खान ने आलोचना की है। आजम खान ने कहा कि राम मंदिर का विरोध कर रहे मुस्लिमों को अगर वाकई देश से बाहर भेजना है, तो किसी ऐसी जगह भेजो, जहां उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। राजनेता उन्हें ऐसी जगह जाने की बात क्यों कहते हैं, जहां पर पहले ही रोटी की दिक्कत हो। वहीं आजम ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश का बादशाह ऐसा होना चाहिए, जो यूरोप भेजे।
राजवी ने आज सुबह कहा कि जो लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं और बाबरी मस्जिद चाहते हैं, ऐसे कट्टर मानसिकता वाले लोगों को पाकिस्तान या बंग्लादेश चले जाना चाहिए। ऐसे मुसलमानों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। रिजवी ने बताया कि मस्जिद के नाम पर जो जिहाद फैलाना चाहते हैं, उन्हें जरूर चले जाना चाहिए और आईएसआईएस प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के गुट में शामिल होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मुस्लिम मौलवी देश को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान चले जाना चाहिए।
रिजवी के इस बयान पर शिया धर्म गुरु भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि रिजवी को साम्प्रदायिकता फैलाने के आरोप में जेल में डाल देना चाहिए। शिया उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन इंकलाबी ने कहा कि रिजवी एक अपराधी हैं और उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है।
असम: रिलायंस के 2500 करोड़ के निवेश से 80 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि अब उनकी कंपनी असम के अलग-अलग सेक्टरों में 2500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने जा रही है। आज मुकेश अंबानी गुवाहाटी में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2018’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने असम में निवेश करने की बात कहते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
यह निवेश असम में खुदरा कारोबार, पेट्रोलियम, दूरसंचार, पर्यटन और खेलों के क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे आने वाले तीन सालों में करीब 80 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य में रिटेल डिवीजन को आने वाले समय में बढ़ाकर 40 किया जाएगा और रिलायंस इंडस्ट्रीज असम के 145 तहसील मुख्यालयों पर अपने नए ऑफिस खोलेगी।
गुवाहाटी में चलने वाले दो दिवसीय समिट के जरिए सरकार निवेशकों को राज्य की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और जियो-स्ट्रैटेजिक फायदों की जानकारी देगी। कार्यक्रम के पहले दिन भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आसियान देशों का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी कृषि आधारित देश हैं, इसलिए केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए काम कर रही है, सभी किसानों को जल्द लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सोनेवाल ने बताया कि 2 दिन चलने वाले समारोह में आसियान और दक्षिण एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली विशेष सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में और मजबूती आयेगी।
लालू यादव ने ट्वीट द्वारा भाजपा पर साधा निशाना, कहा, “भाजपाईयों को झूठ बोलने में 100 में 100”
राजेश सोनी | Navpravah.com
चारा घोटाले में झारखंड के बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जेल से ट्वीट के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बजट के बहाने निशाना साधता हुए लिखा है कि भाजपाईयों को झूठ बोलने में 100 में 100 अंक मिलने चाहिए।
लालू यादव ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गई हो। जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो गई हो। जैसे लोगों को 15 लाख रुपए मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। वैसे ही ग़रीबों को मेडिक्लेम मिलेगा।
जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गई, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार है,15 लाख रु मिल गए वैसे ही किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी, वैसे ही ग़रीबों को मेडिक्लेम मिलेगा।
भाजपाईयों को झूठ बोलने में 💯/💯!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 3, 2018
गौरतलब है कि लालू इस समय चारा घोटाला मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा था कि उनका सन्देश ट्विटर के माध्यम से लोगों तक पहुँचते रहेगा। उनका यह ट्विटर अकाउंट, उनके कार्यालय या उनके परिवार के सदस्य संचालित करते है।
स्वदेशी तेजस विमान से अमेरिकी वायु सेना प्रमुख ने भरी उड़ान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज अमेरिका के वायु सेना प्रमुख जनरल डेविड एल गोल्डफीन ने जोधपुर एयरबेस से भारत में बनी स्वदेशी तेजस विमान से उड़ान भरी है। अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारीयों की एक टीम गुरुवार को भारत दौरे पर आई है। इनमें अमेरिकी वायु सेना प्रमुख डेविड एल गोल्डफीन भी शामिल हैं। यह पहली बार है, जब किसी विदेशी वायुसेना प्रमुख ने भारत के सरज़मीं पर भारत में बनी स्वदेशी तेजस विमान से उड़ान भरी हो।
गोल्डफीन ने भारत पहुंचने के कुछ देर बाद एक फेसबुक पोस्ट किया और लिखा कि दोनों देशों की वायु सेना के बीच सम्बन्ध अच्छे हैं। मैं इसको और मजबूत करने की कोशिश करूँगा। उन्होंने भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबलमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान के इस्तेमाल किये जाने की चर्चा अपने फेसबुक पोस्ट पर की। उन्होंने आगे लिखा कि भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान का सञ्चालन करता है, इससे उसके इलाके में सैन्य गतिविधियों को जरूरत की मदद मिलती है। ग्लोबल मास्टर एक भारी भरकम विमान है। इस विमान में सैन्य सामान आसानी से ले जाया जा सकता है।
बता दें कि यह पहला मौका है, इससे पहले पिछले साल तेजस विमान से सिंगापुर के रक्षा मंत्री क्लिकोंडा एयरबेस से उड़ान भरी थी। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानि तेजस विमान को भारत की कंपनी हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिकल्स ने तैयार किया है। भारतीय वायुसेना में तेजस विमान को शामिल कर दिया गया है।

















