त्रिपुरा में पीएम मोदी ने माणिक सरकार पर जमकर साधा निशाना

फिलिस्तीन में पीएम मोदी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पीएम मोदी ने आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा के सोनामूरा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस प्रचार के दौरान माणिक सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने माणिक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की सरकार ने त्रिपुरा में सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ भय का वातावरण निर्माण किया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश का भाग्य तब बदलेगा, जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा। अब त्रिपुरा को माणिक नहीं चाहिए, अब माणिक से मुक्ति ले लो, अब आपको हीरा चाहिए। HIRA का मतलब H-हाईवे, I-आईवे डिजिटल कनेक्टिविटी, R-रोडवे और A-एयरवे। हमारी सरकार त्रिपुरा के लिए 3T के तर्ज पर विकास करेगी। 3T का मतलब ट्रेड, ट्रेनिंग एंड टूरिज्म जो त्रिपुरा में युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा कराएगा।

पीएम मोदी ने माणिक सरकार को भ्रष्टाचार के लिए भी घेरा है। उन्होंने कहा कि रोज वैली जैसे घोटालों ने त्रिपुरा के गरीब को बर्बाद कर दिया। जिसने गरीब को लूटा है, उसे कभी माफ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से त्रिपुरा में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है, लेकिन आज तक यहां न्यूनतम वेतन कानून लागू नहीं किया गया है। बकौल पीएम, यह सरकार गरीबों के अधिकारों की बात करती है लेकिन उन्हें अधिकार नहीं देती है। उन्होंने पूछा कि राज्य में अब तक 7वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। यही वजह है कि पूरा प्रदेश अंधकार युग में जी रहा है।

पीएम ने आगे कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ हम त्रिपुरा को अंधकार से बाहर लाकर, विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा, “बदलाव तभी संभव है, जब लोग अपना बदलाव करेंगे। देश का भाग्य भी तभी बदलेगा, जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.