29 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 731

सीएम पर्रिकर ने दिखाई 20 बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी, सुरक्षा उपकरणों से लैश  

सीएम पर्रिकर ने दिखाई 20 बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

गोवा के मुख्य मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कल 20 बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई है। यह देश में अपने आप में पहली अनोखी एम्बुलेंस सेवा है। इस 2 व्हीलर एम्बुलेंस में जरूरी जीवन रक्षक उपकरण और 2 सिलिंडर भी लगे हैं।

यह 2 व्हीलर एम्बुलेंस 4 व्हीलर एम्बुलेंस के मुकाबले तेजी से काम करेगी, क्योंकि यह ट्रैफिक में ज्यादा नहीं फसेंगी और यह एम्बुलेंस वहां पहुँच सकती है जहाँ 4 व्हीलर एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटना से काफी चिंतित हैं।  

बाइक एम्बुलेंस लॉन्च करने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि ये घटना से पीड़ित की मदद करेगी। बाइक एम्बुलेंस को चार पहिए वाली एम्बुलेंस से बदला नहीं जाएगा, बल्कि ये चार पहिए वाली एम्बुलेंस की मदद करेगी।

नीति आयोग ने जारी की ‘हेल्थी स्टेट प्रोग्रेसिव रिपोर्ट’, केरल, पंजाब और तमिलनाडु शीर्ष पर

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

राष्ट्रीय नीति आयोग ने आज प्रोग्रेसिव इंडिया रिपोर्ट जारी की है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस रिपोर्ट को रिलीज किया है। नीति आयोग की तरफ से जारी की गई इस रिपोर्ट में देश के राज्यों को स्वास्थ्य श्रेणी के अनुसार अंक दिए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, केरल, पंजाब और तमिलनाडु ओवरऑल परफोर्मेंस में शीर्ष पर हैं। अमिताभ कांत ने यह भी कहा कि दोनों राज्य तेजी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम राज्य की चुनौतियों को देखना है। फिर राज्य के साथ वर्कशॉप करते और उसके बाद उसकी रैकिंग तय करते हैं। लेकिन हमारे लिए राज्य की पुरानी रैकिंग भी मायने रखती है।

इससे पहले हाल ही में सरकार की तरफ से अमिताभ कांत का सेवा विस्‍तार किया गया था। इसके बाद अमिताभ अब 30 जून 2019 तक अपनी सेवा देंगे। सरकार की ओर से मिले आदेश के बाद उनका सेवाकाल बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से साफ किया गया कि अमिताभ कांत का सेवा विस्‍तार कर दिया गया है और अब वह 30 जून 2019 तक अपनी सेवा जारी रखेंगे।

अयोध्या विवाद: कोर्ट का फैसला लोगों के दिलों को नहीं जोड़ सकता है -AIMPLB 

AIMPLB  ने मौलाना नदवी को दिखाया बाहर का रास्ता

राजेश सोनी | Navpravah.com 

‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ के संस्थापक और धर्मगुरु श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या विवाद को लेकर कल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की थी। आज इस बैठक के बाद  AIMPLB  के अध्यक्ष सलमान नदवी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब न्यायालय का फैसला आता है, तो यह एक संवैधानिक कदम होता है, लेकिन न्यायालय का फैसला लोगों के दिलों को नहीं जोड़ सकता।

नदवी ने आगे कहा कि न्यायालय का फैसला हमेशा एक के पक्ष में और दूसरे के विरोध में होता है। हम चाहते हैं कि जब दोनों धर्म के लोग न्यायालय से बाहर आए, तो उन्हें खुश होना चाहिए। हमने यह बैठक इसलिए आयोजित की कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सके। हम एक ऐसे समाधान की तलाश कर रहे हैं, जिसका सार्थक सन्देश देशभर में जाए। हमारी प्राथमिकता लोगों के दिलों को जोड़ना है।

गौरतलब है कि कल गुरुवार यानि 8 फ़रवरी को ही अयोध्या विवाद पर चर्चा हुई थी। न्यायालय ने साफ़ कह दिया कि यह विवाद भूमि से जुड़ा हुआ है, इसे धर्म से मत जोड़िए। कोर्ट ने साफ़ कह दिया था कि वह अयोध्या विवाद पर राजनीतिक और भावनात्मक दलीलें नहीं सुनेगा। यूपी सरकार ने कहा है कि हमने 504 दस्‍तावेज जमा किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी पक्षों को दस्‍तावेज तैयार करने के लिए दो हफ्ते का वक्‍त दिया और मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को तय की गई है।
 
 

आरबीआई ने फिर किया आगाह, फर्जी वेबसाइट से हो जाइए सावधान

आरबीआई ने किया आगाह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के नागरिकों को आगाह किया है। आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि रिजर्व बैंक के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट चल रही है, इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को होना जरूरी है।

आरबीआई की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यह जानकारी में आया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की फर्जी वेबसाइट संचालित हो रही है। इस वेबसाइट को किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से www.indiareserveban.org यूआरएल से बनाया गया है।

आरबीआई की फर्जी वेबसाइट के होम पेज पर बैंक वेरीफिकेशन विद ऑनलाइन अकाउंट होल्‍डर्स शीर्षक से प्रोविजन है। ऐसा लगता है कि यह सेक्‍शन बैंक के कस्‍टमर की गोपनीय बैंकिंग और पर्सनल डिटेल हासिल करने के लिए बनाया गया है। आरबीआई की ओर से जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि देश सेंट्रल बैंक के तौर पर स्‍पष्‍ट करता है कि उसके पास किसी का व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है और न ही वह किसी से बैंक अकाउंट डिटेल, पासवर्ड जैसे जानकारियां कभी मांगता है।

रिजर्व बैंक ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसी वेबसाइट को ऑनलाइन कोई जानकारी देना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। पर्सनल डिटेल मांगकर ऐसे हैकर्स उनका दुरुपयोग कर सकते हैं।

सिख दंगा: जगदीश टाइटलर की गिरफ़्तारी को लेकर हरसिमरत कौर ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

हरसिमरत कौर ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

राजेश सोनी | Navpravah.com 

मंगलवार 6 फरवरी को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए दोषियों को अब तक सजा न मिलने पर दुःख व्यक्त किया था। 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने आज देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने राजनाथ सिंह से दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर की गिरफ़्तारी और दंगे की जांच करने की मांग की। 
 
बता दें कि कौर ने 6 फरवरी को कहा था कि 1984 के सिख दंगों को 34 साल बीत चुके हैं। इन दंगों में सिखों का नरसंहार किया गया था। कौर ने आगे कहा कि अब तक इन दंगों में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हर कोई जानता है कि इन दंगों के लिए कौन जिम्मेदार है। सिख दंगों के आरोपी टाइटलर ने खुद स्वीकार किया है कि इन दंगों में वह शामिल था। टाइटलर को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। टाइटलर को जल्दी गिरफ्तार करना चाहिए और उसका नार्को टेस्ट कराना चाहिए। 

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बीते सोमवार 29 जनवरी को ही सिख दंगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी पर निशाना साधा था। बादल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या राजीव गांधी उस समय दिल्ली में सिख विरोधी दंगों का निरक्षण कर रहे थे। 

पाकिस्तान में फिल्म ‘पैडमैन’ नहीं होगी रिलीज़

पैडमैन पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज़

सुनील यादव | Navpravah.com 

आज देश भर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज़ हो चुकी है। दुनियाभर के 50 देशों में अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। लेकिन यह फिल्म पकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी। इस फिल्म के कंटेंट की वजह से इसे पाकिस्तान में रिलीज़ करने की अनुमति नहीं दी गई। यह भारत की पहली फिल्म है, जो महिलाओं को मेंस्टुरेशन हाइजीन के प्रति जागरूक करती है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पहले इसे रिलीज़ करने की बात चल रही थी, लेकिन फिल्म के कंटेंट को देखने के बाद इसे पाकिस्तान की ओर से NOC देने से साफ़ मना कर दिया गया है। यह फिल्म महिलाओं को जागरूक करती है, फिर इसके कंटेंट पर सवाल उठाना समझ से परे है। पाकिस्तान की ही नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी खूब तारीफ़ की है। 

बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को इस वर्ष की सबसे बड़ी रिलीज़ माना जा रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा है। हालाँकि यह चर्चित फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होनेवाली थी, लेकिन पद्मावत और पैडमैन जैसी दो बड़ी फिल्मों को टकराते देख अक्षय कुमार ने इस फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज़ करने का फैसला लिया था। आज लम्बे इंतज़ार के बाद देशभर में यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। फिल्म पैडमैन आज दुनियाभर के 50 देशों में रिलीज़ होगी। 

फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो रोल है। सैनिटरी पैड्स और वूमेन हाईजीन पर आज तक हॉलीवुड में भी कोई फिल्म नहीं बनी है। अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। अरुणाचलम कोयमंबटूर के निवासी हैं। उन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद की थी। फिल्म के लिए अरुणाचलम को राजी करने में ट्विंकल को 9 महीने का वक्त लग गया था। ट्विंकल खन्ना ने ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ नाम की एक किताब लिखी है, जिसमें अरुणाचलम की कहानी बताई गई है।   

पीएम मोदी आज खाड़ी देश ओमान, फिलिस्तीन और यूएई के दौरे पर रवाना हुए 

पीएम मोदी 3 देशों के दौरे पर रवाना

राजेश सोनी | Navpravah.com

प्रधानमंत्री मोदी आज खाड़ी देश ओमान, फिलिस्तीन और सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह दौरा खाड़ी देशों से भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी ने खाड़ी देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि वर्ष 2015 के बाद पांचवी बार खाड़ी देशों पर जाने का मौका मिला है और इसके लिए मैं बहुत प्रसन्न हूँ। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह क्षेत्र हमारे बाहरी रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकता में हैं। हम यहां के देशों के साथ जीवंत और बहु-आयामी संबंधों का आनंद उठाते हैं। वह राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ अपने वार्ता को लेकर सकारत्मक हैं। पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के विकास के लिए भारत की ओर से संभव मदद की पुष्टि भी की।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 9 से 12 दिन के लिए खाड़ी दौरे पर हैं। वह जॉर्डन में ओमान के सुल्तान के साथ 11 तारीख की शाम को मुलाकात करेंगे। वह दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन के छठे अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे। 

गोरखपुर, फूलपुर, अररिया में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

उपचुनाव की तैयारियां शुरू

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। साथ ही बिहार के अररिया लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है। चुनाव अायोग के अनुसार, उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरु होगी और 20 फरवरी को नामांकन का आखिरी दिन होगा। 23 फरवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख होगी। सभी सीटों पर 11 मार्च को मतदान होंगे और 14 मार्च को मतगणना होगी।

गोरखपुर की सीट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई है। जबकि, फूलपुर की सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। वहीं अररिया लोकसभा सीट आरजेडी से सांसद रहे तस्लीमुद्दीन के निधन हो जाने के चलते खाली हुई है।

वहीं बिहार की जहानाबाद विधानसभा से आरजेडी के विधायक रहे मुंद्रिका यादव और भभुआ से बीजेपी के विधायक रहे आनंद भूषण पांडेय के निधन के चलते सीट खाली हुई थी। बीजेपी के दुर्ग कहे जाने वाले गोरखपुर और डिप्टी CM केशव मौर्य के क्षेत्र फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव योगी की पहली अग्निपरिक्षा है। जबकि विपक्ष ने उन्हें घेराबंदी करने की पूरी तैयारी कर रखी है।

एबी डिविलियर्स की हुई वापसी, टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी!

एबी डिविलियर्स की हुई वापसी

सुनील यादव | Navpravah.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए अफ्रीकी टीम में दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की वापसी हो चुकी है। उंगली की चोट के चलते इस श्रृंखला के शुरुआती तीनों मैचों में अनुपस्थित रहे डिविलियर्स को आगामी मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह एक राहत भरी खबर है। अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने घुटने टेकते नज़र आए हैं। भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की फिरकी ने सिर्फ तीन मैचों में 9.05 की औसत से 21 विकेट झटके। यह दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भारतीय स्पिनरों की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

PC: news18.com

पिछले 25 सालों में दक्षिण अफ्रीका को एकदिवसीय मैचों में ऐसी करारी शिकस्त कभी नहीं मिली। फिलहाल भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के अनुभव की कमी का फायदा उठाते हुए, इस 3-0 के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन अब भारतीय टीम के सामने एबी डिविलियर्स के रूप में चिंता की घन्टी बज चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज के पास इतना दमखम है कि यह अकेले ही किसी भी मैच का रुख बदल सकता है।

इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिलेक्टरों ने तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया, जिसमें बल्लेबाज खाया जोंडो, गेंदबाज लूंगीसनी ङ्गीदी और विकेट कीपर हेनरिच क्लासेन शामिल हैं। हालांकि ये तीनों डेब्यूटेंट अब तक उस प्रकार का प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं, जिसके खातिर इन्हें टीम में जगह दी गई थी। फिलहाल एबी डिविलियर्स के आ जाने के बाद मिडिल ऑर्डर में अफ्रीकी टीम को मजबूती मिलने के पूरे आसार हैं।

PC: The indian express

वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों की बात करें, तो कप्तान विराट कोहली का जिक्र आना तो वाजिब है। कप्तान कोहली पिछले तीन मैचों में 2 सेंचुरी जड़ चुके हैं और ऐसा लगता है कि उनके रनों की भूख अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि दिन-प्रतिदिन और बढ़ती ही जा रही है। पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए बस एक विराट कोहली का नाम सरदर्द बना हुआ है। बल्लेबाजी में कोहली को छोड़ शिखत धवन भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था।

भारतीय स्पिन जोड़ी ने जहाँ 3 मैचों में 21 शिकार किये हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीकी स्पिनरों को महज 3 विकेट ही मिल पाया है। श्रृंखला के पहले दोनों मैचों में विकेट के लिए तरसते दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर भी कहीं न कहीं टीम को सोचने पर मजबूर करते हैं। भारत की भुवनेश्वर और बुमराह की पेस जोड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब देखना ये होगा कि कल होने वाले श्रृंखला के चौथे मैच को जीतकर भारत दक्षिण अफ्रीका में इतिहास लिखने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

PC: zee news

कल भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 4:30 बजे से जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम पर खेला जाएगा। बात दें कि भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी इसी मैदान पर जीता था और यह पिच भारत के लिए हर बार लकी साबित हुई है। इसलिए कल एक बार फिर भारत के जीतने के चांसेस ज्यादा हैं। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका के घर में कोई सीरीज जीतने में कामयाब होगी।

दिल्ली में आज हुई भाजपा की पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज दिल्ली में भाजपा पार्लियामेंटरी बोर्ड की अहम बैठक हुई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहें। इनके अलावा इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 आम चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। वहीं इस बैठक के बाद अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीति करने के तरीके को अलोकतांत्रिक करार दिया है। पार्लियामेंटरी अफेयर्स मंत्री अनंत हेगड़े ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे को गलत बताया है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी जब बुधवार को देश के दोनों सदनों को संबोधित कर रहे थें, तब विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा था। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।