28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 722

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पाक युद्ध के बाद नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में RSS से मांगी थी मदद -उमा भारती

माणिक सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा, “दरार पैदा कर त्रिपुरा जीतने की कोशिश की जा रही है”

मेरे विरोधी मुझे सजा दिलाने में रहेंगे नाकाम -नवाज़ शरीफ़

RBI के नए नियमों से ऋण नहीं चुकाने वालों की खुलेगी नींद।

विस्फोटकों से भरी कार में धमाका होने से कांग्रेस नेता की मौत।

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूरे हुए 3 साल, क्षेत्रों में पानी को लेकर हुआ खूब काम।

बिहार में उपचुनावों में सीटों को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में तकरार।

पोर्ट एलिज़ाबेथ: 25 सालों बाद दक्षिण अफ्रीका में भारत ने रचा इतिहास, 4-1 से जीती सीरीज।

पाकिस्तान नए तरीके से हथियार बना रहा है -अमेरिकी खूफिया विभाग

पोर्ट एलिज़ाबेथ: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्य

सुनील यादव | Navpravah.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले जा रहे एकदिवसीय श्रृंखला के पांचवें मैच में भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 274 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को इस बैटिंग फ्रेंडली पिच पर भारत ने 275 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार सेंचुरी बनाई। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। शिखर धवन ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी। भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में 48 के स्कोर पर लगा, उन्होंने 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद पिच पर उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा का अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुँचाया। लेकिन दोनों के बीच लगातार रन लेने के लिए बिगड़ते तालमेल का दक्षिण अफ्रीकन खिलाड़ियों ने बखूबी फ़ायदा उठाया। 153 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका कप्तान कोहली के रूप में लगा, उन्होंने 36 रनों का योगदान दिया। एक छोर से रोहित शर्मा ने अपने करियर की 17वीं सेंचुरी बनाई, वह 115 रन बनाकर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन कर चुके अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक रोहित शर्मा का साथ देने में असफल रहे। अजिंक्य रहाणे भी महज 8 रन बनाकर रन आउट होकर चलते बने। इसके बाद के बल्लेबाज भी टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं कर सके। हार्दिक पंड्या के फिर एक बार 0 पर आउट होने से टीम के आधे खिलाडी 236 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने अंत में कुछ अच्छे शॉट्स खेले, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगीसनी ङ्गीदी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 4 विकेट झटके।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आर्मी कैंप हमला: हमले में 7 में से 5 शहीद जवान मुसलमान थे -ओवैसी

कश्मीर में जो हो रहा है, उसके लिए भाजपा-पीडीपी गठबंधन जिम्मेदार -असदुद्दीन ओवैसी

आर्मी कैंप हमला: घायल मेजर ने होश में आने के बाद पूछा दिल को छू लेने वाला सवाल, कहा, “आतंकियों का क्या हुआ।”

ओवैसी अपने बयानों से आतंकी और पकिस्तानकियों को मदद कर रहे हैं -निर्मल सिंह

कश्मीर: शहीदों के अंतिम यात्रा के दौरान लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, रो कर किया शहीदों को विदा।

पाकिस्तान पर आतंकवाद के फंडिंग को लेकर पेरिस कस सकता है शिकंजा, पेरिस में अगले हफ्ते से टेरर फंडिंग को लेकर बैठक।

साड़ी नहीं पहनने आना शर्म की बात है -डिज़ाइनर सब्यसाची 

पैडमैन ने सोमवार तक बॉक्स ऑफिस पर की 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई। 

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मामूली विवाद ने लिया भयंकर रूप, पत्नी ने पति को जिंदा जलाया। 

पोर्ट एलिजाबेथ: रोहित के शतक से भारत की स्थिति मजबूत, 38 ओवर में बनाये 208 रन।

J&K: सुंजवान हमले में घायल मेजर अभिजीत को आया होश, पूछा दिल छू लेने वाला सवाल

मेजर अभिजीत ने होश में आने के बाद पूछा दिल छू लेने वाला सवाल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए मेजर अभिजीत घायल हो गये थे, जिन्हें अब होश आ गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मेजर अभिजीत ने होश में आते ही पूछा, ‘आतंकियों का क्या हुआ?’ 

अभिजीत बेहोशी के चलते 3-4 दिन तक बाहरी दुनिया से बेखबर थे, लेकिन सर्जरी के बाद होश में आते ही ऐसा सवाल पूछा कि सभी आश्चर्यचकित हैं। इस आतंकी हमले में 6 जवान शहीद हो गए। हमले को अंजाम देने वाले सभी आतंकियों को भी सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है।

न्यूज एजेंसी ANI से मेजर जनरल नादीप नैथानी ने बताया, ‘मेजर अभिजीत का मनोबल काफी ऊंचा है, सर्जरी के तुरंत बाद उन्‍होंने सबसे पहला सवाल यही पूछा कि हमला करने वाले आतंकवादियों का क्‍या हुआ? वह फील्‍ड में जाने के लिए बेहद उत्‍सुक हैं, अब वह खतरे से भी बाहर हैं।

इस हमले में जम्मू कश्मीर के पांच जवान शहीद हो गए थे और एक शहीद जवान के पिता की मौत हो गई थी। इस हमले में दो अधिकारियों और छह महिलाओं एवं बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए थे। हवाईअड्डे पर जवानों कै श्रद्धांजलि दी जायेगी। जिसके बाद चारों कश्मीरी जवानों और आम नागरिक के शवों को श्रीनगर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके जन्म स्थलों पर ले जाया जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “कश्मीर में जो हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी लें बीजेपी-पीडीपी”

असदुद्दीन ओवैसी ने bjp-pdp गठबंधन पर साधा निशाना

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर में सुंजवां सैन्य शिविर के बाद सीआरपीएफ शिविर पर आतंकी हमले की घटना पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी-पीडीपी वाले दोनों बैठकर मलाई खा रहे हैं, ये इनकी नाकामी है, अब ये सोचना है कि इन चीजों की जिम्मेदारी किसकी होगी।

ओवैसी ने कहा कि 7 में से 5 जो मारे गए वह कश्मीरी मुसलमाना थे। अब इसपर कुछ क्यों नहीं बोला जा रहा है, जो उनको आज भी पाकिस्तानी कह रहे हैं, हम तो जान दे रहे हैं। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में करन नगर इलाके की एक इमारत में पिछले 24 घंटों से छिपे आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक हमला शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।

सीआरपीएफ के एक शिविर पर सोमवार को आतंकवादियों के हमले के प्रयास के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। रात भर शांति के बाद यह मुठभेड़ आज सुबह फिर शुरू हुई। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एसपी पाणि ने यहां बताया कि आतंकवादियों के सफाये का अभियान अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके समाप्त हो जाने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर स्थित सुंजवां सैन्य शिविर में मुठभेड़ स्थल से आज एक और जवान का शव मिला और इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान शहीद हुए हैं और जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी के चार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवाईअड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं और फिर श्रद्धांजलि देने के बाद चारों कश्मीरी जवानों और आम नागरिक के शवों को श्रीनगर लाया जाएगा।

हिन्दुत्वादी संगठनों ने लव जिहाद से की वैलेंटाइन डे की तुलना 

हिन्दुत्वादी संगठनों ने लव जिहाद से की वैलेंटाइन डे की तुलना 

राजेश सोनी | Navpravah.com 

देशभर में वैलेंटाइन डे का विरोध हिन्दुत्वादी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे की तुलना लव जिहाद से की है। बजरंग दल ने अहमदाबाद शहर में जगह-जगह वैलेंटाइन डे के विरोध में पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में एक हिन्दू युवती को लव जिहाद का शिकार बताया गया है और “से नो टू वैलेंटाइन डे” लिखा है।

बता दें कि तमिलनाडु में शक्ति सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे हैं। वहीं उत्तरप्रदेश के मुज़्ज़फर नगर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे को लेकर धमकाया था। वहीं शिवसेना ने अब इस धमकी को लेकर सफाई दी है। शिवसेना के हर्षल प्रधान ने कहा कि ललित मोहन शर्मा जो अपने आप को यूपी शिवसेना का डिप्टी हेड बताता है, उसे पार्टी ने दो साल पहले ही निष्काषित कर दिया था। ललित शर्मा के बयान से शिवसेना ने पल्ला झाड़ा है और कहा कि यह शिवसेना का आधिकारिक स्टेण्ड नहीं था। 

लखनऊ विश्वविद्यालय ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन रोकने के लिए बुधवार को परिसर में अपने छात्रों को न आने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है और एडवाइजरी का पालन न करने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाल के वर्षों में यह उल्लेख किया गया है कि कुछ यूथ पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित होकर वैलेंटाइन डे मनाते हैं। 14 तारीख को यूनिवर्सिटी कैंपस पूरे तरीके से बंद रहेगा। यूनिवर्सिटी बंद रहने का कारण महाशिवरात्रि त्योहार बताया गया है।

PC: samaa tv

हमारे देश में ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी वैलेंटाइन डे का विरोध हो रहा है। पाकिस्तान के नियामकों ने देश के मीडिया आउटलेट्स को याद दिलाया है कि वे वेलेंटाइन डे को कवर करने से प्रतिबंधित हैं। एक नोटिफिकेशन में प्रकाशकों और प्रसारकों को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विनियामक प्राधिकरण लिखते हैं कि वैलेंटाइन डे का कुछ भी प्रसार-प्रचार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न ही प्रिंट मीडिया पर दिखाया जाएगा।

ओवैसी पाकिस्तानी, अलगाववादियों और आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं- निर्मल सिंह    

निर्मल सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सेना के शहादत पर दिए गए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने निशाना साधा है। निर्मल सिंह ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी जैसे लोग अपने बयान से पाकिस्तानी, अलगाववादियों और आतंकवादियों को मदद कर रहे हैं।  

निर्मल सिंह ने आगे कहा कि ओवैसी हमेशा अपने बयानों से समाज का ध्रुवीकरण करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग लोकतंत्र की महानता का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे बयानों से ओवैसी जैसे लोग समाज को कमजोर कर रहे हैं। वहीं आज ओवैसी ने आर्मी कैम्प हमले के ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों पर कहा था कि शहीद हुए 7 में से 5 सैनिक कश्मीरी मुस्लमान थे। 

ओवैसी ने आगे कहा कि अब इसपर क्यों कुछ नहीं बोला जा रहा है। इस शहादत के बाद उनलोगों को सबक हासिल करना चाहिए, जो मुसलमानों के वफादारी पर शक करते हैं। आज भी कुछ लोग उनको पाकिस्तानी कहते हैं। हम तो देश के लिए जान दे रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि भाजपा और पीडीपी वाले बैठकर मलाई खा रहें हैं। आखिर कब तक ड्रामा करते रहेंगे यह लोग, यह इन लोगों की नाकामी है। अब यह सोचने वाली बात है कि अब इन सबकी जिम्मेदारी कौन लेगा।  
 

इलाहाबाद: अट्ठारह हजार यूज़र्स ने शेयर किया दिलीप की पिटाई का वीडियो

इलाहाबाद: लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

इलाहाबाद में लॉ के छात्र की पीट-पीटकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कल गुस्साए छात्रों ने सिटी बस में आग लगा दी थी और प्रदर्शन भी किया था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह का अपने ज़िले सुल्तानपुर के एक दबंग नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र उर्फ सोनू सिंह से अच्छा रिश्ता था।

इलाहाबाद के एसएसपी का कहना है कि विजय शंकर की तलाश और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ के लिए पुलिस की टीम सुल्तानपुर जाएगी और अगर ज़रूरत पड़ी, तो विजय के क़रीबी दबंग नेता सोनू सिंह से भी पूछताछ होगी। दिलीप कुमार सरोज की हत्या पर पूरा शहर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। इस घटना के संबंध में हजारों यूजरों ने प्रतिक्रिया दी है। घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को करीब 18 हजार लोगोें ने फेसबुक पर शेयर किया है।

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने ‘इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट’ नाम से फेसबुक एकाउंट बनाया है। सोमवार रात तक यह अकाउंट कुल 9,863 लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा था। दिलीप की मौत के बाद इस घटना से संबंधित वीडियो फुटेज इस एकाउंट पर अपलोड किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद आक्रोशित यूजरों ने धड़ाधड़ प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। 

बता दें कि शनिवार रात कटरा के एक रेस्तरां के बाहर मामूली कहासुनी के बाद विजय शंकर और उसके कुछ दोस्तों ने दिलीप सरोज को पीट-पीट कर मार डाला था। बात छोटी सी बात से शुरू हुई और बाद में मारपीट में बदल गई। वहां से गुजर रहे एक व्‍यक्ति ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है, उसे मार रहे लोग नशे में धुत हैं। वीडियो में वहां से गुजरता एक व्‍यक्ति रुकता भी है, जबकि अन्‍य इस पर ध्‍यान नहीं दे रहे हैं।
 
सीसीटीवी फुटेज और इस घटना के वायरल हुए वीडियो के आधार पर मुख्य अभियुक्त के तौर पर विजय शंकर सिंह की पहचान की गई है, जो भारतीय रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है। विजय शंकर सिंह अभी भी फरार है। पुलिस ने कालका होटल के मालिक अमित उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित, विजय शंकर सिंह को पहले से जानता था और घटना के समय स्थल पर मौजूद था, लेकिन इस घटना की सूचना उसने पुलिस को नहीं दी थी।

सूरत का यह जोड़ा पांच साल से बाँट रहा सेनेटरी पैड्स

यह जोड़ा पांच साल से बाँट रहा है सेनेटरी पैड्स (PC:ANI)

राजेश सोनी | Navpravah.com

सूरत के एक ऐसे ‘पैड कपल’ का मामला सामने आया है, जो पिछले पांच साल से गरीबों के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड बाँट रहा है। यह कपल हर महीने गरीबों के लिए पांच हज़ार से ज्यादा पैड बांटता है। बता दें कि सूरत के अतुल और मीणा मेहता सूरत में रहने वाली गरीब महिलाओं के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। 

फिल्म पैडमैन के बाद देश के अधिकतर लोगों ने असली पैडमैन के जीवन संघर्ष को जाना। फिल्म के ज़रिये काफी हद तक सैनेटरी पैड को लेकर समाज की सोच को भी एक नई दिशा मिली। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे बीच ऐसे कई प्रेरणास्रोत हैं, जो बिना शोर मचाए अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़, अतुल और मीणा मेहता पिछले पांच सालों से सूरत के गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड बाँटते हैं। दम्पति का कहना है कि ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो महंगे पैड्स नहीं खरीद सकती हैं। ऐसे में अगर उन्हें पैड्स नहीं मिलेगा, तो वे गंदे कपड़ों का इस्तेमाल करेंगी, जो कि जानलेवा है।

PC: ANI

यह कपल सेनेटरी पैड सूरत के झोपड़पट्टियों, सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी में मुफ्त में वितरित करते हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए मीणा मेहता ने कहा कि मैंने जब एक दिन 2 गरीब लड़कियों को कचरे के डिब्बे से सेनेटरी पैड उठाते देखा, तब मुझे बहुत दुःख हुआ। मैंने जब उनसे पूछा कि आप ऐसे सेनेटरी पैड क्या करते हैं, तब उन्होंने कहा कि हम उन्हें धोकर वापस इस्तेमाल करते हैं। उनकी यह बात सुनकर मैंने अंदाज़ा लगा लिया कि यह शहर की हज़ारों गरीब महिलाओं की दास्ताँ है, जो हम तक नहीं पहुँच पाती। 

उसके बाद हमने अपने स्तर पर इस समस्या को हल करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय बाद हमें लगा कि समाज से ही अगर कई लोग इस काम में शामिल हो जाएं, तो यह समस्या जल्द ही समाप्त की जा सकेगी और अधिकाधिक लोग जागरूक होंगे। 

केरल: कोचीन शिपयार्ड के ओएनजीसी शिप पर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत  

कोचीन शिपयार्ड में ब्लास्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केरल के कोचीन शिपयार्ड में एक शिप के मरम्मत के दौरान ब्लास्ट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि सीएसएल परिसर में एक पोत की मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था, तभी उसमें ब्लास्ट हुआ। शिप में फंसे 11 लोगों को निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शिप में फंसे दो और लोगों को निकालने की कोशिशें जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जहाज ओएनजीसी का ड्रिल शिप ‘सागर भूषण’ है। राहत और बचाव के लिए फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद नौसेना के फायर टेंडर्स की मदद से आगू पर काबू पा लिया गया। अभी तक इस हादसे का सही कारण नहीं पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि यहां एक कैंटेनर के वाटर टैंकर में धमाका हुआ, जिसके कारण आग लग गई। जिस कंटेनर में ब्लास्ट हुआ है, वह ओएनजीसी की ड्रिल शिप थी। यहां उसकी मरम्मत चल रही थी।

वहीं इस शिप ब्लास्ट को लेकर केन्द्रीय शिपिंग और जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोच्चि शिपयार्ड पर हुई ब्लास्ट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। पीड़ितों के परिजनों के साथ मेरी संवादनाएं हैं। उन्होंने कोचीन शिपयार्ड को निर्देश दिए हैं कि वे सभी पीड़ितों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान करे और इस मामले की जाँच में जुट जाए।