28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 721

ED की नोटिस मिलने पर अजय देवगन ने कहा, “वैध है मेरा इन्वेस्टमेंट”

टेंशन में अजय देवगन

पारुल पांडेय | Navpravah.com

पनामा पेपर्स में कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अजय देवगन को भी ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने नोटिस दिया था, जिसपर अजय देवगन ने ED के नोटिस पर अपना लिखि‍त जवाब दिया है। अजय देवगन ने इस जवाब में लिखा कि उनका निवेश पूरी तरह से कानूनी है और रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स के तहत है।

सूत्रों के मुताबिक़, पिछले महीने ईडी के अधिकारियों को लिखित जवाब में अजय देवगन ने कहा केि उन्होंने आरबीआई या भारत सरकार के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने 2004 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू गई उदारवादी प्रेषण योजना (एलआरएस) के उचि‍त कानूनी चैनल के जरिए निवेश किया था। उन्होंने निवेश को कानूनी और आरबीआई की एलआरएस स्कीम के तहत जायज बताया है। इस स्कीम में हर साल 25,000 डॉलर तक की धनराशि भेजने की अनुमति दी गई थी।

इस लिखित जवाब के बाद ED ने अजय देवगन को मामले में और जानकारी देने को कहा है। उनसे इनवेस्टमेंट डिटेल, आजतक दाखि‍ल किए गए आयकर रिटर्न के कागजात, बैंकिंग लेनदेन की डिटेल मांगी गई है। एजेंसी का फिलहाल अजय को समन जारी करने का कोई प्लान नहीं है। वह एक्टर के सीए द्वारा भेजे गए दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन के प्रवक्ता का कहना है कि ED को आवश्यक दस्तावेज भेज दिए गए है।

इससे पहले इस मामले से जुड़ी खबरों के अनुसार, अजय देवगन ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स कंपनी, मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड (2013 में शामिल) के 1000 शेयरों को खरीदा था। ये शेयर उनकी कंपनी निसा यूग एंटरटेनमेंट के नाम पर खरीदे गए थे, जिसकी को ऑनर उनकी पत्नी काजोल हैं। इससे पहले भी अजय देवगन ने अपने बयान में स्वीकार किया था कि वह विदेशी खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही इसका जिक्र अभिनेता ने अपने रिटर्न में किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इस कंपनी के शुरू होने के बाद दिसंबर 2014 में उन्होंने अपने निर्देशक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। ज्ञात हो कि एजेंसी ने पनामा लिस्ट में शामिल सभी नामों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के तहत जांच जारी है।

मणिशंकर अय्यर के खिलाफ भाजपा नेता ने दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

राजेश सोनी | Navpravah.com

भाजपा नेता और सर्वोच्च न्यायालय में वकील अजय अग्रवाल ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के खिलाफ दिल्ली पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि मणिशंकर अय्यर को पाकिस्तान में दिए गए बयान के लिए जल्द गिरफ्तार किया जाए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि वह हिंदुस्तान के बराबर ही पाकिस्तान से भी प्यार करते हैं। हिंदुस्तान को भी अपने पड़ोसी से प्यार करना चाहिए। जिसके बाद से ही उनका विरोध सिर्फ विरोधी पार्टी वाले ही नहीं, बल्कि उनके पार्टी के नेता भी कर रहे हैं। 

कांग्रेस के तेलंगाना से राज्यसभा सांसद वी.हनुमंत राव ने मणिशंकर अय्यर पर कल निशाना साधते हुए कहा था कि अय्यर को ऐसी टिप्पणी करना बंद करनी चाहिए। वह ऐसे विवादित बयानों के लिए पहले ही निलंबित हो चुके हैं।  उन्होंने आगे कहा था कि मैं लिखत में राहुल गांधी से मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निष्काषित करने को कहूंगा।

बता दें कि इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से मदद मांगी थी। इस बयान के बाद भी मणिशंकर अय्यर का देशभर में विरोध हुआ था। वहीं गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर द्वारा दिए गए प्रधानमंत्री विरोधी बयान के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था । 

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के बयान से पल्ला झाडा:

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान में दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु संघवी ने कहा कि यह टिपण्णी मणिशंकर अय्यर कि निजी है, उन्हें कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है । संघवी ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से मणिशंकर अय्यर के पास बात करने का कोई अधिकार नहीं है। 

 

पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी धोखाधड़ी का मामला उजागर, गिरा शेयर बाज़ार

पारुल पांडेय | Navpravah.com

देश के प्रचलित बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में बड़ी धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। इस बैंक के मुंबई ब्रांच में 1.77 बिलियन डॉलर यानी 113518950000.00 (एक खरब 13 अरब 51 करोड़ 89 लाख 50 हजार) रुपये के फर्जी लेनदेन किये गए हैं। जिसके चलते पीएनबी के शेयर्स में काफी गिरावट दर्ज की गई है।  

इस खुलासे पर बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दिये गए बयान में कहा कि यह लेनदेन चयनित खाताधारकों की रजामंदी से उन्हें लाभ पहुचाने हेतु किया गया, जिससे विदेश में उन ग्राहकों को दूसरे बैंकों से भी अच्छे पैसे मिलते रहें। 

गौर करने वाली बात यह है कि पीएनबी देश में कर्ज देने वाली दूसरी सबसे बड़ी बैंक है और संपत्ति के मामले में चौथी सबसे बड़ी बैंक है। बैंक ने अभी तक इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि इस सौदेबाजी की सूचना प्रवर्तन एजेंसियों को दी गई है। अब इसका मूल्यांकन किया जाएगा कि इस लेनदेन से जवाबदेही बनती है या नहीं। साथ ही पीएनबी बैंक के अनुसार, ये लेन-देन आकस्मिक प्रवृति के हैं और इनपर देनदारी का फैसला कानून और अंतर्निहित लेनदेन के आधार पर किया जाएगा।

वहीं शेयर बाजार में आज सुबह (बुधवार) कारोबारी सत्र में पीएनबी के शेयर 4.1% गिरावट के साथ खुले और गिरकर 5.7 फीसदी तक चले गए। बिकवाली की वजह से बैंक का शेयर करीब 8 फीसद टूट गया। करीब 12 बजे पीएनबी का शेयर 7.67 फीसद की गिरावट के साथ 149 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह बैंक की मुंबई ब्रांच में 177.17 करोड़ डॉलर के फ्रॉड की खबर है।

झारखंड: बम विस्फोट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई मौत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

झारखंड के कोडरमा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई है। हमले में शंकर यादव के बॉडीगार्ड कृष्णा यादव की भी मौत हो गई है।

घटना कोडरमा के चंदवारा थानाक्षेत्र के ढाब इलाके की है। घटना में उनका चालक धर्मेंद्र यादव बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार इस घटना में IED बम का इस्तेमाल किया गया है। जब शंकर यादव स्कॉर्पियो से अपने खदान से लौट रहे थे, तब उनपर हमला हुआ। जैसे ही उनकी गाड़ी पूर्व से सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो के पास से गुजरी, जोरदार धमाका हुआ। इसमें स्कॉर्पियो और ऑटो के परखच्चे उड़ गये।

विस्फोट में शंकर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बॉडीगार्ड कृष्णा यादव ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक धर्मेन्द्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रिम्स में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। एसपी, डीएसपी के अलावा हजारीबाग से डीआईजी भीमसेन टूटी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश करते हुए कहा कि यह पूरा मामला हत्या का है और पिछले दिनों भी शंकर यादव पर जिन लोगों ने हमला किया था, उनसे इस पूरे मामले को जोड़कर पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

24 अक्टूबर 2017 को भी इसी इलाके में खदान से लौटने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में गोली लगने के बावजूद उनकी जान बच गई थी। उस घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन एक नामजद अभियुक्त मुनेश यादव पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

भारतीय सेना का ओवैसी को करारा जवाब, कहा, “सेना शहीदों को धर्म की नजर से नहीं देखती

राजेश सोनी | Navpravah.com

आर्मी कैंप हमले में शहीद सैनिकों को लेकर AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन में शहीद हुए 7 में से 5 सैनिक कश्मीरी मुसलमान थे। ओवैसी के इसी विवादित बयान का जवाब सेना के लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्‍बु ने बुधवार को देते हुए कहा कि हम शहीदों को धर्म की नजर से नहीं देखते हैं। 

लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्‍बु ने आगे कहा कि जो ऐसे बयान देते हैं, उन्‍हें सेना के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा उन्‍होंने आतंकवादी हमलों को लेकर कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा मिलने के लिए सोशल मीडिया भी जिम्‍मेदार है, दुश्‍मन बौखलाया हुआ है।दुश्‍मन सीमा पर हारता है, तो कैंप पर हमला करता है। युवाओं का आतंकी संगठनों में जाना चिंता की बात है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि जो हथियार उठाए और देश के खिलाफ हो, वह आतंकी है।लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्‍बु ने कहा कि ये सच है कि युवा आतंकी बन रहे हैं।2017 में हमने आतंकियों के मुखिया को खत्‍म किया था।  

गौरतलब है कि ओवैसी ने कल कहा था कि आर्मी कैंप हमले में शहीद होनेवाले सैनिक 7 में से 5 कश्मीरी मुसलमान थे।अब इसपर क्यों कुछ नहीं बोला जा रहा है। इस शहादत के बाद उनलोगों को सबक हासिल करना चाहिए, जो मुसलमानों के वफादारी पर शक करते हैं। आज भी कुछ लोग उनको पाकिस्तानी कहते हैं। हम तो देश के लिए जान दे रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि भाजपा और पीडीपी वाले बैठकर मलाई खा रहें हैं। आखिर कब तक ड्रामा करते रहेंगे यह लोग, यह इन लोगों की नाकामी है। अब यह सोचने वाली बात है कि अब इन सबकी जिम्मेदारी कौन लेगा।  

दिल्ली में 51 प्रतिशत जनता केजरीवाल सरकार के काम से खुश नहीं -सर्वे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केजरीवाल सरकार ने साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और आज केजरीवाल सरकार को सत्ता संभाले  3 साल पूरे हो चुके हैं। केजरीवाल सरकार के 3 साल पूरे होने पर हिंदी दैनिक अख़बार ने केजरीवाल सरकार के 3 साल के काम-काज के बारे में जानने के लिए एक ऑनलाइन सर्वे कराया। इस सर्वे में 1000 लोगों से उनकी राय जानी गई और इनमें ज्यादातर युवा शामिल थे। 

इस सर्वे में 51 प्रतिशत लोगों ने केजरीवाल सरकार के काम-काज से निराशा जताई और बताया कि सरकार उनके आशा-आकांक्षाओं पर खरी उतरने में असफल रही। जबकि 40.9 प्रतिशत लोगों ने सरकार के कामकाज को अच्‍छा बताया। वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने औसत बताया।

आगे सर्वे में पाया गया कि 45.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि केजरीवाल सरकार इस मोर्चे पर विफल रही। जबकि 41.2 प्रतिशत लोगों ने परिवहन, 7.3 फीसदी लोगों ने हेल्‍थ, जबकि 7 प्रतिशत लोगों ने स्‍कूली शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी लोग सरकार से निराश दिखे। 57.5 फीसदी लोगों ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में अच्‍छा काम नहीं कर सकी। 

अपने 3 साल पूरे होने पर केजरीवाल सरकार ने फिर कई नए वादों की झड़ी लगा दी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आनेवाले समय में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 30 प्रतिशत बेड बढ़ेंगे। वहीं पूरे दिल्ली में 786 मोहल्ला क्लिनिक और खुलेंगे। बता दें कि सरकार में आने से पहले केजरीवाल सरकार ने 1000 मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया था। अब तक इनमें से 180 स्‍थापित हुई हैं, जिनमें 168 काम कर रही हैं। 668 अन्‍य क्‍लीनिकों के निर्माण के लिए सरकार ने जगह को चिन्हित कर लिया है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ, वह उनकी सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान करके दिखा दिया। 3 साल पूरे होने के बाद वहीं पार्टी ने नया नारा दिया- सबकुछ संभव है। 

वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल ने निकाली ‘इशारा रैली

हिन्दुत्वादी संगठनों ने लव जिहाद से की वैलेंटाइन डे की तुलना 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वैलेंटाइन डे के विरोध में आज बजरंग दल ने नागपुर में एक विरोध रैली निकाली। बजरंग दल ने कहा कि अगर उन्हें वैलेंटाइन डे मनाने का हक है, तो हमें भी अपनी संस्कृति बचाने का हक है।

बजरंग दल ने धमकी देते हुए कहा कि अगर सड़क पर हमें कोई जोड़ा मिला, तो हम उनकी शादी करा देंगे। इसके लिए हमने पंडित भी कर लिये हैं। इस रैली का नाम ‘इशारा रैली’ रखा गया है। बजरंग दल ने कल भी वैलेंटाइन डे के विरोध में बाइक रैली निकाली थी, जिसमें सभी को वैलेंटाइन डे नहीं मनाने के लिए सचेत किया गया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी संस्‍कृति की देन है, ये हमारे संस्कृति की देन नही है।

इससे पहले बजरंग दल के सदस्य हैदराबाद के अलग-अलग पबों में पहुंचे और वहां उन्होंने पब मालिकों को ज्ञापन देते हुए ये चेतावनी दी कि वैलेंटाइन डे पर किसी भी तरह का कोई विशेष आयोजन नहीं करें। बजरंग दल के सदस्यों ने पोस्टर लगाये हैं, जिसमें लिखा है, ‘हिंदू लड़कियां सावधान, Say no to valentines day’ पोस्टर में नीचे बजरंग दलः कर्णावती लिखा है। वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले ज्यादातर पोस्टर शहर के कॉलेज के बाहर लगाए गए हैं।

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 13 फरवरी, 2017 को एक नागरिक की याचिका पर एक निर्णय पारित करते हुए वैलेंटाइन डे पर देशभर में सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में होने वाले समारोहों पर ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से रोक लगा दी थी।

आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में युद्ध के दौरान आरएसएस से नेहरू ने मांगी थी मदद -उमा भारती

uma bharti's statement on Jawaharlal and RSS relationship

राजेश सोनी | Navpravah.com

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दवा किया है कि आजादी के बाद पाकिस्तान ने जब जम्मू-कश्मीर पर हमला बोला था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी। 

उमा भारती ने आगे कहा कि आजादी के बाद कश्मीर के राजा महाराजा हरि सिंह संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे और शेख अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर करने के लिए उनपर दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि नेहरू दुविधा में थे और फिर पाकिस्तान ने एकाएक हमला कर दिया और उसके सैनिक उधमपुर की तरफ बढ़ने लगे।

Relation between Jawaharlal Neharu and RSS

उमा भारती के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरूजी ने आरएसएस प्रमुख गुरू गोवलकरजी से आरएसएस स्वयंसेवकों की मदद मांगी थी और उनके आरएसएस के स्वयंसेवक जम्मू-कश्मीर गए थे।  

गौरतलब है कि रविवार को आरएसएस प्रमुख भागवत ने छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा था कि सेना को सैन्यकर्मियों को तैयार करने में छह-सात महीने लग जाएंगे। लेकिन संघ के स्वयं सेवकों को लेकर यह तीन दिन में तैयार हो जाएगी। यह हमारी क्षमता है, पर हम सैन्य संगठन नहीं, पारिवारिक संगठन हैं, लेकिन संघ में मिलिट्री जैसा अनुशासन है। अगर कभी देश को जरूरत हो और संविधान इजाजत दे, तो स्वयं सेवक मोर्चा संभाल लेंगे।

 

‘उरु अदार लव’ के एक वीडियो से स्‍टार बनीं प्रिया प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बनीं एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और इस फिल्‍म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ हैदराबाद में शिकायत दर्ज हो गयी है।

हैदराबाद में इस फिल्‍म के रिलीज हुए पहले गाने में प्रयोग किए गए शब्‍दों पर आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने से कुछ मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रिया प्रकाश का यह वीडियो मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव ‘ का है। इस फिल्‍म के गाने की एक छोटी सी झलक जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, मानो तहलका मच गया। प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रिया प्रकाश को 6 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले हैं। प्रिया प्रकाश वॉरियर के एक ही दिन में 605 हजार फॉलोअर बढ़ गए हैं। इस समय प्रिया के इंस्‍टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं। फिल्म ‘उरु अदार लव’ का एक और नया टीजर कल शाम को ही रिलीज हुआ है। इस टीजर में प्रिया और रोशन क्साल रूम में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी प्रिया अपनी उंगली को किस करते हुए उसको ‘गन’ की तरह बनाते हुए सीधे रोशन पर निशाना साधती है और रोशन तुरंत ही प्रिया की अदाओं से घायल हो जाता है।

वेैलेंटाइन वीक पर फिल्ममेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने दोनों को कुछ ही घंटो में काफी मशहूर भी कर दिया है। प्रिया और रोशन इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं और दोनों की यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी स्कुल के समय के प्यार को दिखाती है और गाने के वीडियो में दोनों इशारों में जिस तरह से एक दूसरे को टीज करते हैं, वो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अगर शरीर में है खून की कमी, तो खाएं ये फल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

शरीर में कई बार लोगों को खून की कमी हो जाती है। खून की कमी न पूरी होने से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। खून की कमी से शरीर में बीमारियां तो फैलती ही हैं, साथ ही शरीर में कमजोरी भी आती है, जिससे लोगों को सुस्ती व आलस आने लगता है।

खून की कमी से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है और हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि हमें ऐसी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिससे खून की कमी पूरी हो सके।

हमें शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए इन सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए –

गाजर- सब्जियों में अच्छी सेहत के लिए गाजर काफी फायदेमंद है। साथ ही गाजर के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। गाजर का रोजाना जूस पीने से भी काफी फायदा होता है।

अनार- शरीर में खून की पूर्ति करने के लिए अनार काफी काम आता है। अनार खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। अनार कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स से जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

चुकंदर- खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर भी फायदेमंद होता है। रोजाना चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है। वहीं चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है।

सेब- सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।