28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 723

मंदिर-मस्जिद के सवाल पर मौलाना सलमान नदवी छात्रों के सामने हुए भावुक

भावुक हुए मौलाना सलमान नदवी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले जाने के बाद मौलाना सलमान नदवी एक सवाल का जवाब हुए रो पड़े। वो मशहूर इस्लामी यूनिवर्सिटी नदवतुल उलेमा में क्लास लेने पहुंचे थे। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उनसे बाबरी मस्जिद की ज़मीन मंदिर और मस्जिद के मुद्दे पर कई सवाल किए। जिसका जवाब देते हुए मौलाना सलमान नदवी भावुक हो गए और वहीं रोने लगे।

कुछ दिन पहले मौलाना सलमान नदवी ने श्री श्री रविशंकर से मुलाक़ात में विवादित ज़मीन पर राम मंदिर बनाने और मस्जिद को दूसरी जगह शिफ़्ट करने का फ़ॉर्मूला दिया था। जिसके बाद उन्हें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद ओवैसी ने नदवी का नाम लिए बिना कहा था, “कुछ लोग मोदी के इशारों पर नाच रहे हैं।” नदवी को अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जमीन को राम मंदिर के निर्माण के लिए छोड़ देने के अपने प्रस्ताव को लेकर रविवार को हुई बोर्ड की बैठक में बोर्ड से हटा दिया गया था।

बता दें कि मौलाना सलमान नदवी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के एग्जीक्यूटिव सदस्य थे। लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन करने और मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फॉर्मूला उन्होंने सुझाया था जिसके बाद से बोर्ड उनसे नाराज चल रहा था। लेकिन अब उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर “पैडमैन” का जलवा बरकरार, जानें अब तक की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर "पैडमैन" का जलवा बरकरार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म ‘पैडमैन’ ने पिछले चार दिन में कुल 45.92 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 26 लाख रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन 13.68 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़ 11 लाख रुपए और चौथे दिन फिल्म ने 5.87 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

दर्शक फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ‘पैडमैन’ के निर्देशक आर. बाल्कि हैं। पैडमैन को भारत में 2750 स्क्रीन्स पर तो वहीं अन्य देशों में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म पैडमैन दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर सकती है।

फिलहाल वर्ड वाइड रिलीज के बाद भी फिल्म पैडमैन को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। पाकिस्तान में फिल्म को परंपरा से जोड़ दिया गया और उनकी संस्कृति को ठेस पहुंचने की आशंका के चलते फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया गया।

अब अगले हफ्ते मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘अय्यारी’ भी रिलीज हो रही है, इसलिए फिल्म के बिजनेस पर प्रभाव पड़ सकता है। पहले ‘अय्यारी’ 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थीं, लेकिन फिल्म ‘अय्यारी’ के निर्माताओं ने मेगाक्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज 16 फरवरी कर दिया था।

पाकिस्तान में दिए विवादित बयान के बाद मणिशंकर अय्यर पर कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

हनुमंत राव ने मणिशंकर अय्यर पर साधा निशाना (PC: ANI)
राजेश सोनी | Navpravah.com 

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कल पाकिस्तान में एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनपर सवाल उठने शुरू हो गए हैं मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि वह हिंदुस्तान के बराबर ही पाकिस्तान से भी प्यार करते हैं, हिंदुस्तान को भी अपने पड़ोसी से प्यार करना चाहिए। मणिशंकर के इस बयान के बाद अब कांग्रेस पार्टी में से ही उनके खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है।   
 
कांग्रेस के तेलंगाना से राज्यसभा सांसद वी.हनुमंत राव ने मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा कि अय्यर को ऐसी टिप्पणी करना बंद करनी चाहिए। वह ऐसे विवादित बयानों के लिए पहले ही निलंबित हो चुके हैं। राव ने आगे कहा कि मणिशंकर के इस तरह के बयान का लाभ भाजपा चुनाव में उठा सकती है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं लिखत में राहुल गांधी से मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निष्काषित करने को कहूंगा। 
 
गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसका खामियाजा कांग्रेस को गुजरात चुनाव के नीतिजों में उठाना पड़ा था। पार्टी ने मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।   

उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है -योगी आदित्यनाथ 

यूपी में सख्त कानून व्यवस्था से डरे अपराधी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल चुनाव प्रचार करने के लिए त्रिपुरा पहुंचे थें। उन्होंने यहां मीडिया से बात करते हुए उत्तरप्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर अपने सरकार की खूब पीठ थप-थपाई है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार में उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।  
 
यूपी के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार आने के बाद उत्तरप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे निचले स्तर पर हैं। उत्तरप्रदेश में भाजपा के 10 महीनों के शासन में दंगों की सूचना बहुत कम मिली है। सूबे में कोई कर्फ्यू नहीं लगा है। बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। जिसमें चन्दन गुप्ता नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान कासगंज में कई दिन कर्फ्यू रहा और इंटरनेट सेवा भी कुछ समय के लिए बंद कर दिए जाते थे। 

गौरतलब है कि गोरखनाथ पीठ नाथ समुदाय के लोगों का मुख्य पीठ है और योगी यहां के महंत हैं। त्रिपुरा में लगभग 30 फीसदी बंगाली नाथ संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। सीएम योगी नाथ संप्रदाय से आते हैं। गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर भी नाथ संप्रदाय का ही है। इसी के चलते बीजेपी ने अपना वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश की है। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 18 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 3 मार्च को आएंगे। 

जम्मू-कश्मीर: सुंजवान मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी

सुन्ज्वान में भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के करन नगर (श्रीनगर) में एक इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में दूसरा आतंकी भी ढेर हो चुका है, जिसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। पिछले 44 दिनों में 26 सैनिक शहीद हो चुके हैं। सेना, अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस ने चारों ओर से मोर्चा संभाल रखा है।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक आतंकियों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आज किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, कल हुयी गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था, लोग घरों में दुबके हुए हैं और यहां माहौल तनावपूर्ण है।

इधर जम्मू स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में तलाशी के दौरान एक और जवान का शव बरामद होने के बाद जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सेना ने कहा कि छठे जवान का शव सोमवार शाम को तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुआ। इसके बाद इस सैन्य शिविर पर शनिवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है।

आर्मी कैंप हमला: पाक को गुस्ताखी की कीमत चुकानी होगी -निर्मला सीतारमण 

निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले को लेकर नाराजगी जताई है। सीतारमण ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हमें यह हर बार साबित करते रहना होगा कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों का हाथ है। पाकिस्तान को इस गुस्ताखी की कीमत चुकानी होगी।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सुंजवां आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। इन आतंकियों को पाकिस्तान से अजहर मसूद स्पॉन्सर कर रहा था। इस आतंकी हमले से जुड़े सबूत इकठ्ठे कर लिए गए हैं। हम इसे पाकिस्तान को सौंपेंगे। इससे पहले भी पाकिस्तान को सबूत दिए गए थे, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान को सबूत मुहैया कराना, अब सतत प्रक्रिया बन गई है।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि इंटेलिजेंस इन्पुट्स से स्पष्ट हो रहा है कि आतंकवादियों को सीमा पार से उनके आका ​दिशा निर्देश दे रहे थे। एनआईए ने सबूतों की शिनाख्त की है। पाकिस्तान पीर पांजाल के दक्षिण में आतंक को बढ़ावा देने की कोशिश में लगा है और घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। गौरतलब है कि आर्मी कैंप हमले में 6 जवान शहीद हो गए थे। आर्मी का यह ऑपरेशन करीब 51 घंटे तक चला। वहीं रक्षा हमले के बाद इस आर्मी कैंप का हवाई सर्वेक्षण किया था। 

रिसर्च: कॉलेज का हर पांच में से एक छात्र है डिप्रेशन का शिकार, पढ़िए

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आजकल युवा इन दिनों बहुत गंभीर खतरे के साए में हैं। ये खतरा है तनाव या डिप्रेशन का जो ज्यादातर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों में को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे कई और तरह की बीमारियों का जन्म हो रहा है। ‘सेंटर फॉर कॉलीगिएट मेंटल हेल्थ रिपोर्ट’ में ये समाने आया है कि मौजूदा समय में कॉलेज में पढ़ने वाले सबसे ज्यादा छात्र चिंता और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं और काउंसलिंग की मांग कर रहे हैं।

डॉ. सागर का कहना है कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं आजकल जल्दी तनाव का शिकार हो रहे हैं। आज के खान-पान रहन-सहन आदि कई वजह है डिप्रेशन के। डॉ. सागर बताते हैं कि छात्रों में निराशा की मख्य वजहें हैं-

मौजूदा दौर में तकनीक में हो रहे बदलाव, युवाओं की दिमागी परेशानी का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं। इसमें सबसे पहले आता है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर पूरे समय चिपके रहने वाले बच्चे दुनिया और हकीकत के बीच लगातार लड़ाई लड़ते रहते हैं।डॉ. ने बताया कि इसके अलावा स्मार्टफोन एजडिक्शन भी छात्रों में नींद की दिक्कत, निराशा, तनाव और चिंता बढ़ाता है। 50 प्रतिशत कॉलेज छात्र देर रात नींद से जागकर मैसेज का रिप्लाई करते हैं।

डॉ. ने कहा कि युवाओं में तनाव का मुख्य कारण मादक पदार्थ, ड्रग्स व नशीली दवायें भी हैं। क्योंकि आजकल ये सब आराम से मिलने लगा है, जिससे इसका सेवन बढ़ गया है और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। धीरे-धीरे इसकी लत लग जाती है। डॉ. का कहना है कि मेरे पास आये दिन ऐसे केस आते हैं, जो नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और उन्हें अच्छी गाइडेन्स और मेडिसिन देनी पड़ती है, ताकि वो जल्दी रिकवर हो सकें।

डॉ. बताते हैं कि कॉलेज के कई छात्रों को घर से बाहर पढ़ने पर घर की याद और घरवालों से अलग होना बार-बार परेशान करता है और ये कारण तो बरसों पुराना है, ऐसे में भी छात्रों में चिंता और डिप्रेशन जल्दी पनपने लगता है, क्योंकि उन्हें लगता है अगर वो घर वालों की उम्मीद को न पूरा कर सकेगें तो क्या होगा। 8 घंटे से कम नींद लेने से भी छात्र डिप्रेशन का शिकार होते हैं। डॉ. बताते है कि आजकल सबकी दिनचर्या फिक्स नही रहती है जिसके कारण नींद नही पूरी होती और ये तनाव का कारण बनते हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आज देशभर में मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई विशेष आरती।

J&K: अब भी इमारत में छुपे हैं आतंकी, 1 CRPF जवान शहीद।

कराची: मणिशंकर अय्यर ने की पाकिस्तान की तारीफ, कहा, “नई दिल्ली के पास नीति नहीं”

यौन शोषण मामले में DU की छात्रा के वीडियो वायरल के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज कराया केस।

आज अयोध्या से शुरू होगी रामराज्य रथयात्रा, छह राज्यों से होकर गुजरेगी।

पाक में हाफ़िज़ को झटका, जमात उद दावा आतंकी संगठन घोषित।

खुदरा मुद्रास्फीति में मिली राहत, घटकर 5.7 प्रतिशत हुई।

जज लोया मामला: महाराष्ट्र सरकार ने SIT जांच का किया विरोध।

चंद्रबाबू नायडू हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, 177 करोड़ की प्रोपर्टी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका: आज पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेला जाएगा श्रृंखला का 5वां मैच, भारत की श्रृंखला पर नज़र।

मोदी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बैटिंग के दौरान विकेटकीपर को देखते हैं -राहुल गाँधी

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के रायचूर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह की सरकारें होती हैं, एक सरकार जो 5-10 उद्योगपतियों को राष्ट्रीय संपदा सौंप देती हैं और दूसरी सरकार इस संपदा को फिर से वितरित करती है।

राहुल ने कहा, ‘जब सचिन तेंदुलकर खेलते हैं, तो गेंदबाज को देखते हैं। सिद्धारमैया गेंद को देखते हैं और मोदी विकेटकीपर को देखते हैं। इसलिए जब भी गेंद आती है, तो उनसे गड़बड़ी हो जाती है। इसी तरह नोटबंदी हुई, किसानों और आदिवासियों पर इसका असर पड़ा। मोदी गब्बर सिंह टैक्स ले आए, उन्हें युवाओं ने भविष्य सुधारने, बेरोजगारी और किसानों की समस्या दूर करने के लिए चुना था और वह पुराने समय की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने खुद स्वीकार किया कि कर्नाटक रोजगार देने में सबसे आगे है। पीएम मोदी को सिद्धारमैया से सीखना चाहिए, उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया, गरीबों के लिए इंदिरा कैंटीन खोली, आंगनवाड़ी और आशाओं का वेतन बढ़ाया। राहुल ने आगे कहा कि वह किसानों की बात करना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी केवल उद्योगपतियों के लिए काम करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत में कहा जाता है कि उसका चीन से मुकाबला है, लेकिन कमीज, कैमरा, कार हर चीज मेड इन चाइना दिखाई देता है, यह नरेंद्र मोदी का सच है।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मोहन भागवत को एक महीने के लिए सरहद पर भेज देना चाहिए -जिग्नेश मेवाणी

जो लोग आजादी की लड़ाई के विरोधी थे, वो आज सत्ता में हैं -बेनी प्रसाद वर्मा

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी भाजपा मेयर के घर को आप कार्यकर्ताओं ने घेरा।

कोई संगठन सीमाओं की सुरक्षा को उत्सुक, तो विवाद क्या? -नीतीश कुमार

सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर, दो बच्चों की नीति लागू करे सरकार।

देश विरोधी कह लो, लेकिन खूनखराबा रोकने को पाक से बातचीत जरूरी -महबूबा मुफ्ती

23 फरवरी को किसान संगठन करेंगे दिल्ली के रास्ते जाम -स्वामीनाथन रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले वाले आर्मी कैम्प का दौरा करेंगी रक्षा मंत्री।

सलमान नदवी अब करेंगे अयोध्या के साधु संतों से मुलाकात, AIMPLB से किए गए बर्खास्त।

दीपिका ने पद्मावत को हिट बनाने के लिए फैंस को किया थैंक्स, पद्मावत दीपिका के कैरियर की सबसे हिट फिल्म।