31 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
Home Blog Page 714

यौन उत्पीड़न मामले पर कुछ ऐसा बोलीं एकता कपूर

एकता ने दिया यौन उत्पीड़न पर बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में चर्चित नामों में से एक हैं प्रोड्यूसर एकता कपूर। एकता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक शो के दौरान कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे कई पावरफुल प्रोड्यूसर हैं जो अपनी पोजिशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स भी हैं जो काम पाने के लिए अपनी सेक्शुएलिटी का इस्तेमाल करते हैं।

बता दें कि एकता कपूर ने यह बयान कुछ वक्त पहले हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुरू हुई मुहीम पर दिया था। ख़बरों के अनुसार हॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टाइन पर यौन उत्पीड़न को लेकर आवाज़ उठाई थी।यह बयान एकता कपूर ने मिरर नाओ के शो ‘द टाउन हॉल’ में दिया था जहां वे एक्ट्रेस निमृत कौर के साथ  पहुंची थीं। शो के दौरान जब होस्ट ने एकता से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में भी हार्वे वेनस्टाइन जैसे लोग मौजूद हैं तो इस पर एकता ने कहा, मुझे लगता है कि बॉलीवुड में हार्वे वेनस्टाइन जैसे लोग हैं लेकिन हार्वे वेनस्टाइन की कहानी के दूसरी तरफ भी उतने ही लोग हैं लेकिन लोग उस हिस्से के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

एकता ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे लोग पावर में हैं जो अपनी पावर का फायदा उठाते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे भी कई एक्टर्स हैं जो काम पाने के लिए अपनी सेक्शुएलिटी का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं एकता ने आगे कहा कि हमेशा पावर में होने वाला इंसान फायदा नहीं उठाता और उसी तरह यह भी जरूरी नहीं है कि जिस इंसान के पास पावर न हो, वह विक्टिम होता है।

 

CBI की एफआईआर के अनुसार, 2011 से नहीं, 2017-18 में ही हुआ है PNB घोटाला

नीरव मोदी का बॉलीवुड में था अच्छा कनेक्शन

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com  

करोड़ों का घोटाला कर देश छोड़कर भागने वाले अरबपति नीरव मोदी के खिलाफ दर्ज शिकायत में सीबीआई ने बताया है कि, नीरव ने 2011 में नहीं 2017- 2018 में ही पंजाब नेशनल बैंक से 11,300 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की थी।इस घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री और सत्ताधारी बीजेपी के प्रवक्ता कह रहे हैं, कि नीरव मोदी ने यह घोटाला  कांग्रेस के शासनकाल में 2011 में ही शुरू कर दिया था। वैसे अभी तक सीबीआई ने अपनी जांच 2017- 2018 के बीच हुए बैंक ट्रांजैक्शन तक ही की है।

लेकिन FIR देखकर ऐसा लगता है कि 11,500 करोड रुपये में से लगभग 5000 करोड़ रुपये का घोटाला बीजेपी के शासनकाल में ही हुआ है, लेकिन जांच एजेंसी का कहना है कि मामला कुछ और भी हो सकता है। एजेंसियों ने पीएनबी से और भी सभी दस्तावेज और कागजात मांगे है, जिससे पता चल सके कि घोटाला कब हुआ था।

इस घोटाले को लेकर एफआईआर में मनोज करात और गोकुलनाथ शेट्टी का नाम है। गोकुलनाथ को पांच दिनों पहले आखिरी बार उनके घर पर देखा गया था और तब उसके बाद कोई खबर नही है। सीबीआई ने कल उनके घर पर तीसरी बार छापेमारी की है और उनकी पत्नी व भाई से भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में नीरव मोदी के मामा मेहुल चौकसी और गीतांजलि ग्रुप के दूसरे डायरेक्टर्स से जुड़े 26 ठिकानों पर अब तक छापेमारी की गयी है। पिछले दो दिन में छापेमारी के दौरान कुल 5649 करोड़ रुपये की 29 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।

घोटालेबाजों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मामा-भांजे के बड़े विदेशी शोरुमों में भी खरीद व बिक्री पर रोक लगा दी गई है और इससे जुड़े निर्देश मामा-भांजे की मुंबई स्थित कंपनियों के हेडक्वार्टर्स को भी भेज दिये गये हैं।पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से 13 फरवरी को की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर में मेहुल चौकसी और उसकी तीन कंपनियों गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया लिमिटेड और नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड के डायरेक्टर्स और दो बैंक कर्मचारियों का नाम शामिल हैं, PNB ने कुल 4866.72 करोड़ रुपये को नुकसान का अनुमान जताया है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह बात ने चकित किया कि पीएनबी के बस दो कर्मचारियों ने मिलकर 11,300 करोड़ का इतने बड़े घोटाले को अंजाम कैसे दिया होगा, इसलिए बैंक के और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि इस घोटाले में बैंक के और भी लोग शामिल हैं या नहीं।

 

प्रिया प्रकाश को देखकर ऋषि भी खुदको नहीं रोक पाए, ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा

ऋषि कपूर ने की प्रिया की तारीफ

पारुल पाण्डेय |Navpravah.com 

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही स्कूल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों खूब चर्चे में हैं। अपनी आंखों के अदाओं से लाखों-करोड़ों लड़कों का दिल जीतने वाली प्रिया भविष्य में एक अच्छी एक्ट्रेस बनना चाहती। उन्हें अभी से काफी ऑफर्स आना शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के गुस्सैल अभिनेता ऋषि कपूर भी सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

कपूर ने ट्वीटर पर प्रिया प्रकाश की आंख मारने वाली एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘इस लड़की के लिए मैं बड़ी स्टारडम की उम्मीद करता हूं, जिसका नाम प्रिया प्रकाश है। काफी आकर्षित होने के बावजूद मासूम दिखती है।  माय डियर प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। गॉड ब्लेस यू.’ ऋषि कपूर यही नहीं रुके, उन्होंने इस ट्वीट में मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि ‘मेरे टाइम में नहीं आईं आप! क्यों? Lol’

ऋषि कपूर हमेशा से ही अपने ट्वीट्स के जरिए हालिया मुद्दों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में पीएनबी घोटाले में हजारों करोड़ रुपए का घपला करने वाले बिजनेसमैन नीरव मोदी पर भी ऋषि कपूर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटे। बता दें कि प्रिया का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया था, जिसके बाद हर कोई इस लड़की का मुरीद हो गया।

 

दिल्ली :बस में मास्टरबेट कर रहे युवक के खिलाफ 25 हज़ार का इनाम घोषित

बस में मास्टरबेट कर रहे युवक के खिलाफ इनाम घोषित

 

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com 

दिल्ली में चलती बस मेंDU(दिल्ली विश्वविद्यालय) की एक छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने 10 फरवरी को बदसलूकी की थी। वो युवक उस लड़की के बगल बैठकर काफी देर तक मास्टरबेट कर रहा था। छात्रा ने आरोपी व्यक्ति को अश्लील हरकत करते देख उसकी वीडियो बना ली थी और अपने ट्विटर कर शेयर किया था। उसने ट्विटर पर विडियो शेयर करते हुए बस के अंदर अपने साथ हुई गंदी हरकत के बारे में बताया था।

पीड़िता का आरोप है कि 10 फरवरी को 6 घंटे इंतजार के बाद वसंत विहार थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नही हुआ है। तब से आरोपी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुए इस बदसलूकी के खिलाफ एक्शन लेते हुए आरोपी व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में एक पोस्टर भी जारी किया है।

दिल्ली पुलिस के इस पोस्टर में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले शख्स को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान किसी के सामने नही लायी जायेगी। पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में तीसरे वर्ष की छात्रा है। इस घटना के समय वह कॉलेज से घर लौट रही थी। तब आरोपी ने उसके साथ ये बदसलूकी की। छात्रा का ये भी आरोप है कि आरोपी ने उसके निजी अंग को भी छुआ था।

छात्रा के अनुसार, उसने बस में आरोपी के ऐसा करने का विरोध किया और अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी मदद किसी ने नही की। तब उसने आरोपी की अश्लील हरकत को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और ट्विटर पर शेयर करके अपने साथ हुए बदसलूकी को बताया।

 

‘पदमावत’ फिल्म के बाद फिर रानी के अवतार में दिखेंगी दीपिका 

दीपीका पदुकोन अपने अगले फिल्म में फिर दिखेगी रानी के अवतार में

 

पारुल पाण्डेय |Navpravah.com 

‘पद्मावत’ फिल्म में एक राजपूत रानी पद्मावती का किरदार निभाने के बाद एक बार फीर दीपिका एक भव्य अवतार में नज़र आएंगी। दीपिका एक बार फिर अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज पूरी तरह से अलग होगा. दरअसल, दीपिका जल्द ही सपना दीदी की बायोपिक में नजर आएंगी और उनकी इस फिल्म का नाम रानी है। इस फिल्म में दीपिका एक डॉन का किरदार निभाएंगी, जिसके वह अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।  

ख़बरों के अनुसार दीपिका इस फिल्म में सपना दीदी यानि अक्का रहीमा खान के किरदार में नजर आएंगी. आपको बता दें कि रहीमा खान 80 के शुरुआती दौर में मुंबई की माफिया क्वीन थीं। एक सोर्स के अनुसार, दीपिका इनदिनों इस भूमिका से पूरी तरह न्याय करने की तैयारी में लगी हुई हैं।वह खुद को सपना दीदी जैसा लुक देने की पूरी कोशिश कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग मार्च में मुंबई में शुरू होगी. ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका को डॉन के लुक में देखना फैन्स काफी पसंद करेंगे।

बता दें, इस फिल्म में दीपिका के साथ इरफ़ान खान भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में इरफान, दीपिका के पति का किरदार निभाएंगे और वह भी एक गेंगस्टर के रूप में दिखाई देंगे।गौरतलब है कि इरफान और दीपिका इससे पहले फिल्म ‘पीकू’ में भी साथ नजर आ चुके हैं और ‘पीकू’ में दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल अक्टूबर में रिलीज किया जा सकता है।

 

यूपी: योगी के एनकाउंटर से अपराधियों में आतंक, ऐसे माँग रहे है माफ़ी

यूपी में सख्त कानून व्यवस्था से डरे अपराधी

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
यूपी पुलिस की ओर से ‘मिशन क्लीन’ चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच लगातार हो रहे एनकाउंटर से अपराधी दहशत में हैं और अब खुद सड़क पर निकल कर माफी मांग रहे हैं।
 
यहाँ तक कि अपराधी अपराध के रास्ते को छोड़ने का वादा भी करते दिख रहे हैं। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना कोतवाली इलाके के दो वॉन्टेड क्रिमिनल सार्वजनिक तौर पर ऐसा करते नजर भी आए हैं। जानकारी के अनुसार, दो अपराधी सलीम अली और इरशाद अहमद कई लूट और हत्या के मामलों में आरोपी हैं। उन्हें हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा किया गया है। जेल से छूटने के बाद दोनों अपराधी अपने गले में तख्ती लटकाए घूमते दिखाई दिये।
 
इन तख्तियों पर दोनों ने अपने-अपने नाम लिखे थे और साथ ही लिखा था ‘मैं भविष्य में कोई अपराध नहीं करूंगा, मैं सब गलत काम छोड़ दूगाँ, मेहनत-मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करूंगा, गलत रास्ते पर नहीं जाऊँगा। यूपी में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ‘मिशन क्लीन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत अब तक कई अपराधी ढेर किए जा चुके हैं।  इस मिशन को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके।
 
 
 

…तो यहां छुपा है पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी!

Scammer Nirav Modi

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 
 
पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई शाखा से 11400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल नीरव मोदी सीबीआई की जांच से पहले ही जनवरी को अपनी पत्नी एमी और बच्चों के साथ देश छोड़कर फरार हो गया था। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, नीरव मोदी अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित जेडब्ल्यू मेरिएट अपार्टमेंट में रह रहा है। 

बैंकों का पैसा नहीं चुकाने वाला नीरव मोदी इस वक़्त अमेरिका के सबसे महंगे होटल में है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उसने 90 दिनों के लिए होटल बुक किया है। इसका एक दिन का किराया 1164 अमेरिकी डॉलर यानी 75 हजार रुपए है।
 
एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में घोटाले के सामने आने के बाद रात को होटेल के अपार्टमेंट में काफी हलचल देखी गई थी। हालांकि, स्टाफ ने बताया नीरव मोदी असामान्य रूप से शांत दिख रहा था और जब नीरव मोदी के बारे में स्विस मैरियट होटल के स्टाफ से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि नीरव और एमी अपने कमरे में नहीं हैं। जबकि उनके बच्चे होटल में ही हैं। नीरव मोदी, उनके परिवार के सदस्यों और बिजनेस पार्टनर मेहुल चौकसी पर अरबों रुपए के घोटाले का आरोप है। नीरव मोदी 1 जनवरी 2018 को ही देश छोड़ फरार हो गया था और 23 जनवरी 2018 को आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर नीरव की फोटो सामने आई थी।
 
भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारी अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क में हैं। ताकि वे नीरव मोदी को भारत ला सकें और सरकार ने 4 हफ्ते के लिए नीरव मोदी का पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया है और वहीं सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज कर ली है। नीरव, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल और मेहुल चोकसी का पता लगाने में इंटरपोल से मदद मांगी गई है। 15 फरवरी 2018 को ईडी ने अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी के दिल्ली, मुंबई और सूरत स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी कर 5100 करोड़ रुपये के हीरे, ज्वेलरी और सोना को जब्त कर लिया है। नीरव मोदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली की फिर हुई कांग्रेस में घर वापसी, भाजपा छोड़ी 

अरविंदर सिंह लवली फिर हुए कांग्रेस में शामिल

राजेश सोनी |Navpravah.com

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहें और दिल्ली सरकार में कई अहम मंत्रालय संभालने वाले अरविंदर सिंह लवली की आज एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी हुई है। 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान नाराज होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। अरविंदर सिंह लवली ने उस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बोझ तक करार दे दिया था।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं। 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे। शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। लेकिन अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बात से उनकी अनबन शुरू हो गई और फिर इतना झगड़ा बढ़ गया कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अजय माकन और शीला दीक्षित में अनबन चल रही थी।खबरों के अनुसार अभी दो दिन पहले ही अजय माकन और शीला दीक्षित के बीच सबकुछ ठीक हुआ है। लवली शीला दीक्षित केमे के नेता माने जाते हैं। अजय माकन ने अपनी गलती मान कहा था कि उन्हें शीला दीक्षित को पहले मना लेना चाहिए था।

नोटबंदी ने बिगाड़ दिया गेम, नहीं तो 2016 में ही भाग जाता मोदी!

PNB घोटाला का मुख्य आरोपी परिवार समेत न्यूयॉर्क में छुपा है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएनबी को 11300 करोड़ का चूना लगाकर देश से भागने वाला ज्वैलरी कारोबारी नीरव मोदी के बारे में एक और खुलासा हुआ है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, नीरव मोदी 2016 में भारत से भागना चाहता था, लेकिन नोटबंदी के कारण वो भाग नही पाया।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों का मानना है कि नीरव ने कई कंपनियों में फर्जी निवेश दिखाया, उसने पहले फंड को भारत से मकाऊ फिर बीजिंग, हांगकांग, सिंगापुर और कुआलालापुर भेजा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि नीरव अकेले देश नहीं छोड़ना चाहता था, इसलिए उसने अपने भाई को बेल्जियम की नागरिकता दिलाई और दोनों भाई ने फिर देश छोड़ दिया, लेकिन उसकी पत्नी मुंबई में थी और जांच एजेंसियों, बैंक और मीडिया की गतिविधियों की जानकारी नीरव मोदी को देती रही, बाद में वह भी बच्चे के साथ देश छोड़कर चली गई।

उधर, नीरव मोदी के न्यूयॉर्क में होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं, ये सब जनवरी के पहले सप्ताह में ही भारत छोड़ चुके थे, मोदी को अंतिम बार स्विटजरलैंड में आयोजित दावोस सम्मेलन में देखा गया था।

नीरव की पत्नी के पास अमेरिका की नागरिकता है, और उनके भाई के पास बेल्जियम की नागरिकता है। माना जाता है कि मोदी अधिकतर समय अमेरिका में बिताता था, और पिछले दो वर्षों से वो भारत भी कम आता था। पीएनबी के अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े फर्मों को साख पत्र दिया, इससे उन्होंने विदेशों में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से रुपया भुनाया।

क्या है अल्जाइमर रोग, इससे बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अल्जाइमर ऐसी बीमारी हैं, जिसमें इंसान चीजें भूलने लगता है और उसको बोलने में भी दिक्कत आती है। अल्जाइमर होने पर व्यक्ति की याददाश्त कम होने लगती हैं, वो सही समय पर ठीक से कोई निर्णय नहीं ले पाता है।

अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर में एल्जाइमर पर शोध किया गया है।शोधकर्ता कैन डिंग ने कहा कि यह अध्ययन उस परिकल्पना का समर्थन करता है कि शारिरिक स्वस्थ रहने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। वैज्ञानिकों का कहना है केि शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहने से भूलने की बीमारी अल्जाइमर से भी बचाव हो सकता है। इसलिए हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए और अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।

न्यूरोलोजिस्ट डॉ. प्रभात सिंह के अनुसार, अल्जाइमर होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर होना, डायबिटीज होना और लाइफस्टाइल खराब होना भी इसकी एक बड़ी वजह है। डॉ. प्रभात के अनुसार, इस बीमारी को शुरूआत में पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है। व्यक्ति को हर चीज भूलना, यहां तक की अपना नाम, घर का पता या फिर अपने करीबी लोगों को भूल जाना एक गंभीर समस्या बन सकती हैं।

डॉ. बताते हैं कि अल्जाइमर होने पर दिमाग की धीरे-धीरे कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, जिससे समय के साथ इंसान की याददाश्त बिल्कुल चली जाती हैं और वक्त रहते इसका इलाज न किया जाये, तो ये गंभीर रूप ले लेता है। 

अल्जाइमर रोग के दौरान रखें ये ख्याल –

-मेडिटेशन करने से भूलने की समस्या को कम किया जा सकता है।

-याददाश्त बढ़ाने के लिए योग- रोजाना व्यायाम और योग करके अल्जाइमर रोग के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

-दिमाग तेज करना हो और याददाश्त बनाए रखनी हो, तो भुजंगासन करें।

-याददाश्त तेज करने के लिए सर्वांगासन करें।

-अल्जाइमर रोग में कॉपरयुक्त खाद्य पदार्थों का बहुत सेवन ना करें जैसे- तिल, काजू, सूखे टमाटर, कद्दू, तुलसी, मक्खन, चीज़, फ्राइड फूड आदि।