30 C
Mumbai
Tuesday, August 25, 2026
Home Blog Page 715

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आज दिल्ली में  पीएम मोदी से मिलेंगे ईरानी राष्ट्रपति रूहानी चाबहार, हो सकते हैं बड़े फैसले।

PNB घोटाला: यह मामला सरकार की जागरुकता की वजह से प्रकाश में आ पाया -प्रकाश जावड़ेकर

PNB घोटाला: यह नेशनल हेराल्ड जैसा ही कांग्रेस पार्टी का एक और घोटाला है -बीजेपी

JNU विवाद: वरिष्ठ अधिकारियों को बेवजह रोक कर रखने के मामले में छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

केरल में दुष्कर्म और लूट के आरोपी पादरी ने किया आत्मसमर्पण।

बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर हजारों बेरोजगारों ने किया जाम, नौकरी की मांग।

एसबीआई का नीरव मोदी से सीधा वास्ता नहीं -एसबीआई अध्यक्ष

2g घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष  अभियोजक की नियुक्ति को दी गई चुनौती।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से जीती श्रृंखला, अब टी20 की तैयारी।

मेक्सिको में आया 7.5 तीर्वता का भूकम्प, अब तक किसी क्षति की ख़बर नहीं।

जज के सामने गिड़गिड़ाए लालू यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची जेल में 5 साल की सजा काट रहे लालू यादव ने इस बार की होली फिर से परिवार वालों के साथ मनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने सीबीआई जज से जल्द फैसला सुनाने की दरख्वास्त की है। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू ने सीबीआई जज से गुहार लगाई और कहा कि सर होली से पहले सुनवाई कर दीजिए, कम से कम हमलोग होली तो मना पाएंगे। जिसके बाद जज शिशुपाल ने भी उन्हें ये आश्वासन दिया कि मामले में जल्द सुनवाई होगी। 

बता दें कि लालू यादव हर साल होली के इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। पटना स्थित लालू के आवास में उनका गंवई अंदाज होली के दिन लोगों को बेहद पसंद आता था। इस बार होली में मात्र एक पखवारे का वक्त रह गया है और लालू यादव रांची जेल में बंद है। मकर संक्रांति का चूड़ा-तिलकुट जेल में खा चुके लालू यादव को अब होली की चिंता सता रही है। इस डर के चलते उन्होंने जज से फैसले की सुनवाई जल्द करके की मांग की है। लालू चाहते हैं कि वह इस बार होली त्यौहार में रंगों के बीच उसी तरह धूम मचाये, जैसा वो हर बार करते हैं। 

गौरतलब हो कि चाईबासा मामले में रांची जेल में सजा काट रहे लालू यादव ने कोर्ट में जज के सामने कहा कि चाईबासा कोषागार से संबंधित अवैध निकासी के मामले में हड़बड़ी में फैसला हुआ है और देवघर मामले में आपने जो जजमेंट दिया है, उसमें आपका बहुत नाम हुआ है। इसके बाद जज ने कहा कि उनका नाम नहीं हुआ है, लालू प्रसाद की वजह से नाम हुआ है। इस पर लालू यादव बोले, “तबो त रहम करिए सर।”  

जानिए, कौन है ये पाकिस्तान की शेर दिल महिला

जानिए पाकिस्तान की शेर दिल महिला के बारे में

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

भारत-पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से LOC पर युद्ध जैसा माहौल है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में ऐसे तनाव के बीच फिलहाल किसी और खबरों को एहमियत नहीं दी जा रही है, लेकिन आज हम पाकिस्तान की बहादूर महिला और मानवाधिकारी वकील आसमां जहांगीर के बारे में नहीं लिखेंगे, तो ये उनके प्रति अन्याय होगा। सामाजिक कार्यकर्ता आसमां जहांगीर का 13 फ़रवरी (मंगलवार) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

बता दें कि आसमां जहांगीर वही महिला हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में रहते हुए कुलभूषण जाधव के समर्थन में निर्भीक होकर अपनी आवाज़ बुलंद की थी। इसके साथ ही उन्होंने जाधव के समर्थन में लेख लिखें और साक्षात्कार भी दिए। आसमां जहांगीर के इस बेख़ौफ़ रवैये के कारण पाकिस्तान में उनपर जानलेवा हमला भी हुआ था, लेकिन उनका यह रवैया निरपेक्ष, पक्षपातरहित प्रबल मानवाधिकार का प्रमाण है।

आसमां जहाँगीर ने पकिस्तान में महिला विरोधी तथा पुरुषसत्तात्मक कानून (कोराकोरी) और (वनी) के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य सत्ता और शासन द्वारा आवाम पर किए जा रहे जुल्मों के खिलाफ बेख़ौफ़ होकर अपनी आवाज़ बुलंद की है। इतना ही नहीं आसमां जहांगीर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं।
 
शिक्षा- 
आसमां जहाँगीर ने वर्ष 1978 में पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
 
परिवार-
उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी बेटी मुनीजे जहांगीर टीवी एंकर हैं। जनवरी, 1952 में लाहौर में पैदा हुईं आसमां जहांगीर ने ह्यूमन राइट्स ऑफ पाकिस्तान की सह स्थापना की और उसकी अध्यक्षता भी संभाली।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कावेरी जल विवाद: SC ने सुनाया अपना फैसला, कर्नाटक को मिलेगा तमिलनाडु से ज्यादा पानी।

PNB घोटाला: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का 4 हफ़्तों तक पासपोर्ट निलंबित किया गया।

यूपी बजट: सरकार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये 4.28 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश।

चारा घोटाला: लालू ने जज से किया आग्रह, होली से पहले बड़ा फैसला सुना दीजिए।

PNB घोटाला: हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती -ऋषि कपूर

बिहार में ऐसी ‘नालायक सरकार’ कभी नहीं बनी -शिवानंद तिवारी

परीक्षा पर चर्चा: पीएम मोदी ने कहा “यह मेरा कार्यक्रम नहीं, यह देश के करोड़ों बच्‍चों का कार्यक्रम है।”

सायरिल रामापोसा बने दक्षिण अफ्रीका के नये राष्ट्रपति, संसद ने निर्विरोध चुना।

पाकिस्तान में नहीं रिलीज होगी फिल्म अय्यारी, भारतीय सैनिकों पर आधारित है फिल्म।

सेंचुरियन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मुकाबले में भारत की स्थिति मजबूत, 160 रनों पर अफ्रीका ने गवाएं 7 विकेट। 

बंगलौर: ओला के वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, दिए जाँच के आदेश 

ओला के वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com  

बंगलौर से संबंध रखनेवाली कार सर्विस ओला कंपनी ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है। फैक्ट्री डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला ने इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। इस भ्रष्टाचार को लाखों डॉलर्स में बताया जा रहा है।

बता दें कि इस भ्रष्टाचार में ओला कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी युगांतर सैकिया शामिल हैं। इनपर आरोप है कि इन्होने विक्रेताओं को फायदा पहुँचाया और बदले में उनसे रिश्वत वसूली।इनपर जांच भी चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस जाँच में ‘BIG FOUR’ ऑडिट कंपनी को भी अनुबंधित किया गया है।   

युगांतर के खिलाफ कंपनी ने कार्रवाई करते हुए उनका लैपटॉप जब्त कर लिया है और उन्हें दोबारा नौकरी पर आने से मना कर दिया गया है। वहीं युगांतर ने भी अपने बयान में कहा है कि कंपनी की किसी भी प्रकार की कार्रवाई मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जब ओला कंपनी से प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने बताया कि इस मामले पर कंपनी में अंदरूनी जाँच चल रही है और इस वक्त हम इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

रिपोर्ट के अनुसार, युगांतर अब नोटिस पीरियड पर हैं। मार्च महीने के अंतिम दिन को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। फेक्ट्री डेली के अनुसार, उनका कंप्यूटर जब्त करने के बाद उन्हें एकाएक कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया।ओला के प्रवक्ता ने एक निजी वेबसाईट से बात करते हुए बताया कि जांच में सहयोग करने के लिए युगांतर अब भी कंपनी में काम कर रहे हैं।

जाँच में ओला के हजार से ज्यादा कर्मियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी समीक्षा भी की जा सकती है। सूत्र के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इन कर्मियों की भर्ती से कंपनी ने 5 से 6 करोड़ रूपए कमाए। इस राशी को भ्रष्टाचार के उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया गया।  

इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक ने कहा, “अगर यूपीए सरकार चौकन्ना होती, तो नहीं होता PNB घोटाला”

Transfers in Punjab National Bank

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पीएनबी घोटाले में एक नया बयान सामने आया है। इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दुबे ने PNB घोटाले पर दावा किया है कि अगर साल 2013 में यूपीए सरकार चौकन्ना होती, तो ऐसी पीएनबी घोटाले जैसी बड़ी घटना को रोका जा सकता था।  

दिनेश दुबे के अनुसार देश के बैंकिंग क्षेत्र को हिला देने वाले पीएनबी घोटाले की शुरुआत 2013 में हो गई थी।जब इलाहाबाद बैंक की निदेशक मंडल की बैठक हुई थी। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में गीतांजलि ज्वेलर्स के मालिक मेहुल चौकसी को 550 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी गई थी। मेहुल चौकसी रिश्ते में घोटालेबाज नीरव मोदी का मामा है। बाद में मामा-भांजे ने मिलकर बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाया। चौकसी को बैंक की हांगकांग सखा से भुगतान किया गया था।

दिनेश दुबे आगे अपने बयान में कहा कि साल 2013 में 14 सितंबर को नई दिल्ली के होटल रेडिसन में इलाहाबाद बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई थी। इस बैठक में दिनेश दुबे भी भारत सरकार की ओर से नियुक्त निदेशक की हैसियत से शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने मेहुल चौकसी को 550 करोड़ लोन देने का विरोध किया था, जिसके बाद 16 सितंबर को इस बैठक की जानकारी उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के तत्कालीन डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती और तत्कालीन वित्त सचिव राजीव टकरू को दी। इसपर बैंक अधिकारियों को तलब भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद मेहुल चौकसी को बैंक की हांगकांग शाखा से भुगतान कर दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय वित्त सचिव और आरबीआइ को इस फैसले की भनक लगते ही हड़कंप मच गई था। उधर, बैंक के अधिकारी मेहुल चौकसी को सैकड़ों करोड़ देकर खुद भी पैसे कमाने में लगे थे, जिससे यह मामला दब गया। इतना ही नहीं, दिनेश दुबे के मुताबिक जब उन्होंने चौकसी को लोन देने का विरोध किया था, तो उनपर दवाब बनाने के लिए उन्हें धमकाया भी गया था।

आंध्रप्रदेश: जहरीली गैस ने ली 7 सफाईकर्मियों की जान, साफ़ कर रहे थे सेप्टिक टैंक

जहरीली गैस ने ली 7 सफाईकर्मियों की जान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले से शुक्रवार को एक दुखद मामला सामने आया है। यहां अंदर घुसकर मैनुअली सैप्टिक टैंक साफ करने के दौरान ज़हरीली गैस की चपेट में आने से सात सफाईकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 4 सफाईकर्मी पहले टैंक में सफाई करने के लिए उतरे थे, लेकिन कुछ देर बाद सफाई करने गए चारों लोग बेहोश हो गए। इसके बाद उनके मदद के लिए 3 और लोग टैंक में उतरे थे। जैसे ही वे लोग टैंक में उतरे, उतरते ही बेहोश हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तब हुई, जब पल्मानेरू मंडल में एक व्यक्ति सीवर की सफाई करने के लिए अंदर उतरा। वहां वह दम घुटने से बेहोश हो गया। उसके साथ काम कर रहे आठ अन्य लोग उसे बचाने के लिए नीचे उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए। सीवर में रासायनिक अवशेष था।

उन्होंने बताया कि पास के गांव मोरुम के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। उनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद एक कर्मचारी को होश आ गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक अन्य व्यक्ति को चित्तूर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री एन चिनाराजप्पा ने घटना पर दुख व्यक्त किया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कामिनी श्रीनिवास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को अच्छे से अच्छा मेडिकल सुविधा देने को कहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

यूपी: शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ किया बलात्कार

यूपी में फिर शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बलात्कार का मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय एक महिला का बलात्कार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शामली जिले के एक गांव में रहने वाले युवक का एक युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध था। आरोपी 12 फरवरी को युवती को लेकर एक होटल ले गया, उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता आरोपी से फेसबुक के जरिये मिली थी। पीडिता की शिकायत के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाने के बाद में आरोपी ने उससे शादी करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया, फिलहाल इस केस की जाँच की जा रही है।

इससे पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें नोएडा के सेक्टर-26 के एक गेस्ट हाउस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर रेप करता रहा, महिला के विरोध करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अमेरिका फरार हो गया।

पीड़िता राजस्थान की है, दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों को प्रेम हो गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन से महिला प्रोफेसर की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली थी और बाद में वह भाग गया।

पैडमैन के बाद ‘अय्यारी’ फिल्म भी पाकिस्तान में बैन  

'अय्यारी' फिल्म पाकिस्तान में बैन  

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

‘पैडमैन’ फिल्म के बाद अब ‘अय्यारी’ फिल्म पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मनोज बाजपेयी की जबरदस्त एक्टिंग और सिद्धाथ मल्होत्रा की काबिले तारीफ अदाकारी से सजी नीरज पांडे की की फिल्म ‘अय्यारी’ देशभर में रिलीज हो चुकी है। भारत में भले ही यह फिल्म आसानी से रिलीज हो गई हो, लेकिन पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। 

खबरें आ रहीं हैं कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को वहां रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया है। फिल्म रिलीज नहीं होने देने का कारण फिल्म की कहानी का भारतीय सेना पर आधारित होना बताया जा रहा है। फिल्म में बीएसएफ कैंप पर हुए हमले को भी दिखाया गया है। इससे पहले भी ‘एक था टाइगर’, ‘बेबी’, ‘नाम शबाना’, ‘रुस्तम’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी फिल्मों को भी पाकिस्तान में बैन किया गया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म की पूरी टीम ने जवानों के साथ भी टाइम स्पेंड किया था। मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा भी नज़र आ रहे हैं। 

बता दें कि पहले ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज हो रही थी, लेकिन पैडमैन और सेंसर बोर्ड में मामला अटकने के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया। इससे पहले भी तीन बार फिल्म की रिलीज डेट बदली जा चुकी थी। ये फिल्म रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद रिलीज की जा रही है। सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट देने से पहले रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के मुताबिक फिल्म में बदलाव किए हुए हैं। 

नितिन गडकरी ने कावेरी विवाद पर कहा, “हम पानी तमिलनाडु तक ले जाएंगे”

नितिन गडकरी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य के बीच दशकों से चल रहे कावेरी जल पर आज सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार, कावेरी नदी का जल तमिलनाडु से ज्यादा कर्नाटक राज्य को मिलेगा। अब कावेरी विवाद के फैसले पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2 डैम बनाकर कावेरी का पानी तमिलनाडु तक ले जाएंगे।

बता दें कि उन्होंने मीडिया के सामने यह भी बताया कि वह किस तरह गोदावरी नदी के पानी को तमिलनाडु तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह गोदावरी नदी के पानी को रोककर हमलोग इंद्रावती के पास कालेश्वर तेलंगाना के डैम तक ले जाएंगे। उसके बाद इंद्रावती के पानी को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकार की अनुमति लेकर, इस पानी को दो और डैम की मदद से कावेरी के टेल एन्ड तक तमिलनाडु ले जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि गोदावरी का 3000TMC पानी समुंदर में बह जाता है। हम कोशिश करेंगे कि हम रिवर कनेक्टिविटी के तहत ऐसे 2 प्रोजेक्ट लाए। जिससे इस बर्बाद हो रहे गोदावरी नदी के पानी का सदुपयोग किया जा सके। ऐसी 2 परियोजना पर हमारी सरकार का काफी समय से ध्यान है।

केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री ने कहा कि पोलावरम का बैक वाटर को वहां से लेकर, गोदावरी पानी का पानी कृष्णा नदी में, कृष्णा नदी का पानी पेन्ना नदी में और पेन्ना नदी का पानी गोदावरी में ले जाएंगे। इस तरह से हमारे पास अतरिक्त जल संग्रह हो जाएगा और इस कावेरी विवाद को हम जल्द सुलझा लेंगे।