28 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026
Home Blog Page 701

श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटियाँ हिरोइन बनें 

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में है। श्रीदेवी का निधन शनिवार देर रात कार्डिएक अरेस्ट से हुआ। बता दें, श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क को लेकर काफी खुश थीं और वह हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट किया करती थीं, लेकिन वह अपनी बेटी की पहली फिल्म देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं। आपको बता दें कि श्रीदेवी कभी अपनी बेटी को एक्ट्रेस बनें नहीं देखना चाहतीं थीं, लेकिन अपने फैसले को कभी उन्होंने अपनी बेटियों पर नहीं थोपा। 

दरअसल, श्रीदेवी जब अपनी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के एक गाने की शूटिंग कर रही थी, उसी दौरान उन्हें काफी परेशान होना पड़ा था। फिल्म के गाने ताकी की शूटिंग के दौरान गर्मी और चट्टानों पर नाचने की वजह से श्रीदेवी का पूरा बदन छिल गया था और उनके पैरों में भी छाले पड़ गए थे। इस वजह से एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटियों को इन परेशानियों से गुजरना पड़े। उन्होंने कहा था कि उनके पास कोई च्वाइस नहीं थी, लेकिन उनके बच्चों के पास है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्होंने यह लाइन चुनी, तो भी मां होने के नाते मैं उनका साथ दूंगी। 

आपको बता दें कि श्रीदेवी अपनी बेटियों को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थीं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती थीं। इतना ही नहीं, अपनी शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और पूरा ध्यान अपनी बेटियों की परवरिश पर लगा दिया था। बता दें कि श्रीदेवी अक्सर अपनी बेटियों के ही साथ पार्टीज और फंक्शन्स अटेंड किया करती थीं। श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा, जहां विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बूढ़ों से परेशान है चीन, लगा रहा अजीबो-गरीब जुगाड़

china is in big trouble

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

चीन की सरकार की चिंता बढ़ती ही जा रही है, वजह यह है कि चीन अपनी बूढ़ी होती आबादी से परेशान है और युवा आबादी की चाह में नीतियां बदल रहा है। चीन ने 2015 में अपनी ‘एक बच्‍चा नीति’ में बदलाव किया था, उसके बावजूद नए आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में जन्‍म दर में 3.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

चीन सरकार का अनुमान था कि इससे तेजी से जन्‍म दर बढ़ेगी और अगले तीन दशकों में युवा आबादी के रूप में नई ‘लेबर फोर्स’ मार्केट को उपलब्‍ध होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नीति बदलने के एक साल बाद 2016 में जन्‍म दर तेजी से तो बढ़ी, लेकिन 2017 में यह गिर गई। ‘द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में जिन माता-पिता के एक बच्‍चे थे, उनमें से कुछ ही परिवारों में बच्‍चों की संख्‍या बढ़ी है।

इस जन्‍म दर के घटने और बूढ़ी होती आबादी के कारण चीन में चिंता बढ़ रही है। चीनी सरकार को चिंता है कि यदि यही आलम रहा तो आने वाले वर्षों में मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट, फैक्‍टरियों में श्रम शक्ति की कमी हो जाएगी। ताजा आंकड़ों के आने के बाद सरकार ने परिवारों को जनसंख्‍या बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संकल्‍प लिया है, इसके तहत बीजिंग जैसे प्रमुख शहरों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीमें घरों और ऑफिसों के चक्‍कर लगा रही हैं।

यह टीम महिलाओं से मिलकर उनको परिवार बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ये टीमें महिलाओं को बताती हैं कि चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है और आने वाले वर्षों में युवा आबादी की जरूरत होगी। इसलिए वे परिवार बढ़ाने को सोचें।

इसके साथ ही सरकार अखबारों में विज्ञापन दे रही है, साथ ही कई सेमिनार भी आयोजित कर रही है। ‘यूथ लीग’ के माध्‍यम से इस तरह के सेमिनारों में जीवनसाथी का चयन, उनका व्‍यवहार और शादी एवं समाज से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही हैं।

बैंक के साथ धोखाधड़ी का एक और बड़ा मामला आया सामने

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 

सीबीआई ने सिम्भौली शुगर्स लिमिटेड के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मान, उप महाप्रबंधक गुरपाल सिंह और अन्य के खिलाफ 97.85 करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी के संबंध में मामला दर्ज किया है।

सिम्भौली शुगर्स लिमटेड देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है। एजेंसी ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी.एस.सी. राव, सी.एफ.ओ. संजय तापड़िया, कार्यकारी निदेशक गुरसिमरन कौर मान और पांच गैर-कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि एजेंसी ने निदेशक के आवास, कारखाने एवं दिल्ली, हापुड़ और नोएडा स्थित कंपनी के कॉरपोरेट और पंजीकृत कार्यालयों सहित आठ ठिकानों पर तलाशी ली है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा कारोबारी पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 389.85 करोड़ रुपए की कथित तौर पर ऋण धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने धोखाधड़ी के लिए द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत के छह माह बाद एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह एवं एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एस.ई.जेड. इनकॉर्पोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं, दूसरी ओर ईडी ने 23 फरवरी को नीरव मोदी की पत्नी एमी को पूछताछ के लिए समन भेजा और साथ ही नीरव की बैंकों में जमा राशि तथा शेयरों सहित लगभग 44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

प्रवर्तन निदेशालय, हीरा कारोबारी नीरव मोदी तथा गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी की विदेशी संपत्तियों व कारोबार के बारे में दर्जन से भी अधिक देशों से जानकारी मांगेगा। इस बारे में जल्द ही अनुरोध पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

दिल के हैं मरीज, तो सावधानी से लें एंटीबायोटिक दवाईयां

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन ने आमतौर पर ली जाने वाली एंटीबायोटिक के प्रति हृदय रोगियों को सावधान किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दवाओं के सेवन से हृदय रोगियों की मौत भी हो सकती है।

एंटीबायोटिक के सेवन से कई वर्षों के बाद भी हृदय रोगियों की मौत हो सकती है। विशेषज्ञों ने त्वचा, कान, साइनस और फेफड़ों में संक्रमण के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक क्लैरिथ्रोमाइसिन के प्रति भी सावधान किया है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए विशेषज्ञों ने 10 वर्षों तक इस पर अध्ययन किया, शोध के दौरान उन्होंने देखा कि दो हफ्ते से अधिक समय तक क्लैरिथ्रोमाइसिन दवा का सेवन करने वालों में हार्ट अटैक की आशंका अधिक थी।

एंटीबायोटिक के मैक्रोलाइड्स समूह में आती है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए बैक्टीरिया में प्रोटीन के उत्पादन को रोकती है। हालांकि एफडीए की मंजूरी से क्लैरिथ्रोमाइसिन का इस्तेमाल 25 साल से भी अधिक समय से किया जा रहा है।

श्रीदेवी की मौत से सदमे में बॉलीवुड, जानिए क्या कहा सितारों ने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड की चांदनी अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, जबकि बॉलीवुड इस खबर से सन्न रह गया है।

श्रीदेवी के निधन की खबरें फैलने से कुछ वक्त पहले ही अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि न जाने क्यों, अजीब सी घबराहट हो रही है। बिग बी का यह ट्वीट पढ़ ऐसा लगता है कि मानो उन्हें पहले ही किसी अनहोनी का अहसास हो गया हो!

इसपर सभी बॉलीवुड के दिग्गजों के अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है, जिसमें फिल्मस्टार रजनीकांत, कमल हसन, आमिर खान से लेकर अनुमप खेर, हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, वरुण धवन सहित तमाम हस्तियां शामिल हैं।

श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘चालबाज’ में काम कर चुके रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा कि मैं सकते में हूं। मैंने बहुत ही प्यारी दोस्त और इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। श्रीदेवी तुम बहुत याद आओगी।
‘सदमा’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके कमल हसन ने कहा कि श्रीदेवी की किशोरावस्था से लेकर उनके एक बेहतरीन महिला बनने तक के सफर का गवाह हूं। जो कामयाबी उन्हें मिली, उसकी वह हकदार थीं। उनके साथ बिताए सभी अच्छे पल याद आ रहे हैं। ‘सदमा’ की लोरियां अब मुझे डरा रही हैं। हम उन्हें याद करेंगे।
अभिनेत्री एवं नेता हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीदेवी का अचानक हमें छोड़कर जाने से सकते में हूं। सोच भी नहीं सकती कि एक बहुत ही चुलबुली शख्स, बेहतरीन कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से इंडस्ट्री में आए खालीपन को भरा नहीं जा सकता। बोनी अच्छे दोस्त हैं और मैंने उनकी बेटियों को बड़े होते देखा है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
फिल्मकार एस.एस.राजामौली ने ट्वीट कर कहा कि देश की पहली महिला सुपरस्टार। उनके जीवन के 54 वर्षो में से 50 साल कलाकार के रूप में बेजोड़ रहे। क्या अद्भुत यात्रा रही और इतना अप्रत्याशित अंत, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
श्रीदेवी के साथ ‘लम्हे’, ‘चालबाज’ और ‘कर्मा’ में काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि क्या मैं कोई भयावह सपना देख रहा हूं। श्रीदेवी अब नहीं रही? यह काफी दुखद है और सही नहीं है। अब तक की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री। भारतीय सिनेमा की महारानी और एक दोस्त। उनके साथ कई फिल्मों में काम किया। कई सारी अद्भुत यादें समेटे हुए हूं। उन्होंने कहा कि वह उन्हें एक मस्तमौला, जोशीली, प्रतिभाशाली, खूबसूरत, सर्वश्रेष्ठ और अद्भुत महिला के तौर पर याद रखना चाहते हैं।
अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने फिल्म ‘लम्हे’ में श्रीदेवी के साथ बिताया समय याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे पहला काम 1990 की फिल्म लम्हे में मिला। मेघा रे मेघा गाने में मैंने पहली बार उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरते देखा। सदमा से लेकर चालबाज, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी फिल्मों में जब-जब वह स्क्रीन पर आती थी, उनसे आंखें हटा पाना मुश्किल होता था।” उन्होंने आगे लिखा, “असल मायने में स्टार, अभिनय की कला उनमें कूट-कूटकर भरी हुई थी। आपकी आत्मा को शांति मिले। दुखद, दुखद दिन।

केरल के इस व्यक्ति ने बनाया, ईको-फ्रेंडली स्टोव

सौम्या केसरवानी | Nvapravah.com

भारत में प्रतिभा की कमी नही है और इसी क्रम में हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने ईको-फ्रेंडली स्टोव के आविष्कार से सभी को चौंका दिया है। 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कर चुके जयप्रकाश को आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी, लेकिन वह हमेशा से जीवन में कुछ अलग करना चाहते थे और फिर उसने ईको-फ्रेंडली स्टोव का आविष्कार किया है।

जयप्रकाश केरल के रहने वाले हैं। एक वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तब उनकी मां स्टोव बेचती थीं। इस काम में जयप्रकाश मां का हाथ बंटाया करते थे, लेकिन वह जानते हैं थे चुल्हे से निकलने वाला धुंआ सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। जिसके बाद उन्होंने चुल्हे में एक छोटा सा पाइप स्टोव के पीछे लगाने के बारे में सोचा जो एक चिमनी की तरह काम करें,  फिर उन्होंने अपने इस आइडिया पर और ज्यादा काम करना शुरू कर दिया।

जयप्रकाश की किस्मत ने तब नया मोड़ लिया। जब उन्हें एजेंसी फॉर नॉन-कन्वेन्शनल एनर्जी ऐंड रूरल टेक्नॉलजी के साथ जुड़ने का मौका मिला, जिसमें जयप्रकाश को काफी कुछ सीखने को मिला। जयप्रकाश को एक अस्पताल ने 20 हजार रुपए दिए गए, जिसमें अस्पताल की गंदगी को जलाने के लिए एक स्टोव तैयार किया, वह अभी तक 8 हजार स्टोव बेच चुके हैं और उनका बनाया हुआ स्टोव लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। जयप्रकाश ने बताया कि उनका ईको-फ्रेंडली स्टोव बच्चों और महिलाओं के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसे इस्तेमाल करने से उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी और वे कुछ अलग करके बहुत खुश हैं।

कार्डिएक अरेस्ट से बचना है तो जरूर करवाए महिलाएं ये जांच

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कार्डिएक अरेस्ट के कारण बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत हो गया। डॉक्टरों की मानें तो कार्डिएक अरेस्ट में व्यक्ति के बचने की संभावनाएं काफी कम होती हैं। ऐसे में दिल स्वस्थ न होने के चलते दिल की बीमारी होने की उम्मीद बढ़ जाती है। महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले हार्ट अटैक से मौत होने के चांसेस कम होते हैं, लेकिन यदि उन्हें हार्ट अटैक आता है तो ये पुरुषों के मुकाबले ज्यादा घातक होता है।  हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट आने की आशंकाएं 50 की उम्र के बाद बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर दिल से जुड़ी जांचे जरूर करवाई जाएं। 

ईकोकार्डियोग्राफी
ईकोकार्डियोग्राफी की मदद से पता चलता है कि दिल की मांसपेशियों को कितना खून मिल रहा है। इसके लिए हृदय की डॉपलर इमेजिंग होती है, जिससे किसी भी तरह के ब्लॉकेज का पता चल जाता है।   

ईसीजी
ईसीजी की मदद से दिल की धड़कन में जरा से बदलाव का भी पता चल जाता है। यदि धड़कन गड़बड़ आती है तो डॉक्टर सतर्क हो जाते हैं, क्योंकि दिल की बीमारी से जुड़े ये प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। 

स्ट्रेस टीएमटी
स्ट्रेस टीएमटी से शरीर को पहले थकाया जाता है और फिर ईसीजी लेकर देखा जाता है कि तनाव से हृदय की गतिविधि में कोई बदलाव तो नहीं आया है।  इस दौरान कसरत और आराम के दौरान लगातार हृदय की निगरानी करके देखा जाता है कि कोई गड़बड़ी तो नहीं है। 

कार्डिएक सीटी हार्ट स्कैन
कार्डिएक सीटी एक हार्ट-इमेजिंग टेस्ट होता है।  इसे तकनीक से दिल के कोरोनरी सर्कुलेशन, पल्मनरी वेंस और आर्टरी की स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है। 

मायोकार्डियल परफ्यूजन स्कैन
मायोकार्डियल परफ्यूजन स्कैन इससे पता लगता है कि रक्त के प्रवाह में कोई रुकावट तो नहीं और हृदय के संचालन तथा उसके लिए रक्त प्रवाह के बारे में बेहद जरूरी जानकारी मिलती है। टेकनेटियम जैसे रेडियोधर्मी आइसोटोप को ट्रेसर से टैग करने के बाद उसका इंजेक्शन लगाया जाता है और स्पेक्ट गामा कैमरे से चित्र लिए जाते हैं। 

 

वैश्विक संकेतों और पीएनबी घोटाले की वजह से FPI ने शेयरों से निकाले करोड़ों रुपए!

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

वैश्विक संकेतों और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के असर से विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक शेयर बाजारों से करीब 10 हजार करोड़ रुपए (1.5 अरब डॉलर) निकाल लिये हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने 14 फरवरी को आभूषण कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी समूह की कंपनियों द्वारा बैंक से धोखाधड़ी का खुलासा किया था।

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टपोलियो निवेशकों ने एक फरवरी से 23 फरवरी के बीच कुल 9,899 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की है, हालांकि इस दौरान उन्होंने ऋण बाजार में 1,500 करोड़ रुपए का निवेश भी किया है।

आनलाइन निवेश मंच ‘ग्रो’ के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि जनवरी में अमेरिका में बेरोजगारी दर 17 के निचले स्तर 4.1 प्रतिशत पर रही, इसके अलावा इस बात की भी काफी आशंकाएं हैं कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ा सकता है।

वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 30 अप्रैल तक अपनी स्विफ्ट प्रणाली को बैंक के कोर बैंकिंग साल्यूशंस (सीबीएस) से जोड़ने को कहा है। आईबीए की चेयरपर्सन उषा अनंतसुब्रमणियन ने कहा कि स्विफ्ट- सीबीएस प्रणाली को जोड़ने का काम तेजी से किया जाना चाहिए। रिजर्व बैंक ने यह कदम पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से किया गया लेनदेन सामने आने के बाद उठाया है।

सोमवार को होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्‍कार!

श्रीदेवी

 पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

दुबई में अंतिम सांस लेने वाली मशहूर एक्‍ट्रेस श्रीदेवी का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जा सकता है। खबरों के अनुसार श्रीदेवी का परिवार अंतिम क्रियाओं के लिए उनका शरीर भारत लाने की कोशिशों में लगा है, लेकिन इस पूरी प्रकिया में काफी समय लगेगा। एक निजी वेबसाइट के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात 11 बजे तक भारत पहुंचेगा। बता दें कि श्रीदेवी डिबाई के जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी हुई थीं। इसी होटल के कमरे में श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली थी। इसी होटल के कमरे के बाथरूम में श्रीदेवी बेहोश होकर गिर गई थीं। इसके तुरंत बाद उन्‍हें दुबई के राशिद अस्‍पताल ले जाया गया।

यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी के अनुसार अभी प्रकिया चल रही है और डेथ सर्टिफिकेट देने के बाद ही उनके शरीर को भारत लाया जा सकेगा। आज शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आ सकता है। श्रीदेवी की शनिवार रात मौत हुई है। महज 54 साल की उम्र में अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड दंग रह गया है। सूत्र के अनुसार उनके शरीर को फोरंसिक विभाग को दे दिया गया है। 

1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह आखिरी बार फिल्म ‘मॉम’ में नजर आईं थी और इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सरहाना मिली थी। 

 

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 6 खिलाड़ियों को दिया गया आराम

सौम्या केसरवानी|Navpravah.com

इंडिया टी20 सीरीज जीत गयी है और अब टीम इंडिया का दो महीने लंबा अफ्रीका दौरा अब समाप्त हो गया है। अब टीम को 6 मार्च से 18 मार्च तक श्रीलंका में होने वाली टी-20 ट्राइ सीरीज में हिस्सा लेना है।
अब टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा करेंगे। विराट कोहली को आराम दिया गया है। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में भी टीम इंडिया की कप्तानी की थी।
शिखर धवन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है।
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार को इस दौरे से बाहर रखा गया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया में सबसे ज्यादा मैच हार्दिक पांड्या ने ही खेले थे।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी इस दौरे से बाहर रखा गया है, ये दोनों भी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, ऐसे में इन्हें भी आराम दिया गया है।
इस मौके पर चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने कहा कि निडास ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करने के दौरान हमने आगामी टूर्नामेंटों की कार्यसारिणी और काम को ध्यान में रखा था। टीम ने इस बात का फैसला किया कि तेज गेंदबाजों को आराम दिया जाएगा, जिससे वह चोटों से बच सकें और अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें।