28 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026
Home Blog Page 700

दुबई पुलिस करेगी श्रीदेवी के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

श्रीदेवी की मौत के मामले पर अब नया मोड़ सामने आया है। ख़बरों के अनुसार, दुबई पुलिस अब श्रीदेवी के फोन की जांच भी करने वाली है। दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का मामला अब पब्लिक प्रोसेक्‍यूटर को सौंप दिया गया है। गल्‍फ न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार दुबई पुलिस के फोरेंसिक विभाग के बाहर श्रीदेवी की झलक पाने के लिए उनके फैंस उत्सुक हैं। हाल ही में आई पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दुबई स्थित गल्फ न्यूज ने यह जानकारी दी कि बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है। अखबार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यूएई सरकार की फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।

इस रिपोर्ट में श्रीदेवी के मौत की वजह उनका दुर्घटनावश डूबना जाना बताया गया है। पोस्ट के साथ फोरेंसिक रिपोर्ट की एक कॉपी भी लगाई गई है, जिसपर यूएई स्वास्थ्य मंत्रालय और दुबई के निवारक दवा निदेशक की मुहर लगी है। न्‍यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार अखबार का यह भी कहना है कि श्रीदेवी शराब के नशे में बाथटब में गिर गईं और डूब गईं। 54 बरस की श्रीदेवी की शनिवार को देर रात दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। वह एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने यहां आई थीं।इस दौरान उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी भी उनके साथ थीं।  

गौरतलब हो कि 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में  एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। साल 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था । श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

खून में मिला शराब का अंश, नशे में गिर गई थीं श्रीदेवी: रिपोर्ट

पारुल पाण्डेय|Navpravah.com

श्रीदेवी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है अभी तक खबरें आ रही थीं कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्‍ट से हुई है जबकि ऐसा नहीं है. खलीज टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्‍ट से नहीं हुई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। उनके खून में अल्‍कोहल के अंश भी पाए गए हैं। उनके फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। एएनआई ने यूएई की गल्‍फ न्‍यूज के हवाले से बताया है कि शराब के नशे में, वह अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं. बाथटब में डूबने से ही उनकी मौत हुई है।   

जानकारी के अनुसार परिवार वाले सोशल वर्कर के साथ उनका शरीर भारत लाने की प्रकिया पूरी करने में लगा है। दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे दुबई में निधन हो गया है।  54 वर्षीय अभिनेत्री दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थी, जहां उनकी कार्डिएक अरेस्‍ट से मौत हो गई।  हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थी। 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया थ। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

दुबई के प्रमुख अखबार खलीज टाइम्‍स की खबर के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर स्‍थानीय समय के अनुसार दुबई से 2 बजे रवाना होगा। भारत के समय के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लगभग 3.30 बजे वहां से रवाना होगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जल्‍द ही मुंबई पहुंचने वाला है। खलीज टाइम्स की खबरों के अनुसार कार्डिएक अरेस्ट होने से पहले श्रीदेवी उस रात होटल में अपने पति बोनी कपूर के साथ डिनर के लिए तैयार हो रही थीं।

शनिवार को बोनी कपूर श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे। बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के उसी जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल में पहुंचे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं। होटल के रूम में पहुंचने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया।  उसके बाद दोनों लगभग करीब 15मिनट तक बातचीत करते रहे बोनी कपूर ने श्रीदेवी को डिनर पर चलने के लिए कहा। बोनी कपूर के साथ डिनर करने के लिए श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम चली गईं। कमरे के बाथरूम में जाने के बाद श्रीदेवी जब करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया। जब बॉथरूम के अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी कपूर ने किसी तरह दरवाजा खोला।

जैसे ही बोनी कपूर बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे नहाने वाले टब में बेहोश पड़ी हुई हैं। फिर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को होटल में बुलाया। होटल में लगभग रात 9 बजे बोनी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।

राहुल गांधी खुद फ्रॉड में फंसे हुए हैं – ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक बयान में चौकीदार कह दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा कि  कांग्रेस अध्यक्ष खुद फ्रॉड में फंसे हुए हैं और वह बेल पर चल रहे हैं। कुछ ऐसे फ्रॉड थे जो देश छोड़कर भाग गए कुछ ऐसे फ्रॉड थे जो बेल पर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक जो फ्रॉड थे वो यूपीए सरकार में हुए थे। विजय माल्या के फ्रीज हुए एकाउंट उस समय के प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने खुलवाए और वह पैसा ले कर भाग गया। राहुल गांधी तो ऐसे लोगों को बचाते रहे क्योंकि वह खुद फ्रॉड में फंसे हैं।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में जब योगी जी ने सरकार संभाली थी तब उर्जा विभाग आईसीयू में था। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी लेकिन हमने 1 साल में व्यवस्था को दुरुस्त किया है।
उन्होंने कहा कि  सभी जिलों को बिना भेदभाव के हम बिजली देने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार की मंशा है कि जिस ईमानदारी से बिजली पहुंचा रही है। उसी प्रकार लोगों से अपेक्षा है कि वह जितना बिजली उपयोग कर रहे हैं उतना बिल भी भरें।
श्रीकांत शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान पर कहा, हम सब भारतीय हैं, पहले हम भारतीय हैं और उसके बाद धर्म से जोड़ा जाता है। आज आवश्यकता है एक ध्वज के नीचे रहने की, राष्ट्रीय ध्वज के नीचे रहने की।

रेहम खान ने इमरान खान की तीसरी बीवी को मारा ताना

Reham Khan commented on third wife of Imran Khan

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने अभी हाल ही में तीसरा निकाह रचाया है। पीटीआई ने पार्टी प्रमुख इमरान खान और उनकी आध्यात्मिक गुरू बुशरा मनेका के निकाह की पुष्टि की है।

इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा पिंकी बीबी के नाम से भी लोकप्रिय हैं, बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं।40 साल की बुशरा वट्टू कबीले से प्रभावित हैं। उनकी पहली शादी खबर फरीद मनेका से हुई थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे।

अब तक मीडिया में आई तस्वीरों में बुशरा हमेशा बुर्के में ही दिखाई दी हैं। निकाह के दौरान भी वह बुर्के में ही थी, इस तरह बुर्के में नजर आने वाली बुशरा पर रेहम खान ने ताना मारते हुए सामान्य बुर्के और राजनीतिक बुर्के में फर्क बताया है।

रेहम खान ने एक तस्वीर ट्वीट की है, इस तस्वीर में एक तरफ हिजाब पहने एक लड़की है, तो दूसरी तरफ बुशरा मनेका के निकाह की तस्वीर है, जिसमें वह सिर से पांव तक बुर्के में ढकी हैं। रेहम ने लिखा है कि वह उन महिलाओं का पूरा सम्मान करती हैं, जो कि निजी कारणों से बुर्का पहनती हैं, लेकिन वह कट्टरपंथियों द्वारा वोट पाने की कोशिशों का विरोध करती हैं।

इमरान खान पहले दो बार शादी कर चुके हैं, उन्होंने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 16 मई, 1996 को की थी और दूसरी शादी टीवी एंकर रेहम खान से 2015 में की थी।

इमरान खान 1971-1992 तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए खेले और 1982 से 1992 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। 39 वर्ष की आयु में इमरान खान ने पाकिस्तान की प्रथम और एकमात्र विश्व कप जीत में अपनी टीम का नेतृत्व भी किया था।

5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी होगा आधार कार्ड 

5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी होगा आधार कार्ड

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण ( Unique Identification Authority of India UIDAI) ने अब एक नया आधार कार्ड जारी किया है, जो बाल आधार कार्ड नाम से जाना जाएगा और इसका रंग ब्लू होगा। यह आधार कार्ड पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाएगा। इससे पहले सभी के लिए एक ही तरह के आधार कार्ड जारी किये जाते थे।   

आपको बता दें इस बात कि जानकारी आधार कार्ड के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर दी गई है। यहां लिखा था कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ‘बाल आधार कार्ड’ लाया जा रहा है। इन बच्चों का आधार कार्ड बिना किसी बायोमैट्रिक डिटेल्स के बन जाएगा। बाल अधर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बड़ी आसन है। अभिभावक अपने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के साथ माता-पिता में से किसी भी एक के आधार कार्ड के नंबर के जरिए अपने बच्चे का ‘बाल आधार’बनवाया जा सकता है, लेकिन जैसे ही बच्चा पांच साल की उम्र पार कर लेगा उसके बाद उसका वैरिफिकेशन करवाना होगा। 

इसके अलावा जब बच्चा 15 साल का हो जाएगा उसके बाद एक बार फिर उन्हें अपना आधार अपडेट करवाना होगा। बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होगा। 

कैसे बनेगा ‘बाल आधार’

– सबसे पहले तो नामांकन केंद्र जा कर फॉर्म भरें।

-बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और किसी भी एक पैरेंट का आधार नंबर दें। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी आपको देना पड़ेगा।

-आवेदक की उम्र 5 साल से कम है इसलिए उसके बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होगी। केवल फोटो की आवश्यकता होगी। जब वह बच्चा 5 साल के ज्यादा का हो जाएगा तब उसका बायोमेट्रिक होगा।

-बच्चे का एक फोटो क्लिक किया जाएगा। बच्चे का ‘आधार’ उसके माता/पिता के यूआईडी(आधार कार्ड नंबर) से लिंक किया जाएगा।कनफर्मेशन के बाद स्वीकृति पर्ची मिलेगी।

-जब रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा। ये एसएमएस आने के 60 दिनों के भीतर बच्चे का आधार कार्ड नंबर मिला जाएगा।

 

आमदनी के लिहाज से विदेशियों की पहली पसंद है मुंबई

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

मुंबई एक ऐसा शहर जहां हमेशा हर कोई बड़े सपने लेकर आता है और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। मुंबई में जहां देश के कोने-कोने से लोग कमाने आते हैं। यही देश मोटी सैलरी के लिए विदेशियों की पहली पसंद मुंबई बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई विदेशियों को मिलने वाली सैलरी के मामले में टॉप पर है।

हाल ही में एचबीसी बैंक इंटरनेशनल के एक सर्वे के मुताबिक मुंबई में काम करने वाले विदेशियों की सलाना कमाई 2.17 लाख डॉलर (1.40 करोड़ रुपये) है। इस कमाई का आंकड़ा ग्लोबल एक्सपैट ऐवरेज का दोगुना है। सर्वे में टॉप 10 एक्सपैट शहरों में शंघाई, जकार्ता और हॉन्ग कॉन्ग जैसे अन्य एशियाई देश शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया में काम करने वाले विदेशियों को फाइनैंशली सपोर्ट भी दिया जाता है, इस श्रेणी में मुंबई भी शामिल है। एचएसबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 1.8 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर मुंबई में रोजगार के अवसर अमेरिका और यूके के कई शहरों जैसे लंदन, सन फ्रेन्सिस्को, न्यूयॉर्क से कम है।

एचएसबीसी एक्सपैट के हेड के अनुसार लोगों के लिए अमेरिका और यूके के फाइनैंशल और टेक हब्स में जॉब के लिए पहली पसंद है। यूरोप का डबलिन टेक सेंटर डबलिन एक्सपैट के लिए रोजगार के अवसरों के मामले में टॉप 5 में शामिल है, लेकिन एक्सपैट की औसत सैलरी के मामले में वह ग्लोबल औसत से कम है। बता दें कि इसके पहले एक्सपैट सैलरी के मामले में स्वीट्जरलैंड इस रैकिंग में टॉप पर था।

 

साल 2019 में एक बार फिर BJP से जुड़ सकते हैं प्रशांत किशोर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चुनाव के चाणक्य माने जाने वाले प्रशांत किशोर एक बार फिर बीजेपी का हाथ थम सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2014 में बीजेपी को मिली जीत में प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी भूमिका थी। अब साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर, नरेंद्र मोदी का साथ दे सकते हैं और चुनावी अभियान की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं। ख़बरों के अनुसार, हाल ही में पीएम मोदी और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात हुई है। 

इस मामले में प्रशांत किशोर के कैंप का कहना है कि इस पर अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी, क्‍योंकि प्रशांत किशोर चुनावों के सिलसिले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मिलते रहते हैं। उनका कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव पर फैसला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद होगा।  
 
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने प्रशांत किशोर को खाने पर बुलाया था और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी उनकी मुलाक़ात हुई है। इन दिनों प्रशांत किशोर के पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है, जिसके चलते वह चुनावों पर भी ध्‍यान नहीं दे पा रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले साल 2012 में गुजरात चुनाव के दौरान भी प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी के चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम किया था। ख़बरों के अनुसार, साल 2014 में हुए चुनाव में प्रशांत का अमित शाह से मनमुटाव भी हुआ था, फिर उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान नितीश कुमार का हाथ थामा था, जिसके बाद में यूपी और पंजाब चुनाव में कांग्रेस के लिए काम किया।

गौर करने की बात है कि विभिन्न चुनावों में भाजपा के अलावा बिहार में जदयू-राजद तथा पंजाब में कांग्रेस का सफलतापूर्वक अभियान चलाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले साल जुलाई से वाईएसआर कांग्रेस के साथ जुड़े थे। वाईएसआर अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें प्रशांत किशोर मौजूद थे। वाईएसआर सासंद पी मिथुन रेड्डी ने बताया था कि हमने प्रशांत किशोर को सलाहकार के रूप में स्वीकार कर लिया है और उन्हें एक बैठक में पार्टी नेताओं से मिलवाया गया था।

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने से लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के अलावा प्रशांत किशोर को भी नुकसान हुआ। राज्य में बीजेपी-जेडीयू की एनडीए सरकार बनते ही प्रशांत किशोर से कैबिनेट मंत्री का दर्जा छिन गया था।

दिल्ली : महिला ने किया माँ की ममता को शर्मसार, 25 दिन की बच्ची को कूड़े में फेंका

माँ ने ही नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 

समय बदल रहा है और अब समय के साथ-साथ मां की ममता भी खत्म होती दिख रही है। दिल्ली के कल्याणपुरी के ईस्ट विनोद नगर में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सभी के सामने आई है।

एक महिला ने सास के तानों से तंग आकर बच्ची को कूड़े में फेंका और फिर अपहरण का ड्रामा रच दिया। महिला के पति ने पुलिस में बच्ची के अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। 25 दिन की बच्ची की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को महिला ने गुस्से में फेंक दिया था, जिस वजह से बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गई, कूड़े के ढ़ेर में बच्ची दो घंटों तक तड़पते रही और लगभग दो घंटे के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

महिला इस घटना को अंजाम देने के बाद वापस लौटी और उसने बच्ची को आस-पास ढूढ़ने का खूब ड्रामा किया, महिला रोते हुए पड़ोस के घरों में गई और बच्ची के गायब होने की बात कही। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उसकी सास से उसका झगड़ा हुआ था, झगड़े के बाद उसने खुद को कमरे में बंद किया और रोती रही। गुस्से पर काबू नहीं होने के बाद वह शाम को बच्ची को उठाकर ले गई और 25 दिन की मासूम को कूढ़े के ढ़ेर में फेंक दिया।

आरोपी महिला ने बताया कि बच्ची के होने के बाद से उसकी की तबियत खराब रहती थी, जिसके चलते बच्ची जब भी रोती थी तो सास ताने मारती थी और आये दिन घर में झगड़ा होता था। महिला ने बताया कि उसका पति भी हमेशा अपनी माँ का साथ देता था और वह इन सब के वजह से काफी परेशान थी।

पुलिस ने महिला की बताई कहानी पर रिर्पोट दर्ज कर बच्ची को ढूढ़ना शुरू किया, पूछताछ के दौरान वहाँ मौजूद एक 12 साल के बच्चे ने बताया कि जब वह साइकिल चला रहा था, तब उसने महिला को बच्ची को फेंकते हुए देखा था, और फिर उस महिला के सारे ड्रामे की पोल खुल गयी और पुलिस ने उस महिला को अरेस्ट कर लिया।

फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कार्डिएक अरेस्ट ने ली श्रीदेवी की जान

श्रीदेवी

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

दुबई के होटल में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से ही हुई थी। फोरेंसिक जांच में भी दुबई के डॉक्टरों ने यही पाया है। ख़बरों के अनुसार श्रीदेवी के मौत को संदिग्ध तरीके से देखा जा रहा था। अभी तक श्रीदेवी की मौत की वजहों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। जबकि एक अखबार में छपी खबर के अनुसार दुबई के अधिकारिक सूत्रों ने श्रीदेवी के मौत की वजह कार्डीयक अरेस्ट को बताया है।

खाड़ी में काम कर रहे एक पत्रकार के अनुसार अगर किसी शख्स की मौत हॉस्पिटल में होती है, तो मौत की वजह साफ रहती है और शव को जल्दी परिजनों को सौंप दिया जाता है, लेकिन अगर मौत हॉस्पिटल के बाहर हुई हो और वह चाहे प्राकृतिक भी रही हो, तो भी पुलिस मामले की जांच करती है और केस दर्ज किया जाता है। वहीँ अगर शव को अंत्येष्टि के लिए दूसरे देश भेजा जाना हो, तो दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। इसके लिए सामान्य से ज्यादा प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। माना जा रहा है श्रीदेवी के शव को मिलने में इसलिए देरी हो रही है। 

यह है प्रक्रिया शव को सबसे पहले वहां के मुर्दाघर में रखा जाता है। उसके बाद फरेंसिक जांच होती है। वे लोग बॉडी को पुलिस को सौंप देते हैं। फिर ऑटोस्पाई रिपोर्ट आने के बाद डेथ सर्टिफिकेट बनाकर परिवार को दिया जाता है, लेकिन इसके लिए पुलिस की इजाजत मिलनी चाहिए। पुलिस उस शख्स के वीजा की जांच भी करती है जिसकी मौत हुई होती है। फिर दुबई में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास उस शख्स के पासपोर्ट को कैंसल कर देता है। बॉडी को भारत लेकर आने के लिए एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।

कैब ड्राइवर नशे में धुत रहकर करते हैं बुकिंग!

Careless cab drivers

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

शराब पी कर ड्राइविंग न करें ऐसी सलाह हमेशा दी जाती है, लेकिन एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि दिल्ली-एनसीआर में 56 फीसदी कैब ड्राइवर शराब पीकर ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में यह उन यात्रियों के लिए खतरनाक है, जो कैब से सफर करते हैं।

सीएडीडी द्वारा 10,000 कैब ड्राइवरों के बीच किए गए अध्ययन के बाद खुलासा हुआ है कि दिल्ली-एनसीआर में कैब से सफर करना काफी खतरनाक हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, 55.6 फीसदी कैब ड्राइवर नियमित रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इतना ही नहीं, इनमें 27 फीसदी ड्राइवर नशे के लत का शिकार हैं, ऐसे में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवार खड़े होते हैं।

कैब ड्राइवरों ने भी यह स्वीकार किया है कि वह आम तौर पर जब उनकी कोई बुकिंग नहीं होती है, तो वह शराब पीते हैं और साथ ही इस दौरान कोई बुकिंग आती है तो यात्रा बुक कर लेते हैं। कैब कम्पनियों की ये खामियां है कि ड्राइवर नशे में हैं, वे 90 फीसदी ड्राइवरों की चैकिंग नहीं करते हैं। कैब और टैक्सी चालकों का सर्वेक्षण 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2017 के बीच किया गया था, जब कैब कंपनियों ने सुरक्षित यात्रा के लिए दावा किया था।