28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 690

इच्छामृत्यु को मिली सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
उच्चतम न्यायालय ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मरणासन्न व्यक्ति द्वारा इच्छामृत्यु के लिए लिखी गई वसीयत को सशर्त मान्यता दे दी गयी है। कोर्ट की ओर से यह भी कहा गया कि इस दौरान इच्छा मृत्यु मांगने वाले के सम्‍मान का ख्‍याल रखना भी बेहद जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ मरने का अधिकार है और किसी भी इंसान को इससे वंचित नहीं किया जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। जो कि कानून बनने तक प्रभावी रहेगी।
दीपक मिश्रा की अगुवाई में पांच जजों की संवैधनिक पीठ ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया, दरअसल शीर्ष कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें मरणासन्न व्यक्ति द्वारा इच्छामृत्यु के लिए लिखी गई वसीयत को मान्यता देने की मांग की गई थी।
दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, बीमार व्यक्ति यह तय कर सकता है कि लाइफ सपोर्ट कब बंद करना है।  लाइफ सपोर्ट उसी स्थिति में बंद किया जा सकता है। जब मेडिकल बोर्ड यह घोषित कर दे कि व्यक्ति का इलाज नामुमकिन है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गाइडलाइन में कहा कि इच्छामृत्यु पर आखिरी फैसला मेडिकल बोर्ड करेगा। बोर्ड तय करेगा कि इलाज संभव है या नहीं, कोर्ट ने कहा कि अगर मेडिकल बोर्ड कहेगा कि इलाज संभव नहीं तो लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा सकते हैं।
‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छामृत्यु) वह स्थिति है जब किसी मरणासन्न व्यक्ति की मौत की तरफ बढ़ाने की मंशा से उसे इलाज देना बंद कर दिया जाता है। दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने पिछले साल 11 अक्तूबर को इस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

दही खाइये, क्योंकि दही से होते हैं इतने फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे अपच, कब्ज, गैस की बीमारियां घेरे रहती हैं। उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है।
दही में प्रोटीन की क्वालिटी सबसे अच्छी होती हैं। दही जमाने की प्रक्रिया में बी विटामिनों में विशेषकर थायमिन, रिबोफ्लेवीन और निकोटेमाइड की मात्रा दोगुनी हो जाती है। दही दूध की अपेक्षा आसानी से पच जाता है।
दूध से बनने वाले दही का उपयोग खाने में हजारों सालों से हो रहा है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में 18 गुणा ज्यादा होती है।
दही के हैं ये-ये फायदे –
* दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है।
* जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।
* दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है, पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं।
* दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है, यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।
* दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है, साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है।
* बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।
* दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।
* दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं।

माँ के अस्थि विसर्जन के बाद शूट पर लौटीं जाह्नवी कपूर, करण ने टीम को दी ये हिदायत

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

श्रीदेवी के अचानक मौत के बाद से उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी पूरी तरह से टूट गई हैं। कल हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गयी। इस मौके पर बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर, मनीष मल्होत्रा और अमित सिंह थे।

फिलहाल अब जाह्नवी ने शूटिंग करना शुरू कर दिया है। आगामी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग पर जाह्नवी वापसी तो कर चुकी हैं, लेकिन मां के जाने का गम जाह्नवी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। जाह्नवी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक़, फिल्म में जाह्नवी अपनी मां की फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ वाले लुक में ही नजर आ रही हैं।

जाह्नवी अभी 6 मार्च को ही 21 साल की हुई हैं। कपूर परिवार के सभी बेटियों ने जाह्नवी को उनके जन्मदिन पर सपप्राइज दिया और वहीं सौतेली बहन अंशुला रात को अपने घर पर फैमिली डिनर प्लान किया।

फिल्म ‘धड़क’ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। श्रीदेवी की मौत को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसलिए करण जौहर चाहते हैं कि जाह्नवी को सेट पर अच्छा माहौल दिया जाए। श्रीदेवी और करण आपस में काफी अच्छे दोस्त थे और अब जाह्नवी भी करण से काफी घुल-मिल गई हैं, इसलिए करण ने अपनी टीम को ये हिदायत भी दी है कि जाह्नवी पर किसी भी तरह का कोई दबाव न बनाया जाए।

आयात शुल्क पर चीन की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति को दी गयी चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah .com
चीन ने आज अमेरिका को आगाह करते हुए कहा, कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो इससे सभी का नुकसान होगा, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन का अमेरिका के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध हैं।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह सख्त संदेश ऐसे समय में दिया है जब ट्रंप प्रशासन औपचारिक तौर पर इस्पात और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लागू करने की तैयारी कर रहा है।
इस बीच, वाशिंगटन से मिली खबरों में कहा गया है कि ट्रंप इस बारे में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, पीटीआई की खबर के अनुसार व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नावारो ने कल रात कहा कि यह नया शुल्क 15 से 30 दिन में प्रभाव में आ जाएगा।
वांग ने कहा, कि चीन इस पर उचित और जरूरी प्रतिक्रिया देगा चीन ने कल विश्व व्यापार संगठन में 18 सदस्य देशों की अगुवाई करते हुए ट्रंप से इस प्रस्तावित शुल्क को रद्द करने की मांग की है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि अगर आयात शुल्क लगाये जाने वाले उनके फैसले पर जवाबी कार्रवाई हुई तो अमेरिका व्यापार युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिका का अन्य देशों के साथ व्यापार घाटा करीब 800 अरब डॉलर है। ट्रंप ने इस बीच यूरोपीय संघ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि यूरोपीय संघ के देशों ने इस मामले में किसी तरह की जवाबी कार्रवाई की, तो यूरोप से कारों के आयात पर भी 25 फीसदी शुल्क लगा देंगे।

इलायची खाने के हैं आश्चर्यजनक लाभ

एनप न्यूज़ डेस्क | Navpravah.Com
इलायची एक मसाला है जो हर भारतीय के रसोईघर में पाया जाता है। इलायची मुख्य रूप से भोजन के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इलायची दो तरह की होती है। छोटी इलायची और बड़ी इलायची।
इलायची की सर्वाधिक उपज हमारे देश केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक प्रदेशों में होती है। इसका पौधा सदा हरा-भरा रहते हुए 2 से 4 मीटर तक ऊंचा होता है। इसकी मनोहारी खुशबू जहां तन-मन को प्रफुल्लित करती हैं। वहीं अनेक औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद भी होती है।
आइये जानते हैं इलायची खाने के लाभ –
* अनिद्रा और खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए इलायची बहुत फायदेमंद है।
* मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए और माइग्रेन की समस्या, इलायची का सेवन एक रामबाण उपाय है।
* यदि आवाज बैठी हुई है या गले में खराश है। तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायचीचबा-चबाकर खाएँ तथा गुनगुना पानी पीएँ।
* सर्दी-खाँसी और छींक होने पर एक छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक, लौंग तथा पाँच तुलसी के पत्ते एक साथ पान में रखकर खाएँ।
* बड़ी इलायची पाँच ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लें, जब पानी एक-चौथाई रह जाए, तो उतार लें, यह पानी पीने से उल्टियाँ बंद हो जाती हैं।
* बहुतों को यात्रा के दौरान बस में बैठने पर चक्कर आते हैं या जी घबराता है, इससे निजात पाने के लिए एक छोटी इलायची मुँह में रख लें।
* जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो वे इलायची का नियमित रूप से इस्तेमाल करें एैसा करने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और आराम भी मिलता है।
* बड़ी इलायची सांस लेने संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार होती है। अगर आपको अस्थमा, फेफड़े में संकुचन जैसी कोई समस्या है तो बड़ी इलायची लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
* अगर आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है तो बड़ी इलायची के तेल से मसाज करना फायदेमंद रहेगा।

लव जिहाद केस: हादिया की शादी पर सुप्रीम कोर्ट की लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट
एनपी न्यूज़ डेस्क| navpravah.com
उच्चतम न्यायालय ने लव जिहाद की शिकार केरल निवासी हादिया को आज बड़ी राहत देते हुये शफीन जहां से उसकी शादी अमान्य घोषित करने का केरल उच्च न्यायालय का फैसला निरस्त कर दिया है।
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेन्सी अपनी जांच जारी रख सकती है।
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब हादिया के पति शफीन जहां ने उसकी शादी अमान्य करार देने और उसकी पत्नी को माता पिता के घर भेजने के उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी।
शीर्ष अदालत ने पिछले साल 27 नवंबर को हादिया को उसके माता पिता की निगरानी से मुक्त करते हुए उसे कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिये भेज दिया था। इस मामले में हादिया ने कहा था कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।
इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने 23 जनवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को हदिया मामले में किसी भी आपराधिक पहलू की जांच करने की इजाजत देदी थी। लेकिन साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि उसके विवाह के संबंध में कोई जांच नहीं होगी।
हिंदू महिला हदिया ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था और उसने शफीन जहां से शादी कर ली थी। इस मामले में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा था। हम विवाह में दखल नहीं दे सकते, चाहे उसने जिस भी व्यक्ति से शादी की है। वह बुरा व्यक्ति हो या अच्छा, हदिया 24 वर्ष की है और उसने स्वतंत्र रूप से निर्णय लिया और विवाह किया है।

विराट कोहली के चयन को लेकर दिलीप वेंगसरकर ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com
टीम इंडिया में वर्तमान कप्तान विराट कोहली हैं। उनका जो स्थान आज है, वो कभी सचिन तेंदुलकर का हुआ करता था। आज तो टीम इंडिया की कल्पना विराट के बिना की ही नहीं जा सकती है।
विराट कोहली के चयन को लेकर दिलीप वेंगसरकर ने एक बड़ा खुलासा किया है। दिलीप ने कहा कि विराट कोहली को पहली बार टीम में चुनने के कारण मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर को उनके पद से हटना पड़ा था। वेंगसरकर ने इस बात का खुलासा मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान करते हुए कहा कि 2008 में उन्हें विराट कोहली को मौका देने के कारण उनके पद से हटा दिया गया था।
उस समय दिलीप वेंगसरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर हुआ करते थे। उनके अनुसार, 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में जूनियर टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप जीत लिया। इसके बाद विराट के प्रदर्शन और कप्तानी की खूब चर्चा हुई।
यही कारण था कि जल्द ही विराट को टीम इंडिया में जगह मिलने की बात होने लगी, जल्द ही उन्हें ये मौका मिल भी गया। वेंगसरकर के अनुसार, विराट को एस बद्रीनाथ की जगह राष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया। वेंगसरकर का यह फैसला एन श्रीनिवासन को रास नहीं आया। श्रीनिवासन उस वक्त बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। वेंगसरकर ने कहा, श्रीनिवासन को जब यह पता चला कि मैंने विराट के लिए बद्रीनाथ को ड्रॉप कर दिया है तो वह गुस्सा हो गए, क्योंकि बद्रीनाथ तमिलनाडु के लिए खेलते थे।
इसके बाद श्रीनिवासन ने तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार से इसकी शिकायत कर दी, इसके अगले ही दिन मुझे चयन समिति के चेयरमैन पद से हटा दिया गया, लेकिन वह विराट कोहली को चुनने का मेरा फैसला बदल नहीं पाए।

दुखी नायडू बोले, “29 बार PM से मदद मांगने दिल्ली गया, नहीं दिया भाव”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे को लेकर आजकल सियासत चल रही है। सदन के बाहर इस मामले में हंगामा भी किया गया और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम पर आरोप लगाया कि उनसे 29 बार मिलने के बाद भी पीएम ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की।
इस बात पर नायडू ने निराशा जताते हुए मोदी सरकार से तेलुगु देशम पार्टी ने भाजपा से अलग होने को फैसले को सही करार दिया है। नायडू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों और राज्य सरकार का अंग रहे भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार में शामिल रहे भाजपा के मंत्रियों के काम की सराहना की और कहा, दोनों ने अपने-अपने विभागों में सराहनीय सुधार किए और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
पीएम के इस बयान पर कि कांग्रेस ने तेलंगाना के तौर पर बच्चे की सफल डिलीवरी की है किंतु मां की हत्या कर दी, नायडू ने इस बयान को याद करते हुए कहा। मैं 29 बार दिल्ली गया और श्री मोदी से आंध्र प्रदेश का हाथ थामने का आग्रह किया, किंतु प्रधानमंत्री की तरफ से कोई पहल नहीं की गई।
उन्होंने यह भी कहा, कि आंध्र प्रदेश पनर्गठन अधिनियम  के तहत किए गए सभी 19 वादों का सम्मान किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल दिल्ली में मीडिया से कहा था कि 14 वें वित्त आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है और वह विशेष पैकेज देकर मदद कर सकते हैं।
इस पर नायडू ने कहा, वित्त मंत्री ने कल जो कहा वह सही नहीं है, आप पूर्वोत्तर राज्यों का हाथ मजबूती से थामे हुए हैं। किंतु आंध्र प्रदेश का नहीं, ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

दाऊद इब्राहिम का दोस्त फारुक टकला हुआ गिरफ्तार

1993 मुंबई बम धमाके के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है और मुंबई ले आया गया है। ANI के अनुसार, फारुख टकला को मुंबई के टाडा अदालत में पेश किया जाएगा।
12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 सीरियल धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।
इन मामलों में 100 दोषियों को साल 2007 में टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी। वहीं ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है।
दाऊद के वकील ने कहा था कि, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी भारत में सरेंडर करना चाहता है। लेकिन दाऊद के वकील के दावों को प्रसिद्ध वकील और विशेष पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने हवाई करार दिया था।
माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर की दक्षिण मुंबई स्थित तीन प्रमुख संपत्तियों को आखिरकार खरीदार मिल ही गया है। दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा चलाए जा रहे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने इन संपत्तियों को खरीदा है। एसबीयूटी के प्रवक्ता ने बताया, हां, हमने निविदा दाखिल की थी और तीन संपत्तियों को नीलामी में खरीदा है। जो एसबीयूटी के पुनर्विकास के क्षेत्राधिकार में आती है।

चन्द्रबाबू नायडू की टीम हुई मोदी सरकार से अलग, शिवसेना ने कसा तंज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है। दोनों मंत्री राज्य की विधानसभा में वित्त मंत्री वाई.रामकृष्णनुडू के 2018-19 का बजट पेश करने से पहले अपना इस्तीफा पेश कर दिया है।
चंद्रबाबू नायडू ने इसके बाद विधानसभा में कहा।  केंद्रीय मंत्रिमंडल से हमारे मंत्रियों ने और हमारे मंत्री परिषद से बीजेपी के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मैं कहना चाहूंगा कि इन मंत्रियों ने अच्छा काम किया है, मैं उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद करता हूं।
इस घटनाक्रम के बाद सभी पार्टियों ने बीजेपी पर तंज कसने शुरू कर दिये हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘एनडीए से और भी दल अलग होंगे। बीजेपी से ज्यादा दिन रिश्ते किसी के वैसे भी नहीं चलने वाले हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, ये पागलपन नहीं रुकेगा, जब केंद्र सरकार कमजोर रहती है या उनकी तरफ से इशारा जाता है तो ऐसी हरकतें होती रहेगीं।