28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 689

अब मेरठ ज़िले के जेल में मिले HIV पॉजिटिव कैदी

उत्तर प्रदेश ब्यूरो | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और गाजियाबाद जिले के बाद अब मेरठ की जिला जेल में कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मेरठ के चौधरी चरण सिंह जेल में 10 कैदी एचआईवी से संक्रमित मिले हैं।

मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉक्टर राज कुमार के अनुसार, “जिन कैदियों में एचआई का संक्रमण पाया गया है, उन्हें जेल लाने से पहले ही यह संक्रमण हो चुका था।” इससे पहले गोरखपुर की जिला जेल के कैदियों में एचआईवी संक्रमण मिला था। 28 फरवरी को आई खबर के मुताबिक, जेल प्रशासन ने दावा किया था कि बीमारी जेल के भीतर नहीं फैली है, कैदी जब जेल में आए थे, तभी संक्रमण के शिकार थे।

पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की पहल पर एचआईवी का पता लगाने के लिए बंदियों का रक्त परीक्षण कराया गया था। संक्रमित लोगों में 21 विचाराधीन कैदी और एक महिला सहित तीन सजायाफ्ता कैदी थे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एचआईवी का एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने स्वास्थ्य महकमे के रोंगटे खड़े कर दिए थे। उन्नाव के बांगरमऊ में एक साथ 40 लोगों में एचआईवी का टेस्ट पॉजिटिव निकला था।

अगर आप गर्भवती हैं, तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल

एनपी न्यूज़ डेस्क Navpravah.com
गर्भावस्था वो समय है जब एक महिला को सबसे ज्यादा देखभाल और परहेज की जरूरत होती है। ये सच है कि गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती है और जिस तरह से रहती है उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है।
पहले बच्चे के जन्म के समय तो वैसे भी महिलाएं काफी कंफ्यूज रहती हैं, कि ऐसे समय में क्या करना सही होगा और क्या गलत।
हालांकि प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई किताबें बाजार में मौजूद हैं और घर की बुजुर्ग महिलाएं भी सलाह देने के लिए होती हैं लेकिन ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि सबकी प्रेग्नेंसी अलग होती है। हो सकता है कि दो महिलाओं के लक्षण आपस में मेल खाते हों।
आइये जानते हैं ये उपाय –
* फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा लेना बहुत जरूरी है। हरी पत्त‍ियों में पाया जाने वाला फोलिक एसिड बच्चे के जन्म से जुड़ी कई परेशानियों से बचाने का काम करता है।
* गर्भावस्था के समय अंडा, चिकन या मछली खाना बहुत फायदेमंद होता है। पर इनका अच्छी तरह पका होना बेहद जरूरी है।
* गर्भावस्था में फल खाना बहुत जरूरी है लेकिन कोई भी फल खाने से पहले ये सुनिश्च‍ित कर लें कि फल अच्छी तरह से धुले हुए हों।
* गर्भावस्था के दौरान संपूर्ण आहार लेना बहुत जरूरी है। शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलने से ही बच्चे का भी सही विकास होगा।
* जितना ज्यादा हो सके प्रोटीन खाएं, प्रोटीन बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण होता है।

पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी काटने पर लग गया बैन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पूरे विश्व के पुरुष स्टाइलिश दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। पाकिस्तान के लोगों भी ये पसंद है, लेकिन पाकिस्तान के कट्टर उत्तर पश्चिमी प्रांत के नाइयों ने स्टाइलिश दाढ़ी काटने का बहिष्कार किया है और इस पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।
इससे दशकों पहले भी यहां ऐसा ही बैन लगाया गया था। तब इसके पीछे पाकिस्तानी तालिबान का हाथ बताया गया था। तालिबान ने डिजाइनर दाढ़ी काटने वाले नाई को गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी थी।
सुलेमानी हेयरड्रेसर्स असोसिएशन के अध्यक्ष शरीफ कहलु ने बताया, अलग-अलग डिजाइन की दाढ़ियां रखना हजरत मुहम्मद द्वारा बताए गए इस्लामिक नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े हजारों नाइयों ने इस नियम का पालन करने के लिए सहमति जताई है, इसके लिए वे अपनी दुकान में नोटिस भी चिपकाएंगे।
इससे पहले बीते महीने पाकिस्तान के डेरा गाजी खान जिला परिषद ने पुरुषों की दाढ़ी को लेकर ऐसा ही आदेश पारित किया था। प्रस्ताव में फ्रेंच कट, गोटी जैसे स्टाइलिश दाढ़ी को इस्लाम के खिलाफ बताया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पतंगराव कदम का मुम्बई में निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का आज शाम निधन हो गया। 3 दिन पहले उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी थी। कदम को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कदम को तबियत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि उनके परिवार वालों ने उनके स्वास्थ्य के सुधरने की बात कही थी, लेकिन आज उनका निधन हो गया।

पूर्व मंत्री को मूत्रपिंड से संबंधित बीमारी थी, इसीलिए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। कदम का इलाज लीलावती के डॉ. एमबी अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा था। कदम की पिछले दो तीन महीनों से तबियत खराब चल रही थी।

आईपीएल 2018 शुरू होने से पहले KKR को लगा एक और झटका

 एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पिछले दिनों हुई ट्राई सीरीज में क्रिस लिन के कंधे में चोट लग गई थी, इसकी वजह से ही उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से भी बाहर बैठना पड़ा।
फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि लिन 2018 के आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल पाएंगे या नहीं, क्रिस लिन की चिंता से अभी केकेआर मुक्त भी नहीं हो पाया है उसके लिए एक और बुरी खबर आ गई है।
क्रिस लिन के लिए शायद केकेआर ज्यादा परेशान नहीं हो, लेकिन उनकी चिंता की असली वजह उनके स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल हैं। बता दें कि आंद्रे रसेल हैमस्ट्रिंग से परेशान हैं।
हालांकि, केकेआर के फैन्स और मालिक यही चाहते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले फिट हो जाएं और इस साल आईपीएल जीतने की उनकी संभावनाएं बनी रहें। केकेआर का थिंक टैंक भी यही उम्मीद कर रहा है कि दोनों खिलाड़ी समय पर फिट होकर केकेआर के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
कोलकाता नाइटराइडर्स की चिंताएं यहीं खत्म नहीं होतीं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यवस्त हैं। केकेआर की टीम और फैन्स यही प्रार्थना कर रहे हैं कि स्टार्क बिना किसी चोट के आईपीएल में आ जाएं।
आपको बता दें कि, केकेआर ने क्रिस लिन को 9 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा था और आंद्रे रसेल को 8 करोड़ 50 लाख में रिटेन किया गया था। रसेल की लीग फीस 7 करोड़ है यदि ये दोनों खिलाड़ी फिट नहीं होते तो इन्हें 18 करोड़ या 16 करोड़ 60 लाख रुपए में मुक्त किया जा सकता है। इस राशि से केकेआर बिना बिके खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी ताकत बढ़ा सकते हैं।

सावधान! इस वजह से भी बढ़ता है मोटापा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आजकल मोटापा बढ़ना आम हो गया है। 5 में से हर 1 व्यक्ति को मोटापे की शिकायत है। मोटापे के साथ-साथ ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याएं भी आने लगती हैं।
अक्सर ये कहा जाता है, कि वसा और चिकनाई युक्त पदार्थों का सेवन करना मोटापे का कारण है, लेकिन नहीं ऐसा नही है। जबकि हमारे दिमाग में मौजूद हॉर्मोन भी मोटापे को बढ़ाते हैं।
इस बात की पुष्टि खुद वैज्ञानिक करते हैं। उनका कहना है कि, दिमाग की गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया की वजह से भी हमारे शरीर का मोटापा बढ़ता है।
मोटापा सिर्फ वसायुक्त खाने से ही नही बढ़ता है।
दिमाग के मध्य में हाइपोथेलेमस क्षेत्र में हमारी भूख और वजन को नियंत्रित करने वाली कोशिकाओं का एक छोटा सा तंत्र होता है। यह तंत्त्र प्रो-ओपियोमेलानोकोर्टिन नामक एक हॉर्मोन का उत्पादन करता है। जो भूख का निर्धारण करता है। इस हार्मोन के कोशिकाओं से निकलकर शरीर तक जाने की प्रक्रिया को ईराड कहते हैं।
ईराड हर खराब छोटे हॉर्मोन को नष्ट कर देता है, जिससे शरीर को नियंत्रित मात्रा में भूख लगती है। लेकिन जब ईराड काम करना बंद कर देता है। तो भूख नियंत्रण हॉर्मोन शरीर तक नहीं पहुंच पाते, इससे व्यक्ति को अधिक मात्रा में भूख लगती है और मोटापा बढ़ने लगता है।
मिचिगन मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चूहों पर यह अध्ययन किया, उन्होंने देखा कि जिन चूहों की ईराड प्रक्रिया सही काम नहीं कर रही थी। उन्होंने सामान्य से अधिक आहार का सेवन किया था जिससे उनका वजन बढ़ गया।

माल्या की कंपनी ने क़र्ज़ चुकाए जाने का दिया संकेत

नई दिल्ली ब्यूरो | Navpravah.com
विजय माल्या के यूबी समूह की होल्डिंग कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज है।  इस कंपनी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा कि संपत्ति और शेयर की कुल वैल्यू 12400 करोड़ रुपए से ऊपर है, जो कि कंपनी की कुल देनदारी, जिसमें कि 6000 करोड़ रुपए का कर्ज भी शामिल है, उसको आसानी से ब्याज के साथ चुकाया जा सकता है।
किंगफिशर कंपनी के साथ भी यही बात लागू होती है, क्योंकि यूबीएचएल कॉर्पोरेट गारंटर है जिसके आधार पर कर्ज दिया गया था। कोर्ट से कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के जिस संपत्ति और शेयर को अटैच किया है, उसकी वजह से कंपनी अपंग हो गई है।
बेंगलुरु की एक अदालत ने 19 जनवरी को भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या और 18 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था । गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने इन लोगों के खिलाफ निवेश के लिए तथ्यों को छुपाने का भी आरोप लगाया है।
माल्या के अलावा, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, उनमें यूबी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी ए.के.रवि नेदुंगड़ी, डेक्कन एविएशन के प्रमोटर कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ, एंबिट प्राइवेट लिमिटेड के अशोक वाधवा समेत कंपनी से जुड़े कई चार्टर अकाउंटेंड शामिल हैं।
अदालत ने अपने आदेश में कहा था, “वर्तमान मामले में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई है, अदालत इसलिए महसूस करती है कि यह वारंट का मामला है, इसलिए अदालत समन जारी करने के बदले, सभी अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी करती है।
दिल्ली की एक अदालत ने बीते 4 जनवरी को विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में शराब कारोबारी विजय माल्या को ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया था, क्योंकि तथ्यों के आधार पर विजय माल्या 30 दिनों के भीतर अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए थे। न ही उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि अदालत में उपस्थित हो पाया था।

स्मार्टफोन में जल्द बदल जायेगा व्हाट्सएप का ‘लुक’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का लुक जल्द ही बदलने वाला है। जी हां, व्हाट्सएप ने एंड्रायड बीटा टेस्टर्स के लिए एक और अपडेट को रिलीज किया है। एंड्रायड के बीटा बर्जन 2.18.74 के लिए व्हाट्सएप ने एक अडेप्टिव लॉन्चर आइकन को लॉन्च किया है।
गैजेट्स नाउ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, व्हाट्सएप का नया आइकन एक मास्क के अंदर है। जो आपकी च्वाइस के अनुसार शेप ले लेगा कंपनी के अनुसार यदि यूजर आइकन को सपोर्ट करने वाले लॉन्चर का इस्तेमाल करता है तो आप स्क्वेयर, स्क्वेयर सर्कल, सर्कल, राउंडेड स्क्वेयर और टीयर ड्रॉप शेप का चुनाव कर सकते हैं।
यदि आपको अपडेट इसका अभी नहीं मिला है। तो आप गूगल प्ले स्टोर से इसका बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा तभी होगा जब आप बीटा टेस्टर होंगे।
हाल ही में व्हाट्सप ने यूपीआई आधारित पेमेंट फीचर को भारत में शुरू किया है। लेकिन कंपनी ने पेमेंट फीचर को चुनिंदा एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया है।

दुखद : नहीं रहे वडाली ब्रदर्स के छोटे भाई प्यारेलाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का आज को दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया। प्यारेलाल, अपने बड़े भाई पूरनचंद वडाली के साथ ही गाया करते थे। उनकी जोड़ी ने दुनियाभर में अपनी गायकी से एक अलग मुकाम बनाया था।
प्यारेलाल कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। प्यारे लाल को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई, पूरनचंद वडाली के बेटे लखविंदर वडाली ने उनके निधन की पुष्टि की है।
कहा जाता है कि वडाली ब्रदर्स फिल्मों में गाने से परहेज करते थे, लेकिन, तनु वेड्स मनु का रंगरेज गाने का जब उन्हें ऑफर मिला तो उन्होंने इनकार नहीं किया, बाद में ये गाना बेहद हिट हुआ।
1975 में जालंधर के गांव हरवल्लभ में पहली बार वाडली ब्रदर्स ने प्रस्तुति दी थी। यहां मौनतीर्थ पर महर्षि मौनीबाबा के 108वें जन्मोत्सव के अवसर पर सूफी गायन की प्रस्तुति देने आए थे।
1998 में वडाली बंधुओं को तुलसी अवॉर्ड तो 2003 में पंजाब संगीत अवार्ड दिया गया और 2005 में पूरनचंद को पदमश्री से भी सम्मानित किया गया था।

योगी आदित्यनाथ के हेल्पलाइन दफ्तर में महिला कर्मियों के साथ हुई अभद्रता!

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया था, जिस पर लोग अपनी परेशानी हल करने के लिए कॉल करते हैं। लेकिन हेल्पलाइन के दफ्तर से एक चौका देने वाला मामलस सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़, योगी के इस हेल्पलाइन दफ्तर में ही काम करने वाली युवतियों को टॉर्चर करने की बात सामने आई है।
आरोप है कि महिला कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया था, जहां उन्हें इतना टॉर्चर किया गया कि कई कर्मचारी बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण महिला कर्मचारी विरोध कर वेतन दिए जाने की मांग कर रही थीं।
गोमतीनगर के विभूतिखंड में साईबर हाईट में सीएम हेल्पलाइन संचालित की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेतन नहीं मिलने के कारण विरोध कर रहीं करीब 20 युवितियों को आज सुबह एक कमरे में बंद कर दिया गया था।
लड़कियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लड़कियों के साथ अभद्रता भी की गई। उनके दुपट्टे तक गले से खींच लिए गए। टॉर्चर के कारण कई लड़कियां बेहोश हो गईं, इसके बाद युवतियों को तुरंत कमरे में से निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।