28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 691

WOMEN’S DAY के ट्वीट पर फंस गये अमिताभ बच्‍चन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है और इस मौके पर अमिताभ बच्‍चन ने कुछ पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस पोस्‍ट में अमिताभ ने अपने परिवार की महिलाओं की फोटो शेयर की है। साथ ही अमिताभ ने नारी शक्ति और स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है, लेकिन बिग बी के पोस्‍ट में हुई एक कमी ने तुरंत लोगों का ध्‍यान खींचा और सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
अमिताभ बच्‍चन ने महिला दिवस पर अपनी पोस्‍ट में अपनी पोती अराध्‍या, नातिन नव्‍या नवेली नंदा, पत्‍नी जया बच्‍चन और बेटी श्‍वेता बच्‍चन के फोटो शेयर किए, लेकिन उनके इस पोस्‍ट में ऐश्‍वर्या नजर नहीं आईं।
महिलाओं के सम्‍मान पर बात करते इस पोस्‍ट में बहू ऐश्‍वर्या के न होने पर लोगों ने तुरंत बिग बी से सवाल पूछने शुरू कर दिए, कि उनके इस पोस्ट में बहू नजर नही आ रही, क्या वे अपनी बहू को सम्मान नहीं देते, ऐसी कई ट्वीट लोगों ने किये।
आज हर साल दुनियाभर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इससे पहले भी कुछ मौकों पर अपने घर की महिलाओं की फोटो शेयर करने और उनमें ऐश्‍वर्या के नहीं होने पर बिग बी फैन्‍स के जवाबों का निशाना बनाये जा चुके हैं।

मुंह की बदबू से निजात पाने के आसान तरीके

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुँह से दुर्गन्ध आने के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। जिस व्यक्ति या महिला के मुंह से बदबू आती है, अक्सर लोग उनसे दूर भागते है या उनके साथ रहना पसंद नहीं करते।
सांसो की बदबू रोकने के लिए आजकल बाजार में भी कुछ ऐसी चीजें और दवाएं आती है, जिनके प्रयोग से कुछ देर के लिए मुंह से बदबू आना रुक जाती है, पर ये सब कुछ समय के लिए ही होते है और महंगे भी होते हैं। यह समस्या व्यक्ति की सामाजिक और मनोवैज्ञानिक छवि को खराब करती है। साथ ही साथ यह आपके अन्य लोगों के साथ बने संबंधों को भी प्रभावित करती है।
सामान्यतः लोगों के मुंह से दुर्गंध आना बेहद ही आम बात हो चली है और आज हमारी आबादी के एक बड़े हिस्से को मुंह की दुर्गंध की समस्या है।
सांसो की बदबू के लक्षण – 
ये जानने के लिए कि आपके मुंह से सांस की बदबू आती है या नहीं, आप मुंह के आगे हाथ रखे और ज़ोर से साँस छोड़े और अपने हाथ को सूँघे। अब अगर हाथ से बदबू आये, तो आपको मुंह से बदबू आने की समस्या है। मुंह और जीभ के छाले, मसूड़ो में इन्फेक्शन और बार बार मुंह में लार बनना मुंह की बदबू के कुछ लक्षण है।
मुंह से बदबू आने का कारण-
क़ब्ज़ होना
पानी कम पीना
पेट का कोई रोग होना
मुँह में कोई रोग या इंफेक्शन होना
आइये जानते हैं मुंह की बदबू को कैसे दूर किया जा सकता है-
1. दो चम्मच नींबू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में दो बार इससे कुल्ला करें। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने पर मुंह से बदबू आना बंद हो जायेगा।
2. मुंह की बदबू से बचने में ग्रीन टी पीने से भी फायदा मिलता है, ग्रीन टी से मुँह की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
3. मुँह में एक लौंग रख कर चूसने पर भी दुर्गन्ध आनी बंद हो जाती है।
4. तुलसी और जामुन के पत्तों के प्रयोग से साँस की बदबू खत्म कर सकते है।
5. इलायची और पुदीना का पान बना कर खाने से सांस की बदबू आना बंद होता है।

अभिनेता जीतेन्द्र पर लगा यौन शोषण का आरोप, बहन ने दर्ज़ कराया FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

47 साल पुराने यौन शोषण मामले में बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र पर शिमला में एफआईआर दर्ज की गयी है। 75 साल के जितेंद्र पर उनकी कजिन बहन ने कुछ वक्त पहले ही यौन उत्पीड़न का आरोप दर्ज किया गया था।

पीड़िता के अनुसार, उसने पहले शिकायत इसलिए दर्ज नहीं की, क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उनके माता-पिता को इस घटना के बारे में जानकर दुख हो। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बारे में बताने में उन्हें कई साल लग गए।

मीडिया के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जब वे 18 साल की थी, जब जितेंद्र ने उनके पापा से कहा कि वे उन्हें फिल्म की शूटिंग दिखाने ले जा रहे हैं। शूटिंग दिखाने ले जाने के बहाने जितेंद्र ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। पीड़िता का कहना है कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है और अब वे इस घटना की शिकायत दर्ज करवा रही हैं। ये मामला साल सन् 1971 का है।

एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, शिमला के पुलिस अधीक्षक उमापुती जामवाल ने बताया कि इस केस को आईपीसी की धारा 354 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं हाल में जितेंद्र के वकील ने इस मामले को बेतुका और मनगढ़ंत बताया था।

BSF जवान पर हुई कार्रवाई की वजह जान गुस्साए पीएम मोदी, फिर हुआ ऐसा…

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
पीएम मोदी के नाम के आगे ‘माननीय’ या ‘श्री’ न लगाने के आरोप में बीएसएफ के जवान के खिलाफ हुई कार्रवाई पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। मामले पर संज्ञान लेते हुए पीएम मोदी ने बीएसएफ के डीजी से बात करते हुए जवान की सजा को वापस लेने की बात कही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, 21 फरवरी को अपने रोजाना के शेड्यूल के अनुसार सभी जवान महतपुर स्थित बीएसएफ के 15वें बटालियन के हेडक्वार्टर में जीरो परेड करने में लगे हुए थे। परेड खत्म होने के बाद रिपोर्ट देते हुए बीएसएफ जवान संजीव कुमार ने रिपोर्ट देते हुए मोदी कार्यक्रम शब्द का जिक्र किया है। बीएसएफ जवान के मोदी के नाम के आगे श्री या माननीय ना लगाने से बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कमांडेंट अनूप लाल भगत गुस्सा हो गए और उन्होंने इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी।
बीएसएफ ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पीएम ने इस मामले पर नाखुशी जाहिर की और जवान को सजा के तौर पर सैलरी काटने के फैसले को वापस लेने का आदेश दिया है। इस मामले में सजा देने वाले कमांडेंट को भी मामले पर न्यायपूर्ण रुख नहीं अपनाने के लिए चेतावनी दी गई है।
पीएम मोदी के नाम के पहले सम्मानसूचक शब्द नहीं लगाने का दोषी पाए जाने पर बीएसएफ के जवान की सैलेरी काट ली गई थी। इससे पहले भी बीएसएफ में जवानों को ज्यादती की कई खबरें आई हैं।

कर्नाटक : लोकायुक्त को ऑफिस के अंदर ही शख्‍स ने मारा चाकू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah .com

कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी को एक व्यक्ति ने आज उनके ऑफिस के अंदर ही चाकू मार दिया है। लोकायुक्त बेंगलुरु स्थित अपने कार्यालय में बैठ हुए थे, कि तभी अचानक एक शख्स आया और उनके उपर चाकू से हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा घेरे तो तोड़ते हुए शख्स जैसे ही कार्यालय में घुसा और विश्वनाथ शेट्टी पर 3 बार चाकू से वार किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए, आरोपी का नाम तेजस शर्मा बताया जा रहा है।

आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार उसने लोकायुक्त पर चाकू से वार क्यों किया।

लोकयुक्त कार्यालय में सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक और जस्टिस पर हमले की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी पर प्रहार करने वाले तेजस शर्मा पर पहले भी कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी तेजस को हिरासत में लेकर कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज देख रही है और मामले की जाँच में जुट गयी है।

सपा के कोटे से एक बार फिर राज्यसभा पहुचेंगी जया बच्चन

उत्तर प्रदेश ब्यूरो | Navpravah.com

अभिनेत्री जया बच्चन को सपा ने उत्तर प्रदेश से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी  है। उत्तर प्रदेश में सपा के विधायकों की संख्याबल को देखते हुए जया का दोबारा राज्यसभा जाना फिर से तय माना जा रहा है।

यूपी में 23 मार्च को 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पास इस समय 47 विधायक हैं, एक राज्यसभा सीट के लिए 38 विधायकों का होना आवश्यक है। राजनीति में जया बच्चन के प्रवेश को लेकर ऐसा कहा जाता है कि अमर सिंह ने उन्हें राजनीति में दाखिल कराया था, जिसके बाद वे समाजवादी पार्टी से पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं थीं।

जया को उनके अभिनय के लिए तीन बार ‘फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड और तीन बार ‘बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस’ का पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें वर्ष 1992 में भारत सरकार से पद्मश्री भी मिल चुका है।

बरेली के एक मदरसे में श्री श्री रविशंकर को घुसने नहीं दिया गया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अयोध्या मामले पर मुस्लिम नेताओं से बातचीत करने कल श्री श्री रविशंकर बरेली पहुंचे और दरगाह आला हजरत पर चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

इसके बाद रविशंकर मदरसे गए लेकिन वहां उन्हें घुसने नहीं दिया गया। मदरसे में वो बच्चों से अयोध्या मामले पर बात करना चाहते थे, श्री श्री 15 मिनट तक मदरसे के गेट पर खड़े रहे, इसके बाद अलखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

मीडिया से बातचीत के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक अपने सीरिया वाले बयान से मुकरते नजर आए, उन्होंने कहा कि मैं किसी को धमकी देने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता, मैंने जो कहा वह धमकी नहीं है बल्कि मैंने सावधान किया है।

श्री श्री ने कहा कि अयोध्या मामले को सुलझाने के लिए कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों को बैठना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम शांति का पैगाम लेकर आला हजरत के दरगाह आए हैं। हम नहीं चाहते कि किसी मुद्दे को लेकर स्थिति खराब हो जाए।

वहीं, इस पूरे मसले पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा, कि कुछ लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। हमें बैठकर बातचीत करनी होगी तभी मामले का हल निकल सकेगा।

प्रतिमाओं के तोड़े जाने की खबर से पीएम खिन्न, कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी

एक्शन में मोदी सरकार, २२ नेताओं की सुरक्षा ली गई वापस
एक्शन में मोदी सरकार, २२ नेताओं की सुरक्षा ली गई वापस
नई दिल्ली ब्यूरो | Navpravah.com
पीएम मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को ‘कड़े शब्दों में खारिज किया’ है और नाराजगी व्यक्त की है। इस मुद्दे पर उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात भी की है।
त्रिपुरा में बीजेपी  की ऐतिहासिक जीत के बाद बेलोनिया टाउन में कॉलेज स्क्वेयर स्थित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई थी। इसके बाद मंगलवार रात तमिलनाडु में पेरियार और फिर कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कुछ राज्यों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने त्रिपुरा, तमिलनाडु में पार्टी इकाइयों से बातचीत की है। उन्होंने साफ़ किया कि अगर इन घटनाओं में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शामिल हुआ तो, उस पर कड़ी कारवाई होगी।
अमित शाह ने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में अनेक विचारधाराएं हैं। यहां इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। शाह ने कहा कि बीजेपी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती है। आज इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि तोड़फोड़ की इन घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए परामर्श में गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों से प्रतिमाओं को गिराने की घटनाओं की खबरें आ रही हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे सभी आवश्यक कदम उठाएं।

PNB घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को लगाई फटकार

ई-रिक्शा मामलाः
ई-रिक्शा मामलाः

नई दिल्ली ब्यूरो | Navpravah.com

हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पीएनबी को 12,600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की चपत लगाए जाने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ईडी को नीरव मोदी की याचिका के आधार पर जारी किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उच्च न्यायालय ने इस पूरे मामले को ‘स्केची’ बताया है।

अदालत ने ईडी को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी। इस महाघोटाले के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत कल सीबीआई ने पीएनबी के जनरल मैनेजर-ट्रेजरी एसके चंद से भी पूछताछ की थी।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर सख्ती करते हुए हाल ही में मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। नीरव मोदी जनवरी में ही अमेरिका भाग गया है और वहां से पत्र लिखकर वह पहले ही कह चुका है कि किसी भी कीमत में वह पीएनबी के कर्ज के पैसे नहीं लौटाएगा।

हसीन जहाँ ने क्रिकेटर पति मो. शमी पर लगाए गंभीर आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी बड़ी तेज़ी के साथ विवाद में फँसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर मारपीट और दूसरी लड़कियों से संबंध का आरोप उन पर लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ फोटो और वॉट्सएप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। इनके बारे में कहा जा रहा है कि मोहम्मद शमी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखते हैं। मोहम्मद शमी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए लिखा है, “ये उनके खिलाफ साजिश है।” हालांकि उन्होंने ये नहीं साफ किया है कि उनकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर ये बातें हसीन जहां ने ही लिखी हैं या नहीं।

हसीन जहां ने अपने पति पर खुद से मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, शमी के खिलाफ उनके पास कई सबूत हैं, जिनसे एक्स्ट्रा मैरिटल की बात साबित होती है। हसीन ने शमी की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो विदेशी महिलाओं के साथ हैं।

हसीन ने ये पोस्ट दो दिन के अंदर ही शेयर किए हैं। शमी ने साल 2014 में कोलकाता की रहने वाली हसीन जहां से शादी की थी, दोनों की एक बेटी भी है।