30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 69

IPL-13 : बेंगलुरु ने हैदराबाद के सामने रखा 164 रन का लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

आईपीएल के 13वें सीजन का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच दुबई में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सनराइजर्स को 164 रन का टारगेट दिया. एबी डिविलियर्स (51) आईपीएल की अपनी 34वीं फिफ्टी लगाकर रनआउट हुए. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू मैच में 56 रन की पारी खेली. हैदराबाद के विजय शंकर, टी. नटराजन और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला.

विराट कोहली 6 महीने बाद मैदान पर लौटे और 14 रन बनाकर आउट हुए. टी. नटराजन ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया. इससे पहले कोहली ने मार्च में न्यूजीलैंड से उसी के घर में टेस्ट खेला था. आरसीबी के कप्तान कोहली 17 करोड़ रुपए कीमत के साथ इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं.

देवदत्त पडिक्कल (56) डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाकर विजय शंकर की बॉल पर बोल्ड हुए. इसके बाद एरॉन फिंच (29) अभिषेक शर्मा की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए. दोनों के बीच 90 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई.

हैदराबाद के तेज गेंदबाज मिशेल मार्श अपने पहले ओवर में चोटिल होकर बाहर हो गए. उन्होंने सिर्फ 4 बॉल डाली. बाकी 2 बॉल विजय शंकर ने की, जिसमें 2 नो बॉल के साथ 10 रन दिए.

सनराइजर्स टीम में वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, मिशेल मार्श और राशिद खान विदेशी खिलाड़ी हैं. प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी वाले नियम के चलते न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को मौका नहीं मिला. आरसीबी में विदेशी खिलाड़ी एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप और डेल स्टेन को मौका मिला है. कप्तान विराट कोहली ने क्रिस वोक्स की जगह फिलिप को टीम में चुना.

औरंगाबाद : रिश्वत लेते महावितरण का सहायक अभियंता एसीबी के जाल में

बिजली ठेकेदार से लाईट शिफ्टिंग व ग्राहकों के नए बिजली मीटर की फाईल मंजूर करने के लिए 17 हजार रुपए  की रिश्वत लेनेवाले महावितरण के  सहायक  अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने रंगें हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए सहायक अभियंता की पहचान तुषार नांद्रे के रूप में की गई है.

एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक बीवी गावंडे ने बताया कि शिकायतकर्ता महावितरण में बिजली के विविध कामों का ठेके लेता है. शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा किए जानेवाले लाईट शिफ्टिंग व ग्राहकों के नए बिजली मीटर की फाईल मंजूर करने के लिए सहायक अभियंता तुषार नांद्र ने 17 हजार रुपए  की रिश्वत मांगी.

रिश्वत देने की इच्छा न होने से शिकायर्ता ने औरंगाबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी. इसी शिकायत पर एसीबी ने सोमवार की दोपहर महावितरण के सावंगी में स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में जाल बिछाया. जैसे ही ठेकेदार ने सहायक अभियंता तुषार नांद्र को 17 हजार की रिश्वत थमायी. तभी पहले से जाल बिछाए एसीबी के अधिकारियों ने सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी के इस कार्रवाई से महावितरण के रिश्वत खोर अधिकारियों में खलबली मची है. आरोपी के खिलाफ जिले के फुलंब्री थाना में मामला दर्ज किया गया है.

इधर, सहायक अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ़्तार करते ही उसके घर पर छापा मारा गया. यह कार्रवाई एसीबी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिता जमादार, पुलिस उपाधीक्षक बीवी गावंडे, के मार्गदर्शन में पीआई संदिप राजपूत,पुलिस नाईक अरुण उगले, रवीन्द्र अंबेकर, विलास चव्हाण ने पूरी की. एसीबी की प्रभारी एसपी डॉ. अनिता जमादार ने नागरिकों से अपील की कि जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता हैं, वे तत्काल एसीबी से संपर्क करें.

पुणे में हथियारों का जखीरा; 18 पिस्तौल, 27 जिन्दा कारतूस सहित 6 गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

नए पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता द्वारा पुणे पुलिस की कमान संभालने के साथ ही पुणे की हड़पसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध असलहों का जखीरा बरामद करने में सफलता पायी है. इस कार्रवाई में छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे 18 देसी पिस्तौल और 27 राउंड बरामद किए गए. पुणे पुलिस के इतिहास में किसी एक कार्रवाई में इतने बड़े पैमाने पर अवैध असलहे बरामद होने का यह पहला अवसर है. इस कार्रवाई से पूरे शहर में खलबली मच गई है.

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरबाज रशिद खान (21, निवासी शिरूर, पुणे), सूरज रमेश चिंचणे उर्फ गुल्या (22, निवासी फुरसुंगी, पुणे), कुणाल नामदेव शेजवल उर्फ यश (19, निवासी शिरूर, पुणे), जयेश राजू गायकवाड उर्फ जय (28, निवासी शिरूर, पुणे), शरद बन्सी मल्लाव (21, निवासी शिरूर, पुणे), विकास भगत तौर उर्फ महाराज (28) शामिल है. यह गैंग अवैध असलहों की तस्करी के लिए कुख्यात बताई जा रही है. उनके खिलाफ हड़पसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

पुणे पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त सुहास बावचे ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि, अरबाज खान और विकास भगत उर्फ महाराज यह इस गैंग के सरगना हैं. इस गैंग और उसके गुर्गों के खिलाफ पुणे शहर व ग्रामीण पुलिस में अवैध असलहों की तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हड़पसर परिसर में सेंधमारी और दूसरी आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर जांच में जुटी हड़पसर पुलिस को कुछ युवकों के पास अवैध असलहे रहने की जानकारी मुखबिर से मिली थी.

इसके अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ माने, सहायक उपनिरीक्षक पठाण, कर्मचारी नितीन मुढे, प्रशांत टोणपे, प्रवीण उत्तेकर व उनकी टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उनसे 18 देसी पिस्तौल और 27 राउंड कारतूस समेत पौने छह लाख रुपए का माल बरामद किया गया.गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर बदमाश हैं. अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि उन्होंने इन असलहों का इस्तेमाल कहां, क्यों और कैसे किया? साथ ही उन्होंने ये असलहे कहाँ से हासिल किए, उनके दूसरे साथी कौन हैं? इसकी भी छानबीन शुरू है. साथ ही पुलिस उपायुक्त सुहास बावचे ने यह भी संभावना जताई है कि उनसे और भी असलहे मिल सकते हैं. इस संवाददाता सम्मेलन में हडपसर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश साठे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) हेमराज कुंभार उपस्थित थे.

पुणे : पुलिस मुख्यालय में आपस में भिड़ी दो महिला पुलिसकर्मी

सांकेतिक चित्र

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

हिंसा रोकने और अनुशासन बनाये रखने की जिम्मेदारी निभानेवाले पुलिस बल में ही अनुशासन हीनता बढ़ रही है. पिछले सप्ताह पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की घटना के बाद अब शिवाजीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में दो महिला पुलिसकर्मियों के आपस में भिड़ जाने की घटना सामने आयी है. ड्यूटी ऑफिसर सहायिका के तौर पर तैनात पुलिस सिपाही महिला कर्मचारी ने पुलिस नाइक महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी. इस घटना में घायल पुलिस नाइक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बहरहाल सड़कों पर गुंडे मवालियों की भांति खुले में पुलिसकर्मियों के आपस में मारपीट करने की घटनाओं से जनमानस में पुलिसबल की प्रतिमा मलिन हो रही है.

अनुशासन हीनता की कार्यवाही की जाएगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित पुलिस नाइक एक महिला ड्यूटी अधिकारी है. वह आज सुबह सहायिका महिला सिपाही की मदद करने गई थी.  ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच मौखिक विवाद चल रहा था. तर्क अपमानजनक भाषा में बदल गया. विवाद तब प्रत्यक्ष रूप से पिटाई में बदल गया जब ड्यूटी अधिकारी सहायिका महिला पुलिस कर्मचारी ने पुलिस नाइक के रूप में काम करने वाली महिला के खिलाफ हाथ उठाया और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. इससे पुलिस मुख्यालय में हंगामा मच गया. मारपीट की इस घटना में पुलिस नाइक महिला घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया. इस बारे में पुलिस उपायुक्त मितेश घट्टे से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर विभागीय जांच कर अनुशासन हीनता की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस बल में ग़ैरबर्ताव और अनुशासन हीनता कदापि बरदाश्त नहीं की जाएगी.

Covid-19 : इराक में विदेशियों के प्रवेश पर रोक

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

इराकी प्रशासन ने पड़ोसी देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-तमीमी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उच्च समिति ने राजनयिक मिशनों को छोड़कर, आगामी दिनों में किसी भी विदेशी को इराक में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय पड़ोसी देशों में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है.

प्रमुख शिया अनुष्ठान अरबईन की तैयारियों के बारे में अल-तमीमी ने कहा कि मंत्रालय ने सभी इराकी प्रांतों में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय में एक एकीकृत योजना तैयार की है. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अरबईन के बाद कोरोनो वायरस संक्रमण की संख्या में कोई वृद्धि नहीं होगी.

इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3,438 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 319,035 हो गई. मंत्रालय ने संक्रामक बीमारी से 64 नई मौतों की पुष्टि भी की, जिससे इस बीमारी से मरने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 8,555 हो गई, जबकि 4,052 अधिक मरीज ठीक हुए, इसके साथ ही अब तक कुल 253,591 लोग ठीक हो चुके हैं. इराक में फरवरी से महामारी को रोकने के लिए कई उपाय किए गए हैं जब देश में पहला कोरोनोवायरस का पहला मामला सामने आया था.

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों को 3 महीने करनी होगी जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से डॉक्टरों ने अपने इस सेवा धर्म को व्यवसाय का रूप दे दिया है. ऐसे में आने वाले नए डॉक्टरों में मरीजों के प्रति सेवा भाव जागृत हो, इसलिए अब एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन करनेवाले डॉक्टरों को आवश्यक रूप से अपने जिले के अस्पतालों में तीन साल तक मरीजों की सेवा करनी होगी. इससे डॉक्टरों में मरीजों के प्रति सेवा भाव जागृत होगा और शासकीय स्तर पर डॉक्टरों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा.
तीन माह की सेवा के बाद ही अंतिम वर्ष की परीक्षा की अनुमति
देश के ज्यादातर हिस्सों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अब एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) करने वाले सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ जिला अस्पताल में तीन माह तक सेवा देना अनिवार्य होगा. इसके बाद ही उन्हें अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने के योग्य माना जाएगा. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस ने यह फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है.
 डीआरपी दिया गया नाम
नए आदेशों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से ही इन नए नियमों को लागू कर दिया गया है. एमडी या एमएस करने वाले सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थी तीन महीने के लिए जिला अस्पताल या किसी जिला स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देंगे. यह रोटेशन तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्टर में शामिल किया गया है. इसे जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) नाम दिया गया है. साथ ही प्रशिक्षण हासिल कर रहे स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्र को ‘जिला रेजीडेंट’ के नाम से जाना जाएगा. जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए यह बदलाव किया गया है. भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए अनिवार्य होगा.
वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में करेंगे काम
नए बदलाव के तहत जिला अस्पताल में तैनात होने के बाद मेडिकल छात्र को प्रशिक्षण के लिए वरिष्ठ डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा. छात्र को ओपीडी, आपातकालीन, आईपीडी के अलावा रात में भी ड्यूटी देनी होगी. इस रोटेशन के बारे में संबंधित जिला अस्पताल को भी पहले से मेडिकल छात्रों की सूची उपलब्ध हो जाएगी ताकि उन्हें यह पता रहे कि कौन कौन छात्र नए रोटेशन के तहत उनके यहां सेवाएं देने वाले हैं.

आगरा : पूरे 6 महीने बाद अनलॉक हुआ ताजमहल

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
विश्व के आठ आश्चर्यों में से एक भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल आगरा का ताजमहल और आगरा के किले को छह महीने बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. दिशा निर्देशों के अनुसार एक दिन में दो शिफ्टों में सिर्फ 5 हजार पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिनके प्रवेश समय में अंतर निर्धारिकत किया गया है.
आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गई
ताजमहल के केयरटेकर अमरनाथ गुप्ता ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण इन स्थलों को बंद कर दिया गया था. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं. पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी के लिए सर्ल्स की पेंटिंग, आदि हो चुके हैं. एक शिफ्ट में सिर्फ 2,500 आगंतुकों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी और यह केवल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही संभव होगा. विदेशियों को प्रवेश टिकट के लिए 1,100 रुपये भुगतान करना होगा और देश के आगंतुक 50 रुपये प्रति टिकट का भुगतान करेंगे. सम्राट शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों के ²श्य के लिए मुख्य मंच में प्रवेश करने के लिए 200 रुपये का टिकट अतिरिक्त है.

महाराष्ट्र : ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 की मौत

– 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका
– सोमवार सुबह 3.40 बजे हुआ हादसा
– बिल्डिंग में करीब 21 परिवार रहते थे
– राहत कार्य जारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में सोमवार की सुबह करीब 3.40 बजे एक तीन मंजिला इमारत के अचानक धराशाई होने से इमारत के मलबे में दब कर 10 लोगों की मौत हो गई. अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने 20 लोगों को बाहर निकाला. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. मलबे से एक बच्चे को भी बचाया गया है.
– बचाव कार्य जारी
हादसा रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 3.40 बजे हुआ. इस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी. इसमें 21 परिवार रहते थे. एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग 1984 में बनी थी.
_ हादसे में मृतकों की सूची
1). जुबेर कुरैशी (30 साल)
2). फैजा कुरैशी (5 साल)
3). आयशा कुरैशी (7 साल)
4). बब्बू (27 साल)
5). फातिमा जुबैर बाबू (2 साल)
6). फातिमा जुबैर कुरैशी (8 साल)
7). उजेब जुबैर (6 साल)
8). अस्का आबिद अंसारी (14 साल)
9). अंसारी दानिश अलिद (12 साल)
10). सिराज अहमद शेख (28 साल)

IPL-13 : सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया

आईपीएल 13 में इस समय चल रहा दिल्ली और पंजाब के बीच मैच टाय हो गया. पहले खेलते हुए दिल्ली ने पंजाब को 158 का लक्ष्य दिया था. लेकिन मयंक अग्रवाल के 89 रन पर आउट होने के बाद और आखरी ओवर में दो लगातार विकेट गिरने से यह मैच टाई हो गया. इसके बाद हुए सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब हो रहा कर पहली जीत हासिल की.

आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टाई हो गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 158 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। टीम के लिए मंयक अग्रवाल ने 60 बॉल पर 89 रन की पारी खेली। इसके बाद सुपर ओवर में पंजाब की टीम 2 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने लोकेश राहुल और निकोलस पूरन को लगातार बॉल पर आउट किया।

इसके बाद सुपर ओवर खेलने मैदान पर उतरी दिल्ली को पहला रन वाइड का मिला, इसके बाद बल्लेबाजों ने दो रन लेकर मैच अपने नाम कर लिया.

IPL-13 : दिल्ली ने पंजाब के सामने रखा 158 रन का लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पंजाब को 158 रन का टारगेट दिया. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 और ऋषभ पंत ने 31 रन की पारी खेली. आखिर में मार्कस स्टोइनिस ने 21 बॉल पर 53 बनाए. दिल्ली के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, मोहम्मद शमी ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए.

_ खराब रही दिल्ली की शुरुआत
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 13 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद पंत और अय्यर ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की. आखिर में स्टोइनिस की पारी के दम पर दिल्ली ने 8 विकेट पर 157 रन बनाए.

बिश्नोई ने डेब्यू मैच में 1 विकेट लिया
मैच में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उन्होंने शिमरॉन हेटमायर (7), पृथ्वी शॉ (5) और श्रेयस अय्यर (39) को पवेलियन भेजा. डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने भी एक विकेट लिया. उन्होंने पंत को पवेलियन भेजा.

_ पावर प्ले में शमी ने लिए 2 विकेट
शमी ने आईपीएल में पहली बार पावर-प्ले में एक से ज्यादा विकेट लिए हैं. मैच में उन्होंने पावर-प्ले के अपने 3 ओवर में 2 विकेट लिए. कुल 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. पिछले सीजन तक 42 पारी में उन्होंने पावर-प्ले के 80 ओवरों में सिर्फ 7 विकेट ही झटके थे. शमी ने आईपीएल करियर में अब तक 53 मैच में 45 विकेट लिए.

_ क्रिस गेल को नहीं मिला मौका
पंजाब टीम में विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, क्रिस जॉर्डन और शेल्डन कॉटरेल शामिल किए गए. कप्तान राहुल ने क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. वहीं, दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में विदेशी खिलाड़ी शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे को मौका मिला.