30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 68

IPL-13 : चौथे मैच में राजस्थान से 16 रन से हार गई धोनी की सीएसके

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 16 रन से हरा दिया. शारजाह में खेले गए मैच में रॉयल्स ने 217 रन का टारगेट दिया था. इसके जवाब में चेन्नई 6 विकेट गंवाकर 199 रन ही बना सकी. आईपीएल में रॉयल्स की चेन्नई के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 28 मार्च 2010 को अहमदाबाद में 17 रन से शिकस्त दी थी. रॉयल्स की जीत के हीरो संजू सैमसन और स्पिनर राहुल तेवतिया रहे. सैमसन ने 32 बॉल पर 74 रन की पारी खेली थी. वहीं, तेवतिया ने चेन्नई के तीन खिलाड़ियों को आउट किया.
सैमसन की 19 बॉल में फिफ्टी
रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए, जो यूएई में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 18 अप्रैल 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ ही 206 रन बनाए थे. सैमसन के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली. स्मिथ ने लीग की 9वीं और संजू सैमसन ने अपनी 11वीं फिफ्टी लगाई. साथ ही सैमसन 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले 8वें प्लेयर भी बने.
आर्चर ने 8 बॉल पर 27 रन की पारी खेली
आखिर में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 8 बॉल पर 27 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने पारी और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में 30 रन लिए. इसमें आर्चर ने 4 छक्के लगाए. इन पारी की बदौलत रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए. चेन्नई के लिए सैम करन ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, एनगिडी और पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला.

पुणे : 312 किलो ड्रग्स नहीं 312 किलो गांजा पकड़ा गया था बारामती में

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

 पूरे पुणे जिले में तब हड़कंप मच गया जब बारामती में आंध्रप्रदेश से आये एक टेम्पो में 312 किलो गांजा बरामद हुआ. बाजार में इसकी कीमत 46 लाख रुपए बताई जा रही है. यह गांजा सातारा और सांगली जिलों में बेचने के लिए लाया जा रहा था, जिसे बारामती पुलिस ने जब्त कर लिया है. मंगलवार की तड़के बर्हाणपुर फाटा में की गई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उल्लेखनीय है कि सुबह ऐसी खबर फैली थी कि पुणे में 312 किलो ड्रग्स का जखीरा पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस द्वारा ब्रीफ में बताया गया कि पुणे में नहीं बल्कि बारामती में 312 किलो गांजा पकड़ा गया है, जो हैदराबाद से लाया गया था और सांगली सातारा में बेचा जानेवाला था.

इस मामले में विजय जालिंदर कणसे (26, निवासी कडेगांव, सांगली) विशाल मनोहर राठोड (19, निवासी विटा, खानापुर, सांगली), निलेश तानाजी चव्हाण (32, निवासी माण, सातारा) और योगेश शिवाजी भगत (22, निवासी शिर्सूफल, बारामती, पुणे) नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भरी बरसात में बारामती पुलिस की दो टीमें इस कार्रवाई में जुटी रही.

बारामती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि आंध्रप्रदेश से लाया गया गांजा बारामती मार्ग से होते हुए सातारा व सांगली जिलों में बेचने के लिए ले जाया जाने वाला है.इसके अनुसार पुलिस की दो टीमें गठित की गई.जोरदार बारिश के बीच पाटस व भिगवण रोड से आनेवाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी.तड़के तीन बजे के करीब पाटस से बारामती की दिशा में आ रहे एक टेम्पो को रोकने का इशारा किया गया.मगर टेम्पो नहीं रुका और तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया.

इसके चलते पुलिस ने उस टेम्पो (एमएच 10 सीआर 4326) का पीछा करना शुरु किया.ब-हाणपुर फाटा के पास पुलिस की गाड़ी आगे लाकर खड़े कर टेम्पो को रोका गया.टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया.इस टेम्पो में लदा 46 लाख रुपए का 312 किलो गांजा पुलिस ने जब्त कर लिया.इस मामले में उपरोक्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने पुलिस को बताया कि यह गांजा आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से लाया गया था और वे उसे सातारा और सांगली जिलों में बेचने के लिए ले जा रहे थे.

महाराष्ट्र : भिवंडी इमारत हादसे में मरनेवालों का आंकड़ा हुआ 25; प्रधानमंत्री ने जताया दुख

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
महाराष्ट्र में ठाणे स्थित भिवंडी में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को एक तीन मंजिला बिल्डिंग धराशाई हो गई. इस हादसे में मृतकों का अांकड़ा 25 तक पहुंच चुका है. बताया जाता है कि हादसा रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 3.40 बजे हुआ. इस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी. इसमें 21 परिवार रहते थे. एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया.
_ इमारत खाली करने का नोटिस दिया गया था
महाराष्ट्र सरकार में गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाण ने कहा कि 1986 में इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ था. इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था. कानूनी झंझट के कारण इसे खाली नहीं किया गया. कुछ दिन पहले मैंने इसको लेकर एक मीटिंग की थी. मैं इस बात को दोहरा रहा हूं कि अवैध निर्माण को लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. जब तक इलाके के पुलिस और वार्ड ऑफिसर पर जिम्मेदारी तय नहीं होती तब तक ऐसी चीजें नहीं रुकेंगी.
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने की कोशिशें की जा रही हैं.’’

फिल्म अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का कोरोना से निधन

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का मंगलवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से महाराष्ट्र के सातारा में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं. मंगलवार सुबह करीब 4.45 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली. परिवार के अनुसार, वे सातारा में अपने मराठी सीरियल ‘आई कलुबाई’ की शूटिंग करने पहुंची थीं. यहां कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया. संक्रमण की पुष्टि और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. कोरोना की वजह से आशालता का अंतिम संस्कार सतारा में ही किया जाएगा.
_ गोवा में जन्मी और मुंबई में पली बढ़ी आशालता
31 मई, 1941 को गोवा में पैदा हुईं आशालता एक मराठी गायिका, नाटककार और फिल्म अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध थीं. उनकी स्कूलिंग मुंबई के सेंट कोलंबो हाई स्कूल, गिरगांव में हुई थी. 12वीं के बाद कुछ समय तक उन्होंने मंत्रालय में पार्ट टाइम काम भी किया. इसी दौरान उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया था. उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई केंद्र पर कुछ कोंकणी गाने भी गाए.
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
आशालता ने 100 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड में पहली बार वे बासु चटर्जी की फिल्म ‘अपने पराए’ में नजर आईं. इसके लिए उन्हें ‘बंगाल क्रिटिक्स अवार्ड’ और बेस्ट सह कलाकार का फिल्मफेयर मिला था. फिल्म ‘जंजीर’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था. आशालता ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम समेत कई शानदार हिन्दी फिल्मों में काम किया.
‘संगीत सेनशैकोलोल’ नाटक से हुई अभिनय की शुरुआत
‘द गोवा हिंदू एसोसिएशन’ द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘संगीत सेनशैकोलोल’ में रेवती की भूमिका में आशालता ने अपनी नाटकीय करियर की शुरुआत की. मराठी नाटक ‘मत्स्यगंधा’ आशालता के अभिनय करियर में एक मील का पत्थर साबित हुआ. इसमें उन्होंने ‘गार्द सबभोति चली सजनी तू तर चफकली’, ‘अर्थशुन्य बोसे मझला कला जीवन’ गीत भी गाया था.

सूरत में अपार्टमेंट के आगे का हिस्सा गिरने से तीन की मौत

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सूरत शहर के रांदेर नवयुग कॉलेज के पास नीलांजन अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने अपार्टमेंट के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया गया कि शहर में निलांजन अपार्टमेंट 1985 में बनाया गया था. अपार्टमेंट की खस्ता हालत को देखते हुए एक साल पहले नोटिस मिलने के बाद भी बिल्डर ने कोई ध्यान नहीं दिया था, लेकिन रहने वाले सभी लोगों से बिल्डिंग खाली करा ली गई थी.

_ खाली अपार्टमेंट में सोते थे मजदूर
खाली अपार्टमेंट के नीच रात में श्रमिक वर्ग के लोग लेट कर सोते थे. सोमवार की रात मेें बारिश के बजह से यह लोग इस अपार्टमेंट के नीचे सो रहे थे. तभी देर रात बारिश के चलते अपार्टमेंट के आगे का एक हिस्सा गिर गया. सूचना मिलते ही एंबुलेंस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अनिल चंद्र नेपाली (35), जगदीश चंद्र चौहान (उम्र 45 वर्ष), राजू अमृतलाल मारवाड़ी (40) के रूप में हुई है.

सुबह होता हादसा तो कई लोग मारे जाते
घटना के बाद इमारत के निर्माता विजय शाह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. बिल्डर विजय शाह जीवराज चाय का मालिक है. लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा सुबह के दौरान हुआ होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी.

IPL-13 चौथा मैच आज : सीएसके के खिलाफ सिर्फ एक मैच जीत पाई है राजस्थान रॉयल्य

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

आईपीएल के 13वें सीजन का चौथा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा. इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेल रही महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके टीम को फेवरेट माना जा रहा है. उनके खिलाफ रॉयल्स पिछले 5 में से एक ही मुकाबला जीत सकी है. पिछले सीजन में चेन्नई ने रॉयल्स को दोनों मैच में हराया था.

वहीं, रॉयल्स का इस सीजन में यह पहला मैच है. इसमें टीम अपने रेग्युलर कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ उतरेगी. इसी महीने स्मिथ प्रैक्टिस के दौरान सिर में बॉल लगने से चोटिल हो गए थे. इस कारण वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे.

पुणे में 312 किलो ड्रग्स का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार

File Photo

ब्यूरो (पुणे) | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क

पुणे में नारकोटिक्स विभाग ने 312 किलो ड्रग का जखीरा पकड़ा है। इस ड्रग के साथ विभाग ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात में काफी गुप्त तरीके से की गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुणे में इतनी बड़ी तादात में पकड़ी गई ड्रग्स की यह पहली घटना है। विभाग यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहाँ सप्लाई की जानी थी।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद अब इसके तार पुणे से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुणे में ड्रग्स की तस्करी से जुड़े कौन लोग कहां छिपे हुए है, इस बात की अब तलाश की जा रही है।

विस्तृत खबर थोडी ही देर बाद…

IPL-13 : कोहली की आरसीबी ने हैदराबाद को 10 रन से दी मात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया। आरसीबी ने 164 रन का टारगेट दिया था, इसके जवाब में हैदराबाद 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली लीग में एक टीम को 50 मैच जिताने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स, गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को 50 से ज्यादा मैच जिता चुके हैं। धोनी सीएसके को 100 मैच जिताने वाले अकेले कप्तान हैं।

चहल मैन ऑफ द मैच
आरसीबी की जीत के हीरो स्पिनर युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की पार्टरनशिप की थी, जिसे चहल ने तोड़ा। यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा। चहल ने विजय शंकर को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड किया था। चहल को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सिर्फ 14 रन ही बना सके विराट
मैच में कोहली (17 करोड़) सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम की जीत में उनका खास योगदान नहीं रहा और वे 13 बॉल पर सिर्फ 14 रन ही बना पाए। आरसीबी के लिए सबसे सस्ते खिलाड़ी देवदत्त पल्लीकल (20 लाख) और जोश फिलिप (20 लाख) थे। पडिक्कल ने अपने डेब्यू मैच में 42 बॉल पर 56 रन की पारी खेली, जबकि फिलिप 1 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद टीम में सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान वॉर्नर (12.5 करोड़) ही थे। वे सिर्फ 6 रन बनाकर उमेश यादव के हाथों रनआउट होकर चलते बने। जबकि टीम में सबसे सस्ते प्लेयर टी. नटराजन (40 लाख) थे, जिन्होंने डेब्यू मैच में विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिया।

डेब्यू मैच में देवदत्त ने फिफ्टी लगाई
आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में डेब्यू मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली। उन्होंने एरॉन फिंच (29) के साथ 90 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स (51) लीग में अपनी 34वीं फिफ्टी लगाकर रनआउट हो गए। इन बेहतरीन पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के विजय शंकर, टी. नटराजन और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

तेज गेंदबाज मार्श हुए चोटिल
हैदराबाद के तेज गेंदबाज मिशेल मार्श ने पहली पारी का 5वां ओवर किया था। यह उनका पहला ओवर था, जिसमें वे चोटिल होकर बाहर हो गए। उन्होंने सिर्फ 4 बॉल डाली थीं। बाकी 2 बॉल विजय शंकर ने की, जिसमें 2 नो बॉल के साथ 10 रन दिए।

नई दिल्ली : धरने पर बैठे सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे उपसभापति हरिवंश

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

कोरोना के बीच मानसून सत्र के 9वें दिन सोमवार को राज्यसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसद रातभर धरने पर बैठे रहे, धरना अब भी जारी है. इस बीच राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश उनके लिए सुबह की चाय लेकर पहुंचे, लेकिन सांसदों ने चाय पीने से मना कर दिया. दिलचस्प बात ये भी है कि उपसभापति से असंसदीय व्यवहार करने की वजह से ही सांसदों को निलंबित किया गया है. इन सांसदों ने रविवार को कृषि बिलों के विरोध में राज्यसभा में हंगामा किया था. सदन की रूलबुक फाड़ दी और माइक तोड़ने की कोशिश भी की थी.

सस्पेंड हुए सांसदों को सपोर्ट करने के लिए सोमवार रात दूसरे विपक्षी दलों के सांसद भी पहुंचे. कई नेताओं ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब संसद परिसर में रातभर प्रदर्शन चला हो. हालांकि, विधानसभाओं में ऐसा होता रहा है.

आप के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कह, “यह व्यक्तिगत रिश्ते निभाने का वक्त नहीं है. हम किसानों के लिए धरने पर बैठे हैं. उपसभापति जी मिलने आए, हमने उनसे भी कहा कि संविधान को ताक पर रखकर किसान विरोधी काला कानून बिना वोटिंग के पास किया गया, जबकि भाजपा अल्पमत में थी और आप भी इसके लिये जिम्मेदार हैं.

धरने पर बैठे सांसदों ने अपने-अपने घरों से तकिया और कंबल ही नहीं, बल्कि मच्छर भगाने की दवा भी मंगवा ली. इमरजेंसी के लिए मौके पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. उनकी बड़ी चिंता अपने दो साथियों- कांग्रेस के रिपुन बोरा और सीपीआई के ई करीम को लेकर है, क्योंकि दोनों की उम्र 65 साल से ज्यादा है और दोनों ही डायबिटीज के पेशेंट हैं.

राज्यसभा से निलंबित 8 सांसद संसद परिसर में रात भर के लिए धरने पर बैठे

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

संसद सत्र के नौवें दिन लोकसभा और राज्यसभा में कृषि बिलों को लेकर हंगामा हुआ. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति वेंकैया नायडू ने सोमवार को 8 विपक्षी सांसदों को सदन की कार्यवाही से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया. इस बीच, कांग्रेस समेत 18 विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर बिलों पर साइन नहीं करने की अपील की.

उधर, संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर निलंबित सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, राजीव सातव, संजय सिंह, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और इलामारन करीम रात भर धरना देंगे. वे गाना गाकर विरोध जताते दिखे.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार देर शाम इन निलंबित सांसदों से मिलने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रविवार को दो कृषि बिलों को बिना वोटिंग के पास कर दिया, जबकि विपक्षी सांसद विरोध कर रहे थे. इस मामले में सरकार और उपसभापति गलत थे, जबकि विपक्ष के सांसदों को सजा दी गई. सांसदों ने न उपसभापति को और न ही मार्शल को हाथ लगाया.

दरअसल, रविवार को कृषि से जुड़े दो विधेयक राज्यसभा में पास हुए थे. चर्चा के दौरान इन विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया था और उपसभापति हरिवंश का माइक निकालने की कोशिश की थी. इन सभी पर उपसभापति के साथ असंसदीय व्यवहार करने का आ