पेट में हो जाये गैस, तो अपनाइये ये उपाय
यूपी: दो लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी
बिहार: अररिया लोकसभा और 2 विधानसभा सीट पर मतदान जारी
बिहार ब्यूरो । Navpravah.com
बिहार में अररिया लोकसभा सीट और बिहार विधानसभा की दो सीट जहानाबाद और भभुआ पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू है।
अररिया से राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जहानाबाद से राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव तथा भभुआ से भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के कारण चुनाव आयोग ने नौ फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। अररिया से कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें राजद ने दिवंगत सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम को और भाजपा ने प्रदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
जहानाबाद से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें राजद ने दिवंगत विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्र कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को और जदयू ने अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। भभुआ में कुल 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 2.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। लोकसभा की इस एक सीट और दो विधानसभा सीटों पर मतदान के दौरान 281 माइक्रो ऑब्जर्वरों द्वारा बूथों पर नजर रखी जा रही है।
राजस्थान: महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार और विडियो भी कर दिया वायरल
काल रिकॉर्ड मामला: इस अंदाज़ में नवाजुद्दीन ने दी अपनी सफ़ाई
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपनी पत्नी की जासूसी कराने का आरोप है, लेकिन नवाजुद्दीन ने अपने एक ट्वीट से इस पूरे मामले अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।
नवाजुद्दीन ने इस सारी खबरों पर नाराजगी जतायी है। मुंबई पुलिस ने लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड हासिल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी तार जुड़े होने के सबूत मिले हैं। खबर के मुताबिक, पुलिस ने नवाजुद्दीन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन नवाजुद्दीन थाने नहीं आये।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि कल शाम, मैं स्कूल प्रोजेक्ट बनाने में अपनी बेटी की मदद कर रहा था। यह प्रोजेक्ट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर जनरेटर का था और आज सुबह ही प्रोजेक्ट एग्जिबिशन के लिए उसके स्कूल भी गया था। मैं इस बात से हैरान हूं कि मीडिया मुझे लेकर क्यों बेवजह के सवाल उठा रही है।
ठाणे क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक त्रिमुखी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ ने पुलिस को बताया था कि एक वकील ने निजी जासूसों से अभिनेता की पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड प्राप्त किए थे, जिसके बाद तीनों को समन जारी किया गया था।
24 जनवरी को इस सीडीआर रैकेट का पता चला था। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के कलवा क्षेत्र से चार निजी जासूसों को पकड़ा था, अब तक इस मामले में 11 लोग की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट चीफ़ ने अपने ही खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात…
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जो घटना हुई थी, उसके बाद अपने खिलाड़ियों से अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रति और अधिक सम्मान करने की बात कही है।
डेविड वार्नर पर दक्षिण अफ्रीकी क्विंटन डिकॉक से हुई बहस के बाद उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। वार्नर ने कहा था कि डिकॉक ने उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। इस दौरान नाथन लॉयन पर भी दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को रन आउट करने के बाद की गई प्रतिक्रिया के लिए जुर्माना लगाया गया था।
उन्होंने कहा, सीए ने टीम को ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों से उम्मीद किए जाने वाले बर्ताव के स्तर की याद दिलाई। सदरलैंड ने कहा, इसमें प्रतिद्वंद्वियों के प्रति सम्मान देना शामिल है और सीए उम्मीद करता है कि खिलाड़ी हर वक्त इसका पालन करेंगें। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अति उत्साह उफान पर है। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ अपना जोश और गुस्सा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी विवाद करने से जरा भी चूक नहीं रहे हैं। पहले टेस्ट में नाथन लॉयन, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक भी अपनी हरकतों के कारण विवादों में रहे, इस सीरीज में अभी तक तीन बार कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।
बाहुबली अतीक अहमद ने किया ऐलान, जेल से निकलूगाँ तो बनाऊंगा नयी पार्टी
अलाउद्दीन खिलजी को देखकर याद आते हैं आजम खान -जयाप्रदा
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए आजम खान की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की है।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, जयाप्रदा ने कहा, जब मैं फिल्म पद्मावत देख रही थी, तब अलाउद्दीन खिलजी को देखकर मेरे जेहन में आजम खान आ रहे थे, उस समय मैं सोच रही थी, कि जब मैं चुनाव लड़ रही थी तब उस शख्स ने मुझे किस प्रकार प्रताड़ित किया था।
कुछ दिन पहले ही जयाप्रदा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में कहा था। वे बिगड़े हुए बच्चे हैं, उन्हें भगवान राम से सीखना चाहिए। जो पिता का वचन निभाने के लिए राजपाठ त्यागकर वनवास चले गए थे। मुलायम सिंह यादव के दोस्त रहे अमर सिंह अभिनेत्री जयाप्रदा को राजनीति में लेकर आए थे। जयाप्रदा ने आजम खान के गढ़ रामपुर सीट से सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी जीती थीं।
अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी से अमर सिंह और जयाप्रदा को निकाल दिया गया था। सपा में जयाप्रदा के साथ अभिनेत्री जया बच्चन भी आई थीं, लेकिन वह अभी भी पार्टी में हैं।
तीन साल से एक-एक पाई के लिए तरस रहे हैं 200 से अधिक मजदूर!
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुंबई में संचालित होने वाली दुबई मूल की कंपनी अल्फ्रा इन्फ्रा ग्रुप एंड कन्स्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ 205 कामगारों व 9 पेटी ठेकेदारों का भुगतान न करने का मामला सामे आया है। भाजपा के कामगार संगठन ने इस मामले को उजागर किया है। कामगार आघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश इकाई ने संभाजी पाटील निलंगेकर से मिलकर कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक़, यह कंपनी श्रम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी लेबर अधिकारी के दख़ल के बावज़ूद वेतन नही दिया जा रहा है। अखिल भारतीय ठेकेदार संघ व भाजपा कामगार आघाडी ने कई बार मजदूरों के वेतन की मांग कंपनी से की, लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से हमेशा कोई न कोई बहाना बनाया जाता रहा है। कामगार मंत्री निलंगेकर ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कामगार उपायुक्त को जांच रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है।
बता दें कि नवघर पूर्व (मुलुंड) में टाटा अवेजा कंपनी की ओर से एक व्यावसायिक इमारत (कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स) का निर्माण किया जा रहा है। टाटा आवेजा कंपनी ने दुबई की कंपनी अलफ्रा एन्फ्रा को कामगार सप्लाई का ठेका दिया है। दुबई की इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की आपूर्ति की थी। अल्फ्रा इन्फ्रा का एक साल का करार था, जो समाप्त हो गया है। लेकिन इस कंपनी ने आज तक 205 कामगारों व 9 पेटी ठेकेदारों के वेतन व अन्य रकम का भुगतान नहीं किया है।
कामगार संगठन के राजकुमार जायसवाल ने बताया कि इस संदर्भ में जब हमने कंपनी से बात की, तो कंपनी संचालक नितेश गंगारामाणी, कर्मचारी अशफाक मुल्ला और विशाल आस्वाणी ने बताया कि फिलहाल कंपनी आर्थिक समस्या का सामना कर रही है। कंपनी के पास कामगारों को देने के लिए फंड नहीं है। जब फंड आएगा, तब वेतन व बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा। जायसवाल ने इसे कंपनी का बहाना बताया और माँग की कि इस मामले की गंभीर जांच की जानी चाहिए।

















