28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 687

नेपाल में क्रैश हुआ बांग्लादेश का विमान, 78 यात्री थे सवार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
नेपाल में काठमांडू इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विमान क्रैश हो गया। यह विमान बांग्लादेश की US-बांग्ला एयरलाइन का था, काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक विमान त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पूर्वी भाग में जाकर गिरा।
अभी तक किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान था, जो बांग्लादेश से काठमांडू के लिए निकला था। खबरों के मुताबिक, विमान में 78 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, यह दुर्घटना आज दोपहर 2:20 की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों में एयरपोर्ट के रनवे पर धुआं उठता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों की माने तो विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटना हुई है।
पर्यटन मंत्रालय के जॉइंट सचिव सुरेश आचार्य के मुताबिक, 17 घायलों को अभी तक बचा लिया गया है और अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बचाव कार्य में नेपाल की सेना भी जुटी हुई है।

भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018′ संसद में हुआ पेश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बैंकों का हजारों करोड़ का घोटाला करके फरार चल रहे नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है।
वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताव शुक्ल ने आज Fugitive Economic Offender Bill 2017 यानी ‘भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018’ लोकसभा में पेश किया है। अब इसे कानून बनाने की तैयारी है।
इस बिल को कैबिनेट से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों पर 100 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है और वह देश से बाहर हैं तो ऐसे लोगों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
बिल के कानून बनने पर देश से लोन लेकर या आर्थिक हेरफेर के जरिए पैसा लेकर भागने वाले भगोड़ों से वसूली करने में मदद मिलेगी, इसमें सबसे पहले कोर्ट से उस व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया जाएगा, इसके बाद उसकी देशी-विदेशी संपत्ति को कुर्क की जाएगी।
कैबिनेट की बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट को रेग्यूलेट करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए एक नई संस्था नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी का गठन भी शामिल था।
पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने धोखाधड़ी और जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों का पता लगाने के लिए बैंकों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने बैंकों से 50 करोड़ रुपए से अधिक के सभी एनपीए खातों की जांच करने को कहा है।
सरकार की नजर बड़े डिफॉल्टर्स के साथ-साथ छोटे खिलाड़ियों पर भी है, घोटालों में ऐसे ही कुछ और डिफॉल्टर्स के होने का भी अंदेशा है, हाल ही में दिल्ली के करोल बाग के दास सेठ इंटरनेशनल का नाम भी सामने आया है, इसके प्रमोटर्स भी लोन चुकाए बिना देश से बाहर हैं।

सुनंदा पुष्कर सुसाइड मामला: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.co
सुनंदा पुष्कर की मौत हादसा नहीं, हत्या थी। यह बात दिल्ली पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में कही गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनंदा पुष्कर के शरीर पर चोट के कई निशान थे।
रिपोर्ट में बताया गया था कि झगड़े की वजह से सुनंदा पुष्कर के शरीर पर जख्म के निशान थे। थरूर से वर्ष 2010 में विवाह करने वाली पुष्कर को दिल्ली के लीला पैलेस होटल में 17 जनवरी 2014 को रहस्यमयी हालत में मृत पाया गया था।रिपोर्ट में सुंनदा की जितनी भी चोटों का जिक्र किया गया है। वे सभी सामान्य तौर पर मारपीट किये थे। सिवाए चोट नंबर 10 और 12 के, चोट नंबर 10 जो कि इंजेक्शन की वजह से था और चोट नंबर 12 पर दांतों के काटने के निशान थे।
1 से 15 तक जितने भी अलग-अलग चोट के निशान थे, वे सभी 12 घंटे से लेकर 4 दिनो तक के लिए थे, रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर जाहिर किया गया है कि इंजेक्शन के निशान ताजा थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, सुनंदा पुष्कर और उनके पति शशि थरूर के बीच झगड़े की वजह से यह निशान थे।  जैसा कि उनके निजी सहायक नारायण सिंह ने अपने बयान में कहा था।
इस रिपोर्ट को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र के तत्कालीन पुलिस ज्वॉइंट कमिश्नर विवेक गोगिया को दिया गया था, जिन्हें इस केस को व्यक्तिगत तौर पर मॉनिटर करने के लिए कहा गया था। इस रिपोर्ट को बाद में गृह मंत्रालय को सौंप दिया गया था।
यहां तक कि जब यह बात जाहिर हुई कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या का मामला है तो भी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया। और जब इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया तो एक हफ्ते के बाद ही इस बात पर फैसला लिया गया कि हत्या के लिए एक FIR दर्ज की जाएगी और जांच शुरू किया जाएगा। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर गोगिया ने चार घंटे के भीतर ही मैनेज करके इस केस को क्राइम ब्रांच से वापस ले लिया। क्राइम ब्रांच ने भी घटनास्थल, होटल लीला के उस कमरे का निरीक्षण किया था जहां सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई थी। तत्कालीन दिल्ली पुलिस प्रमुख बीएस बस्सी के नेतृत्व में 1 साल की देरी से इस केस में एक FIR दर्ज किया गया और करीब दो साल तक जांच चली।
दिल्ली पुलिस की सीक्रेट रिपोर्ट में सभी दस्तावेज थे। जिसमें यह साफ है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं किया। रिपोर्ट में के मुताबिक  सुनंदा पुष्कर के हाथ पर दांत के काटने के निशान और साथ ही इंजेक्शन के निशान भी हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि जहर मुंह के जरिए दिया गया या फिर इंजेक्शन के जरिये जहर दिया गया था।

भरपूर नींद है जरूरी, तो आप कितने घंटे सोते हैं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
चैन की नींद और भरपूर नींद अच्‍छे और स्‍वस्‍थ सेहत का राज है। अच्‍छी नींद लिए बिना आप स्‍वस्‍थ नहीं रह सकते हैं, लेकिन नींद का कोई निश्चित पैमाना नहीं है।
हर आदमी की शारीरिक बनावट और चक्र के मुताबिक उसकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। यानी सभी के लिए नींद का पैमाना अलग-अलग है। यहां विस्‍तार से जानिये किसे कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।
कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि अच्‍छी सेहत के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी हैं। नींद की कमी से मोटापे के साथ कई दूसरी बीमारियां होने लगती हैं और दिमाग भी कमजोर होने लगता है।
शोध में पर्याप्‍त नींद के लिए 7-9 घंटे सोने की सलाह दी जाती है, लेकिन सभी के लिए यह वक्‍त अलग-अलग है। यानी बच्‍चों को अधिक और उम्रदराज लोगों को अधिक सोने की सलाह दी जाती है। वैसे 7 से 8 घंटा सोना उचित माना गया है।
आपकी नींद कैसी है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आ‍प दिन में कैसा महसूस करते हैं। यदि आमतौर पर आप सुबह उठते समय ताजा और सजग अनुभव करते हैंतो यह बात का संकेत है कि आपकी नींद अच्छी है। लेकिन, यदि हालात इसके उलट हैं। यानी आप उनींदे, चिड़चिड़े और आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ रही है। तो आपको स्लीप डिसऑर्डर है, इसलिए हमें सोने की दिनचर्या निश्चित कर लेनी चाहिए।

35000 किसानों का काफिला नासिक से आज पहुंचा मुंबई

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
कल नासिक से शुरू हुई किसानों की 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा आज मुंबई पहुंच गयी है। किसानों ने आज महाराष्ट्र विधान सभा को घेरने का ऐलान किया है।
शिवसेना, एमएनएस और कांग्रेस ने भी किसानों का समर्थन किया है,। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में यह विरोध मार्च मंगलवार को नासिक से शुरू हुआ था।
इस मार्च के जरिए किसान अपनी कई मांगों को रख रहे हैं। किसानों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल 34 हजार करोड़ रुपए की सशर्त कृषि माफी की घोषणा की थी लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया है। पिछले साल जून में हुई इस घोषणा के बाद से महाराष्ट्र में 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
सरकार ने किसानों से बात करने के लिए कैबिनेट मंत्री गिरिश महाजन को भेजा था। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की मांगो को लेकर सकारात्मक है।
महाजन ने इस मुलाकात के बाद कहा कि, किसानों के प्रमुख और कार्यकारणी सदस्य मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मुझे लगता है कि दोनो पक्ष एक सकारात्मक मत पर राजी होंगे। साथ ही किसानों की समस्या का हल निकलेगा।
सराकार की ओर से कहा गया कि वे किसानों से मिलकर उनकी हर मांग को मानने को तैयार है। जबकि किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों से बात कर केवल अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।
इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, हम उनसे बात करेंगे और उनके मुद्दों को सुलझाएंगे, अधिकांश आंदोलनकारी आदिवासी हैं और उनकी मुख्य मांग वन भूमि पर अधिकार है।
वहीं दूसरी ओर ऑल इंडिया किसान सभा के सदस्‍य डॉ. आर रामकुमार के अनुसार, सरकार ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी नीतियां गलत हैं। जिसकी वजह से किसान संकट में हैं और दूसरी बात लोग किसानों से जुड़कर सिर्फ अपना नाम बनाना चाहते हैं।
किसानों का विरोध अलग-अलग राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। फिर चाहें हरियाणा विधान सभा का घेराव हो या तमिलनाडु के किसानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ विरोध प्रदर्शन हो।

अपनी बीवी की जासूसी के मामले में नवाज की पत्नी ने तोड़ी अपनी चुप्पी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी कराने के मामले में नाम सामने आया था, जिसके बाद इन आरोपों का नवाज ने कल खंडन किया था। नवाजुद्दीन ने कल ट्वीट किया था कि, मैं शुक्रवार अपनी बेटी की उसके स्कूल प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर तैयार करने में मदद कर रहा था और फिर उसके प्रोजेक्ट एक्जीबिशन के लिए उसके स्कूल गया था। मैं हैरान रह गया जब मीडिया अचानक मुझ पर आरोप लगाने लगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम उस समय सामने आया जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे। कुछ आरोपियों के अनुसार, सिद्दीकी ने अपने पत्नी के संपर्कों और ठिकानों पर नजर रखने के लिए निजी जासूस की सेवाएं लेकर अपनी पत्नी के फोन की सीडीआर निकलवाई थी।
अब नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने खुद इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, कल से मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं उसे देखकर नवाज के साथ मैं खुद हैरान हूं। पहले भी मेरे और नवाज के बारे में कई तरह की बातें मीडिया में आती रही हैं। जिनमें तलाक से लेकर हमारे साथ न रहने जैसी कई बातें कही गईं। लेकिन कल से जो न्यूज़ फैल रही हैं वो हम दोनों के लिए हैरान करने वाली रहीं और मजबूर होकर मुझे आज अपनी खामोशी को तोड़ना पड़ा है।
आलिया ने लिखा, मेरा और नवाज का रिश्ता 15 साल पुराना है। जब नवाज कुछ भी नहीं थे। एक लंबे रिलेशन के बाद आखिर हमने शादी कर ली, नवाज ने भी करियर की बुलंदियों को छू लिया। जो थोड़ी बहुत कमी थी वो हमारे दो बच्चों शोरा और यानी के जन्म से पूरी हो गई है।
उन्होंने आगे लिखा, नवाज अच्छे पति और पिता के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान है। शायद इसलिए सेलिब्रेटी होने के बाद भी उनपर किसी तरह का कोई स्टारडम हावी नहीं हो पाय। आज भी उनके वही पुराने दोस्त हैं। उन्होंने कहा, नवाज पर लगाए गए इल्जाम पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यवसाय करने वालों को पीएम मोदी का तोहफ़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ के संस्थापन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए रियायती और कम जोखिम वाला कर्ज उपलब्ध कराने का आह्वान किया और देश में 2022 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन को 175 गीगावॉट तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दस सूत्रीय र्कारवाई योजना पेश की, इस कार्रवाई योजना में सभी राष्ट्रों को सस्ती सौर प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना, ऊर्जा मिश्रण में फोटोवोल्टिक सेल से उत्पादित बिजली का हिस्सा बढ़ाना, नियमन और मानदंड बनाना, बैंक ऋण योग्य सौर परियोजनाओं के लिए सलाह देना और विशिष्टता केंद्रों का नेटवर्क बनाना शामिल है।
आईएसए के 2030 तक 1,000 गीगावॉट के सौर बिजली उत्पादन तथा 1,000 अरब डॉलर का निवेश जुटाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र को रियायती कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पीएम ने इस तरह की परियोजनाओं को कम जोखिम वाला वित्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मोदी ने कहा कि भारत अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 175 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करेगा, जिसमें से 100 गीगावॉट सौर बिजली के रूप में होगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने पिछले तीन साल के दौरान 28 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए हैं, इससे दो अरब डॉलर की बचत हुई है।  साथ ही इससे हम4 गीगावॉट बिजली भी बचा पाये हैं।

महिला हॉकी: भारत ने 3-1 से जीती सीरीज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारतीय महिला हॉकी टीम का आज दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया, इस ड्रॉ के बाद भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है।
कोरिया के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम मैच में भारतीय टीम के लिए वंदना कटारिया ने एकमात्र गोल किया, वहीं मेजबान देश के लिए बोमी किम ने गोल किया।
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपने खेल में और भी तेजी की, वंदना ने कप्तान रानी से मिले पास को कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दी।
इसके बाद, भारत की ओर से हासिल की गई इस बढ़त को बोमी ने कोरिया के लिए दागे गए अपने गोल के दम पर 1-1 से बराबर कर दिया, इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच यह मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने बराबरी की टक्कर दी और संयमित होकर आक्रमण किया, दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अच्छा बचाव किया लेकिन शुरूआती 15 मिनट में स्कोरलाइन 0-0 ही रही।
दूसरे क्वार्टर में मेजबानों ने बेहतर मौके बनाये और दुनिया की नौंवे नंबर की टीम ने भारतीय सर्कल में कुछ अच्छा आक्रमण किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू ने दो शानदार बचाव कर मेजबानों की उम्मीद तोड़ दी।

योगी के मंत्रियों ने किया दावा, यूपी के उपचुनाव में बीजेपी की ही होगी जीत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट गोरखपुर और फूलपुर पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। दोनों ही सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी थी।

योगी कैबिनेट के मंत्री इन सीटों पर जीत के लिए पूरे आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने अपने गृह जनपद जालौन के उरई पहुंचे थे।

उन्होंने फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि दोनों सीटों पर बीजेपी का ही परचम लहराएगा और दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 1 साल में योगी जी के नेत्रृत्व में लगातार विकास की गंगा बह रही है और प्रदेश तरक्की के नए आयाम छू रहा हैं। चाहे परिवहन विभाग के मुनाफे में जाने की बात हो या फिर 20 से 24 घंटे बिजली मिलने की बात हो, प्रदेश की जनता खुश है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी जी की लोकप्रियता है और जिस तरह गांव से लेकर शहरी ग्रामीणों और किसानों का जिस तरह से विकास कर रहे हैं साथ ही जिस ईमानदारी से वह प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं चाहे बिजली समस्या से निजात दिलाने की बात हो चाहे आवास दिलाने की बात हो मोदी जी और योगी जी आज भी सेवा के लिए हैं।

सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि, जनता जानती है कि उनका विकास कौन करेगा, सपा और बसपा ने पिछले 15 साल से प्रदेश को खूब लूटा है। प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था। योगी जी के आने से गुंडागर्दी कम हुई है। इसीलिए बीजेपी जीतेगी।

महाराष्‍ट्र : 12 मार्च को विधानसभा के बाहर 30 हजार किसानों की प्रदर्शन की तैयारी

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
नासिक से अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मार्च पर निकले 30 हजार किसान आज ठाणे के आनंद नगर पहुंच गए हैं। यहां से किसान कल मुंबई पहुंचने की तैयारी में हैं।
किसान मुंबई में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे, महाराष्‍ट्र के ये किसान पूर्ण कर्ज माफी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर यह मार्च कर रहे हैं। उनकी मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, बिजली का बिल माफ करना और पेंशन के मुद्दे भी शामिल हैं।
कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर मार्च निकाल रहे इन किसानों में राज्‍य की बीजेपी सरकार को लेकर असंतोष है। उनका मानना है कि सरकार किसानों के विकास के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में असफल रही है।
उनका कहना है कि सरकार को हाईवे और बुलेट ट्रेन जैसे विकास कार्यों के नाम पर किसानों की जमीन हड़पना बंद करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर किसान विरोधी राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।
एआईकेएस के राज्य महासचिव अजित नवले के अनुसार किसान सरकार की ओर से उनसे किए गए वादों को लागू नहीं करने को लेकर जवाब मांगेंगे, उन्होंने कहा, कि किसानों की नासिक से मुंबई तक की 180 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शुरू में 12,000 किसान शामिल थे, जिसमें अब 30,000 से ज्यादा किसान शामिल हो चुके हैं और धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ती जायेगी।