30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 677

आइये आज जानते हैं नारियल का तेल कितना लाभकारी होता है

नारियल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नारियल तेल के स्वास्थ्य के लिए कई सारे लाभ हैं जो केवल त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल, सुधार पाचन और प्रतिरक्षा करने तक ही सीमित नहीं हैं।

नारियल तेल पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। यह पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और अपच, चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम, बवासीर और कब्ज़ जैसे विभिन्न पेट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से बचाता है।

नारियल का तेल आसानी से पचता है और अवशोषित होता है जो पाचन समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा नारियल तेल विटामिन, खनिज और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

आइये जानते हैं नारियल तेल के फायदे –

* नारियल तेल का लाभ पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।

* मधुमेह का उपचार है नारियल का तेल

* स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग किया जाता है।

* नारियल तेल से बालों की मालिश की जाती है।

* नारियल का तेल हड्डियों को मजबूत बनाता है।

* नारियल तेल का फ़ायदा कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करता है।

* नारियल तेल का लाभ वज़न घटाने के लिए किया जाता है।

मायावती का बड़ा ऐलान, SP-BSP गठजोड़ पर नहीं होगा कोई असर

मायावती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
यूपी राज्यसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी को मिली हार के बाद आज बीएसपी सुप्रीमो ने मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर विधायकों की खरीद का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी तरह धनबल और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। मायावती के कहा कि बीजेपी ने ये सब इस लिए किया जिससे सपा-बसपा के बीच दूरी फिर से हो जाए। बीजेपी का मकसद सिर्फ सपा-बसपा की दोस्ती को तोड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। मायावती ने कहा कि मैं उन सभी विधायकों के हिम्मत की बधाई देती हूं जिन्होंने बीजेपी के डर से क्रास वोटिंग नहीं की है।

मायावती ने कहा, कि बीजेपी ने विधायकों पर पुलिस का खौफ दिखाकर धमकाया है। जिससे उन्होंने डर कर बीजेपी के पक्ष में वोट डाला है। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी के एक विधायक अनिल सिंह ने धोखा दिया जिसे हमारी पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

मायावती ने कहा, कि बीजेपी ने सिर्फ भय का ही इस्तेमाल नहीं किया है। बल्कि उसने सारे तिकड़म अपनाए ताकि बीएसपी उम्मीदवार को किसी भी कीमत पर ना जीतने दिया जा सके।

मुफ्त LPG कनेक्शन लेने वालों से कर्ज नहीं वसूलेगी केंद्र सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों से कर्ज की वसूली को टालने का फैसला किया है। इन लाभार्थियों को यह कर्ज रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए दिया गया था।

जून, 2015 से 3.6 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। एलपीजी कनेक्शन की 1,600 रुपये की लागत का बोझ सरकार ने वहन किया है। जबकि एलपीजी चूल्हा और सिलेंडर की लागत का बोझ लाभार्थियों को उठाना था।

इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की भावना तथा 2022 तक एलपीजी की पहुंच को सार्वभौमिक करने के लक्ष्य के मद्देनजर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने उज्ज्वला लाभार्थियों को एक अप्रैल, 2018 से अगली छह बार तक सिलेंडर में गैस भराने तक ऋण वसूली टालने का फैसला किया है।

आईओसी ने कहा कि 70 प्रतिशत पीएमयूवाई ग्राहकों ने ब्याजमुक्त कर्ज योजना का लाभ लिया था। ऋण की वसूली पेट्रोलियम कंपनियां सरकार द्वारा सभी एलपीजी ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी के जरिये कर रही हैं।

आईओसी ने यह भई कहा कि यह योजना सभी मौजूदा पीएमयूवाई एलपीजी कनेक्शनों पर मिलेगी। ऐसे सभी पीएमयूवाई उपभोक्ता जिन पर 31 मार्च, 2018 तक कर्ज बकाया था। को अगले छह बार तक सिलेंडर भराने पर कर्ज नहीं लौटाना होगा।

एक विडियो हुआ फिर वायरल, इसमें सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं प्रिया प्रकाश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले कुछ दिनों से इंटनेट पर छाईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने जैसे करोड़ों युवाओं के दिल पर कब्जा कर लिया है। कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया का नाम काफी मशहूर हो चुका है।

अब उनका एक और वीडियो सबके सामने आया है। इस वीडियो में प्रिया सिंपल लुक में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रिया के इस वीडियो को उनके ही किसी एक फैन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

वीडियो में प्रिया पिंक कलर के टॉप और ब्लैक कलर के पैंट में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिया ने अपने वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम से कमाई करने वाली कई सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ दिया है।

प्रिया प्रकाश के कई वीडियो वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर होने के बाद प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बड़े ब्रैंड का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। जिससे वे अच्छे रूपये कमाने लगी हैं।

प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इंटरनेट पर छाने के बाद उन्होंने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। एक ही दिन में उनके 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर बने थे।

अमूल बटर ने पूरा कर दिया क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के बचपन का सपना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दिनेश कार्तिक के आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के के दम पर भारत ने बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया था। इस के साथ भारत ने निडास ट्रॉफी ट्राई टी-20  खिताब भी अपने नाम कर लिया।

भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसे अंतिम दो ओवरों में 34 रन चाहिए थे। ऐसे समय पर कार्तिक ने क्रीज पर कदम रखा। उन्होंने रूबैल हुसैन के पारी के 19वें ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 22 रन लिए।

सौम्या सरकार की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने कवर के ऊपर से छक्का लगाकर किसी टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को तीसरी जीत दिलाई। भारत ने छह विकेट पर 168 रन बनाए।

इसी कड़ी में ‘अमूल बटर’ ने भी दिनेश कार्तिक को अपने अंदाज में सलाम किया है। दिनेश कार्तिक भी अमूल बटर के इस गेस्चर से काफी खुश हैं और उनका शुक्रिया अदा किया है।

अमूल के मशहूर ‘अमूल बटर’ विज्ञापन का टॉपिक था और इस विज्ञापन में जिस अंदाज दिनेश कार्तिक को पेश किया गया है, उसे देखकर दिनेश कार्तिक का दिल भी पिघल गया है।

अमूल डेयरी ब्रांड के अमूल बटर विज्ञापन कई सालों से हर हफ्ते एक नए अंदाज में सामने आता रहा है। इस विज्ञापन में सुर्खियों में रहने वाली घटना और शख्स को क्रेडिट देकर उस पर एक मजेदार विज्ञापन तैयार किया जाता है। इसी कड़ी में अमूल बटर ने दिनेश कार्तिक के सम्मान में यह विज्ञापन बनाया है।

इस बार नए विज्ञापन जिस पंच लाइन का इस्तेमाल किया गया है वो है- ‘Dinesh Karattak’ इसमें ‘अमूल गर्ल’ एक अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में दिख रही हैं जो जीत के बाद मैदान पर आकर कार्तिक को मक्खन लगी ब्रेड देती नजर आ रही हैं।

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद दिनेश कार्तिक भी काफी खुश हैं। दिनेश कार्तिक ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से अमूल बटर का शुक्रिया अदा करते हुए एक ट्वीट किया है उन्होंने इस विज्ञापन को ट्वीट करके लिखा, ‘इस पर आना बचपन का सपना था, बहुत खुश हूं, आभार।’

उत्तराखंड : लक्ष्मण झूले के पास 3 लाशें मिलने से मचा हड़कंप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले के पास आज सुबह तीन लाशें मिली। जिससे हड़कंप मच गया, मृतकों में एक बच्चा भी है।बल्कि अन्य दो पुरुष हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने आत्महत्या की है।

बताया जा रहा है कि शव के कपड़ों में लगी टेलर की चिट की मदद से शवों की शिनाख्त की जा सकी है। घटना के बारे में संबंधित परिवार को सूचित कर दिया गया है। और शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र स्वर्ग आश्रम गीता भवन की नाव घाट के पास लोगों को तीन शव दिखे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बार में सूचित किया, पुलिस इस घटना में जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम लखन लाल वर्मा (55), दीपक वर्मा (35) और हर्ष (12) हैं। उनके कपड़ों में टेलर की चिट मिली तो पुलिस को पता चला कि तीनों मृतक आगरा के रहने वाले हैं।

उत्तराखंड पुलिस अब आगरा पुलिस की भी मदद ले रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है, ताकि घटना के संबंध में कोई जानकारी हाथ लग सके, और शरीर पर भी किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिलने और जेब में पैसे सुरक्षित मिले हैं। जिससे इसे खुदकुशी का मामला माना जा रहा है।

चारा घोटाला: दुमका कोषागार मामले में लालू को 7 साल की सजा मिली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से जुड़े चौथे मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 7 साल की सजा सुनाई गयी है और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

लालू के रांची में अस्‍पताल में रिम्‍स में भर्ती होने के चलते वह सजा सुनाए जाने के दौरान अदालते के सम्‍मुख पेश नहीं हो सके, अदालत के फैसले के बाद लालू के वकील ने बताया कि लालू को अलग-अलग धाराओं के तहत सुनाई गई 7-7 साल की सजाएं एक साथ ही चलेंगी।

इसी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था। न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 तक दुमका कोषागार से फर्जी तरीके से 3.13 करोड़ रुपये निकालने के मामले में यह फैसला सुनाया गया है।

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से तीन करोड़ तेरह लाख रुपए के गबन के मामले में 31 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत का बहुप्रतीक्षित फैसला सोमवार को आया था। जिसमें सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने जहां लालू समेत 19 को दोषी करार दिया गया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, पूर्व विधायक ध्रुव भगत, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व मंत्री विद्या सागर निषाद, पूर्व विधायक आर के राणा समेत 12 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया गया था।

आइये आज जानते हैं बाल गिरने से बचाने के लिए घरेलू उपाय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बाल गिरने की परेशानी पुरुषों और महिलाओं दोनों में बेहद आम है। बाल झड़ने का प्रमुख कारण अनुवांशिकता है। इसके अलावा अन्य कारक भी होते हैं लेकिन घबराने की बात नहीं है। बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय भी हैं।

आज के समय में बाल गिरने की समस्या बहुत आम हो गयी है। हम समस्याओं का निवारण करने के लिए बहुत उपचारों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन किस उपचार को किस तरह इस्तेमाल करना है। उसके क्या प्रभाव होंगे आदि जानकारी का हमेशा अभाव रहता है।

आइये जानते हैं बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय- 

* नारियल के दूध को बाल में लगाने से फायदा होंता है।

* एलो वेरा लगाने से बाल कम झड़ता है।

* बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवला उपयोगी है।

* मुलेठी भी लगाने से बाल कम झड़ते हैं।

* प्याज का जूस बाल में लगाने से फायदा होता है।

* बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है।

* नींबू का जूस भी रखता है टूटते बालों की परेशानी को दूर

* बालों को झड़ने से रोकने में हैं फायदेमंद जैतून का तेल, शहद और दालचीनी।

अयोध्या मामलाः SC में मुस्लिम पक्षकार ने कहा, मस्जिद बन जाए तो वह होगी अल्लाह की संपत्ति

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या मामले में सुनवाई के दौरान बाबरी मस्जिद के पक्षकारों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने 1994 के इस्माइल फारुखी फैसले पर दोबारा विचार की मांग की।

राजीव धवन ने कहा, कि इस्लाम के तहत मस्ज़िद का बहुत महत्व है। यदि एक बार मस्ज़िद बन जाए तो वो अल्लाह की संपत्ति मानी जाती है। उसे तोड़ा नहीं जा सकता है।

बाबरी पक्षकारों के वकील ने कहा कि खुद पैग़ंबर मोहम्मद ने मदीना से 30 किमी दूर मस्ज़िद बनाई थी। इस्लाम में इसके अनुयायियों के लिए मस्ज़िद जाना अनिवार्य माना गया है।

राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये कह देना कि इस जगह कोई मस्ज़िद नहीं थी। उससे कुछ नहीं होता, यह किसने आदेश दिया कि वहां नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।

16 मार्च को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने विवाद स्थलों को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को विवादित स्थलों पर नमाज बंद करवाने का सुझाव दिया था।

साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या का विवादित स्थल हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। क्योंकि वहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। रिजवी इससे पहले भी कई बार अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं।

ससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 14 मार्च को हुई सुनवाई में मुख्य पक्षकारों के अलावा बाकी तीसरे पक्षों की ओर से दायर हस्तक्षेप अर्जियों को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि इस मामले में वो आगे से किसी तीसरे पक्ष की हस्तक्षेप अर्जी को स्वीकार ना करे।

रिपोर्ट : भारतीय भाषाओं में उपलब्धता से बढ़ सकती है इंटरनेट यूजर्स की संख्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि भारतीय भाषाओं में इंटरनेट उपलब्ध होता है तो 20 करोड़ से अधिक वे लोग भी इसका इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित होते, जो अभी भी इंटरनेट से दूर हैं।

कंटर आईएमआरबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इंटरनेट इन इंडिक’ में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि , इसके अनुसार देश के शहरी इलाकों में लगभग 19.3 करोड़ उपभोक्ता भारतीय भाषाओं में इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और वहीं ग्रामीण इलाकों में 14.1 करोड़ उपभोक्ता अपनी भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश में इंटरनेट उपयोक्ताओं की कुल संख्या दिसंबर 2017 के आखिर तक लगभग 48.1 करोड़ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल इंटरनेट से दूर लोगों का मानना है कि अगर भारतीय भाषा में सामग्री उपलब्ध होती है तो भविष्य में वे इंटरनेट का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की 2018 के अंत तक देशभर में एक लाख वाईफाईहॉट-स्पॉट लगाने की योजना है।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि, करीब 18,000 वाईफाई सुविधा स्थल पहले ही बनाए जा चुके हैं। और इस साल के आखिर तक एक लाख वाई-फाई सुविधा मिल जायेगी।