30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 672

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ की राष्‍ट्रपति भवन में होगी स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग

Rani Mukherjee
Rani Mukherjee

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

रानी मुखर्जी दो साल बाद फिल्‍म ‘हिचकी’ में नजर आईं और फिल्‍म की सफलता से वे काफी खुश भी हैं। और अब खबर है कि, रानी इस फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग राष्‍ट्पति रामनाथ कोविंद के लिए करने जा रही हैं।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्‍ट्रपति के लिए इस फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग राष्‍ट्रपति भवन में 31 मार्च को की जाएगी। इस फिल्‍म में रानी एक ऐसी टीचर का किरदार निभा रही है। जो एक बीमारी से ग्रसित है।

इस फिल्‍म में अभी तक अच्‍छी कमाई की है। डीएनए ने सूत्र के हवाले से खबर प्रकाशित की है।  फिल्म हिचकी में एक जबरदस्‍त सामाजिक संदेश है। जो हर उम्र के दर्शकों तक पहुंचना चाहिए।

अभी तक फिल्म ‘हिचकी’ बॉक्स ऑफिस पर छह दिन में 22.70 करोड़ रुपये कमा चुकी है। रानी ने दर्शकों से कहा कि, यह ऐसा अहसास है जैसे बहुत लोगों ने मुझे अपने परिवार का हिस्सा मान लिया है। मेरे लिए इससे ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। मेरे दर्शकों का प्यार और बड़ों का आशीर्वाद।

बुलेट ट्रेन से सफ़र करने का सपना जल्द होगा साकार

जल्द बुलेट
जल्द बुलेट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई से अहमदाबाद या अहमदाबाद से मुंबई का सफर महज दो घंटे में तय होने का सपना जल्द साकार हो सकता है। नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रेलवे जमीन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला कर लिया है।

यह अधिग्रहण पुराने और नए साबरमती स्टेशनों के बीच होगा। बुलेट ट्रेन के लिए एलीवेटेड स्टेशन तैयार किया जाएगा। साथ ही यह पुराने और नए साबरमती रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित होगा। अधिकारियों का कहना है, कि बुलेट ट्रेन की यात्रा साबरमती स्टेशन से शुरू होगी इसके बाद दूसरा स्टेशन अहमदाबाद का कलुपुर होगा। एनएचएसआरसी अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुंबई और साबरमती के बीच यात्रा में एक फास्ट ट्रेन से 2 घंटे 7 मिनट लगेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से 9 बजे के दौरान हर घंटे में तीन ट्रेन चलेंगी। मतलब हर 20 मिनट में एक ट्रेन को चलाया जाएगा। बुलेट ट्रेन में शुरुआत में यात्रियों की क्षमता 750 प्रति ट्रेन होगी जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 प्रति ट्रेन कर दिया जाएगा।

अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेनों के सफर में अभी 7 घंटे का समय लगता है। जबकि फ्लाइट से यह दूरी एक घंटे में तय होती है। वहीं, हर दिन दोनों शहरों के बीच करीब 20 ट्रेनें चलती हैं। दोनों शहरों के बीच 10 फ्लाइट्स भी हैं।

CWG 2018 : पहलवान सुशील कुमार का नाम ‘सूची’ से हुआ गायब

wrestler sushil kumar

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कॉमनवेल्थ खेल से पहले भारत के दो बार के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार काम नाम प्रतिभागियों की सूची से गायब है। एएनआई के अनुसार, 2018 के कॉमनवेल्थ गेम की वेबसाइट में अपलोड की गई पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में भाग ले रहे 15 पहलवानों की आधिकारिक सूची में सुशील कुमार का नाम नहीं है।

इस मामले पर भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह आयोजन समिति की गलती है और वे इस गलती को सुधार रहे हैं।

सुशील ने पिछले साल के अंत में ही ट्रायल में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाई थी। सुशील ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में जितेंद्र कुमार को 4-3 से मात दी थी।

सुशील नई दिल्ली 2010 और ग्लास्गो 2014 में स्वर्ण पदक जीते थे। ग्लास्गो के बाद सुशील को चोट लग गई थी और इसी कारण वह रियो ओलम्पिक में जाने से चूक गए थे। उन्होंने हाल ही में जोहानसबर्ग राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

झारखण्ड के चतरा इलाके से जुड़े हैं CBSE पेपर लीक मामले के तार!

CBSE पेपर लीक
CBSE पेपर लीक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद दोनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराए जाने का फैसला बोर्ड ने लिया। बोर्ड के इस फैसले पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने कल दोपहर को झारखंड के चतरा से 6 संदिग्ध छात्रों को गिरफ्तार किया है।

झारखण्ड के चतरा इलाके से हिरासत में लिए गए इन छात्रों से स्वयं पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी. वारियर ने पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीँ इस पूरे मामले में बोर्ड को लेकर छात्रों में भारी रोष देखने को मिल रहा है, देश के विभिन्न इलाकों में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है।

हालाँकि इस मामले को लेकर SIT का गठन किया गया है और पूरे मामले से जल्द पर्दा उठाया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मामले के तार कहीं चतरा से तो नहीं जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए छात्रों में कुछ कारोबारी और कुछ सरकारी कर्मचारियों के बेटे हैं। सभी छात्र स्थानीय जवाहर नवोदय स्कूल के हैं और इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं।

मोबाइल कॉल डाटा के आधार पर सभी छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि शहर के एक कोचिंग संचालक को दिल्ली से एक युवक ने वॉट्सएप पर प्रश्न पत्र भेजा था, जिसे मोटी रकम की एवज में छात्रों में बांटा गया था।

आइये आज जानते हैं मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ उपाय

मांसपेशियों
मांसपेशियों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शरीर में मांसपेशियों की एक जटिल प्रणाली होती है और शरीर के किसी भी हिस्सों की मांसपेशियों में आपको कभी भी और कहीं भी दर्द हो सकता है। यह बहुत आम शिकायत है जो ज़रूरत से ज़्यादा कार्य करने पर उत्पन्न होने लगती है।

आमतौर पर दर्द 12 से 48 घंटों के भीतर महसूस होने लगता है। कुछ मामलों में मांसपेशियों में दर्द एक छोटी सी झुंझलाहट से शुरू होता है लेकिन कई बार यह आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर भी हो जाता है। जिस वजह से आप अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को पूरा करने में कठिनाई महसूस करने लगते हैं।

अगर आप मांसपेशियों के दर्द से झूझ रहे हैं तो सबसे पहली चीज़ आपको अपने शरीर को पर्याप्त पानी से हाइड्रेटेड रखना होगा। अगर आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं रहेगा तो आपकी मांसपेशियां अकड़ जाएंगी। और साथ ही आसानी से उन्हें चोट भी लग सकती है।

आइये जानते है मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए कुछ उपाय –

1. मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए खट्टी चेरी का प्रयोग करना चाहिए।

3. मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी फायदेमंद होती है।

4. अदरक भी मांसपेशियों के दर्द में लाभदायक है।

5. सेब का सिरका मांसपेशियों के दर्द में सहायक है।

स्काउट गाइड लीडर ट्रेनर प्रहलाद जांगिड़ राज्यपाल कल्याण सिंह के हाथों पुरस्कृत

इंद्रकुमार विश्वकर्मा | Navpravah.com

राजस्थान राज्य स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रहलाद राय जांगिड स्काउट लीडर ट्रेनर को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया। यह समारोह जयपुर के जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड मुख्यालय में आयोजित हुआ। प्रहलाद राय जांगिड के साथ ही कई अन्य स्काउट लीडर ट्रेनर भी पुरस्कृत हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा,

स्काउट गाइड संगठन सेवा की भावना पैदा करता है। कठिन हालातों में साहस के साथ चुनौतियों से मुकाबला करने की शिक्षा देता है। इससे समाज में सद्भाव व सहयोग का वातावरण बनता है और राष्ट्र को मजबूती मिलती है। स्काउट गाइड सेवा का पर्याय है।

स्काउट गाइड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को राज्यपाल सिंह ने देखा। श्री सिंह ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित बनाना है।

स्टेट चीफ कमिश्नर जे.सी. महान्ति ने स्वागत उद्बोधन दिया। स्टेट कमिश्नर भास्कर ए. सांवत ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में राज्यपाल के विशेषाधिकारी डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय भी मौजूद थे। समारोह में पहुँचने पर राज्यपाल को स्काउट-गाइड द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने भामाशाहों को सम्मानित किया और स्काउट-गाइड को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस मौके पर राजस्थान के सभी संभागों के छात्र-छात्राओं के दल द्वारा स्वागत गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये।

जस्टिस दीपक मिश्रा को फ़ुल कोर्ट मीटिंग में बुलाया जाए – जस्टिस चेलमेश्वर

जस्टिस चेलमेश्वर
जस्टिस चेलमेश्वर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस चेलमेश्वर ने देश के मुख्य न्यायधीन जस्टिस दीपक मिश्रा से एक फुल कोर्ट मीटिंग बुलाने की मांग की है। इस संदर्भ में जस्टिस चेलमेश्वर ने पिछले सप्ताह सीजेआई के एक पत्र भी लिखा था।

जस्टिस चेलमेश्वर की मांग है कि फुल कोर्ट यह निर्णय ले कि जजों की नियुक्ति वाले कॉलेजियम सिस्टम को नजरअंदाज करके हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति में सरकार का हस्तक्षेप कितना उचित है कि नहीं, हालांकि उन्हें अब तक उनके पत्र का जवाब नहीं मिला है।

जस्टिस चेलमेश्वर ने चीफ जस्टिस के नाम लिखी 5 पेज की अपने पत्र की कॉपी सुप्रीम कोर्ट के 22 और जजों को भी भेजी है। उन्होंने लिखा है कि सरकार जिन नामों से असहज महसूस कर रही है उन्हें वह या तो नजरअंदाज कर रही है या टाल रही है।

उन्होंने आगे लिखा है कि, मुझे लगता है कि अब यह मामला फुल कोर्ट में विचार करने योग्य है। उन्होंने कहा हमें नहीं भूलना चाहिए कि न्यायपालिका और सरकार के बीच किसी तरह की सांठगांठ लोकतंत्र की हत्या का सूचक है। हमें यह कहना चाहिए कि हम दोनों ही एक दूसरे के प्रहरी है। ना कि एक दूसरे के प्रशंसक।

बता दें कि, मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के सामने एक बार फिर मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। कांग्रेस उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को इस महाभियोग का प्रस्तावित ड्राफ्ट भेजा है।

एनसीपी ने महाभियोग के इस प्रस्ताव की पुष्टि भी की है। एनसीपी के नेता डीपी त्रिपाठी ने बताया कि कई विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि एनसीपी और लेफ्ट पार्टियों ने इस प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी भी दे दी है।

आइये आज जानते हैं कि खाने में रोज बनने ‘वाली दाल’ हमारे लिए कितना लाभकारी है

दाल
दाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत के हर घर में दाल जरूर ही बनाई जाती हैं। भारत में कई प्रकार के दालें बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं। दालों के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं।

दालों को प्रोटीन का उच्चतम स्रोत माना जाता हैं। इसके अलावा दालों में विटामिन, आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थय रखने का काम करते हैं।

दालों को खाने से शरीर शक्तिशाली बनता हैं। बुखार और कब्ज़ की समस्या के रोगियों को दाल जरूर खानी चाहिए। छोटे बच्चे को दाल का पानी पिलाने से उनका शारीरिक विकास होता हैं।
 
दाल खाने के फायदे :-

1. दालों को खाने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं की इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। आप चाहे कोई भी दाल जैसे अरहर, मूंग, मसूर, चना, उड़द कोई भी खाए, इन सभी दालों में प्रोटीन बहुत ही अच्छी मात्रा में होता हैं।

2. दालों में कार्ब्स और फाइबर होते हैं जो बॉडी की एनर्जी को बढ़ाते हैं। दालों में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए दालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

3. दालों के सेवन से खून साफ़ बनता हैं। जिससे आपकी स्किन चमकदार, बेदाग़ और ख़ूबसूरत बनती हैं। यही नहीं दालों को खाने से आपके आँखों की रोशिनी भी बढ़ती हैं।

4. दालों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमे फैट और कैलोरी बहुत कम होती हैं।

5. दाल में बहुत ज्यादा फाइबर होता हैं जो दिल की बिमारियों से हमें बचाता हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और फोलेट भी होते हैं जो रक्त संचार को बेहतर बनाता हैं। शरीर को पोषण देता हैं और बॉडी में ऑक्सीजन की सही सप्लाई करने में मदद करता हैं।

सोना लूटकांड: दिल्ली पुलिस के दो ASI समेत चार लोग इस कांड में हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Nvapravah 

18 मार्च को हुई मुंबई कि एक ज्वैलर्स कंपनी के मार्केटिंग एजेंट से लूट हुई थी। और इस मामले में पुलिस ने अब खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चार आरोपियों में दो दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। जो फिलहाल छुट्टी पर चल रहे थे। आज गोविंदपुरम स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने इस मामले में प्रेस वार्ता करके मामले की जानकारी दी है।

एडीजी ने बताया कि शैलेंद्र नामक व्यक्ति मेरठ में सर्राफा व्यापारी के यहां काम करता है। उसने ही सत्येंद्र को फोन पर इस बात की सूचना दी थी कि मुंबई के कंपनी के कर्मचारी भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण लेकर मेरठ से दिल्ली वापस जा रहे हैं।

शैलेंद्र ने सत्येंद्र को उनकी गाड़ी का नंबर और मॉडल भी बता दिया था। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस में कार्यरत सत्येंद्र और ब्रह्मपाल ने पुलिस की वर्दी में ही रवि और एक अन्य के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को पकड़ा जा चुका है। एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

आरोपियों के पास से 6 किलो सोना बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में कार्यरत ये दोनों एएसआई पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

जानिए, कौन है विजय माल्या की पिंकी

Malya is ready to pay bank loan
Malya is ready to pay bank loan

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या इन दिनों भारत से भागा है और लंदन में रह रहा है। उनपर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के आरोप लगा है।

अब एक खबर के अनुसार, 62 वर्षीय विजय माल्या गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। यह माल्या की तीसरी शादी होगी, लेकिन अभी तक माल्या ने दूसरी पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

पिंकी लालवानी पेशे से एयर होस्टेस रही हैं। माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ीं, यह कंपनी 2012 में बंद हो गई थी। ये दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

पिंकी और माल्या की उम्र में काफी अंतर है। आरोप झेल रहे विजय माल्या के बुरे दौर में पिंकी उनका सहारा बनीं थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह माल्या के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहती हैं।

विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से साल 1986 में हुई थी, जिससे उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या हैं। फिर पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां हैं लीना और तान्या हैं।