CWG 2018 : पहलवान सुशील कुमार का नाम ‘सूची’ से हुआ गायब

wrestler sushil kumar

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कॉमनवेल्थ खेल से पहले भारत के दो बार के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार काम नाम प्रतिभागियों की सूची से गायब है। एएनआई के अनुसार, 2018 के कॉमनवेल्थ गेम की वेबसाइट में अपलोड की गई पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में भाग ले रहे 15 पहलवानों की आधिकारिक सूची में सुशील कुमार का नाम नहीं है।

इस मामले पर भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह आयोजन समिति की गलती है और वे इस गलती को सुधार रहे हैं।

सुशील ने पिछले साल के अंत में ही ट्रायल में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाई थी। सुशील ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में जितेंद्र कुमार को 4-3 से मात दी थी।

सुशील नई दिल्ली 2010 और ग्लास्गो 2014 में स्वर्ण पदक जीते थे। ग्लास्गो के बाद सुशील को चोट लग गई थी और इसी कारण वह रियो ओलम्पिक में जाने से चूक गए थे। उन्होंने हाल ही में जोहानसबर्ग राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.