30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 671

वायुसेना कर्मी ने फोन पर पत्नी को दिया तलाक

दिया तलाक
दिया तलाक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने ‘तीन तलाक’ को गैर कानूनी करार कर दिया है। लेकिन फिर भी तीन तलाक के मामले कम नहीं हो रहे हैं।और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में तीन तलाक का मामला सामने आया है।

बलिया जिले में एक महिला ने अपने शौहर पर मोबाइल के जरिए तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति का किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए उसने फोन पर ‘तीन तलाक’ दे दिया है।

बलिया के बैरिया क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति जावेद इकबाल वायुसेना में काम करता है।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जावेद से 12 अप्रैल साल 2016 को हुई थी।

महिला ने बताया कि, शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उसका उत्पीड़न भी किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने पहले फोन पर तीन तलाक बोला और जब महिला ने ये मानने से मना कर दिया। तो बाद में उसने मुस्लिम पर्सनल ला के आधार पर पांच सौ रुपए के चेक के साथ एक तलाकनामा भेजा दिया

 

बल्लेबाज ऋषभ पंत को कोच शास्त्री ने दिए टिप्स

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत का श्रीलंका में हुए टी-20 ट्राइ सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री से बातचीत करने से उन्हें काफी फायदा हुआ है।

पंत ने कहा कि शास्त्री ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए उन्हें कुछ खास कौशल में सुधार करने लिए कुछ सुझाव दिये है। पंत को श्रीलंका में दो मैचों में मौका मिला था।

दिल्ली डेयरडेविल्स के अभ्यास सत्र के इतर पंत ने कहा। ‘मैं अपने कोच तारक सिंह (सोनेट कोच) के साथ कुछ खास कौशल और फिटनेस पर मेहनत कर रहा हूं। और रवि शास्त्री ने भी मुझे कुछ कौशल पर काम करने की सलाह दी है। जिसे मैं अपनाने की कोशिश करूँगा।

ऋषभ पंत टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने यह मुकाम सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपने नाम किया था। पंत ने इस मैच में सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ा था।

टी-20 में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने पंत से दो गेंद कम में शतक जड़ा था। पंत इस मैच में 38 गेंदों पर 116 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा, “जो जैसा बोएगा वैसा पाएगा”

अखिलेश
अखिलेश

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश ने एलिवेटेड रोड के उद्घाटन पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्घाटन का उद्घाटन करते हैं। उन्होने कहा। परिवारवाद का आरोप लगाने वाले बताए कि कौन सी रोड ‘यादव लेन’ के नाम से बनी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है। उन्होंने कहा, जनता आपके खिलाफ मैदान में तैयार है। किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद अब उसकी रिकवरी की गई है। वैसे भी जो जैसा बोएगा वो वैसा ही काटेगा।

अखिलेश ने कहा, आजम खां को जान-बूझकर फंसाया जा रहा है। आपको बता दें कि रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी बनवाने के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में आजम पर मुकदमा चलाने को मंजूरी दी गई है।

अखिलेश ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश की सत्ता पर आसीन सरकार ने सिर्फ वादे किए, वादों को पूरा करने का समय आया, तो मुकर गई, बीजेपी रोजगार नहीं दे पा रही और अब जब प्रदेश के शिक्षक-शिक्षामित्र अपना हक मांग रहे हैं। तो उन्हें लाठियां खानी पड़ रही हैं।

 

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ बनी 2018 की सबसे ज्यादा OPENING पाने वाली फिल्म

Tiger Shroff
Tiger Shroff

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कल रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्‍म ‘बागी 2’ ने जबरदस्त ओपनिंग की  है। यह फिल्‍म 2018 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है।

पहले ही दिन 25.10 करोड़ की ओपनिंग पाने वाली ‘बागी 2’ बॉलीवुड के किसी भी यंग स्‍टार की फिल्‍म में सबसे ज्‍यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है।

ऐसे में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, कार्तिक आर्यन जैसे कई नए एक्‍टर्स के लिए टाइगर एक बड़ी चिंता लेकर आए हैं। खासतौर पर वरुण धवन के लिए जो खुद युवाओं में काफी चर्चित हैं।

ट्रेड एनलिस्‍ट रमेश बाला ने फिल्‍म की ओपनिंग का आंकड़ा बताते हुए लिखा है। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ए-लिस्‍ट एक्‍टर्स में शामिल हो गए हैं। यह किसी भी यंग स्‍टार की यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

वहीं ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘बागी 2’ की पहले दिन की शानदार कमाई ने यह साफ कर दिया है कि अच्‍छी तरह से बनाई गई एक्‍शन/मसाला एंटरटेनमेंट फिल्‍म कभी भी चलन से बाहर नहीं होगी।इस तरह की फिल्‍मों ने पहले काफी अच्‍छा किया है।

आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, CM नायडू भी वहाँ मौजूद थे

CM नायडू
CM नायडू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.co

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में कोडनड्रमा स्वामी मंदिर का पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में लगभग 70 लोग भी घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।

हादसा एक मंदिर के पंडाल गिरने के कारण हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय चंद्रबाबू नायडू मौके पर मौजूद थे। लेकिन वो बाल-बाल बच गए। हादसा राज्य के कडपा जिले में शुक्रवार रात में हुआ।

तेज आंधी और बरसात की वजह से जुलूस में लगे पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए। यहां के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में हर साल रामनवमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम होता है और विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि प्रशासन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाए।

वहीं तेज आंधी तूफान में भी पहुंचने पर चंद्रबाबू नायडू ने भक्तों के उत्साह की सराहना की थी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह प्रार्थना करें कि वह रामराज्य लाने में कामयाब हों।

CBSE पेपर लीक: आज छात्रों का सेंट्रल पार्क से इंडिया गेट तक मार्च

CBSE पेपर लीक
CBSE पेपर लीक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Nvapravah.com

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रश्न-पत्रों के लीक मामले में दोबारा परीक्षा की घोषणा होने के बाद दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सीबीएसई मुख्यालय, जंतर-मंतर, इंडिया गेट सहित कई हिस्सों में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में पहला मामला 27 मार्च को और गणित का पेपर लीक होने का मामला 28 मार्च को दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के लिए पुलिस के दो उपायुक्तों, चार सहायक पुलिस आयुक्तों और पांच निरीक्षकों का एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। यह दल संयुक्त पुलिस आयुक्त की निगरानी में काम कर रहा है।

सरकार ने कल कहा कि, 12वीं के अर्थशास्त्र की पुनर्परीक्षा देशभर में 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जबकि 10वीं के गणित की दोबारा परीक्षा मात्र दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा में जुलाई के महीने में कराई जाएगी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि सीबीएसई 10वीं के गणित का प्रश्न-पत्र मात्र दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुआ था। क्योंकि इसके राष्ट्रीय स्तर पर लीक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा, वह प्रश्न-पत्र मात्र दिल्ली और हरियाणा में लीक हुआ था और अगर दोबारा परीक्षा होगी तो मात्र इन राज्यों में जुलाई में होगी। इस मुद्दे पर अगले 15 दिनों में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 12वीं के अर्थशास्त्र का प्रश्न-पत्र देशभर में लीक हुआ था। इसलिए उसकी दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होगी। लेकिन भारत के बाहर प्रश्न-पत्र लीक का कोई मामला नहीं होने के कारण देश के बाहर कोई नई परीक्षा नहीं होगी।

रिपोर्ट : चंदा कोचर के पति के खिलाफ सीबीआई ने शुरू की प्रारंभिक जांच

प्रारंभिक जांच
प्रारंभिक जांच

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

यह जांच वीडियोकॉन समूह द्वारा साल 2012 में ICICI से लिए 3250 करोड़ रुपये के लोन के संदर्भ में की जा रही है।पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि ICICI बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए लोन में कथित तौर पर भ्रष्टाचार किया है।

साथ ही एमके शर्मा ने वीडियोकॉन समूह को दिए ऋण को लेकर आरोपों को खारिज कर दिया है। वीडियोकॉन समूह को मुहैया किए गए एक कर्ज में कोचर और उनके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता की खबरें आई हैं।

शर्मा ने बताया कि बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि विभिन्न अफवाहों में लगाए गए आरोपों जैसी कोई गड़बड़ी/ भाई भतीजावाद/ हितों का टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंक और इसके शीर्ष प्रबंधन की छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

वीडियोकॉन समूह को कर्ज के बारे में बैंक ने कहा है कि, यह ऋण बैंकों के गठजोड़ की व्यवस्था के तहत दिया गया था।बैंक ने कहा कि इस गठजोड़ में आईसीआईसीआई प्रमुख बैंक नहीं था।

बैंक ने सिर्फ अपने हिस्से की ऋण सुविधा दी जो करीब 3,250 करोड़ रुपये बैठती है। यह अप्रैल, 2012 में गठजोड़ की कुल ऋण सुविधा का 10 प्रतिशत से भी कम है।

रामनवमी हिंसा: अब नवादा में हुई हिंसक झड़प

रामनवमी हिंसा
रामनवमी हिंसा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रामनवमी के बाद बिहार में शुरू हुआ हिंसा का दौर अब नवादा तक पहुंच गया है। आज यहां सांप्रदायिक झड़प की खबर आयी है। इस बीच औरंगाबाद में हिंसा के मामले में गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता अनिल सिंह कल पुलिस कस्टडी से भाग गया है।

शुक्रवार को नवादा में बाईपास के पास एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया। इसके बाद हिंसा भड़क उठी, हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों में आगजनी और वाहनों पर पथराव किया गया।

हिंसा में कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने अभी तक 10 राउंड की फायरिंग की है। नवादा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र है।

नवादा के हिंसा प्रभावित इलाके का जिलाधिकारी ने दौरा किया, मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है और हालात हमारे काबू में हैं।

वहाँ पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। साथ ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। रामनवमी के बाद से ही राज्य के भागलपुर, औरंगाबाद, समस्तीपुर और मुंगेर जिलों में सांप्रदायिक तनाव के हालात हैं।

CBSE पेपर लीक मामले पर राहुल ने ली पीएम मोदी चुटकी

राहुल गांधी
राहुल गांधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सीबीएसई मुद्दा बढ़ता जा रहा है, इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी को उन छात्रों एवं अभिभावकों के लिए दूसरी पुस्तक लिखने की सलाह दी जिनकी जिदंगी परीक्षा पत्र लीक होने से ‘तबाह’ हो गयी है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, पीएम ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से राहत देने के बारे में शिक्षा देने के लिए पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ लिखी थी। उन्होंने कहा, ‘‘अगला कदम : एग्जाम वॉरियर्स 2″ लिखना चाहिए। राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ पीएम की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ तथा उनकी तस्वीर को भी टैग किया है।

सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेपर लीक होना मानव संसाधन मंत्रालय की नाकामी को दिखाता है।

खड़गे ने कहा, 28 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डाला गया है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। वहीं दूसरी ओर कपिल सिब्बल ने कहा कि, सीबीएसई के साथ ही एसएससी पेपर लीक भी बहुत अहम मामला है। अगर सरकार अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेती। तो फिर इसके लिए किसे दोष दिया जाए।

इस सम्बंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले के संबंध में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर के मालिक, 18 छात्रों और ट्यूशन पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों समेत 35 लोगों से पूछताछ की गयी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक से दो घंटे तक ‘‘बातचीत’’ की, ताकि परीक्षा कराने की प्रक्रिया समझी जा सके।

यूपी में 35 हज़ार सिपाहियों की भर्ती जल्द

police
police

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पुलिस भर्ती (2015) के 35 हजार अभ्यर्थियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने लिखित परीक्षा बगैर मेरिट के आधार पर हुई भर्ती को वैध करार दिया है।

ये आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस और पीएसी सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं एक साथ सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद करीब 35 हजार सिपाहियों की भर्ती जल्द कराई जाएगी। राज्य में पुलिस भर्ती सपा शासन से पहले लिखित परीक्षा के आधार पर ही कराने का नियम था।

याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि 2015 में प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक लिखित और मुख्य लिखित परीक्षा के अलावा शारीरिक दक्षता व मेडिकल परिक्षण का नियम बदलते हुए हाईस्कूल और इंटर के नंबर के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद योग्य सिपाहियों का चयन नहीं हो पाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने चयन परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी।