30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 670

मराठी फिल्म ‘BUKET LIST’ में माधुरी दीक्षित होगीं नये लुक में

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड की अदाकारा माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी सिनेमा में नजर आने वाली हैं। माधुरी ने तो कई हिंदी फिल्म की थी, लेकिन यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। जिसका नाम ‘बकेट लिस्ट’ है। इस फिल्म का नया पोस्टर को रिलीज किया गया है।

फिल्म के नए पोस्टर में माधुरी बाइक चलाते हुए नजर आ रही हैं। माधुरी इससे पहले आखिरी बार साल 2014 में फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ में नजर आईं थी। जिसके बाद वह एक बार फिर इस फिल्म से वापसी कर रही हैं।

इस फिल्म में माधुरी सीधी-सादी हाउसवाइफ की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में माधुरी के साथ रेणुका शहाणे भी नजर आएंगी। यहां आपको याद दिला दें कि रेणुका और माधुरी ने इससे पहले फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में भी साथ काम किया है।

माधुरी दीक्षित अभी से ही अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। माधुरी दीक्षित की इस फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और  यह फिल्म को 25 मई को रिलीज होगी।

CWG 2018 : खेलगांव में साइना के पिता को नहीं मिला प्रवेश

साइना के पिता
साइना के पिता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दावा किया है। कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम के अधिकारियों की सूची से उनके पिता हरवीर नेहवाल के नाम को हटा दिया गया है।

खेल मंत्रालय ने साइना और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू के माता- पिता गोल्ड कोस्ट में होने वाले खेलों के लिए भारतीय दल का हिस्सा बनाने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन सरकार उनकी यात्रा के खर्च को वहन नहीं करेगी।

साइना ने ट्विटर पर लिखा, आश्चर्य की बात यह है कि जब हमने राष्ट्रमंडल खेल 2018 के लिए भारत से यात्रा शुरू की तो मेरे पिता का नाम टीम के अधिकारी के रूप में शामिल था और मैंने इसके लिए पूरी राशि का भुगतान किया लेकिन जब हम खेल गांव में आए तो उनका नाम अधिकारियों की सूची में नहीं था।

उन्होंने लिखा, मुझे उनके समर्थन की जरूरत है क्योंकि मैं नियमित रूप से उन्हें अपनी प्रतियोगिताओं के लिए ले जाती हूं।लेकिन मुझे समझ में नहीं आया रहा कि किसी ने इससे पहले मुझे यह सब क्यों नहीं बताया कि वह कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकते #राष्ट्रमंडल खेल 2018।

पहले भी खेल मंत्रालय राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जाने वाले अधिकारियों के दल में कटौती करने की बात की थी जिससे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अधिकारी और खिलाड़ियों के परिजन सरकारी खर्च पर तफरीह नहीं कर सकेंगे।

पीएम ने फेक न्यूज के गाइडलाइंस को वापस लेने के लिए कहा

पीएम
पीएम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फर्जी खबर चलाने वाले पत्रकारों की मान्यता रद्द करने के फैसले को पीएम मोदी ने वापस लेने का आदेश दिया है। पीएम ने यह साफ कर दिया है कि ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फेक न्यूज से जुड़े सभी मामले भारतीय प्रेस परिषद में देखे जाएंगे। सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी की थी। कि फेक न्यूज लिखने वाले पत्रकारों की मान्यता हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी।

कल रात पत्रकारों की मान्यता से संबंधित नए बदलाव का आदेश दिया था। इसमें फर्जी खबर चलाने वाले पत्रकारों की मान्यता रद्द करने के प्रावधान किए गए थे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी करके बताया कि फेक न्यूज लिखने वाले पत्रकारों की मान्यता हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी।

क्या थे नए प्रावधान?

पहली बार फेक न्यूज साबित होने पर 6 महीने के लिए पत्रकार की मान्यता निलंबित किए जाने का प्रावधान था।

दूसरी बार साल भर के लिए और तीसरी बार ऐसी शिकायत मिलने पर हमेशा के लिए मान्यता रद्द किए जाने का प्रावधान था।

मंत्रालय ने कहा कि अगर फर्जी खबर के मामले प्रिंट मीडिया से संबद्ध हैं तो इसकी कोई भी शिकायत भारतीय प्रेस परिषद को भेजी जाएगी और अगर यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संबद्ध पाया जाता है तो शिकायत न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन को भेजी जाएगी ताकि यह साबित हो सके कि खबर फर्जी है या नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा, SC/ST एक्‍ट में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम को कमजोर करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को दलित संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया था।

भारत बंद और कल हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने एससी/एसटी एक्‍ट में कोई बदलाव नहीं किया है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में गुस्‍से का माहौल है।

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत बंद के दौरान 8 लोगों की मौत हुई। ये एक गंभीर विषय है आप सभी शांति बनाए रखिये।मृतकों के परिवारवालों के साथ सरकार की संवेदना है। SC/ST एक्‍ट में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि, सरकार की प्रतिबद्धता और तत्‍परता पर कोई सवाल नहीं कर सकता सरकार की तत्‍परता पर संदेह की गुंजाइश नहीं है। आरक्षण पर फैलाई जा रही अफवाहें बेबुनियाद हैं। आप सभी उसपर ध्यान न दें।

उन्होंने आगे कहा कि, राज्यों में आंदोलन के बाद हुई हिंसा के बाद शांति को बहाल किया जा सके इसके लिए राज्य सरकार तत्पर है। आपको बता दें कि, लोकसभा में राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।

केजरीवाल और जेटली के बीच मानहानि का मामला कानूनी रूप से हुआ खत्‍म

केजरीवाल और जेटली
केजरीवाल और जेटली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप नेता अरविंद केजरीवाल के पूर्व वकील राम जेठमलानी द्वारा की गई टिप्पणी के लिए अरुण जेटली की ओर से केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे का आज निस्तारण कर दिया है।

हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा माफी मांगने के बाद मानहानि के मुकदमे की सुनवाई बंद कर दी,
उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि के एक मामले के निपटारे के लिए संयुक्त रूप से याचिका दायर की थी।

केजरीवाल ने पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल के वकील बेटे अमित से माफी मांग ली थी। जिन्होंने उनके खिलाफ अपुष्ट आरोप लगाने पर मानहानि का मामला और शिकायत दर्ज कराई थी।

माफी का यह दौर पिछले महीने शुरू हुआ। जब केजरीवाल ने अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली थी। केजरीवाल ने उन पर मादक पदार्थों का कारोबार करने का आरोप लगाया था।

हाईकोर्ट में जहां जेटली ने दिसंबर 2015 में दस करोड़ के मुआवजे का दावा करते हुए दीवानी मानहानि का मामला दर्ज कराया था।  वहीं उन्होंने डीडीसीए में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितता के आरोप में केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का भी मामला दर्ज कराया था।

SC-ST एक्ट पर आज भारत बंद के कारण हुई 6 लोगों की मौत

SC/ST
SC/ST

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

सुप्रीम कोर्ट ने SC-ST एक्ट को लेकर जो फैसला दिया था। उसके विरोध में दलितों ने आज भारत बंद का ऐलान किया था। इस बंद के दौरान हुई हिंसा में मध्य प्रदेश में चार और राजस्थान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं बिहार में इस प्रदर्शन में एक एंबुलेंस के फंसने से एक नवजात की भी मौत हो गई। एक तरफ जहां SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की है तो वहीं दूसरी ओर विरोधी अभी सरकार पर हमलावर हैं।

मायावती ने हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मानसिकता जातिवादी है। उन्होंने आगे कहा कि हिंसा के पीछे हमारी पार्टी का कोई हाथ नहीं है।

एससी एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद के दौरान देशभर में भारी हंगामा हो रहा है। देशभर के 14 राज्य दलितों के भारत बंद से प्रभावित हैं। हिंसा का सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुआ।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग की चिंता जताते हुए कुछ बदलाव के आदेश दिए थे। जिसके बाद से विपक्ष से लेकर दलित संगठन तक प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगर आप FACEBOOK यूजर हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है

फेसबुक
फेसबुक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.co

फरवरी 2004 में फेसबुक की शुरुआत हुई थी। और तब किसी ने नहीं सोचा था कि, फेसबुक के इतने बड़े यूजर्स हो जायेगें। शुरुआत से ही उसमें ऐसे फीचर जोड़े गए, जो यूजर्स को आकर्षित करें।

धीरे-धीरे फेसबुक दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्क बन गया, 2017 तक फेसबुक के दुनियाभर में 2.2 बिलियन यूजर्स हैं। लेकिन, यूजर्स को नहीं पता था कि वे जो जानकारियां दे रहे हैं। उनका दुरुपयोग होगा, यूजर्स ने फेसबुक पर भरोसा किया, लेकिन वो भरोसा टूट गया।

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव से फेसबुक के कामकाज की असलियत सामने आई। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के चार महीने के बाद ही फेसबुक जैसा लोकप्रिय नेटवर्क विवादों में घिर गया। कुछ विशेषज्ञों ने पता लगा लिया कि फेसबुक ने रूसी लोगों के संपर्क में आकर अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप किया। जिससे ट्रंप को जीतने में मदद मिली थी।

इसके बाद बात तो कुछ दब गई, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी जांच आगे जारी रखा और पता लगा लिया कि कैम्ब्रिज एनेलिटिका और उसके प्रोफेसर एलेक्जेंडर कोगन ने 5 करोड़ से अधिक फेसबुक यूज़रों की सूचनाएं चुराईं है। बाद में फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने यह बात कबूली और माफी भी मांगी।

वर्ष 2014 की शुरुआत में कोगन ने एकेडमिक रिसर्च के नाम पर फेसबुक यूजर्स का डाटा चुराया। सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि चोरी की जानकारी मिलने के बावजूद फेसबुक ने यूजर्स को अलर्ट नहीं किया गया।

ब्रिटेन में जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि कहीं 2016 के ‘ब्रेग्जिट’ जनमतसंग्रह में भी इसी तरह परिणाम प्रभावित तो नहीं किए गए हैं। हाल ही में चैनल-4 न्यूज ने कुछ फुटेज जारी किया। उसमें कैम्ब्रिज के एग्जीक्यूटिव बता रहे हैं कि उनकी कंपनी नेताओं को फांसने के लिए रिश्वत देने सहित कई विकल्प आजमाती है। इस फर्म के पास आज भी करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डाटा मौजूद है। जो डिलीट नहीं किया गया है।

भारत बंद : लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, चारों तरफ सुरक्षाबल हैं तैनात

भारत बंद
भारत बंद

एनपी न्यूज़  डेस्क | Navpravah.com

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।

राजस्थान के बाड़मेर में दलित प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए। मध्य प्रदेश के भिंड में बजरंग दल और भीम सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते हालात को काबू में कर लिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भी कटरा, कर्नलगंज, सिविल लांइस, कचहरी जैसे क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। जिसमें 15 लोग घायल हो गए हैं। हालात तनावपूर्ण हैं वहीं प्रददर्शनकारियों ने दुकानदारों से झड़प भी की, पुलिसकर्मी व सुरक्षा बल चारों तरफ मौजूद हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दलित संगठन से जुड़े लोगों ने आज सुबह ओडिशा के संभलपुर में रेल पटरियों पर जमा हो गए और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर ट्रेन सेवाएं बाधित कर दी गयी हैं।

पटना से जोड़ने वाले गांधी सेतु हाइवे को हाजीपुर के पासवान चौक के पास जाम कर दिया गया है। सड़क पर गाड़ियों की कतार लगी हुई है। खबर के मुताबिक बंदी के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी गई है। दूसरी ओर पंजाब में बस यात्रा व इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

टेनिस रैंकिंग : सानिया मिर्जा 7 साल में सबसे नीचे पहुंची

SANIA MIRZA

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले छह महीने से कोर्ट से बाहर चल रही सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर खिसक गईं हैं। जो पिछले सात साल में उनकी सबसे कम रैंकिंग है।

सानिया ने पिछले साल सितंबर से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। तब वह विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज थी। लेकिन इसके बाद उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आ गयी है।

नवीनतम रैंकिंग में सानिया सात पायदान नीचे खिसक गईं हैं और उनके 3260 अंक रह गये हैं। सानिया 2015 और 2016 में अधिकतर समय नंबर एक पर काबिज रही थी।

सानिया मिर्जा सिंगल, डबल और मिक्स्ड मुकाबले खेलती रही हैं। डबल में वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन चुकी सानिया ने 2013 में सिंगल से रिटायरमेंट ले लिया था।

इस बीच एटीपी रैंकिंग में युकी भांबरी को मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचने का फायदा मिला है और वह दो पायदान ऊपर 105वें स्थान पर पहुंच गये हैं। कंधे की चोट और पेट संबंधी बीमारी के कारण युकी ने डेविस कप एशिया/ओसियाना ग्रुप-1 के दूसरे दौर में चीन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

आज भारत बंद है: मेरठ में पुलिस चौकी को लगाई आग, पंजाब में बस और इंटरनेट सेवा बाधित

आज भारत बंद
आज भारत बंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवावरण अधिनियम को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दलित संगठन के लोगों ने ओडिशा के संभलपुर में रेल पटरियों पर जमा हो गए और ट्रेन रोक दी। इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर ट्रेन सेवाएं बाधित की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा और मेरठ में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। यहां प्रदर्शनकारियों ने 2 बसों में आग लगा दी है।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया, कि आज भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर पंजाब सरकार ने कल पूरे राज्य में सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं निलंबित रखने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने बस और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का आदेश दिया है।

भारत बंद ऐलान के चलते पंजाब में आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पंजाब शिक्षा निदेशालय की मांग पर रविवार देर रात इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी थी। सीबीएसई का कहना है कि, दोनों पेपर की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने कल शाम 5 बजे से लेकर आज रात 11 बजे तक के लिए मोबाइल नेटवर्कों पर प्रदत्त एसएमएस सेवाओं और डोंगल सेवाओं के अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2जी/3जी/,4जी/डीसीएमए) के निलंबन का आदेश भी दिया गया है।