30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 668

बीजेपी के एक और दलित सांसद अशोक दोहरे ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

2019 में लोकसभा का चुनाव है। और उससे पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए चुनौती भी बढ़ती जा रही है। यह चुनौती किसी बाहरी से नहीं है। बल्कि अपने ही सांसदों की नाराजगी से वजह से उभर रही है।

यूपी के रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी के दलित सांसद छोटेलाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत की थी। वहीं आज इटावा से एक और दलित सांसद सांसद अशोक दोहरे ने भी अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार से हुए नाराज होकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

अशोक दोहरे ने लिखा है कि 2 अप्रैल को ‘भारत बंद’ के बाद एससी/एसटी वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में सरकारें और स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही है उन पर अत्याचार हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोष लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घरों से निकाल कर मारपीट कर रही है। लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

5 अप्रैल को यूपी के रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी के दलित सांसद छोटेलाल ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, शिकायत लेकर वो सीएम योगी से दो बार मिले लेकिन उन्होंने डांट कर भगा दिया। पीएम मोदी ने सांसद छोटेलाल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शर्मनाक: मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी करता रहा शख्स, लोग बनाते रहे विडियो

मुंबई लोकल
मुंबई लोकल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई हमेशा से महिलाओं के लिए सुरक्षित रही है। लेकिन, कल मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का एक वीडियो सामने आया है। जिसने मुंबई में रह रही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना कल रात 11 बजे की है। लोकल ट्रेन में कुर्ला और दादर के बीच दिव्यांग बोगी में एक शख्स चढ़ा और पहले से ही लोकल में सवार महिला से बदसलूकी करने लगा।

हैरानी की बात तो यह थी कि, बोगी में बैठे लोग महिला के साथ बदसलूकी होते देखते रहे थे। और वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसे बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति सीट पर बैठी महिला के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। महिला के विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा। व्यक्ति ने हाथ में एक बॉटल पकड़ रखा है। नशे में धुत व्यक्ति बाटल में रखा पदार्थ महिला के ऊपर उड़ेलने का प्रयास कर रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दिव्यांग बोगी में महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का जवान भी मौजूद था उसने भी महिला की मदद नहीं की, हालांकि, उसने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद लोकल के दादर पहुंचते ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

सलमान खान के वकील को मिल रही हैं धमकियाँ

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सत्र अदालत सलमान खान की जमानत पर कल फैसला सुनाएगी। आज सेशंस कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली है, जिसके बाद उसने सीजेएम कोर्ट से केस के रिकॉर्ड मंगाए हैं।

अदालत ने सलमान की जमानत पर फैसला कल सुबह 10.30 बजे तक सुरक्षित रख लिया है। सलमान के वकील ने कहा कि इस मामले में चश्‍मदीद विश्‍व‍सनीय नहीं है और पूरा फैसला परिस्थिति पर निर्भर है। सलमान के वकीलों ने दो अर्जियां दाखिल की थीं, जिनमें एक जमानत याचिका थी और दूसरी सलमान खान की सजा के निलंबन को लेकर दर्ज की गई थी। इसमें पहले दोनों पक्षों ने सजा के निलंबन पर बहस की, इसके बाद न्‍यायालय ने दोनों मामलों में फैसले के लिए कल का दिन मुकर्रर किया है।

जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान की पहली रात परेशानियों के बीच गुजरी। सुबह कोर्ट जाने से पहले सलमान के वकील उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे। इस दौरान उनकेे बॉडीगार्ड शेरा भी वहां मौजूद थे। कल जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। जबकि उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। जिसके बाद सलमान खान के वकीलों की तरफ से सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की गई थी।

वहीं इस बीच सलमान खान का केस लड़ रहे वकील महेश बोरा ने नया खुलासा करते हुए कहा, कि उन्‍हें धमकियां दी जा रही हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बोरा ने कहा, कल मुझे कई धमकी भरे इंटरनेट कॉल और एसएमएस आए हैं। कि मैं सलमान की जमानत अर्जी के लिए अदालत न पहुंचु।

आइये आज जानते हैं ज्यादा मात्रा में ड्राइ फ्रूट खाने के नुकसान

ड्राइ फ्रूट
ड्राइ फ्रूट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ड्राइ फ्रूट के फायदे तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ड्राइ फ्रूट के नुकसान भी हैं। ड्राइ फ्रूट का सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता है। लेकिन यदि इन्हें तय मात्रा से ज्यादा खाया जाए तो ये शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

ड्राइ फ्रूट में पोषक तत्वों और ऊर्जा का भंडार होता है। इन्हें खाने से चेहरे पर निखार आता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जरूरी है कि ड्राइ फ्रूट को अपने डाइट चार्ट में शामिल करने से पहले न्यूट्रीशन की सलाह लें।

ड्राइ फ्रूट में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। फाइबर हमारे शरीर के लिए जरूरी भी है लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर कंज्यूम करने पर पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। ड्राइ फ्रूट की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिगो कर खाए तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

ड्राइ फ्रूट के सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। डाइट चार्ट में ड्राइ फ्रूट शामिल करने पर आप 250 कैलरी ज्यादा कंज्यूम करने लगते हैं। इस हिसाब से एक महीने में 2 पाउंड वजन आसानी से बढ़ जाता है।

मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर ड्राइ फ्रूट मॉइस्चर से बचाने के लिए शुगर कोटिंग में रखे जाते हैं। शुगर दांतों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। खाने के बाद यह हमारी दांतों से लंबे समय के लिए चिपक जाता है और धीरे-धीरे दांतों को नुकसान पहुंचाता है।

सस्ते लोन के लिए करना होगा और इंतज़ार

RBI
RBI

एमपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। सेंट्रल बैंक ने रेपो रेट को 6.0% और रिवर्स रेपो रेट को 5.75% पर स्थिर रखा है।

आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल की अगुवाई में होने वाली समीक्षा बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति के अनुसार वृद्धि दर सुधर रही है और उत्पादन का अंतर घट रहा है।

आरबीआई की तरफ से मौद्रिक नीति समिति बैठक के बाद रेपो रेट को बरकरार रखने से देश की जनता को सस्ते लोन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बैठक के नतीजे आने से पहले ही जानकारों ने भी रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई थी।

यह बैठक ऐसे समय में हुई जब सरकार ने जोर देकर कहा था कि 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटा और राजस्व घाटा आम बजट के संशोधित अनुमान से कम रहेगा। इससे पहले उद्योग संगठन फिक्की ने अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के मद्देनजर मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आरबीआई की ओर से अपने तटस्थ रुख पर बने रहने की बात कही थी।

पिछले साल अगस्त में रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6 प्रतिशत किया गया था। जो इसका छह साल का निचला स्तर है। स्कोईमेट ने मानसून सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। इससे कृषि उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है जिससे कीमतों पर दबाव कम होगा।

शाहिद आफरीदी पर अब फूटा शिखर धवन का गुस्सा

शिखर धवन
शिखर धवन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कश्मीर मसले पर ट्वीट कर भारत के लोगों के निशाने पर आए पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद आफरीदी आलोचनाओं में घिरते जा रहे हैं। इस मसले पर सबसे पहले गौतम गंभीर ने शाहिद आफरीदी को जवाब दिया था।

उसके बाद सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और विराट कोहली ने भी उन्हें अपने अपने तरीके से दो टूक जवाब दिया था। लेकिन अब इस मामले में सबसे सटीक वार टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने किया है।

शिखर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, वह पहले अपने देश की चिंता करें वह उसकी हालत सुधारें, हम हमारे देश के लिए बेहतर सोच रहे हैं। आगे भी अच्छा करेंगे वह इस मामले में ज्यादा दिमाग न लगाएं, तो सही रहेगा।

इससे पहले शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीट में कहा था। कश्मीर में हालत चिंताजनक हैं। आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए निर्दोषों को मारा जा रहा है। आश्चर्य है कि इसको रोकने के लिए यूएन और अन्य संगठन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर अफरीदी को जवाब दिया था कि, मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं? अफरीदी केवल UN की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब ‘अंडर नाइनटीन’ है। जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया अफरीदी को गंभीरता से ना ले, वह नो बॉल पर विकेट लेने का जश्न मना रहे हैं।

सलमान खान को काला हिरण मामले में हुई 5 साल की सजा

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने आज सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद सलमान खान को हिरासत में लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है।

सलमान को जैसे ही सजा मिली, उनकी दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा रोने लगी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने यह फैसला सुनाया है। वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन एक्‍ट के तहत सलमान को दोषी पाया गया है।

सलमान खान पर अदालत ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने इस मामले में अन्‍य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस मामले में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम, सोनाली बेंद्रेे और दुष्‍यंत कुमार आरोपी थे।

बता दें यह मामला फिल्‍म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान का है। पिछले दिनों इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद जोधपुर ग्रामीण जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर निवासी दुष्यंत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 1 और 2 अक्टूबर 1998 को जोधपुर में देर रात लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था।

मामले में पेश किए गए गवाहों ने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान ने हिरणों का शिकार किया तो उस समय ये सभी आरोपी जिप्सी गाड़ी में सवार थे। जब गोली चली तो गोली की आवाज सुनकर सभी गाववाले वहां आ गये थे। गांव वालों के आने के बाद सलमान वहां से गाड़ी लेकर भाग गये और दोनों हिरण वहीं पड़े थे।

शर्मनाक: यूपी में तीन साल की बच्ची से बलात्कार कर संदूक में किया बंद

शर्मनाक
शर्मनाक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर बच्ची को संदूक में बंद कर दिया।

खबर के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी युवक ने उसे रुपए का लालच देकर बुलाया और अपने घर ले गया। घटना के समय आरोपी घर में अकेला था।

जिस समय आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त वह घर में अकेला था और उसके परिजन काम करने के लिए खेत में गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि, बहुत देर तक जब बच्ची घर नहीं आई, तो बच्ची के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, खोजबीन कर रहे परिजनों को जब संदूक से रोने की आवाज सुनाई दी, तब उन्होने संदूक खोला और बच्ची को बाहर निकाला।

आरोपी युवक पहले भी छेड़छाड़ के मामले में मौहल्ले में चर्चित रहा है। युवक पर आरोप है कि उसने तीन महीने पहले ही गांव के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। बच्ची की पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ईरान के साथ परमाणु समझौते रद्द करे अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय -इज़रायल

इज़रायल
इज़रायल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख को ‘‘100% यकीन’’ है कि ईरान परमाणु बम बनाना चाहता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया है कि, ईरान के साथ किये गए परमाणु समझौते को रद्द कर दिया जाये।

मोसाद प्रमुख योसी कोहेन के बयान ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही वैश्विक चर्चा में एक प्रभावी आवाज बुलंद की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौते को और कठोर बनाने के लिए तय की गयी समय सीमा भी पास आ रही है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरह ट्रंप भी 2015 में हुए परमाणु समझौते के कटु आलोचक हैं। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कठोर बनाने के लिए यूरोपीय देशों के साथ समझौते पर पहुंचने के लिए मई तक की समय सीमा तय की है।

कोहेन ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को बड़ी गलती बतायी है। उनका कहना है कि इस समझौते के कारण ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण चीजें अपने पास रखने में कामयाब रहा है और कुछ वर्षों में प्रतिबंध हटने के बाद उसे फिर से शुरू कर सकता है।

जुलाई 2015 में ईरान, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों – ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका के बीच जेसीपीओए समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ईरान आर्थिक मदद और खुद पर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने की एवज में अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों को रोकने पर सहमत हुआ था।

थम नहीं रहा मूर्ति तोड़ने का सिलसिला, राजस्थान में तोड़ी गयी अम्बेडकर की मूर्ति

अम्बेडकर की मूर्ति
अम्बेडकर की मूर्ति

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में मूर्तियों से छेड़छाड़ का सिलसिला रूक नहीं रहा है। आये दिन मूर्तियां तोड़ने की ठबर आ रही है। अब एक खबर के अनुसार, राजस्थान के अरचोल में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर  की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने कल देर रात तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अरचोल में बाबा साहेब की मूर्ति का सिर तोड़ दिया गया है। इलाके के लोगों ने जब आज सुबह जब मूर्ति के सिर को टूटा पाया तो पुलिस को जानकारी दी।

बाबा साहेब की मूर्ति टूटने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालातों को काबू में करने और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से, इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार किसने इस मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि, इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जायेगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। उस वक्त अराजक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से सिर को गायब कर दिया था।