30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 660

CWG 2018 में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज जीतकर देश को दिलाया 50वां पदक

साक्षी मलिक
साक्षी मलिक

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में आज कांस्य पदक जीता। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात दे दिया।

अंतिम राउंड में टेलर ने साक्षी को पटक दिया था, लेकिन इस दिग्गज पहलवान ने अपने डिफेंस के कारण टेलर को जरूरी अंक नहीं लेने दिए और महज एक अंक के अंतर से कांसे पर कब्जा कर लिया।

कॉमनवेल्थ में भारत का ये 50वां पदक था, देश ने 22 गोल्ड, 13 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी भी तीसरे नंबर पर कायम है, पहले नंबर पर 179 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया है।

साक्षी हालांकि इस जीत से खुश नहीं होगीं क्योंकि इन खेलों में उन्हें स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, राउंड रोबिन प्रारूप में खेली गई स्पर्धा के पहले मैच में साक्षी ने विजयी शुरुआत करते हुए स्वर्ण की उम्मीदों को जिंदा रखा।

साक्षी ने अपने पहले मैच में कैमरून की बर्थ इमिलिएने इटाने गोले को 10-0 से मात देकर विजयी की शुरुआत की, रेफरी ने साक्षी को तकनीकी तौर पर श्रेष्ठ पाते हुए विजेता घोषित कर दिया।

गुरुग्राम:  गैंगरेप करवाता था फेसबुक फ्रेंड

गैंगरेप फेसबुक
गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के पास गुरुग्राम में 23 वर्षीय युवती के साथ दो साल से हो रहे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मानेसर महिला पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने समय न गबाते हुए दो आरोपियों को उसी समय  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया किअभी भी एक आरोपी फरार है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला की फेसबुक के जरिए आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर दोस्त बने फिर धीरे-धीरे युवक-युवती के बीच मिलना जुलना शुरू हो गया और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

पीड़िता के बयान के मुताबिक,  एक दिन अचानक युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया।इसके बाद तो जैसे लगा की  यह सिलसिला चल निकला।

आरोपी को गैंगरेप के बाद भी चैन नहीं मिला तो इस बीच युवक ने पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बनाए थे और उन्हीं वीडियोज को लेकर धमकी देता रहता था। आप को बता दें, 2016 से सिलसिला चालू हो गया और वे सब युवती के साथ गैंगरेप करते रहे।

आरोपी ने तो हद ही पार कर दी, जब युवती का विवाह तय हो गया तो आरोपियों ने उसके मंगेतर को युवती के अश्लील वीडियो और न्यूड तस्वीरें भेज दीं, जिससे उसी बीच युवती की शादी टूट गई। आखिरकार तंग आकर युवती ने मानेसर महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने केस दर्ज करते के साथ ही कार्रवाई शुरू करते हुए गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव और सुनील के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी अभिशेख अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

 सोनम कपूर पर भड़की एक्ट्रेस कोएना मित्रा

सोनम कपूर
सोनम कपूर

कमोल झा | Navpravah.com

कठुआ जिले में बकरवाल समुदाय की 8 साल की मासूम सिफा के साथ पहले गैंगरेप और मर्डर की खबर अब पुरे देश में फ़ैल चूका है हर तरफ बस इस केस की बात चल रही है। देशभर से लोग मासूम आसिफा के लिए न्याय मांगने के लिए आंदोलन कर रहे हैं  बॉलीवुड के सितारे सदमें में है। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं। इन्ही एक्टर्स में से एक है सोनम कपूर।

आप को दें जहां एक तरफ स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस कोएना मित्रा इस बात से नाराज हुई हैं कि इस केस को ही क्यों इतना हाईलाइट किया जा रहा है। कोएना एक्ट्रेस सोनम कपूर ट्वीट देखकर तिलमिला उठी हैं और उनसे कुछ सवाल के जबाब मांगने लगी थी।

कोएना ने सोनम से पुछा कि वो किसी भी धर्म को इसका जिम्मेदार कैसे साबित कर सकती हैं। कोएना इस बात से फक्र करती हैं कि सोनम ने इस घिनौने वारदात के खिलाफअपनी आवाज़ उठाई लेकिन वो इस बात से भी नाराज हैं कि इसे धर्म से जोड़ा जा रहा है। फिर कोएना ने ये बात भी कही कि हाल में ही कई रेप केस हुए लेकिन मीडिया ने उन्हें तो हाईलाइट नहीं किया। बस इसे क्यों इतना हाईलाइट कर रही हैं।

 

राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी मामले में दोषी क़रार

राजपाल यादव
राजपाल यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अपने मजाकिया अंदाज से हसाने वाले राजपाल यादव के खि‍लाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव। उनकी पत्नी और कंपनी को शुक्रवार को इस मामले में दोषी घोषित किया है।

आप को बता दें, साल 2010 में 5 करोड़ रुपये की कर्ज राशि ना चुका पाने को लेकर  एक्टर और अन्य दो लोगों द्वारा केश दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने अब ये फैसला कर्ज न चूका पाने को लेकर सुनाया है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2013 में राजपाल यादव को 10 दिन के लिए  हिरासत में भी भेज था।

सूत्रों के मुताबिक, राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये का उधार लिया था। फिल्म तो  रिलीज हो गई, लेकिन राजपाल यादव ने उधारी की रकम वापस नहीं की। इस मामले में उन्हें कई समन भेजे गए लेकिन वो कोर्ट में नहीं आये । फिर वही वकील ने भी कोर्ट में गलत हलफनामा भी दिया। राजपाल यादव के इस पूरे मामले की वजह से अदालत काफी नाराज थी। रिपोर्ट के मुताबिक, धोखाधड़ी के इस मामले में दोषि‍यों को सजा 23 अप्रैल को सुनाया जा सकता है।

5 करोड़ PF खाताधारकों को खुश कर देने वाली है यह खबर

PF खाताधारकों
PF खाताधारकों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को जल्द ही अपने भविष्य निधि कोष में से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के जरिये शेयरों में निवेश बढ़ाने या घटाने का विकल्प मिल सकता है।

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में इस बारे में संभावना तलाशने का फैसला किया। फिलहाल ईपीएफओ के अंशधारकों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है। यह निकाय अपनी निवेश योग्य जमाओं का 15 प्रतिशत हिस्सा ईटीएफ में निवेश करता है।

सीबीटी की बैठक में शेयर धारकों को शेयर बाजार से ज्यादा से ज्यादा रिटर्न देने पर चर्चा हुई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएफ अकाउंट होल्डर को यह ऑप्शन मिल सकता है कि वे अपने फंड का 15 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा शेयर बाजार में निवेश कर सकें।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पिछले 2 साल के दौरान खाताधारकों के पीएफ का पैसा शेयर बाजार में लगाकर अच्छा रिटर्न लिया है। ईपीएफओ की तरफ से जारी किए डाटा के मुताबिक ईपीएफओ ने अगस्‍त 2015 से 28 फरवरी 2018 के बीच ईटीएफ में 41967.51 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

पिछले दिनों खबर आई थी कि सरकार पेंशनधारकों को एम्प्लॉई पेंशन स्कीम के तहत मिलने वाली न्यूनतम राशि को दोगुना कर सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के तहत ईपीएस सब्सक्राइबर्स के लिए मासिक पेंशन को दोगुना करके 2,000 रुपये किया जा सकता है।

ऐसा करने से करीब 40 लाख सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा और सरकार पर सालाना 3000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। इस पर अंतिम फैसला अगले साल होने वाले चुनाव से पहले लिया जा सकता है।

IIT दिल्ली के छात्र गोपाल ने इस वजह से की आत्महत्या

IIT दिल्ली में छात्र ने की आत्महत्या
इस वजह से छात्र ने की आत्महत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले एक 21 वर्षीय स्टूडेंट गोपाल मालो ने कल सुबह अपने हॉस्टल रूम में फांसी से लटककर जान दे दी थी। उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह वो अपने सुसाइड नोट में लिखकर छोड़ गया।

सुसाइड नोट के अनुसार, ये सामने आया है कि गोपाल के साथ 11 वर्ष की उम्र से ही उसके मामा और मौसी के बेटे कुकर्म करते आ रहे थे। दिल्ली आने पर वो उस पर वापस कोलकाता लौटने के लिए दबाव बनाने लगे थे। गोपाल नीलगिरी हॉस्टल के कमरा नंबर डी-5 में रहता था, उसके साथ दो रूममेट्स भी रहते थे। शुक्रवार सुबह जब वे कमरे पर आए, तो उनके कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी गोपाल ने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि गोपाल फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस पूछताछ में गोपाल के बड़े भाई ने बताया कि 10 अप्रैल को भी उसने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन रूममेट्स ने उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जिंदगी बच गई थी।

गोपाल के रूम की जांच करने पर पुलिस को बंगाली भाषा में लिखा उसका सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने बताया था कि 11 साल की उम्र में सबसे पहले मौसी के बड़े बेटे ने उसके साथ कुकर्म किया था।

इसके बाद मामा के बेटे ने भी उसके साथ कुकर्म किया। उसके साथ लगातार ऐसा किया जाता रहा। 10 सालों में उसे लगा कि ये सब सामान्य बात है, लेकिन दिल्ली आने पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ क्या हुआ है। गोपाल ने अपने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से ये मांग की कि मामा और मौसी के बेटों को सख्त सजा दिलवाई जाए।

उन्नाव गैंगरेप: …तो देश छोड़कर चले जाते पीड़िता के घर वाले

उन्नाव
पीड़िता के चाचा ने सीबीआई पर जताया भरोसा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

उन्नाव में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई पीड़िता के चाचा ने कहा कि आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस केस की जांच अब सीबीआई कर रही है, इससे वे खुश हैं।

पीड़िता के चाचा ने कहा, यह जानकर खुशी हुई कि सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस केस जांच-पड़ताल कर रही है और अगर हमें इस जांच व्यवस्था पर यकीन नहीं है, तो हमें देश को छोड़ देना चाहिए।

पीड़िता के चाचा ने कहा, विधायक ने मेरे भाई को मारा, सभी अधिकारी और पुलिस जो इस अपराध में शामिल हैं, उन्हें जेल भेजा जाए। कारवाई जल्द से जल्द हो और हमारे भाई और भतीजी को न्याय मिले। सीबीआई ने इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कल गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई ने सेंगर से 16 घंटे तक पूछताछ की थी और फिर हिरासत में लिया था।

पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने 4 जून 2017 में अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब वह अपने रिश्तेदार के साथ वहां नौकरी मांगने गई थी। पीड़िता के पिता की विधायक के भाई तथा अन्य की मारपीट के बाद एक सप्ताह के अंदर न्यायिक हिरासत में ही मौत हो गई थी।

बच्चों को टिफिन में दें ये डिशेज़, स्कूल से खाली आएगा लंच बॉक्स

बच्चों को टिफिन में दें ये
लंच बॉक्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हर मां परेशान रहती है कि स्कूल से उनके बच्चे का टिफिन वैसा ही घर पर वापस आ जाता है। जैसा वह उसे पैक करके देती हैं। टिफिन में आप चाहे चावल दें या चपाती बच्चा उस टिफिन को बिना खाए ही वापस आ जाता है।

इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बच्चे को स्कूल में ऐसा टिफिन दें, जिसे वह पूरा खत्म करके आए, इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि खाना उसकी पसंद का होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो। क्योंकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उसे सारे पौषक तत्व मिलना बेहद जरूरी है।

बच्चे सब्जियां, दालें, सलाद और फल खाने में आनाकानी करते है। लेकिन बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए यह सभी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अगर आप फल, सब्जियों आदि को अलग साइज, शेप, डिजाइन, कलरफुल और मजेदार अंदाज में बनाकर देंगी तो वह इन्हें खाने से इंकार नहीं कर पाएंगे।

आप बच्चों को टिफिन में मिक्स वेजीटेबल इडली दे सकती है। ये आसान रेसिपी है और इसके साथ ही यह जल्दी भी बन जाएगी, और हेल्दी भी है।

सब्जी को अगर आप रोटी या परांठे के साथ देंगी तो वह इन्हें अक्सर खाने से इंकार करेंगे, लेकिन अगर इन सब्जियों के कटलेट बना दिए जाएं तो आपका बच्चा इन्हें खुशी-खुशी खा लेगा।

बच्चों को पिजा काफी पसंद होता है, लेकिन यह नुकसानदेह भी होता है, लेकिन आप इसका विकल्प ओट्स और बेसन चीला बनाकर दे सकती हैं।

आप बच्चों को टिफिन में पनीर रोटी रोल्स भी दे सकती हैं और यह सभी बच्चों को बेहद पसंद भी होती है। इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को लंच में दें। आपके बच्चे को यह रेसिपी बेहद पसंद आएगी।

मध्य प्रदेश: अप्रैल में ही स्थिति बदहाल, 600 मीटर का गड्ढा खोदकर निकाल रहे पीने का पानी

जल संकट
जल संकट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हमारा जीवन पानी के बिना अधूरा है ऐसे में जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता है ऐसी ही खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है आप को बता दें। मध्य प्रदेश के कई जगहों पर लोग आज भी जल संकट से जूझ रहे हैं। छतरपुर में लोग पीने का पानी न मिल पाने के कारण बहुत परेशान हैं। यहां लोगों को पानी के लिए कम से कम 600 मीटर का गड्ढा खोदना पड़ रहा है। लेकिन उनकी मुसीबत यही नहीं ख़त्म होती है। क्योंकि इतनी मेहनत के बाद भी लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।

आप को बता दें छतरपुर के झमतुली में रहने वाले स्थानीय लोग पानी को पीने लायक बनाने के लिए पानी को कपड़े से छानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम यहां शादियों की भी तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। हमें इसके लिए दिल्ली तक जाना पड़ रहा है। मवेशियों ने बहुत दिनों से पानी नहीं पिया है। ऐसे में सारा भार हमें ही ढोना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले पर एसडीएम एजाज खान का कहना है कि हमने बोरिंग की और 600 मीटर की गहराई पर हमें पानी मिला। अब हम उसके अंदर सबमर्सिबल फिट कर रहे हैं। साथ ही हमने हैंडपंप लगाने के लिए भी जगह चुन ली है।

आपको बताते चले, कि बुंदेलखंड के ज्यादातर गांवों में पानी का संकट देखने को मिल रहा है। कई-कई किलोमीटर तक लोगो को चलना पड़ता है। पर फिर भी लोगों को पानी नसीब हो पा रहा है। बुंदेलखंड मध्य प्रदेश के छह जिले छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर व दतिया और उत्तर प्रदेश के सात जिलों झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, कर्वी (चित्रकूट) को मिलाकर बनता है। इन सभी जगह हालात एक जैसे हैं।

दिल्ली: महिला पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किये 12 वार

महिलाओ
महिलाओ

ब्यूरो नई दिल्ली | Navpravah.com

राजधानी दिल्ली में महिलाओ के साथ हो रहे दुर्घटना बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में एक महिला पर उसके दोस्त ने ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर महिला को मृत समझकर फरार हो गया। हालांकि वहां के स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात दिल्ली के सरिता विहार इलाके की है। बुधवार की रात करीब 8.45 पर दो पुलिसकर्मी लाखन सिंह और राहुल जसोला गोल चक्कर के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्होंने एक लड़के और लड़की को एक स्कूटी पर बैठे बात करते देखा। लेकिन कुछ देर बाद, जब दोनों पुलिकर्मी वापस लौटे तो चौराहे पर काफी भीड़ उमड़ी दिखाई दी। उसी समय एक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच चुका था। गश्त करने वाले दोनों पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा 32 साल की महिला खून से लहूलुहान पड़ी हुई थी।

महिला के शरीर पर चाकू से लगातार कई वार किए गए थे। पुलिसवालों ने उसी समय महिला को नजदीक ही स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। रास्ते में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेटर नोएडा की रहने वाली और उसके दोस्त अनवर ने ही उसे चाकू से वार कर घायल किया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में तो यही सामने आया है कि महिला और अनवर की काफी गहरी दोस्ती थी। महिला शादीशुदा है, लेकिन काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस ने गुरुवार की शाम अनवर को जसोला इलाके से दबोच उठाया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।

आप को बता दें, पीड़िता के भाई का कहना है कि यह मामला पैसों के लेन-देन का है। अनवर ने मेरी बहन से 5 लाख रुपए लिए थे,लेकिन अब वह पैसे लौटाने के नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन पुलिस अभी तक महिला का बयान नहीं दर्ज कर सकी है। पुलिस का साफ़ कहना है कि जब तक पीड़ित महिला अपना बयान नहीं दर्ज करा देती, तब तक ये पूरी तरह साफ नहीं हो सकेगा कि अनवर ने ताबड़तोड़ हमला क्यों किया।

पुलिस के मुताबिक, अनवर ने पैसों के लेनदेन की बात से तो साफ इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है। हालांकि, पीड़िता जब तक बयान दर्ज नहीं करा देती घटना के कारणों का पता नहीं चल सकेगा।