65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘मॉम’ के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
65वां राष्ट्रीय फिल्म

कोमल झा | Navpravah.com

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। उन्होंने ज्यूरी के बाकी मेंबर्स की मौजूदगी ने पुरस्कारों की घोषणा की। राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसी में अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है।

वहीं, श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। आप को बता दें महज 8 करोड़ रुपए के बजट से बनी फिल्म ‘न्यूटन’ अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक चुनाव आयोग कर्मचारी का किरदार निभाया है। के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए बाहुबली- द कन्क्लूजन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा। मैं बहुत उत्साहित हूं ये जानकर कि पूरे देश को न्यूटन में मेरी एक्टिंग बेहतरीन लगी। मेरे डायरेक्टर और को-एक्टर्स ने न्यूटन में मेरे काम को आसान बनाया।

गाजी को बेस्ट तेलुगू फिल्म घोषित किए जाने पर तापसी पन्नू ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, तीसरी बार मुझे नेशनल अवॉर्ड का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। मेरी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस थी। बतौर एक्टर मुझे खुशी है कि मैंने गाजी में अहम किरदार निभाया।

फिल्मों को दिए गए पुरस्कारों के ऐलान के दौरान शेखर कपूर ने न्यूटन के निर्माता और निर्देशक का नाम गलत बोल दिया जिसके बाद वहां बैठे पत्रकारों में से एक ने उन्हें सही नाम बताते हुए ठीककिया। इसके बाद शेखर मुस्कुराकर बोले आप ठीक कह रही हैं। यहां इस लिस्ट में गलत लिखा हुआ है। असल में मैं तो फिल्म के निर्माता को जानता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.