30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 650

मिलिंद और अंकिता की हल्दी की रस्म पूरी हो चुकी है, इंस्टाग्राम पर आई तस्वीरें 

हल्दी की रस्म
मिलिंद और अंकिता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। वे 21 अप्रैल को अपने से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी कर रहे हैं। दोनों की मेहंदी की रस्म की फोटो सामने आई हैं। उम्र 56 की दिल बचपन का…ये बात बिल्कुल फिट बैठती है मिलिंद सोमन पर। हालांकि, वो 56 साल के नहीं 52 साल के हैं लेकिन जिस तरह से वो खुद से 25 साल छोटी लड़की के साथ शादी कर रहे हैं। उसे देखकर तो कुछ यही कहा जा सकता है। मिलिंद और अंकिता की शादी मुंबई के पास स्थ‍ित अलीबाग में होना बताया गया है।

आप को बता दें, काफी समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बीच में उनके ब्रेक-अप की खबरें भी सोशल मीडिया पर गुलजार रहीं। लेकिन सच में क्या दोनों शादी करने वाले हैं? इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर हुई हैं। इस बीच ये भी खबरें आई हैं कि दोनों की हल्दी की रस्म भी पूरी की जा चुकी है।

मुंबई से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मिलिंद और अंकिता एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधेंगे ऐसी खबरें आ रही हैं। वहां के बीच के किनारे इस समारोह की तैयारियां भी चल रही हैं। मिलिंद और अंकिता की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं जिसमें अंकिता ने हाथों में मेहंदी लगा रखी है और पीछे मिलिंद खड़े हैं।

ऐसा लग रहा है कि ये मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ ही कई और तस्वीर भी अलग-अलग इंस्टाग्राम यूजर्स के जरिए अपलोड की गई है जिसमें इन दोनों की शादी की सच्चाई नजर आ रही है। दोनों इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हिट एंड रन केस में सलमान खान को मिली राहत, मुंबई सेशन्स कोर्ट ने रद्द किया जमानती वॉरंट

सलमान
सलमान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान के खिलाफ मुंबई सेशंस कोर्ट ने जारी जमानती वॉरंट को रद्द कर दिया है। दिसंबर, 2015 ने बॉम्बे हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सलमान को इस केस से बरी कर दिया था। लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल थी। हाल ही में सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी लेकिन सलमान को जमानत मिल गई थी।
हिट एंड रन केस 2002 का है। इस केस में सलमान खान पर आरोप है कि सलमान ने नशे की हालत में अपनी लैंड क्रूजर कार से फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया था। जिनमें से एक शख्स की मौत भी हो गई थी। इस मामले में हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सलमान खान को बरी कर दिया था लेकिन महाराष्ट्र सरकार कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को स्वीकार भी कर लिया।
10 दिसंबर 2015 को हाईकोर्ट ने हिट एंड रन केस में सलमान को बड़ी राहत दी थी। कोर्ट ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था। सलमान को बरी करते हुए कोर्ट ने कहा था कि घटना के दौरान ना तो सलमान के नशे में होने के और ना ही लैंड क्रूजर कार चलाने के सबूत मिले। जिसके चलते बॉम्बे हाईकोर्ट ने हिट एंड रन केस में सलमान को तमाम आरोपों से बरी करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था।
वही महाराष्ट्र सरकार ने अपनी अपील में कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में न्याय नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस और घायलों के बयान के मुताबिक। यह कहा गया था कि हादसे के वक्त सलमान खान कार ड्राइव कर रहे थे। राज्य सरकार ने अपनी अपील में यह भी कहा कि उस समय सलमान खान के साथ कार में मौजूद उनके बॉडीगार्ड और मुंबई पुलिस के कॉन्सटेबल ने भी अपने बयान में यह माना था कि हादसे के वक्त सलमान ही गाड़ी चला रहे थे।
हाल ही में काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई है। दो दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में बिताने के बाद सलमान अभी एक महीने की जमानत पर बाहर हैं।

अगर आपके बाल में हैं डैंड्रफ, तो अपनाये ये तरीक़े

डैंड्रफ, तो अपनाये ये तरीक़े
डैंड्रफ, तो अपनाये ये तरीक़े

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है, लेकिन थोड़ी देखभाल से आप न केवल बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं बल्कि ड्रेंड्रफ से भी छुटकारा पा सकते हैं।

डैंड्रफ होने पर आयुर्वेद काफी फायदेमंद होता है। बालों में डैंड्रफ की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती है। ज्यादा डैंड्रफ होने से चेहरे, सिर, गर्दन और पीठ पर एक्ने की समस्या हो सकती है।

डैंड्रफ पहले सिर के ऊपरी परत पर होती है लेकिन यह धीरे-धीरे अंदर तक पहुंच जाती है। डैंड्रफ सिर की त्वचा में स्थित मृत कोशिकाओं से पैदा होती है। डैंड्रफ से सिर में खुजली होती है और बाल गिरने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

डैंड्रफ का कोई सही कारण मौजूद नहीं है, लेकिन सीबम उत्पन्न करने वाली ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने से डैंड्रफ होता है। युवाओं में अधिक मात्रा में हॉर्मोन्स रिलीज होने से भी डैंड्रफ हो सकती है।

इस तरह की समस्या में बालों की सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। इसलिए हफ्ते में दो या तीन बार हर्बल शैंपू से बालों को धोना चाहिए और अच्छी तरह कण्डीशनिंग करनी चाहिए।

रात को बालों की जड़ो में सरसों की तेल से मालिश करनी चाहिए। विटामिन ई ऑयल और गुलाब जल बालों की जड़ों में लगाने से समस्या दूर हो सकती है। डैंड्रफ से बचने के लिए जैतून के तेल में अदरक के रस की कुछ बूंदे मिलाकर इसे बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो ले।

अंडे के पीले भाग को भी खट्टे दही को मिला कर बालों में कम से कम आधे घंटे तक लगाने से डैंड्रफ दूर किया जा सकता है। नीबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलकार बालों की जड़ों में लगाना भी काफी फायदेमंद है।

बिहार: पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या 

पिता ने बेटी साथ दुष्कर्म,
पिता ने बेटी साथ दुष्कर्म,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार: हैवानियत इस कदर टूट पड़ी है कि रिश्तों का भी एहसास नहीं रहा है। ऐसी ही एक घटना बिहार से एक पिता द्वारा अपनी बेटी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 30 साल के एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने इस घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि मझौलिया थाना के एक गांव में छत से लटकती लड़की का शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले यौन उत्पीड़न को लेकर लड़की और उसकी मां की मांग पर पंचायत बुलायी गयी थी। इसमें आरोपी को फटकार लगाई गई थी।

पंचायत के बाद लड़की मानसिक रूप से परेशान थी और वह बुधवार को गांव छोड़कर भाग गई थी। सूत्रों के मुताबिक उसके परिवार के सदस्य उसे समझा-बुझाकर घर लेकर आए। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने खुदकुशी का कदम उठा लिया।

POCSO एक्‍ट में बदलाव को मंजूरी, 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर होगी फांसी की सजा

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सवर्णों को मिलेगा 10 %आरक्षण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कैबिनेट ने आज एक बड़े फैसले के तहत पोक्‍सो एक्‍ट में बदलाव के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बैठक में ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस’ यानी पॉक्सो एक्ट में संशोधन को हरी झंडी दी गई है।

इस संशोधन केे तहत देश में 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप के दोषियों को मौत की सजा दी जा सकेगी, तीन घंटे चली इस मीटिंग में मुख्तार अब्बास नकवी, उमा भारती और स्मृति ईरानी, पियूष गोयल, जे पी नड्डा, रविशंकर प्रसाद। डॉक्टर हर्षवर्धन भी उपस्थित थे।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री निवास पर बुलाई गई थी, इस बैठक में पोस्को एक्ट में संशोधन और अध्यादेश लाने पर मंथन किया गया। इस बैठक में फ्युजिटिव अफेंडर्स बिल 2018 पर भी अध्यादेश के रूप में चर्चा की गई। बता दें यह बिल संसद में अभी लंबित है।

जानकारी के मुताबिक, पाॅक्‍सो एक्‍ट में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि वह बच्‍चियों के साथ रेप के बढ़ते मामले को रोकने के लिए कानून में किस तरह का बदलाव कर रहे हैं।

इस पर सरकार ने बताया था कि पाॅक्‍सो एक्‍ट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस संशोधन के बाद 0 से 12 साल की बच्‍चियों के साथ रेप और अपराध के मामले में अब मौत की सजा का प्रावधान किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अलावा और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्ची के बाद सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल है। पॉक्सो कानून के फ‍िलहाल प्रावधानों के अनुसार इस जघन्य अपराध के लिए अधिकतम सजा उम्रकैद है। वहीं, न्यूनतम सजा 7 साल की जेल है।

OMG !  आप ने अनुष्का शर्मा का नया अवतार देखा 

anuskha
anuskha

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर फिल्म में अलग-अलग तरह के लुक में नज़र आती हैं। अनुष्का शर्मा की हाल ही में एक फोटो देखने को मिली है जिसमें वो एक बुढ़िया के रूप में नजर आईं। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ में उनका उम्रदराज अवतार भी दिखेगा। उनके इस लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। वैसे तो कंफर्म नहीं है कि ये ‘सुई धागा’ फिल्म की ही तस्वीर है लेकिन इन दिनों अनुष्का इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

इस फोटो में चश्मा पहनी हुईं, सफेद बाल रखी हुईं अनुष्का बिलकुल एक वृद्ध महिला के रूप में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर अब तो ये कहा जा रहा है कि फिल्म ‘परी’ में अपने लुक से सभी को हैरान करने के बाद अनुष्का अब ‘सुई धागा’ के लिए बूढी महिला के रूप में नजर आएंगी।

बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ अभिनेता वरूण धवन दिखाई देंगे। ये दोनों सितारे पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं। इसमें अनुष्का के कैरेक्टर का नाम ममता है और वरूण धवन के कैरेक्टर का नाम मौजी। दोनों का इसमें देसी अवतार देखने को मिलेगा। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।ये फिल्म सरकार के मेड इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देगी। वरूण और अनुष्का इस फिल्म की तैयारियों में जी-जान से लगे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं और उस फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही, फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म 28 सितंबर, 2018 को रिलीज हो रही है।

 जस की तस धर दीन्हीं चदरिया : भीमसैन खुराना

भीमसैन खुराना

डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय । Navpravah.com

बच्चों के दिलों में राज करने वाले भीमसैन खुराना अंतिम साँस तक अपने खोए बचपन को ढूँढ़ते रहे। बचपन की तलाश उन्होंने कहाँ-कहाँ न की ! बदलते मौसम का आना-जाना निहारते रहे । यौवन के गलियों की खाक छानी । बुझते चेहरों में भी निर्दोष बचपन को खोजा। ऐसा करते हुए उन्होंने ‘एक चिड़िया, अनेक चिड़ियाँ’ जैसी कई लोकप्रिय लघु फिल्मों के साथ-साथ एनिमेटेड फिल्मों की आधारशिला भी रखी। यही कारण है भीमसैन खुराना जी ‘भारतीय एनिमेशन के जनक’ के रूप में जाने जाते हैं। बच्चों की सहजता और सरलता उनके चेहरे से टपकती थी, ठीक वैसे ही जैसे भोर होते ही चुपचाप महुआ चुए । अपनापन ऐसा कि एक अपरिचित भी उन पर अपनी जान लुटा दे ।

संयोग की बात यह कि मेरी मुलाक़ात भी बच्चों के एक कार्यक्रम में हुई। ऐसा लगा जैसे सागर अपनी बेशकीमती मोतियों को सुंदर सीपियों में सलीके से सजा देना चाहता हो। अनुभव उछलती ऊर्जा को संयमित कर रहा था । हौले-हौले, बड़ी सावधानी से। भीमसैन जी के खिले और चमकते चेहरे को देखकर लग रहा था कि वे अपनी मंजिल का आनंद ले रहे हैं। महाकवि सूर का पद स्मरण हो आया –
‘मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै ।
जैसे उड़ि जहाज़ की पंछी, फिरि जहाज़ पै आवै॥
आखिर, दुनिया के समुद्र पर उड़ते हुए मन रूपी पंछी को इसी जहाज (बचपन) पर विश्राम मिलता है । यह अवस्था ईश्वर के अधिक करीब होती है।

भीमसैन जी का मिज़ाज़ सूफियाना था। प्रेम के दरिया को उन्होंने डूब कर पार किया था। ज़िद्दी गोताखोर और कुशल तैराक दोनों थे। रूहानी आशिकी थी उनकी। उन्होंने लिखा है :
“तेरी रूह से मिलने का मन है
तेरा चेहरा सामने आता है
सोचा तुम से कुछ बात करूं
तेरा ज़िस्म बीच में आता है”

विराट व्यक्तित्त्व के धनी इस कलाकार में आयामों की कड़ियाँ  जुड़ती जाती हैं। मसलन शायर, कवि, गायक, एनिमेटर, चित्रकार, दिगदर्शक, सूफी इत्यादि किंतु इन सबके मूल में जो बसती है, वह है मानवीय संवेदना। सभी कलाओं में इसी की अभिव्यक्ति हुई है। ‘घरौंदा’ और ‘दूरियां’ जैसी फिल्में हमारी संवेदना पर जमी पपड़ी को कुरेदती हैं। ये अपने सामाजिक सरोकार में आज भी तरोताज़ा हैं। इनकी सौम्य किंतु निर्भीक छवि हर उस इंसान का प्रतिनिधित्त्व करती है जो भारतीय संस्कृति और उसकी विरासत को फलते-फूलते और फैलते देखना चाहता है। इंसान के परख की अद्भुत क्षमता थी इस कलाकार को, बिल्कुल ‘नीर-क्षीर-विवेक वाली। सात्विक एवं निर्छल लोगों के लिए तो वे यारों के भी यार थे किंतु कपटी और धूर्त लोगों को तुरंत पहचान लेते थे। ऐसे कालनेमियों के विषय में उन्होंने लिखा है :
“मिटाएंगे ये तेरी इज्ज़त को,
लूट भी लेंगे तेरी अस्मत को,
घर की तख्तियां बदल देंगे
कहीं होगा न निशां तेरा ।”
भीमसैन जी कर्मयोगी थे। अपनी कारयित्री प्रतिभा का लोहा इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवाया। 1936 में पाकिस्तान के मुल्तान में जन्में खुराना जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से चित्रकला एवं संगीत की शिक्षा हासिल की थी। मुंबई को अपनी कर्मस्थली के रूप में चुना। 1971 में एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म ‘द क्लाइंब’ को शिकागो में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में सिल्वर ह्यूजो अवार्ड दिया गया । 1978 के फ़िल्म फेयर अवार्ड में ‘घरौंदा’ फिल्म को दो कटेगरी में नॉमिनेट किया गया-बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट फिल्म डायरेक्टर। अपने जीवनकाल में इन्हें कुल 16 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। जनवरी 2018 में आयोजित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में आप को सम्मानित किया गया।

इन सबके बावजूद भीमसैन जी हमेशा बनावटी जीवन से दूर रहे। वे भी आम जन की तरह आशाओं-आकांक्षाओं, शोक-आनंद और संशय-आक्रोश में डूबते-उतराते रहे। उन्हें उन लोगों से विशेष चिढ़ थी जो दूसरों का हक खाते हैं। इस आक्रोश को उन्होंने कुछ यूँ बयां किया : ‘बाकी  रख दो फिक्स डिपॉज़िट/जो भी मिलता भरते जाओ/मिल जुलकर खालो दुनिया को/जंगल खालो, सड़क भी खाओ/बिल्डिंग खाओ, पुल भी खाओ/अपनों का भी हिस्सा खाओ/अब भी पेट नहीं भरता तो/अपने प्यारे देश को खाओ।’ खूबसूरत दुनिया को जहन्नुम बना देने वाले ऐसे लोगों के प्रति वे आक्रामकता  बरकरार रखते हैं। कड़ा तेवर अपनाते हुए लिखते हैं :

                          “यह शैतानों की बस्ती है
रोती ज्यादा कम हंसती है
जीवन से मौत यहां सस्ती है
सावन न बरसा कभी यहाँ
इस रेत में फूल खिला क्यों कर…

शांत जलाशय की तरह भीमसैन जी का मन स्थिर था, कोई भी अपना मुखड़ा देख ले। संकल्पों में वे पहाड़ थे जिनके पास अपने नसीब से भिड़ने का माद्दा था। वे मंजिल की खोज में न थे बल्कि मंजिलें उन्हें तलाशती थीं। इसी बात को आबिद सुरती ने लिखा है, “मैं कहूँगा – भीमसेन यानी वह इंसान ‘जिसकी तलाश में मंजिलें’ भटकती रहती हैं।”
मेरे विचार से भीमसैन के व्यक्तित्त्व में सूफियाना छाप तो है किंतु कहीं न कहीं यह कबीर की अक्खड़ता और फकीरी से भी मेल खाता है। इस संदर्भ में  क्लाइंब मीडिया (इंडिया) प्रा. लि. द्वारा प्रकाशित उन्हीं की तीन पुस्तकों (‘मैं शायर तो नहीं’, ‘मैं शायर ही तो था’ और ‘लो, मैं शायर हो गया’) को देखा जा सकता है।

ये कृतियाँ उनके जीवन की सबसे प्रमाणिक दस्तावेज़ हैं। अंतर इतना कि कबीर ज्ञान की हाथी पर सवार थे जबकि भीमसैन जी कला के अश्व पर सरपट भागते रहे। हमेशा वल्गा को अपने हाथ में रखा। वह समय भी आया जब घुड़सवार शाश्वत तुरंग को छोड़ चिर विश्राम की तरफ बढ़ चला। कहीं कोई दाग नहीं, बिल्कुल बेदाग-‘जस की तस धर दीन्हीं चदरिया’। अस्तु।

सूरत रेप-मर्डर केस: मुख्य आरोपी ने मां और बच्ची को 35 हजार में खरीदा था, मां की हत्या

सूरत रेप-मर्डर केस
सूरत रेप-मर्डर केस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या और शरीर पर कुल 86 जख्म थे, जिसमें बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि उसी इलाके से तीन दिन बाद मिली महिला की लाश, बच्ची की मां की हो सकती है। इसके अलावा पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं कि आरोपी ने मां-बेटी को करीब 35 हजार में राजस्थान से खरीदा था। बता दें कि 6 अप्रैल को नाबालिग का शव पांडेसरा इलाके में मिला था। इसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की बात सामने आई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी 55 सेकंड की फुटेज काफी मददगार साबित हुए। कार की पहचान होने पर सबसे पहले उसके मालिक से संपर्क किया। उसने बताया कि उसका रिश्तेदार हरसहाय गुर्जर बिना बताए 5 तारीख की रात कार लेकर गया था। पुलिस ने हरसहाय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 3 अन्य, हरसाई के भाई हरि सिंह और दो अन्य भाइयों नरेश और अमर सिंह गुर्जर को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। गंगापुर के हरसाई और हरसिंह सूरत में संगमरमर यूनिट में लेबर कॉन्ट्रैक्टर हैं। जबकि नरेश और अमर सिंह उनके लिए काम करते हैं। 15 मार्च को हरसाई लड़की और विधवा मां को गंगापुर के एक आदमी से 35,000 रुपए देकर लाया।

यहां उसने मां और बेटी दोनों से रेप करना शुरू किया। विरोध करने के लिए वो मां को मारना चाहता था। 20 मार्च को बच्ची की मां लापता हो गई। इसके बाद हरसाई ने बच्ची को हरि सिंह के कमरे में रखा। हरि सिंह तब गंगापुर में था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी, दीपान भद्रान ने कहा। कई दिनों तक हरसाई ने लड़की से बलात्कार किया और उसे टॉर्चर किया। 5 अप्रैल को उसने उसे मार डाला क्योंकि उसे अब छिपा कर रखना मुश्किल हो रहा था।

साथ ही पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पहले महिला के साथ रेप किया। फिर उसकी हत्या कर दी। जबकि बच्ची के साथ दो दिन बाद मारपीट और रेप की वारदात हुई। हालांकि बच्ची कि लाश को हत्या करने के तुंरत बाद ही फेंक दिया गया था। जबकि महिला का लाश को हत्या करने के चार दिन बाद जलाकर फेंका गया।

हालांकि पुलिस अब पांडेसरा इलाके में तीन दिन के अंतराल पर मिली बच्ची और महिला की लाश का DNA टेस्ट करवा रही है। ताकि उनके बीच मां-बेटी के रिश्ते की पुष्टि हो सके। पुलिस ने लड़की का शव 6 अप्रैल को सूरत के पंडेसरा इलाके में जीवा रोड के पास झाड़ियों में फेंका हुआ पाया था। बच्ची के शरीर पर कुल 86 जख्म थे।

वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने किया भाजपा छोड़ने का ऐलान

वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ पटना के एसकेएम मेमोरियल हॉल में आयोजित राष्ट्रमंच कार्यक्रम में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे।

इस कार्यक्रम में उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब लोकशाही को बचाने के लिए आंदोलन करूंगा और कोई पद नही लेंगे।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा अलावा अन्य दलों के नेता भी पहुंचे हैं। यशवंत सिन्हा ने संसद सत्र छोटा होने पर केंद्र को घेरा और कहा कि जान बूझकर भारत सरकार ने सत्र नही चलने दिया। सत्र छोटा रखा।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी जयंत सिंह भी पहुंचे।

इस कार्यक्रम का मकसद एडीए सरकार के खिलाफ विभिन्न दलों को एक मंच पर लाना है। अधिवेशन में विभिन्न संस्थानों पर केन्द्र सरकार के दबाव का मसला भी उठेगा, साथ ही किसानों की आय। जनता की मूल-भूत आवश्यकताओं और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी।

इससे पहले भी फरवरी माह में यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने संसद में पेश किए गए केन्द्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताया था और कहा था कि, कृषि क्षेत्र के साथ-साथ यह बजट शिक्षा।, स्वास्थ और रोजगार की दृष्टि से बजट निराशाजनक है।

अब इस लड़की ने धोनी को बताया अपना प्यार, फोटो हो रही वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रिकेट फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अब एक लड़की ने खुलेआम महेंद्र सिंह धोनी को अपना पहला प्यार बता दिया है।

इतना ही नहीं उसने अपने होने वाले पार्टनर को इसके  लिए सॉरी भी बोल दिया है। अब इस लड़की का फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

कल पुणे में चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से धोनी की टीम ने शानदार खेल दिखाया और मैच में जीत हासिल की, इसी मैच के दौरान स्टेडियम में एक लड़की अपने हाथ में एक प्लेकार्ड थामे दिखाई दी, उस प्लेकार्ड पर उसने मैसेज लिखा था…. मैं अपने फ्यूचर पार्टनर से माफी चाहूंगी। पर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगें।

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने कल यहां आईपीएल के 11वें संस्करण के एक मैच में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हराकर अपने नए घर का जीत से स्वागत किया।

चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई की टीम टॉप पर पहुंच गई है।