दिल्लीः पंखे से लटकती मिली पति की लाश, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप 

पंखे से लटकती मिली
पंखे से लटकती मिली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के वसंत कुंज में एक मल्टी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की लाश उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम क्षितिज मल्होत्रा था।ससुराल वालो ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भिजवा दिया है। मेडिकल बोर्ड शुक्रवार को पोस्टमार्टम करेगा। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि क्षितिज मल्होत्रा (33) पत्नी विपाशा के साथ डी-8/8149 वसंत कुंज में रहता था। क्षितिज एलियांज इंश्योरेस कंपनी में मैनेजर था।

मृतक क्षितिज मल्होत्रा के भाई ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे उसकी भाभी विशाका ने उसे बताया कि उसके भाई की मौत हो गई है। जब मृतक का भाई मौके पर पहुंचा तो पुलिस उसके भाई की लाश को लेकर जा रही थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत करीब 5 घंटे पहले ही हो चुकी है।

क्षितिज का परिवार सरस्वती विहार, पीतमपुरा में रहता है। क्षितिज की पंचकूला निवासी विपाशा से फरवरी, 2016 में शादी हुई थी। कहासुनी होने पर अप्रैल, 2016 से दोनों वसंत कुंज में रहने लग गए थे। पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

दोनों में बुधवार को भी झगड़ा हुआ था। क्षितिज के घर में पूजा थी। वह विपाशा के साथ पीतमपुरा जाना चाहता था। मगर पूजा अपने घर पंचकूला जाना चाहती थी। इस बात पर दोनों में बुधवार दोपहर को काफी झगड़ा हुआ था। विपाशा पंचकूला जाने के लिए घर से निकल गई थी, लेकिन वह करनाल बाईपास से वापस लौट आई थी। जब उसने दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला, तो क्षितिज ने फांसी लगा रखी थी।

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह पता चलेगी। साथ ही यह भी साफ होगा कि क्षितिज ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.