29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 649

कई बीमारियों में फायदेमंद है पीपल, आइये जानते हैं पीपल से होने वाले फायदे

फायदेमंद है पीपल
फायदेमंद है पीपल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravha.com

भारत में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। पीपल का पेड़ जितना धार्मिक मान्यताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर है।

लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। आज हम आपको बतायेंगे पीपल के औषधीय गुणों के बारे में, जो कि फायदेमंद होते हैं।

1. पेट दर्द : पीपल के पौधे की 2-5 पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे 50 ग्राम गुड़ में मिलाकर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर दिन में 3-4 बार सेवन से पेट दर्द में राहत मिलेगी।

2. अस्थमा : पीपल की छाल व पके हुए फलों का अलग-अलग पाउडर बनाकर उसे समान मात्रा में मिला लें, इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार सेवन से अस्थमा रोग से मुक्ति मिलती है।

3. त्वचा रोग : पीपल की कोमल पत्तियों को चबाने से त्वचा की खारिश व अन्य रोगों का उपचार होता है।ebpi पीपल की पत्तियों की 40 मिलीलीटर चाय का सेवन भी अत्यंत प्रभावकारी साबित होता है।

4. फटी एड़ियां : फटी एड़ियों पर पीपल की पत्तियों का रस या उसका दूध लगाएं इससे इस समस्या में पूरा उपचार मिलेगा।

5. कब्ज : पीपल के 5-10 फल प्रतिदिन सेवन में कब्ज रोग का स्थाई समाधान होता है।

6. आंखों में दर्द : पीपल की पत्तियों के दूध को आंखों पर लगाने से आंखों की पीड़ा कम होगी।

कर्णाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की फ़ाइनल लिस्ट, मेहुल चौकसी के वक़ील का कटा टिकट

कर्नाटक चुनाव
कर्नाटक चुनाव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी फानइल लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बागलकोट जिले की बादामी विधानसभा सीट से भी टिकट दिया गया है।

वह पहले ही चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट में 6 प्रत्याशियों के बदलकर उनके स्थान पर नए नामों की घोषणा की गई है।

उत्तरी कनार्टक के कई नेता सिद्धरमैया को राज्य के इस हिस्से की किसी सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे। बादामी से पहले डॉक्टर देवराज पाटिल को टिकट दिया गया था।

इस फाइनल लिस्ट में कांग्रेस ने मेहुल चौकसी के वक़ील का टिकट वापस ले लिया है। मडिकेरी सीट से 4 दिन पहले कांग्रेस ने मेहुल चौकसी के वकील एचएस चंद्रमौली के नाम की घोषणा की थी, लेकिन चंद्रमौली से पीएनबी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता मेहुल चौकसी का नाम जुड़ा होने के कारण कांग्रेस को चौतरफा आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। अंत में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया।

कांग्रेस द्वारा आज रविवार को जारी किए गए 11 नामों में सिर्फ 5 नए नाम हैं। बाकि 6 बदले हुए उम्मीदवार हैं नए नामों में किट्टूर से डॉ. बी. इनामदार, नागथेन (सुरक्षित) सीट से विट्ठल डी. कटकधोंड, सिंदगी सीट से मल्लन्ना निगन्ना सली, रायचुर से सय्यैद यासीन, शांति नगर से एनए हर्रीश को टिकट दिया गया है।

गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मार गिराए गये 14 नक्सली

बड़ी सफलता
सुरक्षाबलों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटापल्ली बोरिया के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं।

महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल विरोधी दस्ते और नक्सलियों के बीच सुबह 11 बजे से मुठभेड़ चल रही थी। जिसमें पुलिस बल ने गढ़चिरौली के कसनसबर ताडगाव के जंगल में इन नक्सलियों को मार गिराया है।

पिछले कुछ समय से इस इलाके में नक्सली गतिविधियां बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते पुलिस बल को यह कदम उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, लगभग दो घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच चली इस मुठभेड़ में नक्सली नेता साईंनाथ और सीनू को पुलिस ने मार गिराया है।

मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी आईजी अंकुश शिंदे ने बताया की यह पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि देश में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। जिसके चलते देश के 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया था।

आखिरकार 10 दिन बाद स्वाति मालीवाल ने तोड़ा अपना अनशन

स्वाति मालीवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज अपना अनशन समाप्त कर दिया है। एक बच्ची ने स्वाति का अनशन खुलवाया है। उन्होंने कहा,मैं अकेले लड़ रही थी। लेकिन मुझे देशभर से लोगों को समर्थन मिला। आजाद भारत में यह ऐतिहासिक जीत है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद स्वाति मालीवाल ने अनशन तोड़ने का फैसला लिया।

स्वाति पिछले 10 दिन से राजघाट पर भूख हड़ताल कर रही थी। स्वाति ने समर्थकों से कहा, पीएम ने हमारी और देश की मांगें सुनीं, इसलिए मैंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला किया है। मैं इस अध्यादेश को लाने के लिए प्रधानमंत्री की शुक्रगुजार हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्वाति से अनशन तोड़ने की अपील की थी। लेकिन दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा था कि वह अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रखेंगी।

इंग्लैंड में गेंद के बाद अब ईशांत शर्मा ने बल्ले से मचाया धमाल

ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल से नजरअंदाज किए गए भारतीय खिलाड़ी ईशांत शर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप के पहले मैच में पांच विकेट लेने के बाद दूसरे मैच में अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया है।

ससेक्स की तरफ से खेल रहे ईशांत ने लीस्टरशर के खिलाफ लीस्टर में चल रहे मैच में पहली पारी में 66 रन बनाये जो किसी भी प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों में उनका उच्चतम स्कोर 31 रन था।

ससेक्स ने छह रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। जिससे उसका स्कोर सात विकेट 240 रन हो गया था। ईशांत शर्मा ने यहीं पर क्रीज पर कदम रखा और माइकल बर्गेस के साथ आठवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की।

अब जब आईपीएल में कई देशी-विदेशी खिलाड़ी भारत में धूम मचा रहे हैं तो ईशांत ने ससेक्स के लिए अपना डेब्यू करते हुए शानदार 5 विकेट लिए। वारविकशायर के बल्लेबाजों के लिए ईशांत की गेंदों को खेलना बेहद कठिन हो रहा था। ईशांत गेंद को स्पीड के साथ अंदर ला रहे थे और बाहर निकाल रहे थे। जाहिर है ईशांत अपने इस प्रदर्शन से बेहद खुश होंगे।

अपने आईपीएल करियर में अब तक ईशांत शर्मा पंजाब, कोलकाता, डेक्कन चाजर्स, पुणे और हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। ईशांत शर्मा के अलावा भी ऐसे कई स्टार क्रिकेटर रहे। जिन्हें आईपीएल-2018 में कोई खरीदार नहीं मिला।

आदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशांत को इस बार आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला और उन्‍हें नीलामी में खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

उन्नाव : अब सपा नेता बीरेंद्र यादव पर लगा गैंगरेप का आरोप

Now SP leader
Now SP leader

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्‍नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप के आरोप की जांच अभी चल रही है कि, अब उन्‍नाव में ही एक युवती ने सपा नेता और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया दिया है।

घटना कोतवाली गंगाघाट की है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर सपा नेता बीरेंद्र यादव के हवाले कर दिया था।

इसके बाद सपा नेता बीरेंद्र यादव और उसके साथियों ने उसके साथ कई दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। कई दिनों तक गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे कानपुर में एक अन्‍य महिला के साथ रह रहे पीड़िता के पिता के हवाले कर दिया।

पिता ने भी जब आरोपियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और उसके साथ ही अभद्रता की तो वह कोतवाली गंगाघाट शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन वहां भी पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिली।

इसके बाद वो शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंची। उन्‍नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली गंगाघाट में सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं पीड़िता के पिता पर भी आरोपियों का साथ देने का मामला दर्ज कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है, और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जायेगी।

नेवी अफसर PG दिलाने के बहाने लड़कियों से करता था अश्लील बातें

नेवी अफसर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली में एक नेवी अफसर द्वारा फोन पर लड़कियों से अश्लील व्यवहार करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी अब तक 5 लड़कियों के साथ ऐसी अश्लील हरकतें कर चुका है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सूरज डे के रूप में की है। साऊथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को PG दिलाने के बहाने दूसरी लड़कियों से उनके नंबर लेता। फिर फोन कर उनसे अश्लील बातें करता था।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेवी अफसर से उसकी मुलाकात कुछ दिन पहले अमर कॉलोनी मार्केट में हुई थी। आरोपी अपनी गर्लफ्रैंड के लिए PG की तलाश कर रहा था और किसी लड़की की मदद चाहता था। आरोपी की मदद की गरज से पीड़ित छात्रा ने उसे अपना नंबर दे दिया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कुछ दिन तक तो आरोपी नेवी अफसर उससे नॉर्मल तरीके से बात करता रहा, लेकिन इसके बाद उसने फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। वह फोन पर पीड़ित छात्रा से अश्लील बातें करता और अश्लील मैसेज भी भेजता था।

पीड़ित छात्रा ने जब उससे ऐसा करने से मना किया तो उल्टे वह धमकी देने लगा। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपी नेवी अफसर से परेशान कई और छात्राएं सामने आ गईं। आरोपी हांगकांग की एक मल्टी नेशनल कंपनी मर्चेंट नेवी अफसर है।

सऊदी के रॉयल पैलेस के पास भारी गोलीबारी

सऊदी के रॉयल पैलेस
Saudi Arabian

एस्न्पी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित रॉयल पैलेस के सुरक्षा जोन में एक ड्रोन घुस गया। जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई और रॉयल पैलेस में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन को मार गिराया।

शनिवार रात रॉयल पैलेस के परिसर में भारी गोलीबारी होने और संदिग्ध ड्रोन के उड़ने की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाह उड़ रही हैं।

सोशल मीडिया पर सऊदी अरब में तख्तापलट का दावा किया जा रहा है, एक यूजर ने ट्वीट  कर कहा कि सऊदी में सैन्य तख्तापलट जारी है। सऊदी की सेना लेफ्टिनेंट जनरल अल्लुकास नेपिल्स के नेतृत्व में सैन्य कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सऊदी अरब के सुरक्षा कर्मियों ने रॉयल पैलेस के पास उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया गया है। सऊदी अरब की सरकारी सऊदी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रॉयल पैलेस के पास एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया। सुरक्षा वाले इलाके के आसपास उड़ रहे इस ड्रोन को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया, इस मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रपति कोविंद ने बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को सजा-ए-मौत देने के अध्यादेश को दी मंजूरी

राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति कोविंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बारह साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के मामलों में दोषियों को मृत्युदंड व सख्त सजा के प्रावधान वाले अध्यादेश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी दे दी है।

कल मंत्रिमंडल की बैठक ने आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश 2018 को मंजूरी दे दी थी। सरकार ने देश के कुछ हिस्सों में बलात्कार की घटनाओं पर गंभीर संज्ञान लिया है और ऐसी घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), साक्ष्य कानून, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्सो) में संशोधन का प्रावधान है। इसमें ऐसे अपराधों के दोषियों के लिए मौत की सजा का नया प्रावधान लाने की बात कही गई है।

इसमें 16 वर्ष से कम आयु की किशोरियों और 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से बलात्कार के दोषियों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 12 साल से कम उम्र के बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को अदालतों द्वारा मौत की सजा देने की बात कही गई है।

इसके अलावा बलात्कार के मामलों की तेज गति से जांच और सुनवाई के लिये भी अनेक उपाए किये गए हैं। महिला के साथ बलात्कार के संदर्भ में सजा को 7 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष के कारावास किया गया है जिसे बढ़ाकर उम्र कैद किया जा सकता है।

इसके साथ ही 16 वर्ष से कम आयु की किशोरी से बलात्कार के दोषियों को न्यूनतम सजा को 10 वर्ष कारावास से बढ़ाकर 20 वर्ष कारावास किया गया है, जिसे बढ़ा कर उम्र कैद किया जा सकता है। 16 वर्ष से कम आयु की किशोरी से सामूहिक बलात्कार के दोषियों की सजा शेष जीवन तक की कैद होगी।

अगर आप इन जगहों पर रखते हैं मोबाइल, तो हो सकता है बड़ा नुकसान

मोबाइल
मोबाइल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

स्मार्टफोन का आज सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कई रिसर्च से भी साफ हो चुका है कि ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों में आंखों की जलन और अनिद्रा की समस्या आम हो गयी है।

स्मार्टफोन का रेडिएशन और भी कई तरह से आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है। कई रिपोर्ट से भी खुलासा हुआ है कि युवा फोन पर रात-दिन लगे रहते हैं, ऐसे में फोन को आपको कहां पर रखना चाहिए यह भी बड़ा विषय है।

आइये जानते हैं, कहां पर स्मार्टफोन रखना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है-

1. आमतौर पर लोगों के बीच आदत होती है कि वे रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे मोबाइल रखकर सो जाते हैं। लेकिन जो भी ऐसा कर रहा है उनकी यह आदत बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आगे आने वाले समय में आपको सिरदर्द और चक्कर आने की समस्याएं हो सकती हैं।

2. यदि आप पुरुष हैं और पेंट या जींस की आगे वाली जेब में अपना स्मार्टफोन रखते हैं तो सावधान हो जाएं, एक शोध से साफ हो चुका है कि लंबे समय तक ऐसा करने वाले पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो जाता है।

3. अगर आप शर्ट की जेब में मोबाइल रखते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। स्मार्टफोन से निकलने वाला रेडिएशन आपके हार्ट पर असर डालता है।

4. अगर आप फोन को रातभर चार्जिंग में लगाकर सोते हैं तो यह फोन और आपकी त्वचा दोनों के लिए हानिकारक है। देर तक चार्जिंग से फोन की बैटरी खराब हो सकती है। साथ ही यह आपकी स्किन पर भी असर डालता है।