29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 644

सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए इंदु मल्‍होत्रा का नाम किया गया तय

मल्‍होत्रा
मल्‍होत्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट इंदु मल्होत्रा की शीर्ष अदालत में जज के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के नियुक्ति रोकने के आग्रह को ‘अकल्पनीय’ करार दे दिया है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खनविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई। चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को भी शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने का केन्द्र को निर्देश दिया जाए।

जयसिंह ने जोसेफ और मल्होत्रा के नामों को अलग करने के केन्द्र के निर्णय का जिक्र किया और कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता सरकार को दोनों नामों की सिफारिश करनी चाहिए थी या अस्वीकार करना चाहिए था।

पीठ ने कहा, संवैधानिक शुचिता की मांग है कि इंदु मल्होत्रा की नियुक्ति के वारंट पर अमल किया जाए, शीर्ष अदालत ने कहा कि वह यह सुनकर हतप्रभ है कि बार की एक सदस्य को न्यायाधीश नियुक्त किया जा रहा है और अपराह्न दो बजे वकीलों का समूह नियुक्ति के वारंट पर रोक लगाने के लिये इसका उल्लेख कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इस साल जनवरी में मोदी सरकार से उत्तराखंड के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसफ और सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

मोदी सरकार ने इंदु के नाम को मंजूरी दी सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की सातवीं महिला होंगी। इसके अलावा वह देश की पहली महिला वकील भी होंगी जो सर्वोच्च न्यायालय में सीधे जज बनेंगी।

कुशीनगर घटना : गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर किया हंगामा, CM योगी ने संभाली भीड़

कुशीनगर दुर्घटना में १३ बच्चों की मौत
कुशीनगर में रेल-स्कूल बस दुर्घटना

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक रेलवे क्रॉसिंग पर आज हुए दर्दनाक हादसे में 13 स्‍कूली बच्‍चों की मौत हो गई है, इस हादसे के बाद सीएम योगी कुशीनगर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
इस दौरान गुस्साए लोगों ने सीएम के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया, गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। भीड़ को नियंत्रित करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए, जिसके बाद खुद सीएम योगी ने मोर्चा संभाला और अपनी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया।
बोनट पर खड़े सीएम ने लोगों से कहा कि हमें आक्रोशित नहीं, संयम से समस्या का समाधान निकालना होगा, उन्होंने कहा कि आप रास्ते से हटेंगे तभी हम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर सकेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने माना की हादसे की सबसे बड़ी वजह ड्राइवर की लापरवाही है, जिसने ईयरफोन लगाया हुआ था, उन्होने कहा कि ये एक गंभीर हादसा है और इस हादसे में गंभीर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जायेगी।
सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया है, वहीं रेलवे ने भी मृतकों के परिजनों को दो लाख के मुआवजे का एलान किया है और हादसे के कारणों के जांच के आदेश दिए हैं।

आईडीबीआई बैंक घोटाले में CBI का एक्शन हुआ तेज़

IDBI bank
IDBI बैंक
एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com
आईडीबीआई बैंक के 600 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने एक्शन तेज कर दिया है, आज सीबीआई कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में आईडीबीआई के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के घर भी छापेमारी की गई है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीबीआई ने कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी की है, छापेमारी में क्या-क्या मिला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान DSL ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिवासनकरन के खिलाफ केस दर्ज किया है, इसके अलावा उनकी एक्सेल सनसाइन पर भी केस दर्ज किया गया है।
आईडीबीआई बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 772 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का मामला सामने आया था। यह फ्रॉड बैंक की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना स्थ‍ित 5 शाखाओं में सामने आया, सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिना खान के MMS लीक पर गुस्साए रॉकी, कही ये बात

हिना खान और शिल्पा शिंदे में तकरार
इस वजह से गुस्साए रॉकी

कोमल झा | Navpravah.com

बिग बॅास 11 सीजन में शिल्पा शिंदे और हिना खान की कैटफाइट भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन शिल्पा शिंदे और हिना खान के फैंस के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जब से शिल्पा ने ट्विटर पर एक MMS वीडियो शेयर किया है, तब से दोनों आमने-सामने हैं। जैसे ही ये ट्वीट वायरल हुआ, हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने शिल्पा के प्रशंसक को आड़े हाथ लिया।
हिना खान ने एक सेलिब्रिटी होने के नाते शिल्पा के इस कदम को गलत ठहराया। इसके बाद शिल्पा के फैंस ने हिना को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि एक फैंस ने हिना के किसी फेक एमएमएस को आॅनलाइन लीक करने की धमकी देते हुए कहा कि हिना जैसे लोगों के फैंस नहीं क्लाइंट होते हैं। इसके बाद हिना के बॅायफ्रेंड रॅाकी जायसवाल का गुस्सा फुट पड़ा।
बॉयफ्रेंड रॉकी लिखा- गंदगी को छुपाने के लिए वे हर जगह गंदगी फैला रहे हैं। बकवास तर्क और तुलनाएं हो रही हैं। लेकिन मैं बता दूं कि ऐसी ओछी हरकतों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम अपने आइडल को पसंद करो। जिसे अभी भी कोई समझ नहीं है और जिसका इस मुद्दे पर कोई सेंसिबल स्पष्टीकरण नहीं है।
हालांकि जब फीमेल फैन ने हिना का MMS वायरल करने की बात कही थी, तब शिल्पा के भाई आशुतोष ने फैन से इन सब चीजों से दूर रहने को कहा था।
शि‍ल्पा शिंदे ने ट्विटर पर एक MMS वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए शि‍ल्पा ने लिखा कि जिस MMS को उनका बताकर बदनाम करने की कोशि‍श की गई उसमें नजर आ रही असल लड़की ये है। इस ट्वीट के बाद कई लोग शि‍ल्पा को ट्रोल करने लगे। शिल्पा ने हिना और उनके बॉयफ्रेंड को जवाब देते हुए लिखा, ‘उन सभी का शुक्रिया जो मुझे सपोर्ट कर रहे हैं और जो ये सोचते हैं कि मैं गलत हूं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि आप सब उस वक्त कहां थे जब ऐसा गलत वीडियो मेरा नाम लेकर वायरल किया जा रहा था।’ बहरहाल,बिग बॅास 11 में सलमान की फेवरेट शिल्पा रही हैं।

लवरात्री की शूटिंग समाप्त, सलमान खान देंगे फिल्म में स्पेशल अपीयरंस

फिल्म लवरात्री की शूटिंग समाप्त
लवरात्री की शूटिंग संपन्न

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान के अपने जीजा आयुष शर्मा ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘लवरात्री’ की शूटिंग आखिर पूरी कर ली है। फिल्म ‘लवरात्री’ में आयुष के साथ फीमेल एक्ट्रेस वरीना हुसैन नजर आएंगी। फिल्म के लिए लंदन में शूटिंग चल रही थी, जहां सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी मौजद थीं। अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए जानकारी दी, “टीम ‘लवरात्री’ ने फिल्म रैप कर लिया है।”
आपको बता दें कि सलमान खान अपने जीजा की फिल्म ‘लवरात्री’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुनने में यह भी आया था कि अर्पिता अपने पति आयुष को लॉन्च करने के लिए काफी समय से अपने भाई सलमान पर दबाव बना रही थीं, जिसके बाद सलमान ने उनके बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा की।
बता दें, इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं। यह फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित है। फिल्म की कहानी के अनुसार, ये लव स्टोरी नवरात्री के समय सेट की गई है, इस वजह से इस फिल्म का भी नाम ‘लवरात्री’ रखा गया है। सुनने में आया है कि फिल्म में सलमान खान स्पेशल अपीयरंस देंगे, हालाँकि अभी उन्होंने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

जल्दी करवा लें ये काम, नहीं तो पैन कार्ड हो जायेगा रद्दी

update about Pan Card
News related to Pan Card

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com

पैन कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है, चाहे आयकर रिटर्न भरना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, हर वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड की जरूरत है।

यहां तक की सरकार ने शॉपिंग के लिए भी पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है, पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो आपके फाइनेंशियल स्टेटस को भी दिखाता है। लेकिन, अगर आपका पैन कार्ड रद्दी हो जाए तब क्या होगा, जी हां ऐसा मुमकिन है, अगर 31 अगस्त तक आपने एक जरूरी काम नहीं निपटाया तो आपका पैन कार्ड रद्दी हो सकता है।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है, अगर आपने अभी तक इसे लिंक नहीं कराया है तो आपको भविष्य में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

सरकार ने 11.44 लाख पैन कार्ड या तो बंद कर दिए हैं या फिर उन्हें निष्क्रिय कैटेगरी में डाल दिया है, 31 अगस्त की समय सीमा बीतने के बाद आधार-पैन लिंक नहीं होने पर आपके साथ भी ऐसा हो सकता है।

पिछले साल सरकार ने टैक्सपेयर्स से आयकर रिटर्न भरने के लिए आधार को पैन से जोड़ने के लिए कहा था, हालांकि, बाद में इसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई थी। मार्च 2018 तक पैन-आधार को जोड़ने की आखिरी तारीख थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में आधार मामले की सुनवाई के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

खेल में योगदान के लिए इन खिलाड़ियों को दिया जाएगा अवार्ड

स्पोर्ट्स डेस्क । Navpravah.com

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम खेल रत्न पुरस्कार और सुनील गावस्कर का नाम खेलों में उपलब्धियों के लिए ध्यानचंद अवार्ड के लिए नामित किया है।

इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है, प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है।

धवन इस समय आईपीएल में हैदराबाद से खेल रहे हैं और खेल के तीनों प्रारूप में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मंधाना ने पिछले साल इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं, विराट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुई टेस्ट सीरीज, वनडे सीरीज और टी20 सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था।

वहीं सुनील गावस्कर अपने जमाने के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं, सबसे पहले उन्होंने ही टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार किया था, जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का खौफ दुनिया भर में चल रहा था और उनकी बाउंसर्स खेलने से बड़े से बड़ा बल्लेबाज घबरा जाता था।

गायिका कनिका कपूर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कनिका कपूर
प्लाज़्मा डोनेट करना चाहती हैं सिंगर कनिका कपूर

कोमल झा | Navpravah.com

बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बुधवार को आगरा के अलीगढ़ में कनिका और उनके नोएडा स्थित मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए दर्ज किया गया। धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

नोएडा स्थित एक ईवेंट मेनेजमेंट फर्म ने कनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक, बाना देवी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि कनिका और उनकी मैनेजर श्रुति और मुंबई स्थित ईवेंट मेनेजमेंट कंपनी के मैनेजर संतोश मिजगर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, मनोज शर्मा की फर्म ने कनिका कपूर को 22 जनवरी को अलीगढ़ में एक एग्जिबिशन में परफॉर्म करने के लिए 24.95 लाख की रकम अदा की थी, लेकिन न तो उन्होंने परफॉर्म किया और न ही उन्होंने पैसा लौटाया।

मनोज शर्मा ने कहा कि वह कनिका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे, क्योंकि कनिका द्वारा परफॉर्मेंस कैंसिल किए जाने के कारण उनकी और उनकी फर्म की प्रतिष्ठा खराब हो गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। इसकी पड़ताल शुरू करा दी है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बॉलीवुड के काले कारनामे की पोल खोलेगी ‘बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट’

खुलेगी बॉलीवुड की पोल
बॉलीवुड के काले कारनामे

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड में कास्ट‍िंग काउच को लेकर आये  दिन तमाम खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में दो एक्ट्रेस ने अपनी आप बीती सुनाई है। बिना किसी से डरे अभिनेत्रियां सामने आ रही हैं और इसका विरोध कर रही हैं। राधिका आप्टे और उषा जाधव ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में कास्ट‍िंग काउच पर बात की। ये डॉक्यूमेंट्री जल्द ऑन एयर होगी।

अभिनेत्री ने कहा कि उसे एक कास्टिंग एजेंट ने जहां तहां छुआ, उसे किस किया और उसके कपड़ों के अंदर हाथ डाले। वैसे राधिका कई बार कास्टिंग काउच और सेक्सुअल हरासमेंट पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री में कुछ लोग खुदा की तरह हो गए हैं। वे इतने ताकतवर हैं कि लोगों को लगता है उनके सामने मेरी बात नहीं सुनी जाएगी या यदि मैंने बोला तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा।’

मराठी एक्ट्रेस उषा जाधव ने भी अपने दर्द को शेयर किया। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री में पावरफुल लोगों द्वारा एक्ट्रेस से सेक्सुअल फेवर के लिए कहा जाना तो बहुत आम सी बात है। उषा ने कहा कि उनसे फिल्मों में मौका दिए जाने के बाद बदले में कुछ लौटना भी होगा। उषा ने अपनी बातचीत की कुछ लाइन्स भी शेयर की।” क्या? मेरे पास पैसा नहीं है। उसने कहा, ‘नहीं नहीं, पैसे की बात नहीं है। ये किसी के साथ भी सोने के बारे में है। हो सकता है प्रोड्यूसर या डायरेक्टर। या तो दोनों भी हो सकते हैं।’

ये डॉक्यूमेंट्री ‘बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट’ नाम से है, जो शनिवार और रविवार को प्रसारित होगी। बता दें कि दुनिया भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन हिंसा को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रही हैं और दुनिया को इसे बता रही हैं। इसे एक अभियान का रूप दिया गया है और इसे #Metoo नाम दिया गया है। इस अभियान से बड़ी हस्तियां जुड़ी हुई है।

कुशीनगर हादसा: ड्राइवर ने लगाया था ईयरफोन, इसलिए चली गयी 13 मासूमों की जान

कुशीनगर दुर्घटना में १३ बच्चों की मौत
कुशीनगर में रेल-स्कूल बस दुर्घटना

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर आज सुब​ह एक स्कूल वैन के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 13 बच्चों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने वैन चलाते समय ईयरफोन लगा रखा था, जिसकी वजह से वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन पाया और मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बस को निकालने लगा। सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर ने ट्रेन को आते हुए देख लिया था, लेकिन फिर भी वो नहीं रुका। ड्राइवर की बड़ी लापरवाही के वजह से 13 बच्चों की जान चली गई और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सभी घायल बच्चों को गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस में बच्चे रुकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने उनकी भी आवाज नहीं सुनी, इस दर्दनाक घटना के बच्चों के घरों में कोहराम मच गया है।

रेलवे के मुताबिक, शुरुआती जांच में वैन ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। रेलवे के एडिशनल पीआरओ वेद प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वैन ड्राइवर की गलती की वजह से ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया था कि स्कूली बच्चों के मौत की दुखद खबर मिली है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जांच करने का आदेश दिया है, सभी मृतकों के परिजन को सरकार दो-दो लाख रूपया मुआवजा देगी।