29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 645

हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं, तो अपनाइये ये टिप्स…

हेल्दी लाइफ
हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं ये तरीके

हेल्थ डेस्क | Navpravah.com

रात को सोते वक्त अक्सर लोग सोचते हैं कि सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करेंगे, खुद को फिट रखने के लिए काम करेंगे, लेकिन सुबह उठते वक्त आलस आ जाता है।

ज्यादातर लोगों को साथ अक्सर ऐसा ही होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजाना जीवन में कुछ बदलाव कर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

आइये जानते हैं हेल्दी रहने के टिप्स-

1. रिटायर न हों- उम्र का कोई भी पड़ाव हो, अपने हाथ-पैर चलाना बंद ना करें। अपना सामान खुद रखिए और अपना काम खुद करिए। बिल्डिंग में चाहे लिफ्ट लगी हुई हो, एक बार ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करिए, सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है।

2. अनुभव बांटना भी है जरूरी- अक्सर लोग अपना एक्सपीरियंस बांटने से कतराते हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इसे इग्नोर करिए। आपके पास कोई अनुभव हो चाहे अच्छा या बुरा, लेकिन उसे दूसरों के साथ बांटने से आपको ही अच्छा लगेगा।

3. वजन पर रखिए कंट्रोल- हमें ऐसा भोजन करना चाहिए, जिससे वजन जरूरत से ज्यादा ना बढ़ें।  जहां तक संभव हो भोजन में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करिए। अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, तो सप्ताह में सिर्फ दो बार ही इसका सेवन करिए।

4. मन से करिए मस्ती- दोस्तों, ऑफिस के साथियों के साथ थोड़ा सा मजाक भी करना जरूरी है। हंसी मजाक करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसा करने से आपका ध्यान गंभीर चीजों से हटता है, जो आपको निरोग रहने में मदद करता है।

दिल्ली: DMRC ने बढ़ाया मेट्रो का पार्किंग शुल्क

DMRC delhi
DMRC delhi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है। नयी दरें आगामी 1 मई से लागू की जायेंगी। डीएमआरसी की ओर से आज जारी नयी पार्किंग दरों के अनुसार पहले छह घंटे के लिये चार पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है।

इस श्रेणी में दो पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 10 15 रुपये और साइकिल के लिये पांच रुपये कर दिया गया है। दूसरी श्रेणी में छह से 12 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़ा करने पर अब 50 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिये 25 रुपये कर दिया गया है।

तीसरी श्रेणी में 12 घंटे से अधिक समय तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, दो पहिया वाहन के लिये 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और साइकिल के लिये पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

इसके तहत चार पहिया वाहनों के लिये मासिक पार्किंग शुल्क एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये दो पहिया वाहनों के लिये 475 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये और साइकिल के लिये 45 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया है।

डीएमआरसी ने यह स्पष्ट किया है कि पार्किंग शुल्क में बदलाव पांच साल बाद किया गया है। मेट्रो का दावा है कि पार्किंग शुल्क में इजाफे के बाद भी अन्य स्थानीय निकायों के पार्किंग शुल्क की तुलना में मेट्रो की पार्किंग अभी भी सबसे सस्ती है।

छोटे पर्दे की ‘अम्मा’ (अमिता उद्गाता) का निधन

अमिता उद्गाता
अमिता उद्गाता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छोटे पर्दे के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की सीनियर एक्ट्रेस अमिता अद्गाता का बुधवार को निधन हो गया है।अमिता इस शो में बुआ का किरदार निभाती थी।

खबरों के मुताबिक पिछले चार दिनों से अमिता बीमार चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फेफड़ों के फेल हो जाने के चलते मंगलवार रात अमिता ने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि अमिता जी टीवी के कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रही हैं। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता मन की आवाज प्रतिज्ञा में दादी के किरदार से मिली थी और इसके अलावा ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी‘महाराणा प्रताप बाबा ऐसो वर ढूंढो डोली अरमानो की,बाजीगर में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं।

अमिता बड़े पर्दे पर ‘सरबजीत’ और ‘हंसी तो फंसी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। अमिता के परिवार के लोगों के मुताबिक गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक्ट्रेस की मौत पर दुख जताते हुए उनकी कोस्टार अभा परमार ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुझे उनसे मिलने की कई दिनों से इच्छा थी लेकिन मेरा आना नहीं हो सका। हम दोनों ने साथ काम किया है। वो मेरी बहन की तरह थी।

हाउसफुल 4′ में पूजा हेगड़े मारी एंट्री

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। काफी समय से खबरे थी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आ सकती है। इसी के साथ इस फिल्म में अब पूजा हेगड़े की भी एंट्री हो गई है। पूजा ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की फिल्म में पहली बार नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े का नाम फाइनल कर लिया गया है।

ऋतिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो से बाद.. यह पूजा हेगड़े की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। कोई शक नहीं कि यह उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा। जहां मोहनजोदड़ो इतिहास में लिपटी रोमांटिक फिल्म थी। वहीं हाउसफुल 4 एक फुल कॉमेडी फिल्म होगी। लिहाजा, पूजा हेगड़े के लिए यह फिल्म काफी अहम साबित हो सकती है।

पूजा हेगड़े के पास फिलहाल साउथ फिल्मों के तीन मेगा प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें से एक जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म है जबकि एक महेश बाबू के साथ और एक बाहुबली फेम प्रभास के साथ भी है। वहीं इसके साथ अब उनकी एंट्री बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में हो गई है।

हाउसफुल 4′ को साजिद खान डायरेक्ट करने वाले हैं। ‘जुड़वा 2’ और ‘बागी 2’ के बाद ‘हाउसफुल 4’ के साथ साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल की हैट्रिक लगाने वाले हैं। ‘हाउसफुल 4’ साल 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फ्रेंचाइजी की पहले फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म के लिए भी उत्सुकता होना लाजमी है।

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को हटाए जाने की माँग तेज़

अमिताभ कांत
अमिताभ कांत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के विवास्पद बयान के बाद बिहार में सियासत गरमायी हुई है। जहां एक ओर विपक्ष सरकार के कामों को लेकर चुटकियां ले रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ दल के नेता आयोग के बयान पर नाराजगी जतायी है।

इस बीच अब बिहार में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को पद से हटाने की मांग शुरु हो गई है। अमिताभ कांत को पद से हटाने की मांग पटना स्थित एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की है।

समाजिक मुद्दों समेत अर्थशास्त्र, राजनीति और विकास के मुद्दों पर केंद्रित एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य सचिव डॉक्टर शैबाल गुप्ता ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि नीति आयोग के सीईओ के द्वारा जो बयान दिया गया है वह राष्ट्रीय एकता के हित में बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा अमिताभ कांत को तत्काल पद से हटा दें। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने अपने अपने बयान में कहा था कि भारत बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की वजह से पिछड़ा हुआ है।

अली जफर ने मीशा के खिलाफ मानहानि नोटिस भेजा: माफी मांगो या 10 करोड़ रुपए दो

अली जफर
अली जफर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तानी गायक-एक्टर अली जफर ऊपर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर नए मोड में आ गए हैं। अली जफर पर सेक्सुअल हसारमेंट का आरोप लगाए जाने के बाद अब अली ने मीशा को लीगल नोटिस भेज दिया है। अली ने नोटिस में मीशा से मांग की है कि या तो वो माफी मांगे या फिर 10 करोड़ रुपये हर्जाना भरे।

बताया जाता है कि अली जफर अब मीशा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं। बीते दिनों मीशा ने ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि अली जफर ने उनका कई दफा यौन उत्‍पीड़न किया है। अली ने अपने नोटिस में मीशा से जल्‍द से जल्‍द यह ट्वीट हटाने और माफी मांगने की बात की गई है। अली ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वह मानहानि का दावा ठोकेंगे।

वही दूसरी ओर, मीशा के वकील का कहना है कि उन्‍हें अली की ओर से अभी तक ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे पहले जब मीशा ने अली के खिलाफ ट्वीट किया था तो उसके जवाब में अली ने ट्विटर पर एक लंबा सा नोट भेजकर सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। अली कई भारतीय और पाकिस्तानी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

भारत में उनकी फिल्म तेरे बिन लादेन, लव का द एंड, मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, किल दिल और तेरे बिन लादेन – डेड और अलाइव खूब पसंद की गई थी। बॉलीवुड फिल्मों के मामले में आखिरी बार वह फिल्म डियर जिंदगी में नजर आए थे।

दिल्ली: नाबालिक को शराब पिलाकर प्रेमी से करवाया रेप

दिल्ली रेप
दिल्ली रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय भतीजी को ना सिर्फ जबरन शराब पिलाई, बल्कि बाद में प्रेमी से उसका बलात्कार भी कराया। हादसा रविवार का है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला बीती रविवार (22 अप्रैल, 2018) रात नाबालिग को शाहाबाद डेयरी के पास सुनसान इलाके में ले गई थी। जहां बच्ची के साथ रेप किया । घटना भी ऐसे समय में सामने आई है।

जब सरकार ने नाबालिग से दुष्कर्म वाले कानून में बदलाव कर इस अपराध की सजा फांसी तक कर दी है। नए कानून के मुताबिक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर दोषी को फांसी तक की सजा दी जाएगी।

बता दें कि बच्ची से रेप की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई, जब पिता ने उसके शरीर से खून बहते हुए देखा। उसे तुरंत बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की बात कही। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि बच्ची को 24 घंटे के लिए हॉस्पिटल में रखा गया है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर होने की बात कही गई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां नहीं है। वह अपने पिता के साथ शाहबाद डेयरी क्षेत्र में रहती है। पड़ोस में ही उसकी चाची रहती हैं। जो उसकी देखभाल करती थीं। उसकी चाची का मुकेश नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर है।

रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मुकेश कुमार (30) अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। गुप्ता ने बताया, “आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग से रेप करने के केस में आसाराम को मिली उम्र कैद की सजा

आसाराम
आसाराम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नाबालिगों से यौन शोषण मामले में आसाराम को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा दी गयी है। उसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया गया है। जबकि दो आरोपी बरी कर दिये हैं।

आसाराम के साथ ही उसकी राजदार शिल्पी और शरतचंद्र भी दोषी ठहराए गए हैं। इन्हें 20-20 साल की सजा मिली है। साल 2013 में आसाराम के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली एक लड़की ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया था।

उम्रकैद की सजा सुनते ही कथावाचक आरोपी आसाराम कोर्ट में रो पड़े, आसाराम की तरफ से 14 वकीलों की फौज कोर्ट में बहस कर रही थी। आसाराम को आज फैसला आने के पहले तक लंच भी नहीं करने दिया गया था।

पीड़िता ने मुआवजे के लिए कोर्ट में अर्जी दी है, उम्र का हवाला देकर आसाराम के वकीलों ने कम सजा की मांग की है। पीड़िता के पिता ने कहा, आसाराम को सजा मिली है, हमें इंसाफ मिला है, इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद।

आसाराम को सितंबर 2013 में इंदौर के खंडवा रोड आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। दूसरी तरफ आसाराम आश्रम की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

भूकम्प वाले बयान पर राहुल की किरकिरी

राहुल गाँधी
राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई बार ये कहा है कि वे संसद में बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। वे राफेल डील और नीरव मोदी पर 15 मिनट भी बोला तो पीएम नरेंद्र मोदी खड़े नहीं हो सकेंगे और संसद से चले जाएंगे।

लेकिन संसद के रिकॉर्ड के अनुसार, सितंबर 2016 में राफेल डील पर हस्ताक्षर किए जाने और पीएनबी घोटाले के उजागर होने के बाद से राहुल गांधी ने एक बार भी इन मुद्दों को व्यक्तिगत रूप से सदन में नहीं उठाया है।

यहां तक कि उन्होंने पिछले चार साल में संसद में एक भी सवाल नहीं पूछा है। साथ ही नहीं सोनिया गांधी ने भी पिछले चार सालों में संसद में कोई सवाल नहीं पूछा है।

लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट जिसमें सभी सांसदों के सवालों की पूरी लिस्ट मौजूद रहती है।उससे इस बात की पुष्टि हुई है।

संसद में किसी भी सांसद को कोई मुद्दा उठाने के लिए लोकसभा सचिवालय को नोटिस देना होता है, 12 से 1 बजे के बीच शून्यकाल में मुद्दे पर बोलने का मौका दिया जाता है। हालांकि ये स्पीकर पर भी निर्भर करता है कि वे इसकी अनुमति देते हैं या नहीं।

पिछले चार साल में राहुल गांधी ने संसद में 11 बार अपनी बात रखी है। इस दौरान उन्होंने करीब 1 घंटा 41 मिनट बोला, वहीं पीएम मोदी 14 बड़ी बहसों में हस्तक्षेप कर चुके हैं और वे आठ घंटे 19 मिनट बोल चुके हैं।

अभिनेता फ़रहान अख़्तर ने ट्रोलर को इस वजह से लगाई फटकार

फ़रहान अख़्तर
फ़रहान अख़्तर
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जोधपुर सेंट्रल  एससी/एसटी विशेष अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी करार दिया है। अदालत के इस फैसले के साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह के एक्‍शन-रिएक्‍शन आने लगे। बहुत लोग इस फैसले से काफी खुश दिखे तो बहुतों ने इसपर आपत्ति भी जताई है। आसाराम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की जा रही है। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने इस फोटो को लेकर ट्वीट किया है।
इस पर एक्‍टर फरहान अख्‍तर ने लिखा, ‘आसाराम ने नाबालिग के साथ बलात्‍कार किया। और अब उसे इस अपराध में दोषी पाया गया है। अच्‍छा है। लेकिन कृपया उसकी पीएम मोदी के साथ की फोटो शेयर करना बंद करें। उसके अपराधी साबित होने से पहले उसके साथ एक मंच पर होना कोई अपराध नहीं है। कृपया निष्‍पक्ष रहें और यह समझें कि हमारी ही तरह उन्‍हें भी पहले इस सब के बारे में नहीं पता था।
बता दें फरहान का ये रिएक्शन आसाराम को दोषी करार दिए जाने के बाद आया है। देखें आसराम के फैसले को लेकर यूजर्स इस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
बता दें कि आज आए अदालत के इस फैसले में आसाराम के अलावा अदालत ने शिल्‍पी और शरदचंद्र को दोषी करार दिया। जबकि शिवा और प्रकाश को बरी कर दिया। जोधपुर सेंट्रल जेल के अंदर बनी विशेष कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने अपना अहम फैसला सुनाया। जोधपुर सेन्ट्रल जेल में आसाराम बीते चार साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। सजा पर बहस के दौरान आसाराम के वकील ने जज से कम से कम सजा दिए जाने की मांग की।