29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 643

रेणुका चौधरी ने संसद में रहते हुए कास्टिंग काउच पर क्यों नहीं बोला -शिवसेना

शिवसेना ने कहा
शिवसेना ने कहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कास्टिंग काउच पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने आज कहा कि, उन्होंने यह मुद्दा तब क्यों नहीं उठाया जब वह सांसद थीं।

रेणुका ने कहा था कि कास्टिंग काउच संस्कृति से संसद भी अछूती नहीं है, यह सिर्फ फिल्म उद्योग से जुड़ा कड़वा सच नहीं है बल्कि सभी कार्य क्षेत्रों में ऐसा होता है।

शिवसेना ने कहा कि उनकी टिप्पणी भले ही ‘गैर जिम्मेदाराना’ और ‘देश की महिलाओं का अपमान’ करने वाली हो लेकिन मोदी सरकार को इन आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए।

शिवसेना ने कहा कि, वह खुद भी एक सांसद और एक केंद्रीय मंत्री रही हैं। जब राज्यसभा की उनकी सदस्यता खत्म होने को आई तब उन्हें कास्टिंग काउच याद आ गया।

शिवसेना ने पूछा, अगर यह सब कुछ संसद में हो रहा था तो उन्होंने पहले इसके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। अगर उनकी आंखों के सामने महिलाओं का शोषण हो रहा था तो उन्होंने इसके बारे में संसद में बात क्यों नहीं की।

शिवसेना के अनुसार, अगर यह सब सच है तो उनकी कांग्रेस पार्टी को इसके बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। संसद लोकतंत्र का एक मंदिर है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह आरोप उनकी अपनी पार्टी पर हैं। कांग्रेस कई सालों तक सत्ता में रही और मोदी सरकार केवल पिछले चार साल से सत्ता में है।

राशिद खान को खरीदने के लिए प्रीति जिंटा ने दिल खोलकर लगायी थी बोली

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल में साल 2018 के सीजन में पंजाब को अच्छी गेंदबाजी के बावजूद हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद ने पंजाब को 13 रन से हरा दिया है।

ये वहीं राशिद खान हैं जिन्हें इस साल की आईपीएल नीलामी में प्रीति जिंटा ने अपना खजाना खोल दिया था और जिनकी वजह से राशिद की आखिरी बोली 9 करोड़ तक पहुच गई थी।

आखिर में हैदराबाद ने राशिद खान को रीटेन कर प्रीति की कोशिशों पर पानी फेर दिया। कल उसी राशिद के शानदार प्रदर्शन के चलते प्रीति की टीम हैदराबाद से मैच हार गई।

पंजाब के लिए क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने अच्छी शुरूआत करके पहले विकेट के लिए आठवें ओवर में 55 रन जोड़े, राशिद ने आठवें ओवर में राहुल को और थम्पी ने नौवे ओवर में गेल को आउट करके पंजाब को दो करारे झटके दिये जिससे टीम उबर ही नहीं सकी।

दोनों ही टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया था। इसी मैच में गेल ने राशिद खान के एक ओवर में 26 रन बना डाले थे।

यह इस साल आईपीएल में किसी भी ओवर में किसी खिलाड़ी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए जाने का रिकॉर्ड है। वहीं इसी ओवर में 27 रन देने की वजह से राशिद खान का किसी भी ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बन गया था।

वहीं गुरुवार के मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान पंजाब के लिए राजपूत ने 14 रन देकर पांच विकेट लिए और टास जीतकर गेंदबाजी के पंजाब के फैसले को सही साबित कर दिया।

  गुजरात: 9 साल की बच्ची का चलती बस में रेप 

राजस्थान
राजस्थान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात: छोटा उदयपुर में हैरान कर देने वाली दरिंदगी सामने आई है हालही में बारात लेकर जा रही बस में 9 साल की बच्ची को एक युवक ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। ये मामला छोटा उदयपुर जिले के पावी जेतपुर का है।

आप को बता दें,  बारातियों को लेकर बस रात करीब 12:30 बजे निकली थी। स्लीपर कोच बस में एक कोच में 9 साल की बच्ची अकेली थी। बच्ची का अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक स्लीपर कोच में घुसा और बच्ची का मुंह दबाकर ज़बरदस्ती बलात्कार किया। बच्ची तड़पती रही लेकिन किसी का भी ध्यान उस बच्ची की तरफ नहीं गया।

थोड़ी देर बाद बस में बैठे एक व्यक्ति ने हलचल देखा तो उसने  कोच का दरवाजा खोला तो देखते ही दंग रह गया। बच्ची ने अपनी पूरी आपबीती  बताई। शादी में किसी भी तरह की रुकावट ना आए इस वजह से परिवार वालो ने तुरंत कोई मामला नहीं दर्ज करवाया। घटना के अगले सुबह पावीजेतपुर पुलिस थाने में पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्को के तहत FIR दर्ज की और आरोपी विष्णु कोली नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले,  कि हाल ही में गुजरात के सूरत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। सूरत में 6 अप्रैल को एक बच्ची की लाश मिली थी। करीब 11 साल की इस बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान थे। देश भर में इस घटना की चर्चा की जा रही है। उन्नाव और कठुआ के बाद ये एक ऐसा मामला है जिसने समाज को हिला कर रख दिया था।

कठुआ गैंगरेप मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई 7 मई तक रोक

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड की सुनवाई चंडीगढ़ में कराने और इसकी जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सोंपने की याचिका पर आज सात मई तक के लिए रोक लगा दी है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा की पीठ ने कहा कि वह मुकदमा चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के लिये पीड़ित के पिता की याचिका और इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करेगा। अल्पसंख्यक समुदाय की 8 साल की बच्ची 10 जनवरी को जम्मू क्षेत्र में कठुआ के निकट गांव में अपने घर के पास से लापता हो गई थी। एक सप्ताह बाद उसी इलाके में बच्ची का शव मिला था।

शीर्ष अदालत ने कल ही सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि, हमारी असल चिंता मामले की निष्पक्ष सुनवाई को लेकर है और यदि इसमें जरा सी भी कमी पाई गई तो इस मामले को जम्मू कश्मीर की स्थानीय अदालत से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

दिल्ली: दो लोगों की हत्या, दिनदहाड़े 12 लाख लूट कर फरार हो गए आरोपी 

लूट
लूट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली में 48 घंटे के भीतर रोहिणी जिले में कैश वैन लूट की दूसरी बड़ी वारदात हुई।  नरेला इलाके में  लूटेरे 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देने आए तीन अज्ञात बाइक सवारों ने वैन पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई और वो पैसे लेकर फरार हो गए।

वारदात के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं। कैशियर रजनीकांत (50) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गार्ड प्रेम कुमार (40) ने अस्पताल में कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। नरेला थाना पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लूट की यह घटना दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर हुई। बैंक की कैश वैन नरेला के डीएसआईआईडीसी (दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम) की एक शराब दुकान से नकदी लेने आई थी।

खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि बदमाश कैश वैन का काफी दूर से पीछा करते आ रहे थे और मौका लगते ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है।  पुलिस शाहबाद डेयरी वाली सीसीटीवी फुटेज से उसको मिलाने का प्रयास कर रही है।

रोहिणी में भी 24 अप्रैल को कुछ अज्ञात अपराधियों ने कैश वैन लूटने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा गार्ड और कैशियर ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया था।

कुशीनगर हादसे में खोये अपने बच्चों के परिजनों का है बुरा हाल

कुशीनगर हादसे
कुशीनगर हादसे में खोये अपने बच्चों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए वैन हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता सदमे में हैं। अपने बच्चों को याद करते हुए बार-बार उनकी आंखें नम हो जा रही हैं।

इस हादसे में एक मां ने तो एक साथ अपने तीनों बच्चे खो दिए, वो रोते हुए कहती हैं। वो (बच्चे) मुझे टाटा कहकर गए थे। क्या पता था ये उनका आखिरी अलविदा है।

कुशीनगर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में तीनों बच्चों के शवों को देखकर पिता अमरजीत बेहोश हो गए। होश आने पर चीखों और आंसुओं के साथ उन्होंने बच्चों संतोष। रवि और रागिनी के शवों को गले लगा लिया।

कुशीनगर हादसे में खोये अपने बच्चों के परिजनों का है बुरा हाल

ड्राइवर की लापरवाही के कारण भविष्य की अपनी पूरी पीढ़ी खो देने वाले अमरजीत कहते हैं कि वे अब अपनी पत्नी को कैसे मुंह दिखाएंगे। वो हमेशा कहती थी कि इस ओवरलोड वैन में बच्चों को मत भेजो। लेकिन मैंने नहीं सुनी।

दूसरी ओर तीनों बच्चों को खोने वाली मां लगातार रो रही हैं। थोड़ा सा होश आने पर बस वो यही कहती रहती हैं कि, इतना बड़ा अन्याय हमारे साथ क्यों किया भगवान ने..कौन से पापों की सजा हमारे बच्चों को दी है।

कुशीनगर में हादसे के बाद अस्पताल के मॉर्चुरी का दृश्य दिल दहला देने वाला था। माता-पिता अपने बच्चों की खोज में शवों पर से सफेद चादर खींच रहे थे। जैसे ही उन्हें अपने बच्चे की लाश मिलती वे चीख मारते हुए रो पड़ते और जमीन पर गिर जाते।

अस्पताल की ओर से बताया गया कि अपने बच्चों की तलाश में आए माता-पिता जब उनकी लाशें देखते तो हालात काबू करना मुश्किल हो जाता। शवों को देख किसी का बीपी बढ़ गया तो कोई बेहोश हो गया। जिस वजह से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया।

आसाराम के लिए राखी सावंत का बयान ‘सजा-ए-मौत’

राखी सावंत
राखी सावंत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि आसाराम को उम्र कैद की सजा काफी नहीं है। उसे तो फांसी पर लटका देना चाहिए। मीडिया को दिए हुए एक इंटरव्यू में राखी ने ये बात कही। राखी ने जोधपुर कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है और कहा। आसाराम को केवल उम्रकैद क्‍यों दी गयी, फांसी की सजा क्‍यों नहीं।

2013 में नाबालिग से दुष्‍कर्म के जुर्म में जोधपुर अदालत ने बुधवार को आसाराम को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा दी। राखी ने कहा, ‘देश में इस तरह का अपराध करने वालों के लिए यह अच्‍छा उदाहरण है विशेषकर उनके लिए जिन्‍हें लगता है कि वे अमीर और शक्‍तिशाली हैं और वे महिलाओं व बच्‍चों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन इस मामले में मौत की सजा क्‍यों नहीं। लड़की नाबालिग है… बच्‍चों के दुष्‍कर्मियों के लिए जमानत नहीं, जिंदगी नहीं।

राखी से पहले फरहान अख्तर ने भी इस केस में कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि आसाराम एक चाइल्ड रेपिस्ट है और उसके लिए सजा का ऐलान आज हो गया है।

नाबालिग से रेप करने के मामले में दोषी आसाराम उम्रभर सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी काटेंगे। बॉलवुड की ‘कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन’ राखी सावंत काफी खुश है लेकिन उन्होंने  हैरत जताई है कि आसाराम को फांसी की सजा क्यों नहीं सुनाई गई।

Google ने कवयित्री महादेवी वर्मा को इस खास DOODLE से आज किया याद

महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा

एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com

Google ने आज हिंदी की महान कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी, महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली कार्यकर्ता और शिक्षाविद महादेवी वर्मा के लिए डूडल  बनाया है।

आज 27 अप्रैल, 1982 को महादेवी वर्मा को भारतीय साहित्य में उनके अहम योगदान के लिए ज्ञानपीठ अवॉर्ड मिला था। इस दिन को याद करते हुए गेस्ट कलाकार सोनाली जोहरा ने महादेवी वर्मा का डूडल तैयार किया है। जिसमें महादेवी वर्मा पेड़ की छांव में कुछ लिखते हुए नजर आ रही हैं।

इस डूडल में महान कवयित्री को हाथों में डायरी और कलम लिए अपने विचारों में खोया हुआ दिखाया गया है। महादेवी वर्मा को ‘मॉडर्न मीरा’ भी कहा जाता है। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था।

गूगल के ब्लॉग के मुताबिक, माता-पिता दोनों ने ही महादेवी को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन उनका मां ही थीं जिन्होंने अपनी बेटी को संस्कृत और हिंदी में लिखने की प्रेरणा दी।

महादेवी वर्मा को हिंदी साहित्य में छायावाद आंदोलन के आधारभूत कवियों में से एक माना जाता है। वर्मा की कविताएं और निबंध अधिकतर एक महिला होने के अनुभव पर ही आधारित होते थे।

कर्नाटक : राहुल ने कहा, घोषणा-पत्र बंद कमरे में नहीं बनाया गया है

राहुल
राहुल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मिशन कर्नाटक का मोर्चा संभाले हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राज्य के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया है। चुनावी मैनिफेस्टो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि पार्टी ने यह जनता से पूछकर, जनता के हक के लिए बनाया है।

राहुल ने कहा, यह घोषणा-पत्र बंद कमरे में नहीं बनाया गया है। बल्कि जनता से पूछकर तैयार किया गया है कि उनके लिए क्या सही है। हम जनता को यह नहीं बताएंगे कि हम क्या कर रहे हैं। बल्कि उनसे पूछेंगे की वो अपनी सरकार से क्या करवाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी मन की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस जनता और उसके हक की बात करती है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की संस्कृति का सम्मान नहीं करती है।

सूत्रों के अनुसार, बंतवाल में ब्रह्माश्री नारायण गुरु सर्कल के पास लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता शहर के धर्मस्थल मंदिर जाएंगे। इससे पहले राहुल 20 मार्च को तटीय क्षेत्र में आए थे और उस दौरान कई रोड शो किए थे।

नवाज शरीफ के बाद कोर्ट ने अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को ठहरा दिया अयोग्य

पाकिस्तान के विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। पनामा पेपर्स मामले में पहले पीएम नवाज शरीफ को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा और अब विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ  पर हाई कोर्ट की गाज गिर गयी है।

कोर्ट ने यूएई वर्क परमिट की जानकारी छुपाने के मामले में एक संसद सदस्य के तौर पर आसिफ को अयोग्य ठहराया है। कोर्ट के इस फैसले पर विरोधी दलों ने खुशी जाहिर की है।

आसिफ पर आरोप है कि उन्होंने 2013 में चुनाव लड़ते वक्त संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने ‘इकामा’ (वर्क परमिट) का ब्योरा छुपाया था। हाई कोर्ट की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उस्मान डार की याचिका पर यह फैसला सुनाया है।

साल 2013 में आसिफ के खिलाफ चुनाव हार चुके उस्मान डार ने संसद सदस्य के रूप में आसिफ की योग्यता को चुनौती दी थी। आसिफ ने चुनाव लड़ते वक्त कथित तौर पर अपनी नौकरी और अपने वेतन की घोषणा नहीं की थी।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि, इंटरनेशनल मेकेनिकल एंड एलेक्ट्रिकल कंपनी के साथ आसिफ का असीमित कार्यकाल के रोजगार का अनुबंध था। उन्हें जुलाई 2011 में पूर्णकालिक कर्मी के तौर पर नियुक्त किया गया था और वे विभिन्न पदों पर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि अनुबंध के तहत आसिफ को 35,000 एईडी मासिक वेतन और 15,000 एईडी मासिक भत्ते के तौर पर मिलने थे जिसकी उन्होंने घोषणा नहीं की थी।