29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 642

Posco act में हो सकता है बदलाव, लड़कों से भी यौन शोषण पर हो सकती है फांसी

Posco act
Posco act

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि, केंद्र यौन शोषण के शिकार पीड़ित लड़कों को न्याय दिलाने के लिए पोक्सो कानून में संशोधन करने की योजना बना रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 12 साल की उम्र तक की लड़कियों से बलात्कार करने वाले दोषियों को मौत की सजा देने वाले अध्यादेश को मंजूरी देने के बाद केंद्र इस पर विचार कर रहा है।

मंत्रालय ने कल अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर कहा, सरकार हमेशा लैंगिक निष्पक्ष कानून बनाने के लिए प्रयासरत रहती है। सरकार ने यौन शोषण के शिकार लड़कों को न्याय दिलाने के लिए पोक्सो कानून में संशोधन का प्रस्ताव दिया है।

मेनका ने कहा, बाल यौन शोषण का सबसे अधिक नजरअंदाज किए जाने वाला वर्ग पीड़ित लड़कों का है। बाल यौन शोषण में लैंगिक आधार पर कोई भेद नहीं है।

बचपन में यौन शोषण का शिकार होने वाले लड़के जीवन भर गुमसुम रहते हैं। क्योंकि इसके पीछे कई भ्रांतियां और शर्म है। यह गंभीर समस्या है और इससे निपटने की जरुरत है।

बीएचयू कैंपस के परिसर में दो गुटों में हुई भिड़ंत

बीएचयू
बीएचयू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीएचयू में कल देर रात एक बार फिर से हिंसा की आग भड़क उठी, दो गुटों के बीच किसी बात को हिंसक झड़प हुई और बाद में मामला हाथापाई पर ऊतर आया।

दोनो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए और यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर तोडफोड़ कर दी, जानकारी के अनुसार, पूरा झगड़ा उस समय शुरु हुआ जब यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बारात आगमन के समय बारातियों की एक कार का पहिया वहां मौजूद एक छात्र के पैर के ऊपर चढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब संस्कृत डिपार्टमेंट का एक लड़का कैंपस में चल रही शादी समारोह में आई एक कार से धक्का लगने के बाद घायल हो गया। हादसे के बाद घायल छात्र का इलाज करा कर छात्रों ने कैंपस में जमकर उपद्रव किया।

घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो छात्रों ने पुलिस की जीप पर भी पथराव किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 1 बजे तक छात्रों का उपद्रव जारी रहा कई और थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर कहीं मामला काबू हुआ।

यूपी वासियों के लिए तोहफा, अब जल्द लगेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर

UP स्मार्ट मीटर
UP स्मार्ट मीटर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी में योगी सरकार ने सभी जिलों को 24 घंटे बिजली देने के लिए मार्च 2019 का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में ‘सौभाग्य योजना’ के तहत बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

मीटर लगाने के बाद बिजली बिल समय से लिया जाएगा और इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को ‘सौभाग्यशाली’ जिला घोषित किया जाएगा और अब इसके साथ ही इलेक्ट्रिक मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने के लिए कवायद तेज हो गई है।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि सरकार का लक्ष्य है कि वो प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराए,उन्होंने कहा कि हर घर में कनेक्शन देने के बाद शत प्रतिशत मीटरिंग की जाएगी। ससे लाइन लॉस भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सूबे की विद्युत व्यवस्था और बेहतर बनाने और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, इसके लिए जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने बिजली उपभोग पर मोबाइल के जरिए नजर रख सकेंगे। स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, स्मार्ट मीटर का टाइप टेस्ट आईएस 16444 के अंतर्गत एनएबीएल एक्रिडेट लेब सीपीआरआई और इरडा द्वारा कराया जा रहा है।

डालमिया समूह के कब्ज़े में ‘लाल किला’

लाल किले
लाल किले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी सरकार ने ‘एडॉप्‍ट ए हेरिटेज’ के तहत लाल किले और ताजमहलमें पर्यटकों के लिए और अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्‍मेदारी निजी हाथों में दे दी है।

अब इसके तहत दिल्‍ली स्थित लाल किले की देखरेख डालमिया समूह करेगा। जबकि आगरा स्थित ताजमहल  की देखरेख जीएमआर व आईटीसी ग्रुप करेगा। स्‍मारकों पर पर्यटक सुविधाएं चाकचौबंद करने के लिए 31 प्राइवेट इकाइयों ने सरकार को एप्रोच किया था। इसमें डालमिया समूह और जीएमआर कांट्रैक्‍ट व आईटीसी पाने में सफल रहीं।

डालमिया समूह को लाल किले का कांट्रैक्‍ट पांच साल के लिए मिला है। वह हर साल स्‍मारक पर पांच करोड़ रुपए खर्च करेगी। डालमिया समूह अगले महीने से लाल किले में सुविधाएं बढ़ाना शुरू करेगा। इसमें शुद्ध पेयजल की सुविधा, आरामदायक कुर्सियां लगाने आदि की सुविधा शामिल है।

‘एडॉप्‍ट ए हेरिटेज’ योजना के तहत केंद्र सरकार धरोहरों को उन निजी हाथों में सौंप रही है। जो वहां आने वाले पर्यटकों के लिए जनसुविधाएं बढ़ाने का काम करें, साथ ही उनकी देखरेख भी बेहतर तरीके से करे।

आइये जानते हैं फैटी लिवर को कम करने के उपाय

फैटी लिवर
फैटी लिवर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज के समय में व्यस्त दिनचर्या और अनियमित जीवनशैली के चलते शरीर को तरह की बीमारियाँ घेर रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है लिवर में चर्बी का जमा होना।

फैटी लिवर की समस्या खासकर उन लोगों को जल्दी घेरती है जो चर्बी युक्त भोजन और शराब का सेवन ज्यादा करते हैं। लिवर की कोशिकाओं में सामान्य से अधिक फैट जमा होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

भविष्य में इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं, ऐसी स्थिति होने पर जरूरी है कि अपने खानपान में सुधार किया जाए और नियमित जीवनशैली अपनाई जाए।

आइये जानते हैं कुछ घरेलु नुस्खे फैटी लिवर को दूर करने के लिए –

* वैसे तो हल्दी में कई गुण होते हैं जो कई तरह के रोगों में फायदा देती है. चीनी और आयुर्वेदिक दवाओं में भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी लिवर, त्वचा और पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होती है।

* Lipotropics लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और डिटोक्सिफिकेशन की प्रतिक्रियाओं को बढ़ावा देते हैं। कुछ लिपोट्रॉपिक तत्वों में मेथियोनीन, कोलीन और बीटेन शामिल होते हैं जो वसा के प्रवाह को लिवर से बाहर लाने और बड़ी आंत  के माध्यम से शरीर से बाहर लाने में सहायक होते हैं। यह लिवर में फैट के जोखिम को कम करता है।

* इन सबके अलावा आप व्यायाम के माध्यम से भी लिवर के फैट को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या के साथ-साथ जीवनशैली में भी कुछ परिवर्तन करने होंगे।

इन घरेलू उपायों के साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें की समय-समय पर आप डॉक्टरी सलाह लेते रहें और अपने कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, शुगर और लिवर की स्थिति की जांच कराते रहें।

दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन 

मीता भारती का निधन
मीता भारती का निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकी दिव्या भारती के निधन के 25 साल बीत चुके हैं लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं । दिव्या की मां मीता भारती का एक हफ्ते पहले निधन हो गया । मीता किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं । उनका पिछले कई दिनों से ट्रीटमेंट चल रहा था। कायनात के मुताबिक आखिरी वक्त में उनके शरीर से पानी लीक होने लगा था।

कायनात ने कहा, ‘दिव्या दीदी की मौत उनकी मां के लिए ऐसा सदमा थी, जिससे वे कभी बाहर नहीं निकल सकीं। दिव्या दीदी को बहुत सपोर्ट करती थीं। वो हर वक्त उनकी बात करती थीं । उनकी बातचीत में दिव्या की छोटी-छोटी बातें जरूर शामिल होती थीं ।’

दैनिक भास्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कायानत ने रिवील किया कि मीता की दो दिन पहले प्रेयर मीट आर्य समाज मंदिर में रखी गई।

कायनात अरोड़ा के मुताबिक इस मुश्किल की घड़ी में दिव्या भारती के एक्स-हसबैंड साजिद नाडियाडवाला ने परिवार की बहुत मदद की है। वे कहती हैं- साजिद दिव्या दीदी की फैमिली के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। वे उनके माता-पिता की केयर अपने पेरेंट्स की तरह ही करते रहे।

दिव्या दीदी के जाने के बाद उन्होंने कभी भी उन्हें अकेलेपन का अहसास नहीं होने दिया।  हाल ही में उन्होंने अपने ससुर और दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती का 80वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वे अपनी दूसरी पत्नी यानी वर्धा नाडियाडवाला के साथ सेलिब्रेशन में पहुंचे थे।

कर्नाटक चुनाव में वोट डालना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार – विजय माल्या

विजय माल्या
विजय माल्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शराब कारोबारी विजय माल्या ने आज कहा कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में वोट डालना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हे अफसोस है कि वह भारत नहीं आ सकते, जहां वह धोखाधड़ी और धनशोधन के मामलों में आरोपित हैं।

माल्या ने पहली बार 10 अप्रैल 2002 से 9 अप्रैल 2008 तक संसद के उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। प्रत्यर्पण से जुड़े मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत पहुंचे माल्या ने अदालत के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ये बाते कही।

विजय माल्या को दोबारा 1 जुलाई 2010 को राज्यसभा के लिए चुना गया था। हालांकि, 30 जून 2016 को अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने पांच मई 2016 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में हैं। कर्नाटक चुनाव पर माल्या की राय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा। मैं राजनीति पर करीबी से नजर नहीं रख पा रहा हूं। लिहाजा चुनावों पर मेरी कोई राय नहीं है।

विजय माल्या के स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइन्स पर 17 बैंकों का 6963 करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन, ब्याज मिलाकर यह कर्ज कुल 9400 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

टेलीविजन सीरियल्स की टीआरपी में ‘कुंडली भाग्य’ नम्बर एक के पायदान पर है

कुंडली भाग्य’
कुंडली भाग्य’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टेलीविजन सीरियल्स की टीआरपी में इस हफ्ते काफी चौंकाने वाले बदलाव सामने आए हैं। लिस्ट के टॉप पर रहने वाले शोज जहां टीआरपी के मामले में नीचे खिसक गए हैं वहीं नए-नए ने ये जगह हासिल कर ली है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब रहता है कि उनका पंसदीदा सीरियल आखिर किस पायदान पर है।

जी टीवी का मशहूर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ हमेशा की तरह नम्बर एक के पायदान पर है लेकिन इसके बाद पूरी की पूरी लिस्ट में काफी उथल पुथल मच गई है। जी टीवी के नए नवेले सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ ने दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए टीआरपी की लिस्ट में शामिल टॉप 10 सीरियल्स।

  1. कुंडली भाग्य’: जी टीवी का मशहूर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ हमेशा की तरह इस बार भी नम्बर एक के पायदान पर है लेकिन इसके बाद की लिस्ट काफी हद तक बदल गई है।

2. इश्क सुभान अल्लाह’: जी टीवी के नए सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर अपनी जगह बना ली है।

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है। बार नीचे खिसक कर तीसरे नंहर पर पहुंच गया है। शो के फैंस में इस बात से थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि ये शो काफी समय से दूसरे नंबर पर शुमार था।

4. राइजिंग स्टार’: ‘राइजिंग स्टार’ मे इस बार टीआरपी की लिस्ट में चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

5. ‘कुमकुम भाग्य’: जी टीवी का शो ‘कुमकुम भाग्य’ इस बार पांचवे स्थान पर रहा है।

6. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’: टीआरपी की रेस में ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ सीरियल छठे पायदान पर रहा है।

7. ये है मोहब्बतें’: वहीं बात करें ‘ये है मोहब्बतें’ की तो इस बार इशिता अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। शो इस लिस्ट में कापी नीचे आ गिरा है। टीआरपी की लिस्ट में ये सातवों पायदान पर रहा।

8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा’: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भी टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। हालांकि शो आठवें स्थान पर ही रहा है।

9. कुल्फी कुमार बाजेवाला’: वहीं स्टार प्लस का शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ नौवे स्थान के साथ टीआरपी की इस सूचि में शामिल हो गया है।

10. इश्कबाज’: सुरभि चंदना और नकुल मेहता के सीरियल ‘इश्कबाज’ ने लंबे समय बाद टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. इस बार ये सीरियल टीआरपी के मामले में दसवें नंबर पर रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआत से ही धमाल मचाने वाले जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के सीरियल ‘बेपनाह‘ का जादू भी इस बार नहीं चल पाया। इस बार यह सीरियल टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो चुका है और इस बार इसे 16वां स्थान मिला है।

एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएँगे अक्षय और भूमि

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर फिल्म  ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ एक साथ नज़र आये थे। जिसमें दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। बता दें कि पब्लिक डिमांड पर ये जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। दर्शकों के यह कयास अब सही भी साबित हो रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों से आ रहीं ताजा खबरों के अनुसार भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार बहुत ही जल्द एक साथ दिखेंगे।

हालांकि दोनों ने इस बार किसी फिल्म के लिए हाथ नहीं मिलाया है बल्कि यह दोनों इस बार स्वच्छ भारत अभियान का एड करते दिखाई देंगे। खबरों  के अनुसार, ‘अक्षय कुमार पिछले काफी लम्बे समय से सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्में बना रहे हैं। जिनमें समाज को एक अच्छा संदेश दिया जाता है।

बीते साल अक्षय और भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा नाम की फिल्म की थी। जिसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया था। इसी के चलते इस जोड़ी को एक पब्लिक सर्विस एड के लिए साइन किया गया है। जो स्वच्छता का संदेश समाज में देगा।’ खबर में यह भी बताया गया है कि इस पब्लिक सर्विस एड को डायरेक्टर आर. बाल्कि डायरेक्ट करेंगे।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म ‘पैडमैन’ को आर. बाल्कि ने ही डायरेक्ट किया था। जिसमें महिलाओं को होने वाला माहवारी का मुद्दा उठाया गया था। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा प्यार मिला था।

इंडियन आइडल बनना चाहते हैं? तो याद रखें ये शहर और तारीखें

इंडियन आइडल
इंडियन आइडल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडियन आइडल 2018 का अनाउसमेंट हो चुका है। ऑडिशन की भी शुरुआहो गई है। एक मई से देश के तमाम शहरों में ऑड‍िशन की शुरवात हो जाएगी। अगर आप भी इंडियन आइडल में अपना हुनर को आजमा चाहते है। तो इसके लिए आपको पहले ऑडिशन फेस करना होगा।

बता दें कि इंडियन आइडल में भाग लेने के लिए आपकी उम्र 1 अप्रैल 2018 तक 15 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। ऑडिशन के लिए आपको एज और एड्रेस प्रूफ देने होंगे। ऑडिशन की अन्य जानकारी के लिए आप सोनी टीवी की इंडियन आइडल की साइट पर जा सकते हैं।

आप को बता दें, ऑडिशन देश के 11 शहरों में होंगे। ये शहर हैं जयपुर (1 मई), लखनऊ (3 मई), गोवाहाटी(5 मई), भुवनेश्वर(7 मई), देहरादून(9 मई), चंडीगढ़(11 मई), कोलकाता(13 मई), हैदराबाद(16 मई), दिल्ली(19 मई), इंदौर (23 मई) और मुंबई (27 मई)। इंडियन आइडल अपने सिंगिंग टैलेंट को दिखाने का बड़ा प्लेटफॉर्म है।

नेहा कक्कड़ ‘इंडियन आईडल’ में निर्णायक के तौर पर होगीं ।  इस शो में नेहा के साथ गायक और संगीतकार विशाल ददलानी भी निर्णायक के रूप में नजर आएंगे। शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ पर होगा।