29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 641

जन आक्रोश रैली में बोले राहुल गांधी, कहा, पीएम जहाँ जाते हैं झूठ बोलते हैं

राहुल गांधी,
राहुल गांधी,

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज जन आक्रोश रैली को संबोधित किया।

जनता को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश का किसान आज खुश नहीं है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि वो जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश’ रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं का जोश भीषण गर्मी के बावजूद कम नहीं हुआ। वे ‘राहुल गांधी जिन्दाबाद’ और ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाते रहे।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों’ के खिलाफ आयोजित इस रैली में देश भर के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारी ने बताया। इस रैली में देश भर से एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा, आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि देश की सभी संस्थाओं पर हमला किया गया है। बढ़ती महंगाई, किसानों की दुर्दशा, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनता में आक्रोश है।

राहुल गाँधी ने कहा, प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया, लेकिन दो लाख को भी रोजगार नहीं दिया गया, और देश में किसानों की बदहाली, किसान आत्महत्या को मजबूर, किसानों को फसल की लागत मूल्य ना मिलना और तो और किसानों का ऋण भी अभी तक माफ नहीं किया गया है।

राहुल गाँधी ने कहा कि, मोदी सरकार में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव को खतरा है, पूरे देश में सुरक्षा और डर का माहौल है। हाल में हुए उन्नाव, कठुआ, सूरत, सासाराम और गाजीपुर जैसी रेप घटनाओं से देश में दहशत है जो कि आप देख सकते हैं।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, 100 दिन में काला धन वापस लाने और हर भारतीय के खाते में 15 लाख जमा कराने का झूठा जुमला है। राहुल ने मोदी पर पुराने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: 10वीं के 75 प्रतिशत और 12वीं के 72 प्रतिशत छात्र पास

यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

इस साल टॉपरों की आंसर शीट ऑनलाइन सार्वजनिक की जाएंगी। सर्वर की गड़बड़ी की वजह से 10वीं का परिणाम कुछ समय बाद घोषित किया गया। पहली बार यूपी बोर्ड ने एक ही दिन 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित करने का फैसला किया है।

इस साल करीब एक महीने पहले रिजल्ट घोषित किया गया है। पिछली बार जून के तीसरे हफ्ते में 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इस साल 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 66 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट –

1. रिजल्ट देखने के लिए  upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर आपको UP Board Result 2018 Class 10 Result 2018 और UP Board Result 2018 Class 12 Result 2018 ऑप्शन नजर आएंगे. इन पर क्लिक करें।

3. इस पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालें।

4. सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

SMS के जरिए भी जान सकते हैं रिजल्ट –

इसके लिए एसएमएस ऑप्शन पर जाकर UP10<space>ROLLNUMBER टाइप करें और उसे 56263 पर भेजें। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए UP12<space>ROLLNUMBER टाइप कर उसे 56263 नंबर पर भेज दें।

स्वास्थ के लिए लाभदायक है फूलगोभी, आइये जानते हैं इसके फायदे

फूलगोभी
फूलगोभी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे हर भारतीय खाने में पसंद करते हैं। फूलगोभी से आप अलग-अलग तरह की सब्जियां बना सकते हैं यह आसानी से उपलब्ध है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।

आलू-गोभी की सब्जी बहुत ही लोकप्रिय है जिसे हर कोई आसानी से बना लेता है। आज तक आपने बिना सोचे-समझे फूलगोभी की सब्जी खाई है लेकिन, आपको बता दें कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

फूलगोभी में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयोडिन, पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं।

फूलगोभी आपके ब्लड को साफ रखती है और चर्म रोग से बचाती है। ब्लड साफ करने के लिए कच्ची गोभी या इसके जूस का सेवन किया जा सकता है।

अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो फूलगोभी बहुत फायदेमंद है। गठिया या हड्डियों में दर्द रहने पर आप गोभी और गाजर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पिएं।

फूलगोभी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती है। फूलगोभी में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान फूलगोभी का सेवन लाभदायक: डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरान फूलगोभी खाने की सलाह देते हैं।

कीवी होता है फायदेमंद, आइये जानते हैं

कीवी ऑस्ट्रेलिया फल है,
कीवी ऑस्ट्रेलिया फल है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कीवी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला एक फल है। यह खाने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन, इसके कुछ और भी फायदे हैं। यह फल देखने में ही छोटा लगता है लेकिन गुणों का भंडार होता है।

इसमें बहुत ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 एसिड भरपूर मात्रा में होती है जिसकी वजह यह एक अच्छा एंटी ऑक्सिडेंट है।

कीवी में विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता है जो चेहर के लिए अच्छा फेस पैक है। कीवी के बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन स्वस्थ और मुलायम होती है।

इसके अलावा विटामिन सी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। कीवी में मौजूद विटामिन ई की वजह से एंटी एजिंग में मदद मिलती है। इसके  अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल और हड्डियों को मजबूत करता है।

कीवी के फल का इस्तेमाल दही के साथ मिलाकर फेस पैक के तौर पर किया जा सकता है। फेस पैक तैयार करने के लिए कीवी फल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर दही में डाल दें, फिर दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगा लें, आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

किरण बेदी का फरमान, पहले गांव को शौच मुक्‍त करो, फिर मिलेगा मुफ्त राशन

किरण बेदी
किरण बेदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी एक विवादास्‍पद बयान देकर चर्चा में बन गयी हैं। उन्‍होंने कहा है कि प्रदेश के जो गांव खुले में शौच से मुक्त नहीं हैं। वहां के लोगों को मुफ्त चावल देना बंद कर दिया जाएगा।

राज्य में मुफ्त चावल योजना का लाभ प्रदेश की करीब आधी जनसंख्या को मिलता है। किरण बेदी ने आज यह फरमान जारी किया है। उन्‍होंने कहा है कि जिन गावों में लोग खुले में शौच करते हैं या कूड़ा फेंकते हैं। उनको मुफ्त चावल नहीं मिलेगा।

विधायक के प्रमाणपत्र देने पर ही मिलेगा चावल
एलजी ने ट्वीट कर कहा कि इस योजना को संबंधित क्षेत्र के विधायक और ग्रामसभा आयुक्त द्वारा खुले में शौच व कूड़ा फेंकने से मुक्त होने के प्रमाणपत्र से जोड़ दिया गया है। यह फैसला जून से लागू होगा।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एलजी ने जून तक के लिए चावल की मुफ्त आपूर्ति भी रोक दी है। उन्‍होंने ट्वीट में कहा कि मुफ्त चावल को सुरक्षित भंडारगृहों में रखा जाएगा। साफ होने के प्रमाण हासिल करने वाले गांवों को ही अब यह मिलेगा।

अक्षय की रुस्तम में पहनी यूनिफॉर्म बोली, 5.25 करोड़ की लगी बोली

यूनिफॉर्म बोली
यूनिफॉर्म बोली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार फिल्म ‘रुस्तम’ में पहनी अपनी यूनिफॉर्म को चैरिटी के लिए नीलाम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस नीलामी से मिली रकम का इस्तेमाल नेक काम में करेंगे।

अक्षय इस यूनिफॉर्म की ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं। इससे मिले धन को वे पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे। नीलामी की शुरुआत 20 हजार रुपए से हुई थी। जो कि 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी।

अक्षय ने इस नीलामी के बारे में किए ट्वीट में लिखा है। मैं ये घोषणा करता हूं कि आप सभी नीलामी के लिए बोली लगा सकते हैं… मेरी उस यूनिफॉर्म के लिए जो मैंने फिल्म रुस्तम में पहनी है। नीलामी में इस वर्दी को बेचकर जो पैसे मिलेंगे वो हम पशुओं की देख-भाल में  खर्च करेंगे।

बता दें कि अक्षय के इस अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स उनके इस खास ड्रेस को पाने की कोशिश में लग गए हैं और अब तक करीब 5 करोड़ 25 लाख की बोली लगाई जा चुकी है। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों केसरी के सेट पर आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ था।

सात समंदर पार फेरे लेंगे रणवीर और दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Nasvpravah.com

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वैसे तो आज कल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इनकी शादी की खबरें पर काफी समय से चर्चा चल रही थी जिसके बाद ये रिवील किया गया कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर फिक्स कर लिया है और ये दोनों भारत से सात समंदर पार विदेश में सात फेरे लेना चाहते हैं।

मुंबई मिरर पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर और दीपिका के वेडिंग प्लानर ने बताया कि इन दोनों को ही अपनी शादी मीडिया की नजरों से दूर एक दम प्राइवेट रखनी है। ये लोग ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी नहीं रखना चाहते हैं। बल्कि इन्हें अपनी शादी में शांति चाहिए।

अपनी शादी में ये बड़ी सी गेस्ट लिस्ट न रखकर केवल परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्तों को बुलाना चाहते हैं। इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर शादी के बाद भारत लौटकर ये दोनों दो रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। मुंबई में रिसेप्शन होना तो तय है। अब रिसेप्शन पार्टी के लिए  वेन्यू की तलाश जा रही है।

आपको बता दें कि अपनी शादी की खबरों के बीच रणवीर ने कहा कि वो अभी अपनी फिल्म के काम में व्यस्त हैं और दीपिका अपने बेक पैन से उभर रही हैं। ऐसे में शादी के लिए जल्दबाजी न करते हुए ये दोनों इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।

 ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन शुरू होने वाला है दिख सकती हैं यह हसीनायें

‘खतरों के खिलाड़ी
‘खतरों के खिलाड़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

खतरों के खिलाड़ी’ हिन्दी टेलीविजन के सबसे फेमश शोज में से एक है। आप को बता दें, इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बड़े से बड़ा कलाकार खतरनाक स्टंट्स करते दिखता है। ग्लैमर की दुनिया को भूल कर वो अपने डर का सामना करते हुए टास्क जीतने की कोशिश करते है। शायद यही वजह है जब भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन शुरू होता है तब दर्शकों में गजब का उत्साह भर जाता है।

अगर खबरों की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के निर्माता अपने शो के नए सीजन की तैयारी में लग गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी प्रतियोगियों से खतरनाक स्टंट्स करवाते दिखेंगे।  खबर के अनुसार, शो के निर्माताओं ने सेलेब्रिटीज को अप्रोच करना शुरू कर दिया है।  अभी तक शो के लिए सामने आ रहे हैं।

उनमें ‘ये हैं मोहब्बतें’ से करण पटेल सबसे आगे चल रहे हैं। उनके अलावा ‘साथ निभाना साथिया’ की अदाकारा देवलीना भट्टाचार्य का नाम भी सुनाई दे रहा है। इन दोनों के अलावा भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सुनने में आ रहा है। श्रीसंत इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अदाकारा कृति खरबंदा का नाम भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने कृति को शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत बड़ी राशि ऑफर की है। इन सभी कलाकारों के साथ-साथ करण टेक्कर, कविता कौशिक, अर्शी खान, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

फिल्म एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर’ बॉलीवुड फिल्मो को पछाड़ कर पहले पायदान पर  

फिल्म एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर
फिल्म एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

इस शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स: इन्फीनिटी वॉर’ ने अपने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपये की कमाई करके साल 2018 में रिलीज हुई हर एक बॉलीवुड फिल्म को धूल चटा दी है। अब ‘एवेंजर्स इफिनिटी वॉर’ इस साल भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउट पर एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ साल 2018 की टॉप 5 फर्स्ट डे ओपनर्स की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसने ‘बागी-2 ‘पद्मावत’, ‘पैडमैन’ और ‘रेड’ को पछाड़कर पहला  स्थान हासिल किया है।

गुरुवार को हुए नाइट प्रिव्यू शोज से भी एवेंजर्स ने जमकर कमाई की। ये प्रिव्यू शो से चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 3.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 260 करोड़ रुपए कमाए।

इससे पहले आई मार्वल्स की फिल्म एवेंजर्स: एज ऑफ अल्टरॉन ने 2.76 करोड़ डॉलर प्रिव्यू शो से कमाए थे। ‘एवेंजर्स इन्फीनिटी वॉर’ ने रिलीज से पहले बड़ी कमाई की है। इसके 20 लाख टिकट रिलीज से पहले ही बिक गए थे।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में यह बात भी बताया है कि ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ की पहले दिन की कमाई कहीं न कहीं भारतीय फिल्मकारों की आंखें खोलने का काम करेगी। यह फिल्म किसी भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म से आधी स्क्रीन्स में रिलीज हुई है और इसने ऐसे चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज कराये हैं।

ऐसे भारतीय फिल्मकारों को सोचना पड़ेगा कि वो कहां मात खा रहे हैं ? अगर एक हॉलीवुड फिल्म भारत में आकर पहले दिन ऐसे आंकड़े दर्ज करा सकती है तो कोई भारतीय फिल्में ऐसा करिश्मा करने में नाकामयाब क्यों हो रही हैं ?

चेन्नई के गेंदबाजी कोच ने खोला ब्रावो का राज

ब्रावो
ब्रावो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

चेन्नई में आईपीएल के 11वें सीजन का 27वां मैच चेन्नई और मुंबई के बीच शुरु होने से पहले चेन्नई की टीम के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने एक खास खुलासा किया है।

यह खुलासा सिमंस ने इस साल के आईपीएल का पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के बारे में है। इस सीजन में ब्रावो जहां अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवरों में जहां जीत को सुनिश्चित कर रहे हैं।

ब्रावो की शानदार गेंदबाजी का उदाहरण हैदराबाद के खिलाफ रहा जिसमें अंतिम ओवर में उन्होंने हैदराबाद को जीतने से रोक दिया था। सिमंस ने कहा है कि ब्रावों केवल गेंद और बल्ले से ही कमाल नहीं कर रहे हैं। बल्कि वे चेन्नई के युवा गेंदबाजों के लिए मेंटर की भी भूमिका निभा रहे हैं।

सिमंस ने ब्रावो की तारीफ करते हुए कहा कि ब्रावो के पास जबर्दस्त वेरिएशन है। उनका शानदार अनुभव है, वे मिडिल ओवर्स में खेल पर जबर्दस्त तरीके से नियंत्रण करते हैं। खासतौर पर तब जब हमें जरूरत होती है।

साल 2015 में ब्रेवो ने 16 मैचों में सर्वाधिक 26 विकेट लेकर उस साल की पर्पल कैप हासिल की थी। 22 रनों पर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। अब तक किसी भी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी ब्रावो के नाम ही है।