29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 634

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस निकले नए आशियाने की खोज में 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के बाद से ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस के बीच नजदीकियों बढ़ने की खबरें तो आम होने लगी थी। दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम साथ में बिताने की  कोशिश करते हैं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है, कि ये दोनों स्टार्स अपने लिए अलग-अलग घर की तलाश में हैं। लेकिन शर्त ये है कि दोनों ही घर पास-पास होने चाहिए ताकि जब चाहे ये आसानी से एक-दूसरे से मिल सके।

आप को बता दें, सिद्धार्थ और जैकलीन दोनों ही अभी बांद्रा में रहते हैं। जैकलीन कई बार फ्री टाइम में सिद्धार्थ के घर चली जाती हैं। कई बार ऐसा होता है। सिद्धार्थ जब काम से बाहर होते है, तो जैकलीन उनके घर पर होती हैं। फिलहाल जैकलीन का घर पाली हिल में है जबकि सिद्धार्थ माउंट मैरी के पास रहते हैं। दोनों ही एक-दूसरे से ज्यादा दूर नहीं हैं। लेकिन अब ये दोनों ही बांद्रा से दूर जुहू में घर तलाश कर रहे हैं।

हालही सुनने में ये आया है, कि ये दोनों अपने मौजूदा घर से ज्यादा खुश नहीं है और दोनों ही अपने लिए बड़ा घर तलाश रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने जुहू को चुना हैं। खबर है विवेक ओबेरॉय और गोविंदा जुहू की जिस लेन में रहते हैं वह सिद्धार्थ ने विजिट भी है और ब्रोकर से मीटिंग भी कर ली है।  अब  देखना होगा कि इनकी ये तलाश कहां जाकर थमती हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में खो गया स्मृति ईरानी का झुमका, ट्विटर पर लोगों ने लिया मज़ा

स्मृति
झुमके के चक्कर में स्मृति ईरानी हुई ट्रोल

कोमल झा | Navpravah.com

राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गुरुवार (3 मई) को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए गए। जहां राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और सूचना प्रसारण मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कई विजेता कलाकारों को पुरस्‍कृत किया। इन पुरस्कारों को लेकर काफी विवाद भी हुआ। लेकिन इस सब के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्‍यान खींचा।

दरसल, इस पुरस्‍कार समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी का झुमका कहीं गिर गया, झुमका न मिलने पर वह बहुत दुखी नजर आईं। अब खोए हुए झुमको को पाने का सुझाव ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर ट्वीट किया। दिलचस्प बात यह है कि एक पत्रकार ने स्‍मृति ईरानी को टैग करते हुए ट्वीट कर जानकारी दी। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि उनका झुमका मिला नहीं है। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेन्मेंट) सोनल कालरा ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी को इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “मुझे गलत मत समझिएगा कि मैं इतनी छोटी-छोटी चीजों पर ध्‍यान दे रही हूं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आप का एक ईयररिंग (कान की बाली) खो गई है। किसी अन्‍य साथी महिला की तरह मैं भी आपसे यही कहना चाहूंगी, उम्मीद करती हूं कि कार्यक्रम के बाद ये आपको मिल जाए।”

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री स्‍मृति ईरानी ने लिखा, ‘ये मुझे नहीं मिला..’ इसके साथ ही स्‍मृति ईरानी ने दुखी होने वाले इमोजी भी बनाए। स्मृति ईरानी के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे। इस पोस्ट पर कई लोगों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में स्मृति ईरानी को झुमका ढूंढने का एक शानदार नुस्खा भी बताया। ट्विंकल ने लिखा, ‘जाहिर तौर पर अगर आप 3 बार जीवन मामा बोलें तो, गुम हुई चीजें मिल जाएंगी।’ ट्विंकल के इस नुस्खे के जवाब में स्मृति ने लिखा, ‘मिल गया, बस इसके लिए आपको रतन भगत को याद रखना होगा’

बता दें कि समारोह में प्रोटोकॉल के चलते राष्ट्रपति को केवल एक घंटे ही मौजूद रहना था। इसलिए तय किया गया था कि केवल 11 विजेताओं को ही उनके हाथ से पुरस्कार दिलाए जाएंगे। इसी पर नाराजगी जताते हुए पुरस्कार के लिए चुने गए कई कलाकारों ने एक पत्र लिखा। वही इस साल दिवंगत एक्‍ट्रेस श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्‍म ‘मॉम’ के लिए पहला राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिया गया। वहीं दिवंगत एक्‍टर विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से नवाजा गया।

एमपी : सतना में बारिश और आँधी से 20 हजार क्‍विंटल गेहूं बर्बाद

बारिश और आँधी से 20 हजार क्‍विंटल गेहूं बर्बाद
बारिश और आँधी से 20 हजार क्‍विंटल गेहूं बर्बाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूरे देश में बुधवार को तेज आंधी-तूफान आयी थी, जिससे जान माल का नुकसान तो हुआ ही उसके अलावा मध्‍यप्रदेश के सतना में तेज तूफान और बारिश ने जिला प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है।

मौसम खराब होने की वजह से इसका सबसे ज्‍यादा असर समर्थन मूल्य के गेहूं खरीद केंद्रो पर देखने को मिला। इन केंद्रों में परिवहन व्यवस्था ना होने की वजह से किसानों से खरीदा हुआ गेहूं भीगकर बर्बाद हो गया।

सतना जिले में 82 जगहों पर सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद क्रेंद खोल रखे हैं। बधुवार रात को कई जगह आए तेज तूफान और बारिश ने इन क्रेंदो में करोड़ों का नुकसान कर दिया है।

उचित व्यवस्था न होने की वजह से बड़ी मात्रा में गेहूं गीला हो गया। अब तक जिले में 1,00,469 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है, मगर खरीद क्रेंदों से सिर्फ परिवहन 83,323 टन ही हुआ  जिसका भंडारण हो चुका है।

बाकी का 20,746 मीट्रिक टन गेंहू इस बारिश से भीग गया, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी विरोधाभासी बयान देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने और भंडारण के जिम्मेदारी वाली मारफेट के महाप्रबंधक तो बारिश में गेहूं भीगने की बात को ही सिरे से नकार रहे हैं।

देश में गेहूं बर्बाद होने से कई सवाल राज्यों से लेकर केन्द्र की सरकारों पर हमेशा से खड़े होते रहे हैं। इस विषय में सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र से कहा था कि देश के गोदामों में गेहूं सड़ा देने से अच्छा है उसे उसे गरीबों में बांट दिया जाए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में भुखमरी का सामना करने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित लोग हैं। देश में करीब 19 करोड़ लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार भोजन नहीं मिल पा रहा है देश में हर साल 2.10 करोड़ टन गेहूं बर्बाद होता है।

कर्णाटक विस चुनाव: BJP का घोषणा पत्र जारी, जीते तो किसानों का 1 लाख तक का कर्ज़ माफ़

manifesto assembly election
BJP released assembly election manifesto

अमित द्विवेदी | Navpravah.com  

कर्णाटक: बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र के केंद्र में किसान हैं, इसके अलावा कम से कम दस घंटे बिजली और छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देने का भी वादा किया गया है।

हालाँकि, इस मौके पर कई नेता मौजूद थे, लेकिन अमित शाह की गैरमौजूदगी की वजह से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा गर्म रही। जानकारी के मुताबिक़,  शनिवार को पीएम मोदी और अमित शाह दोनों कर्णाटक में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद रहेंगे।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार अपने चरम पर है। पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा इस चुनाव में ज़रा भी कोताही नहीं बरतना चाहती, इसलिए पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की 21 रैलियाँ आयोजित की हैं। राज्य में 12 मई को मतदान होगा और मतों की गणना 15 मई को होगी।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं पर नज़र डालते हैं-

सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही 1 लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया जाएगा। राज्य में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का एक फंड बनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

‘स्त्री सुविधा स्कीम’ के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त में सेनैटिरी नैपकिन मुहैया करवाया जाएगा। जबकि, अन्य महिलाओं से इसके लिए 1 रुपये लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्मार्टफोन योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जायेगा।

3 चरणों में 10 घंटे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी, ताकि किसान खेतों की सिचाई कर सकें।

छात्रों की राष्ट्रभक्ति और AMU पर सवाल नहीं उठाया जा सकता -नकवी

मुख़्तार अब्बास नकवी
जिन्ना फोटो मामले पर नकवी का बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रशासन से इस मुद्दे का समाधान निकालते हुए तस्वीर को हटाने की बात कही है।

नकवी ने कहा, जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, हिन्दुस्तान के लोग जिन्ना को खलनायक के रूप में देखते हैं, इसलिए उस तस्वीर हटा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, तस्वीर की वजह से एमएमयू प्रशासन और छात्रों की राष्ट्रभक्ति पर किसी तरह से सवाल नहीं उठाया जा सकता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हमेशा से देश को मजबूत करने में योगदान देता आया है।

नकवी ने आगे कहा कि बिना किसी कारण के इस तरह का विवाद खड़ा करना गलत है। इस विवाद से किसी का भी सम्मान नहीं बढ़ रहा है। इस हंगामे से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। इसलिए यह ज़रूरी हो गया है कि जिन्ना की तस्वीर हटाकर विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को शांत करे।

सब्जियों को चमकदार देख न खाएं धोखा, पकाने से पहले बरतें ये सावधानियां

चमकदार सब्जियां देखकर धोखा न खायें
सब्जियां

हेल्थ डेस्क | Navpravah.com

सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, इसके लिए जितनी हो सके उतनी ताजा सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने के लिए हम मार्केट में सब्जी वाले से भी सवाल करते हैं। लेकिन ये ताजी दिखने वाली सब्जियां आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

अक्सर हम जल्दबाजी में सब्जी को एक बार धोकर या बिना धोए ही इस्तेमाल में ले आते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी हेल्थ के लिए खतरनाक है। यह छोटी सी गलती आपके लिए बड़े खतरे की वजह बन सकती है। इस लापरवाही से आपको गंभीर समस्या हो सकती है, इतना ही नहीं आपका इम्यून सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है, जिससे आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

बाजार से जो सब्जियां आप खरीद कर लाते हैं, वह देखने में ही ताजा लगती हैं लेकिन इसमें कीटाणु मौजूद होते हैं। बिना धोए सब्जी इस्तेमाल करने पर कीटाणु आपके पेट में चले जाएंगे और डाइजेशन को प्रभावित करेंगे।

सब्जियों को चमकदार और ताजा दिखाने के लिए उसके ऊपर मोम से कोटिंग की जाती है, अगर सब्जियों को ठीक से नहीं धोया गया तो मोम पेट में पहुंच कर आंतों को बहुत नुकसान पहुंचाता है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग डाइजेशन की समस्या से पीड़ित हैं।

फूड प्वाइजनिंग आजकल आम बीमारी है, इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हम बहुत ज्यादा लापरवाही बरतते हैं, सब्जियों को न तो ठीक से धोया जाता है और न ही सही से पकाया जाता है। बेहतर होगा कि फ्रिज में रखने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें और अलग-अलग सब्जियों को अलग-अलग बैग में रखें, जो सब्जी जल्दी खराब होती है, उसका पहले इस्तेमाल करें।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, सिमकार्ड लेने के लिए आधार को जोड़ना अंतरिम उपाय

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार ने आज सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि सिमकार्ड लेने के लिए एकमात्र पहचान सबूत के तौर पर आधार कार्ड को जोड़ना एक अंतरिम उपाय था।

यह तब तक जारी रहेगा, जब तक आधार अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत का फैसला नहीं आ जाता। अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ के समक्ष प्रतिक्रिया दे रहे थे।

वेणुगोपाल ने पीठ को बताया कि अदालत के पहले आदेश के अनुसार। आधार के अलावा अन्य पहचान प्रमाणों को अंतरिम व्यवस्था के रूप में शामिल किया गया है और फैसला आने तक ऐसे ही जारी रहेगा।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कल कहा था कि वह सरकार की इस दलील से सहमत नहीं है कि आधार कानून को लोकसभा अध्यक्ष ने धन विधेयक बताने का सही निर्णय किया क्योंकि ‘ यह सब्सिडी के लक्षित वितरण ’ से जुड़ा है जिसके लिए धन भारत की संचित निधि से आता है।

पीठ ने कहा, समस्या आधार अधिनियम की धारा 57 के संबंध में पैदा होती है। धारा 57 का संबंध धारा सात और सब्सिडी। लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण से टूट जाता है।

पीठ ने कहा कि ‘किसी निगम या व्यक्ति’ को आधार का इस्तेमाल किसी भी उद्देश्य के लिए किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने की अनुमति देना भारत की संचित निधि से संबंध को खत्म कर देता है। पीठ ने संकेत दिया कि आधार कानून को धन विधेयक नहीं कहा जा सकता है।

बिहार: मोतिहारी में भीषण बस हादसा, 12 लोगो की मौत 

बिहार:
बिहार:
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बिहार के मोतिहारी में भीषण बस हादसा हुआ है। बिहार से दिल्ली आ रही एक बस पलट गई। जिससे उसमें आग लग गई। जिससे बस में सवार 27 लोग जिंदा जल गए। न्यूज एजेंसी ने 27 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा NH-28 कोलवा के पास हुआ है। बस में 32 लोग बस में थे सवार और वो मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर के अचानक नियंत्रण खोने से बस सड़क से नीचे उतर गई और इसमें आग लग गई। पहली नजर में देखकर ऐसा लग रहा है कि पलटने के बाद बस के एसी सिस्टम में आग लग गई। बस का नंबर UP75AT-2312 है।
खबरों के मुताबिक, बस में 32 लोगों के सवार थे। हादसे के बाद पहले ग्रामीणों ने ही राहत कार्य शुरू किया। बाद में यहां पुलिस प्रशासन पहुंची। ग्रामीणों ने बस से 5 लोगों को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में आग लगने से कई यात्रियों की दम घुटने से हो गई। घटना स्थल पर बारिश होने से भी राहत कार्य में बाधा आ रही है। आपदा प्रबंधन ने बताया है कि हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है।
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी तरह के घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। अगर किसी को बड़े अस्पताल में रेफर करने की जरूरत है तो तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद घटना की जानकारी ली है। उन्होंन निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए।

अमेरिकी:  जॉर्जिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोगों की मौत

अमेरिकी: जॉर्जिया
अमेरिकी: जॉर्जिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि काफी पुराने हो चुके इस विमान का परिचालन स्थगित करने से पहले इसने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।

विमान सी-130 बुधवार (2 मई) को तटीय शहर सावन्ना के हवाईअड्डे के पास राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल गार्ड के मुताबिक, विमान प्यूर्टो रिको एयर नेशनल गार्ड का था और प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग प्यूर्टो रिको के थे। वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि विमान ऊंचाई से गिर रहा है और बाद में विस्फोट होने के साथ ही वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

बीबीसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में मलबे से धुएं की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। यह विमान लगभग 50 साल पुराना था। ब्रिगेडियर जनरल इसाबेलो रिवेरा ने कहा। इस घटना में चालक दल के नौ सदस्यों की मौत हो गई। लेकिन जब तक उनके परिवार और संबंधों को इसकी सूचना नहीं दे दी जाती, मृतकों के नाम का नहीं बताया जा सकता। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

प्यूर्टो रिको के गवर्नर रिकाडरे रोसेलो ने शोक संदेश भेजते हुए कहा, “हम इस दुर्घटना के संदर्भ में अधिक सूचनाओं के इंतजार में हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “कृपया मेरे साथ मिलकर पीड़ितों, उनके परिवारों और नेशनल गार्ड के महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रार्थना करें।

‘कभी खुशी कभी गम’ टीवी रीमेक में यह कलाकार निभायेगा यशवर्धन रायचंद का किरदार

यशवर्धन रायचंद
यशवर्धन रायचंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी क्वीन एकता कपूर बहुत ही जल्द ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी सुपरहिट फिल्म पर आधारित एक टीवी सीरयल बनाने जा रही हैं। एकता कपूर ने खुद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी फैंस को दी थी कि उन्होंने लम्बे समय से कोई फुल ऑन फैमिली ड्रामा सीरयल नहीं बनाया, जिसको वो अब शुरू करने जा रही हैं।

मुंबई मिरर की एक ताजा खबर की मानें तो एकता कपूर ‘कभी खुशी कभी गम’ की कहानी पर ही अपना नया सीरियल बनाने जा रही हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि एकता कपूर ने अपने इस सीरियल के लिए अमिताभ बच्चन के किरदार के लिए 90 के दशक में मशहूर हुए कलाकार बिजोय आनन्द को फाइनल किया है। बिजोय आनन्द को 1998 में रिलीज हुई कालोज-अजय की रॉम-कॉम ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए आज भी याद किया जाता है।

एकता कपूर के अनुसार बिजोय यशवर्धन रायचंद के किरदार में एक दम फिट बैठेंगे। हालांकि आखिरी फैसला लुक टेस्ट के बाद ही लिया जायेगा, जो कि जल्द ही हो जायेगा।

बिजोय के अलावा एरिका फर्नांडिस एकता के टीवी सीरियल में काजोल या फिर करीना का किरदार निभा सकती हैं। बता दें,  इसके बाद अब वो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसा एक फैंटेसी शो बनाने की प्लानिंग कर रही हैं।