अब इस हॉलीवुड कलाकार के साथ नज़र आएँगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंटरनेशनल सेलिब्रेटी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर चर्चा में हैं। दो साल बाद बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट करने जा रहीं प्रियंका हॉलीवुड की बिजी सेलिब्रेटीज में से एक हो गई हैं। बता दें,  प्रियंका के हाथ एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट लग गया है। प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही हॉलीवुड स्‍टार विल स्‍म‍िथ के साथ काम करती नजर आएंगी।
प्रियंका और विल स्‍म‍िथ जल्‍द ही एक यू- ट्यूब सीरीज में साथ साथ नज़र आएंगे। थ्रिलर सीरीज ‘क्‍वांटिको’ में लीड रोल करके चर्चा में आईं प्रियंका जल्‍द ही जल्‍द ही एक टॉक शो को होस्‍ट करने जा रही हैं जिसमें वो रियल लाइफ हीरोज के बारे में बात करती दिखेगीं।

सूत्रों के मुताबिक विल स्‍म‍िथ ने पिछले साल दिसंबर में यू-ट्यूब ज्‍वाइन किया था। अपने 50वें जन्‍मदिन पर विल ने एक स्‍टंट वीडियो यू-ट्यूब पर लाइव किया था जो एक चैरिटी इवेंट भी था। यू-ट्यूब के चीफ बिजनेस ऑफिसर रॉबर्ट ने गुरुवार को इस शो के बारे में अनॉउनसमेंट की।

द हॉलीवुड रिपोर्ट से बात करते हुए रॉबर्ट ने कहा कि हम इस शो के जरिए एक बहुत बड़ी संभावना देख रहे हैं जिसके जरिए लोगों की प्ररेक कहानियों से दूसरों को प्रेरित किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.