हाथरस गैंगरेप कांड : 15 दिनों तक मौत से लड़ते लड़ते, जिंदगी की जंग हार गई पीड़ित
– हाथरस में मातम
– वहशियत की सभी हदें पार कर दी थी दरिंदों ने
– जीभ काटने से अपना दर्द तक बयां नहीं कर सकी पीड़िता
– आरोपियों ने तोड़ दी थी युवती की गर्दन
– चारों आरोपी गिरफ्तार
IPL-13 : सुपर ओवर में मुंबई से जीता बेंगलुरु
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
आईपीएल के 13वें सीजन के 10वां रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया. मुंबई ने सुपर ओवर में बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट दिया. जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया. इससे पहले मैच में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 202 रन का टारगेट दिया था. इसके जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 201 रन बनाए. ईशान किशन ने 99 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 60 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप हुई.
यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी. मुंबई ने टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है. इससे पहले पिछले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 86 रन बनाए थे.
बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे. एबी डिविलियर्स (55), देवदत्त पडिक्कल (54) और एरॉन फिंच (52) ने फिफ्टी लगाई. पडिक्कल ने आईपीएल में अपने तीसरे मैच में यह दूसरी फिफ्टी लगाई है. वहीं, फिंच ने लीग में अपनी 14वीं और डिविलियर्स ने 35वीं फिफ्टी लगाई. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई. इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ 75 और नाबाद 70 रन की पारी खेली थी. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और 11 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल चाहर की बॉल पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया. इससे पहले कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 1 रन बनाया था.
मोदी सरकार के कार्यकाल में 8 उग्रवादी संगठनाें के 644 गैंग्स ने किया आत्मसमर्पण
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार काे डेस्टिनेशन नाॅर्थ ईस्ट 2020 फेस्ट का उद्घाटन किया. इस माैके पर उन्हाेंने कहा कि, पूर्वाेत्तर के बिना भारत और भारतीय संस्कृति अधूरी है. भारतीय संस्कृति की तब तक पूरी तरह से कल्पना नहीं की जा सकती, जब तक उसमें पूर्वाेत्तर संस्कृति नहीं मिलती. पूर्वाेत्तर संस्कृति भारतीय संस्कृति का आभूषण है. उन्हाेंने बताया कि, माेदी सरकार के कार्यकाल के दाैरान आठ उग्रवादी संगठनाें के लगभग 644 गिराेहाें ने आत्मसमर्पण किया है.
शाह ने कहा, अर्थव्यवस्था, पर्यटन और राेजगार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पूर्वाेत्तर में शांति सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था. पिछले 6.5 वर्षाें में पूर्वाेत्तर- जाे कभी उग्रवाद, हिंसा, भारत बंद के कारण समाचाराें में छाया रहता था. अब उसकी चर्चा विकास, उद्याेगाें, जैविक खेती और स्टार्टअप के लिए हाेती है. शाह ने कहा कि, नरेंद्र माेदी सरकार के दाैरान आठ उग्रवादी संगठनाें के लगभग 644 गिराेहाें ने आत्मसमर्पण किया. उन्हाेंने कहा, कई मुद्दे जाे लंबे समय से चले आ रहे थे, जैसे भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा समझाैता, मणिपुर नाकाबंदी काे समाप्त करना, ब्रू-रींग समझाैता, बाेडाे समझाैता, आठ उग्रवादी संगठनाें के लगभग 644 गिराेहाें द्वारा आत्मसमर्पण, ये सब नरेंद्र माेदी सरकार द्वारा किया गया है.
उन्हाेंने आगे कहा, समस्याओं का समाधान तभी किया जा सकता है, यदि काेई उत्तर-पूर्व के मुद्दाें काे समझता है और उन्हें ईमानदारी से हल करता है. प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में शांति बनाए रखने के लिए बहुत सारे काम किए गए हैं. गृह मंत्री के रूप में, मैं सभी मुख्यमंत्रियाें और पूर्वाेत्तर के लाेगाें काे बताना चाहूंगा कि, 2024 से पहले शेष समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा.
मुंबई से लखनऊ लाए जा रहे गैंगेस्टर फिरोज खान की हादसे में मौत की होगी जांच
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई से लखनऊ ले जाए जा रहे गैंगेस्टर फिरोज खान की गुना जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसे ले जा रहे तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए. फिरोज की मौत को संदेहास्पद मान कर इस हादसे की जांच की मांग की जा रही है.
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जिले के चौड़ा थाने के तहत जोगीपुरा टोल नाके के पास सड़क पर गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में मुंबई से लखनऊ गैंगस्टर को लेकर जा रहा यूपी पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें आरोपी फिरोज खान की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे जोगीपुरा टोल नाके के पास की बताई जा रही है. देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि यूपी के लखनऊ शहर के ठाकुरगंज थाने की पुलिस मुंबई से एक अपराध में वर्ष 2014 से फरार गैंगस्टर फिरोज खान (65) को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही थी. जोगीपुरा टोल नोक से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क किनारे गायों का झुंड बैठा था, जिसमें से एक गाय उठकर अचानक सड़क पर आ गई जिसे बचाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गया.
हादसे में वाहन में सवार आरोपी फिरोज खान गाड़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वाहन में सवार लखनऊ ठाकुरगंज थाने के एसआई जेपी पांडे, आरक्षक संजीव कुमार और फिरोज का रिश्तेदार अफलज भी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा लेकर आ गया, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया. घायल हुए एसआई, आरक्षक व आरोपी के रिश्तेदार को अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
गुना एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुना जिले के जोगीपुरा टोल नाके पर हुई एक दुर्घटना के दौरान उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर फिरोज पुत्र मोहर्रम अली गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई थी. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने यह भी बताया गैंगस्टर का पोस्टमार्टम ब्यावरा में ना करते हुए भोपाल में बीती रात को कराया गया, इसके बाद गैंगस्टर फिरोज के शव को उसके घर भेज दिया गया. दुर्घटना की परिस्थितियों को देखते हुए इसकी न्यायिक जांच के लिए न्यायाधीश को पत्र लिखा गया है, जिसमें न्यायधीश द्वारा जांच कराने का निवेदन किया गया है. मामले में लगातार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस का संपर्क में है. यूपी पुलिस के मुताबिक फिरोज उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका था और लगभग 6 वर्षों से पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसके बाद वह हाल ही में गिरफ्तार में किया गया था.
कोरोना से जीतनेवाले मरीजों की कमजोर हो रही याददाश्त!!!
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
कोरोना इस समय पूरी दुनिया के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. हालांकि तसल्ली की बात यह है कि, इस बीमारी से मरनेवालों की तुलना में ठीक होनेवालों का आंकड़ा कई गुना ज्यादा बड़ा है. लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने सभी को चौका दिया है. खबर है कि कोरोना का इलाज कर ठीक होनेवालों की याददाश्त प्रभावित हो रही है. हालांकि डॉक्टर्स इसे शॉर्ट टाइम बता रहे हैं, लेकिन देखा जाए, तो यह एक गंभीर बात है.
कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं. इनमें कुछ मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें अब भूलने की बीमारी हो रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इसे पोस्ट कोविड सिम्पटम कहा जाता है. जिस मरीज में कोविड का संक्रमण जितना अधिक होता है, उतने ज्यादा लक्षण उसमें ठीक होने के बाद देखने को मिलते हैं.राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर अजीत जैन बताते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को कई प्रकार की परेशानियां होती हैं.
पोस्ट कोविड क्लीनिक में इलाज कराने आए 250 लोगों मे से 80 लोगों में न्यूरो समस्याएं देखने को मिली हैं. इनमें करीब 20 फ़ीसदी लोग ऐसे हैं जिन्हें भूलने की समस्या हो गई है. उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि लोगों की नसों में लकवा हो जाता है, कभी-कभी ये दिमाग़ पर भी असर करता है, जिससे याददाश्त प्रभावित होती है. जिन मरीजों में संक्रमित होने के दौरान दिमाग़ में सूजन की गंभीर समस्या थी. उनमें ज्यादा लक्षण देखने को मिल रहे हैं. ठीक होने वाले 70 फ़ीसदी लोगों में कमजोरी और चक्कर आना सबसे सामान्य परेशानी है.
डॉक्टरों के मुताबिक़, ऐसा होना कोई नई बात नहीं है. ऐसा दूसरे वायरस के मामलों में भी होता है. अपोलो अस्पताल के डॉक्टर यश गुलाटी बताते हैं कि वायरस से लड़ने के लिए शरीर में बने एंटीजन रोग प्रतिरोधक तंत्र में इस तरह के बदलाव कर देते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम अति प्रतिक्रिया करने लगता है. इसी कारण बुख़ार, बदन दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं. जैसे चिकनगुनिया में 8 से 10 दिन बुख़ार रहने के बाद ठीक हो जाता है लेकिन, उसके कई मरीजों को जोड़ों में दर्द और शरीर में दर्द कई महीनों तक रहता है. कई मरीजों को गठिया की बीमारी भी हो जाती है.
बिहार : अब मैं डीजीपी नहीं, पार्टी का सिपाही हूं : गुप्तेश्वर पांडेय
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
जैसे की कयास लगाए जा रहे थे, कि डीजीपी पद से स्वेच्छा निवृत्ति लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति की राह पर चलेंगे, ठीक वैसा ही हुआ. रविवार को गुप्तेश्वर पांडेय पूरे विधिविधान से जदयू में शामिल हो गए. उन्हें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई. बाद में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.अशोक चौधरी ने स्वागत किया. इस मौके पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अब मैं डीजीपी नहीं, पार्टी का एक सिपाही हूं. अब पार्टी पर निर्भर है कि वह किस तरह की सेवा लेगी, क्या जिम्मा देगी? चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले-’यह मेरा फैसला नहीं होगा. पार्टी तय करेगी.’ हालांकि शाहपुर (बक्सर) से चुनाव लड़ने की चर्चा है.
ललन सिंह ने बांधे पांडेय की तरीफ के पुल
ललन सिंह ने कहा कि इनके सेवा काल की सबसे बड़ी खासियत रही जहां सांप्रदायिक तनाव जैसी बातें हुईं, इन्होंने वहां सौहार्द्र कायम किया. ये टैक्ट फुल व सक्षम अधिकारी रहे. इनके जैसों की पार्टी को जरूरत है. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा मैं जदयू का अनुशासित सिपाही हूं. आगे पार्टी का जैसा आदेश होगा, मैं करूंगा. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खासी तारीफ की.
चुनाव लड़ने की बात टाल गए
पूर्व डीजीपी के चुनाव लड़ने के सवाल पर ललन सिंह ने मुस्कुराते हुए हस्तक्षेप किया-’चुनाव लड़ने के लिए तो बायोडाटा लिया जाता है न! अभी हमलोग इनसे बायोडाटा कहां लिए हैं? … चुनाव का अभी सवाल नहीं है.’ एक मीडियाकर्मी ने सवालिया लहजे में कहा-’पांडेय जी को बायोडाटा देने की जरूरत है?’
प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बने अशोक चौधरी
भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी को प्रदेश जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि वे चुनावी दौर में बहुत सक्रिय होंगे. उनकी तरफ से रविवार को संदेश जारी हुआ-’राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति से डॉ.अशोक चौधरी मेरी अनुपस्थिति में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी का कामकाज संभालेंगे.’ डॉ.चौधरी ने कहा उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है. निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह का आभार व्यक्त किया. डॉ.चौधरी, बरबीघा से दो बार विधायक रहे. राजद-कांग्रेस के शासन में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री भी रहे.
इंदौर : बेकाबू बाइक शिप्रा नदी में गिरी, दो को बचाया, एक की लाश मिली, एक लापता
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
इंदौर की शिप्रा नदी पर बने एक जर्जर पुल से गुजर रही बाइक बेकाबू हो कर नदी में गिर गई. इस बाइक पर क्षमता सेे अधिक सवार तीन युवक और एक बच्ची पानी में बह गए. रेस्क्यू ऑपरेशन कर एक युवक और बच्ची को बचा लिया गया, जबकि एक युवक की लाश मिली है. तीसरे युवक की तलाश जारी है. यह हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया चाऊ में रविवार शाम को हुआ.
बाइक पर सवार थे तीन युवक और एक बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया चाऊ मे स्थित शिप्रा नदी पर बने जर्जर पुल की है जहां अनिंयत्रित होकर बाइक सवार गिर गए और जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से 1 युवक और 3 साल की मासूम बच्ची को बचा लिया गया वही घटना के दौरान दो युवक नदी में बह गए जिनमे से एक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला वही एक अन्य युवक की तलाश जारी है.
रविवार की शाम हुआ हादसा
दरअसल, ये पूरी घटना रविवार शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. जब देवास की ओर से खुड़ैल आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सेमलिया चाऊ पर स्थित जर्जर सुमित्रा सेतु से गुजरते वक्त क्षिप्रा नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर 4 लोग सवार थे और चारो ही उस वक्त बाइक सहित नदी में गिर गए थे. जिनमें से रमेश नामक युवक और 3 वर्षीय मासूम बच्ची को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया वही ग्रामीणों ने बाइक को भी निकाल दिया.
कालू को तलाश रही एसडीआरएफ की टीम
इसके बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो लोग नदी में बह गए है.तत्काल पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी और रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जगदीश नामक युवक की लाश को ढूंढ निकाला गया वही एक कालू नामक एक अन्य युवक की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश में लोक समता पार्टी का भाजपा विलय, बढ़ी शिवराज सिंह की ताकत
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में दिलचस्प सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं. अब तक नेता दल बदल कर एक दूसरे को झटका दे रहे थे. अब एक पूरी की पूरी पार्टी ही भाजपा से मिल गई है. रविवार को लोक समता पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में हो गया. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में लोक समता पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में हो गया.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई. सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा उपस्थित थे. इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने गरीबों और किसानों की ही चिंता की है. संबल योजना, राहत की राशि, फसल बीमा योजना का लाभ, अनाज आपूर्ति जैसे अनेक निर्णय हमने गरीबों के हित में लिए. आखिर सरकार गरीबों की ही तो है. हमारा और लोक समता पार्टी का लक्ष्य एक ही है – जनता की भलाई. जब लक्ष्य एक है तो रास्ता भी एक होना चाहिए इसलिए हमें साथ में मिलकर काम करना चाहिए. हम मिलकर जनता की सेवा करेंगे.
शिवराज ने कहा मैं सभी को वचन देता हूँ कि उनका मान-सम्मान और उनकी शान किसी भी हालत में कम नहीं होने दूंगा. मैं लोक समता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ. जिस लक्ष्य के साथ लोक समता पार्टी के संस्थापकों ने पार्टी का गठन किया था, हम उस लक्ष्य की प्राप्ति साथ मिलकर करेंगे.
एनसीबी अधिकारी ने दीपिका के सामने जोड़े हाथ, और कहा…
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दीपिका पादुकोण से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. रिपोर्ट्स की मानें तो सवाल-जवाब के दौरान दीपिका एक बार नहीं, बल्कि तीन बार रो पड़ी थीं. बताया जा रहा है कि इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें इमोशनल कार्ड न खेलने की नसीहत दी थी.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की आंखों में आंसू देख एनसीबी के अधिकारियों ने उनके हाथ जोड़ लिए. साथ ही कहा कि इमोशनल कार्ड खेलने की बजाय वे सबकुछ सच-सच बताती हैं, तो उनके लिए बेहतर होगा.
एनसीबी की पूछताछ में दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट करने की बात स्वीकार की. हालांकि, उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया. दीपिका ने एनसीबी को बताया कि उनका पूरा ग्रुप डूप लेता है, जो कि सिगरेट है. इसमें कई नशीली चीजें होती हैं.

















