28 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 64

पुणे : अवैध प्रेम संबंधों के चलते प्रेमिका ही गला घोंट कर हत्या

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
अवैध प्रेम संबन्ध में शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या किए जाने का मामला पिंपरी चिंचवड़ से सटे देहूरोड के आदर्शनगर इलाके में रविवार की सुबह सामने आया है. प्रेमी ने खुद शादीशुदा रहने के बाद भी एक युवती से प्रेमसंबन्ध रखे, इन संबंधों में उन्हें एक बेटी भी हुई, जो छह माह की है. इसके बाद शादी और बच्ची की जिम्मेदारी उठाने को लेकर किये जा रहे तकादे से तंग आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ही मौत के घाट उतार दिया.

इस वारदात में मरनेवाली युवती का नाम प्रिया शीलवंत चव्हाण (20, निवासी आदर्शनगर, किवले, देहूरोड, पुणे) है. पिंपरी चिंचवड़ की देहूरोड पुलिस ने इस मामले में प्रशांत सूर्यकांत गायकवाड (35) नामक आरोपी को रहटनी से हिरासत में ले लिया है. इस वारदात में प्रशांत के साथ उसके दो साथी भी शामिल रहने की खबर है. पुलिस के मुताबिक, प्रशांत और प्रिया के बीच पांच साल से प्रेमसंबन्ध थे. जबकि प्रशांत खुद शादीशुदा है और उसे दो संतानें भी हैं. इसके बाद भी उसने प्रिया के साथ प्रेमसंबन्ध रखे. इस संबंध से प्रिया को एक छह माह की बेटी भी है.

बेटी के पैदा होने के बाद प्रशांत ने प्रिया से शादी करने और बेटी की जिम्मेदारी उठाने से इनकार कर दिया. इसके लिए प्रिया लगातार तकादा कर रही थी. इस मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे. इससे परेशान होकर उसने बीती रात दो बजे प्रिया को उसके घर से जबर्दस्ती उठाया. प्रिया की बहन रेशमा चव्हाण (24) ने इस बारे में अपहरण की शिकायत भी दर्ज कराई है. इसके बाद प्रशांत ने आदर्शनगर की खदान में ले जाकर प्रिया गला घोंटकर और सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला.

प्रशांत के खिलाफ 2016 में बलात्कार का एक मामला दर्ज रहने की जानकारी भी पुलिस की जांच में सामने आयी है. वारदात के सामने आने के बाद जांच में जुटी देहुरोड पुलिस की टीम को मुखबिर से खबर मिली थी कि प्रशांत रहाटनी में अपनी पत्नी से मिलने जानेवाला है. इसके अनुसार पुलिस टीम ने जाल बिछाकर प्रशांत को हिरासत में ले लिया. उसके दो साथियों की तलाश भी जारी है. इस बारे में अपहरण, हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

सोशल मीडिया पर कपल चैलेंज से दूर रहे लोग, पुलिस ने दी चेतावनी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सोशल मीडिया में इन दिनों कपल चैलेंज ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स अपनी बेटर हाफ की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले शुरू हुआ यह चैलेंज बहुत पॉपुलर हो चुका है. इस बीच पुणे पुलिस ने इस ऑनलाइन मुहिम को लेकर एक चेतावनी जारी की है. पुणे पुलिस की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया में तस्वीरें डालने से पहले कपल कई बार सोचें. असामाजिक लोग इन तस्वीरों को मॉर्फ्ड करके इसका इस्तेमाल पोर्न और अन्य साइबर अपराध के लिए कर सकते हैं. एक अपुष्ट आंकड़े के मुताबिक, अब तक इस चैलेंज से 2 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.

पुणे पुलिस ने अपने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अपने पार्टनर की तस्वीर शेयर पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें. अगर आप सतर्क नहीं रहे तो एक ‘क्यूट’ चैलेंज आपके लिए गलत साबित हो सकता है.’ इस मैसेज के साथ एक अन्य पोस्टर भी शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है, ‘कपल चैलेंज फिर से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है. सिर्फ जागरूकता के लिए-इन तस्वीरों का इस्तेमाल मॉफिंग, बदला लेने, पोर्न, और साइबर क्राइम के लिए इस्तेमाल हो सकता है.’

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस चैलेंज को शुरू किसने किया है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह खूब ट्रेंड हो रहा है. सोशल मीडिया में कई लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. जिन्हें यह चैलेंज रास नहीं आ रहा और वे सोशल मीडिया पर ही अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

पुणे में मराठा क्रांति मोर्चा का राजनीतिक दलों के खिलाफ आक्रामक रुख

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

आरक्षण, सारथी संस्था व मराठा समाज की विभिन्न मांगों के लिए आक्रामक रुख अपनाते हुए मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से रविवार को विविध राजनीतिक कार्यालय के सामने आक्रोश आंदोलन किया गया. मराठा समाज के आरक्षण के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक हटाने, सारथी संस्था को स्वायत्तता दें, आण्णासाहेब पाटिल महामंडल की ब्याज वापसी योजना के लिए निधि आबंटित करें आदि मांगें आंदोलनकारियों द्वारा की गई. सभी दलों के नेताओं ने मराठा समाज की मांगों की पूर्तता को लेकर आश्वस्त किया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय :  मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह 10.30 बजे तिलक रोड पर राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी की. पुणे शहर के पार्टी के अध्यक्ष और विधायक चेतन तुपे और पार्टी प्रवक्ता अंकुश काकड़े ने मराठा क्रांति मोर्चा की मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया.

शिवसेना कार्यालय : उसके बाद, सभी आंदोलनकारियों ने डेक्कन जिमखाना में शिवसेना पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. यहां पुणे शहर के प्रमुख रमेश कोंडे, रामभाऊ पारिख, श्याम देशपांडे, राजा शिलिमकर, संगीता थोसर और अन्य ने उनकी मांगों का पालन करने का वादा किया.

भाजपा कार्यालय : इसके बाद आंदोलनकारी भाजपा के पुणे शहर कार्यालय के सामने पहुंचे. यहां एक मराठा लाख मराठा के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. भाजपा सांसद गिरीश बापट, विधायक भीमराव तापकीर, पार्षद राजेश येनपुरे, बापू मानकर आदि ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और मराठा समुदाय की मांगों का पालन करने का वादा किया.

कांग्रेस कार्यालय : कांग्रेस भवन परिसर में इस आक्रोश आंदोलन का समापन  विभिन्न लोगों के भाषणों के साथ हुआ. विधायक संजय जगताप, रमेश बागवे, कैलास कदम, आदि द्वारा भाषण दिए गए.

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से मराठा क्रांति मोर्चा के नेताओं को एक लिखित आश्वासन दिया गया.राजेन्द्र कोंढरे के नेतृत्व में किये गए इस आंदोलन में राजेंद्र कुंजीर, नामदेव मानकर, रघुनाथ चित्रे पाटील, बालासाहेब आमराले, युवराज दिसले, सचिन आदेकर, तुषार काकडे, धंनजय जाधव, विकास पासलकर, मीना जाधव, दिपाली पाडले, विनया व्हिसे पाटील, अश्विनी शिंदे, वैशाली कोंढरे आदि शामिल थे.

ताजमहल देखने उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, डेढ़ गुना बढ़े टूरिस्ट

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के लगभग छह महीने बाद सोमवार को खुले ताजमहल में वीकएंड आते ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में डेढ़ गुना तक इजाफा देखा गया. शनिवार, रविवार को ताजमहल को देखने वाले सैलानियों की संख्या लगभग 3000 थी, जो कि रोजाना के मुकाबले डेढ़ गुना थी. साथ ही आगरा के किले में भी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. बीते दिन ताजमहल और आगरा के किला पर सर्वर डाउन होने के कारण क्यूआर कोड स्कैन करने में दिक्कत आई.
2 सफाई कर्मी संक्रमित के बाद सेनेटाइज किया गया ताजमहल
दो सफाईकर्मी का कोरोना संक्रमित मिलने पर शुक्रवार को ताजमहल को बंद किया गया था. बंद के दौरान ताजमहल को पूरा सेनेटाइज किया गया. साथ ही दोनों स्फाईकर्मियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया था. शनिवार को सुबह और दोपहर में सैलानियों के आने की रफ्तार तेज रही. ताज में पश्चिमी गेट से लगभग 1800 से ज्यादा सैलानियों ने प्रवेश किया. दूसरी ओर पूर्वी गेट से लगभग 1200 सौ पर्यटकों ने ताजमहल को देखने पहुंचे.
शनिवार को ताजमहल देखने के लिए 2701 भारतीय सैलानी पहुंचे जबकि विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या 370 थी. सार्क देशों से 350 सैलानी और 20 सैलानी अन्य देशों से आए थे. आगरा किला में पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या 535 थी. इसमें से 480 भारतीय और 10 विदेशी थे. कुल 45 बच्चे भी किले को देखने आए. आगर के अन्य स्थानों को देखने के लिए सैलानी पहुंचे. रामबाग में 26, बेबीताज में 79, मेहताब बाग में 87, अकबर टूम में 150, मरियम टूम में 23, फतेहपुर सीकरी में 150 सैलानी पहुंचे. रविवार को भी इसी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे.

पुणे में अब रात 10 बजे तक मिल सकेगा होटल से खाने का पार्सल

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

कोरोना के इस महासंकट के समय में आर्थिक संकट से जूझ रहे पुणे शहर के होटल कारोबारियों के लिए एक राहतभरी खबर है. पुणे मनपा ने अब होटल्स और रेस्टॉरेंट्स की पार्सल सेवा के लिए समय सीमा को बढ़ा दिया है. अब रेस्टोरेंट और होटल शाम 7 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक लोगों को पार्सल पहुंचा सकते है. इस आदेश से पहले अब तक शाम 7 बजे तक पार्सल सेवा शुरू थी. इसकी समयसीमा बढाने से पुणे शहर के होटल कारोबारियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.

पुणेकरों के लिए शहर के होटल कारोबारियों ने पुणे मनपा के आदेश के बाद शाम 7 बजे तक पार्सल की सेवा शुरू रखी थी. इस समय सीमा को बढ़ाने को बढ़ाने के लिए लगातार होटल कारोबारी प्रशासन और राज्य सरकार से मांग कर रहे थे. इस बाबत स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन भी भेजा था. पुणे समेत महाराष्ट्रभर में फैले होटल कारोबार से लगभग पांच लाख परिवारों के घरों में चूल्हा जलता है. कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से होटल कारोबार पर पूरी तरह से पांबदी लगा दी गई.

फिलहाल अनलॉक की शुरुआत के साथ धीरे धीरे पार्सल सेवा शुरू करने की इजाजत प्रशासन ने दी थी. अब अनलॉक 4 की शुरुआत में होटलों की पार्सल सेवा की समयसीमा को रात दस बजे तक बढ़ा दिया गया है. पुणे शहर में बंद पड़े होटल व्यवसाय को फिर शुरू करने की इजाजत केंद्र सरकार ने दे दी है. अब होटल व्यवसायियों ने राज्य सरकार से होटल शुरू करने की मांग की है. अगर जल्द ही इस पर फैसला नहीं लिया गया तो राज्य के 40 फीसदी होटल कारोबार के बंद होने की आशंका जताई जा रही है.

बिहार : चुनाव से पहले राजद को झटका, प्रदेश महासचिव फिरोज हुसैन ने दिया इस्तीफा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है. राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद फिरोज हुसैन ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद पार्टी सिद्धांत से भटकने लगी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मैं कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बाहुबली धनवानों की कदर करनेवाली इस पार्टी के आचरण से मर्माहत हूं. ऐसी स्थिति में मेरे लिए पार्टी में बने रहना मुमकिन नहीं है.

28 अक्टूबर से शुरू होगी वोटिंग, 10 को मतगणना
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है. राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे. 10 नवंबर को मतगणना होगी. बता दें कि बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है. राज्य में 29 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

डूबते हुए पाकिस्तान को बचाएंगे नवाज शरीफ!

Nawaz Sharif. (File Photo: Xinhua/PID/IANS)
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उन्हें जेल भेजने के लिए जिम्मेदार लोगों ने देश को डूबो दिया है और उनकी ऐसी हरकतों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पीएमएल-एन के सुप्रीमो ने शनिवार को ट्विटर पर जवाबदेही प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया, जिसके जरिए उन्हें दोषी ठहराया गया था और जेल भेजा गया था.
अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के पूर्व न्यायाधीश शौकत अजीज सिद्दीकी का एक वीडियो साझा किया. सिद्दीकी को राज्य के संस्थानों के खिलाफ एक विवादास्पद भाषण देने के बाद पद से हटा दिया गया था. वीडियो में पूर्व जज अरशद मलिक को भी दिखाया गया था, जिसमें वे शरीफ को दोषी ठहराने के लिए दबाव की बात स्वीकार कर रहे थे. इन जज को भी बाद में लाहौर उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति द्वारा बर्खास्त कर दिया गया.
ट्वीट में आगे लिखा गया, जबावदेही प्रक्रिया की ये वास्तविकता है कि तीन बार के चुने गए प्रधानमंत्री को सजा दी जाती है और फरार घोषित किया जाता है. शरीफ ने फोन पर जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के साथ भी बात की और इमरान खान के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को बाहर करने के विकल्पों पर चर्चा की.
सूत्रों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि दोनों विपक्षी नेताओं ने विपक्षी दलों द्वारा नवगठित पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) गठबंधन के प्रमुख की नियुक्ति पर भी चर्चा की. साथ ही उन्होंने विधानसभाओं से इस्तीफा देने वाले विपक्षी सांसदों के मामले को तय करने के लिए समिति के गठन को भी मंजूरी दी.
बता दें कि 2018 में एक जवाबदेही अदालत ने अल-अजीजिया मामले में दोषी पाए जाने के बाद शरीफ को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन; प्रधानमंत्री-रक्षामंत्री ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनके निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की.

पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान. अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों के विभाग में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं.’

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा.उन्होंने राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना.

देह व्यापार अपराध नहीं, महिला को अपनी मर्जी का पेशा चुनने का अधिकार : बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

महिलाओं को सुधार गृह से रिहा करने का आदेश

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
बॉम्बे हाईकोर्ट ने देह व्यापार में शामिल तीन युवतियों से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें सुधारगृह से रिहा करने के आदेश दिए. अदालत ने तीन महिलाओं से जुड़े देह व्यापार के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, किसी भी वयस्क महिला को अपना पेशा चुनने का अधिकार है. अदालत ने कहा कि किसी भी वयस्क महिला को उसकी सहमति के बिना लंबे समय तक सुधारगृह में नहीं रखा जा सकता.

– यौन शोषण व सार्वजनिक जगह पर अशोभनीय हरकत ही दंडनीय अपराध
तीन युवतियों को सुधारगृह से रिहा करने का आदेश दियान्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इममॉरल ट्रैफिकिंग कानून 1956 (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) का उद्देश्य देह व्यापार को खत्म करना नहीं है. इस कानून के अंतर्गत ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है जो वेश्यावृत्ति को स्वयं में अपराध मानता हो अथवा देह व्यापार से जुडे़ हुए को दंडित करता हो. इस कानून के तहत सिर्फ व्यवसायिक उद्देश्य के लिए यौन शोषण करने व सार्वजनिक जगह पर अशोभनीय हरकत को दंडित माना गया है.

कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की जगह चुनने का अधिकारी
न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया है कि संविधान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने व अपनी पसंद की जगह रहने का अधिकार है. यह बात कहते हुए न्यायमूर्ति ने वेश्यावृत्ति से छुड़ाई गई युवतियों को सुधारगृह से छोड़ने का निर्देश दिया.

2019 में छुड़ाई गई थी तीनों युवतियां
मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने सितंबर 2019 में तीनों युवतियों को छुड़ाया था. इसके बाद इन्हें सुधारगृह में भेज दिया था. कोर्ट ने मामले से जुड़े तथ्यों को देखने के बाद इन तीनों युवतियों को इनकी माताओं को सौंपने से भी इनकार कर दिया था और इन्हें प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया था. निचली अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया था कि ये तीनों युवतियां ऐसे समुदाय से हैं जहां देह व्यापार इनकी वर्षों पुरानी परंपरा है. निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ तीनों युवतियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने कहा कि तीनों युवतियां बालिग हैं. उन्हें अपनी पसंद की जगह रहने व पेशा चुनने का अधिकार है.

निचली अदालत के फैसले को निरस्त किया
न्यायमूर्ति  ने कहा कि इन तीनों युवतियों को हिरासत में भेजने से पहले युवतियों की इच्छा को जानना चाहिए था. न्यायमूर्ति ने निचली अदालत के दोनों आदेश को निरस्त कर दिया और तीनों युवतियों को सुधारगृह से मुक्त करने का निर्देश दिया.

दीपिका पादुकोण ने कबूली ड्रग्स चैट की बात; श्रद्धा कपूर – सारा से 6 घंटे हुई पूछताछ

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में बॉलीवुड की सबसे बड़ी पेशी हुई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे, श्रद्धा कपूर से 6 घंटे और सारा अली खान से पांच घंटे पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, सारा और श्रद्धा ने ड्रग्स के सेवन करने से इनकार किया.

ड्रग चैट को लेकर एनसीबी ने पूछे सवाल
एनसीबी ने कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से सवाल किए गए. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दोनों ने अक्टूबर 2017 के कथित ड्रग चैट की बात कबूल की, लेकिन दोनों ने सीधे जवाब नहीं दिए. दरअसल, इस चैट में दोनों ड्रग पर चर्चा कर रही थीं और क्लब कोको में मिलने की योजना बनाई थी. एनसीबी ने इसी मामले में समन जारी किया. उधर, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी के बैलार्ड एस्टेट स्थित ऑफिस में पूछताछ की गई.

दीपिका के दोनों फोन जब्त किए गए
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पहुंचने पर एनसीबी ने सबसे पहले उन्हें आरोपों के बारे में बताया. डेटा बैकअप लेने के लिए दीपिका के 2 मोबाइल फोन ले लिए गए. उनसे कहा गया कि इस मामले में किसी संदिग्ध या आरोपी से बात नहीं करेंगी. उसके बाद एक अंडरटेकिंग पर साइन करवाए गए. उनसे कहा गया कि 3 फेज में पूछताछ की जाएगी, इसके लिए 3-4 राउंड हो सकते हैं.

करण जौहर की पार्टी के वीडियो की नहीं होगी जांच
सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद से लगातार विवादों के घेरे में रह रहे करण जौहर को राहत मिली है. पिछले साल उनके घर पार्टी हुई थी. उसमें विकी कौशल, दीपिका पादुकोण आदि कलाकारों पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे. शनिवार शाम एनसीबी के अधिकारियों ने उस वीडियो को क्लीन चिट दी. एनसीबी अधिकारी अशोक जैन ने कहा कि उस वीडियो का ताल्लुक इस केस से नहीं है. इस वीडियो की जांच नहीं होगी.

क्षितिज प्रकाश सहित अब तक 18 लोग गिरफ्तार
एनसीबी ने कहा- ड्रग्स केस में अब तक 18 लोग गिरफ्तार एनसीबी के साउथ-वेस्टर्न रीजन के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि शनिवार को करिश्मा प्रकाश, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के स्टेटमेंट दर्ज किए गए. क्षितिज प्रसाद को अरेस्ट किया गया. आज किसी को कोई समन इश्यू नहीं किया गया. हमने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.