28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 615

कर्नाटक : अब प्रोटेम स्‍पीकर के हाथ में फ्लोर टेस्‍ट की कमान

कर्नाटक
, विधानसभा की कार्यवाही शुरू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में सियासी ड्रामा अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा की तरफ शिफ्ट हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा है कि कर्नाटक विधानसभा में 19 मई को शक्ति परीक्षण होगा।

इससे पहले राज्‍यपाल ने इसके लिए बीजेपी सरकार को 15 दिनों का मौका दिया था। बीजेपी की तरफ से पेश वकीलों ने कहा कि सीक्रेट बैलट पेपर से यह परीक्षण होना चाहिए लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज करते हुए कहा कि 18 मई को शाम चार बजे तक प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति की जानी चाहिए।

इसी प्रोटेम स्‍पीकर की देखरेख में 19 मई को विधानसभा का शक्ति परीक्षण कराया जाएगा, इसलिए कोर्ट ने किसी पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं की, ऐसे में सारी निगाहें अब प्रोटेम स्‍पीकर पर टिक गई हैं।

प्रोटेम लैटिन शब्‍द प्रो टैम्‍पोर का संक्षिप्‍त रूप है। इसका शाब्दिक आशय होता है- कुछ समय के लिए’ प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति गवर्नर करता है और इसकी नियुक्ति आमतौर पर तब तक के लिए होती है जब तक विधानसभा अपना स्‍थायी विधानभा अध्‍यक्ष नहीं चुन लेती है।

यह नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण कराता है और यह पूरा कार्यक्रम इसी की देखरेख में होता है। सदन में जब तक विधायक शपथ नहीं लेते, तब तक उनको सदन का हिस्‍सा नहीं माना जाता है।

FACEBOOK लायेगा BITCOIN जैसी क्रिप्टोकरेंसी

BITCOIN जैसी क्रिप्टोकरेंसी
BITCOIN जैसी क्रिप्टोकरेंसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिटकॉइन में ट्रेड करने वाले लोगों के लिए एक और नई क्रिप्टो करेंसी आ सकती है। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक अपनी क्रिप्टोकरेंसी  लाने की प्लानिंग कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने एक ब्लॉकचेन डिविजन बनाया है जिसे फेसबुक मैसेंजर के पूर्व हेड डेविड मार्कस लीड कर सकते हैं, डेविड मार्कस सीधे कंपनी के चीफ टेक्नीशियन ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे।

डेविड मार्कस ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी साझा की है। ऐसी अफवाहें भी हैं कि फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने की तैयारी में हैं हालांकि, इस संबंध में थोड़ी ही जानकारी अभी दी गई है।

अभी मार्कस की टीम इस पर काम कर रही है। फेसबुक क्रिप्टोकरेंसी की रिपोर्ट के बाद ‘द वर्ज’ को दिए गए एक बयान में फेसबुक ने कहा है, दूसरी कंपनियों की तरह फेसबुक भी ब्लॉकचेन टेक्नॉलॉजी में संभावनाएं तलाश कर रही है।

मार्कस ने कहा फेसबुक मैसेंजर के साथ करीब 4 बेहतरीन साल गुजारने के बाद मेरे यह निर्णय लिया है कि कुछ नई चुनौतियों को लिया जाए, मैनें एक छोटी टीम तैयार की है, फेसबुक के लिए हम ब्लॉकचेन में क्या कर सकते हैं इसकी संभावनाएं तलाशेंगे।

बता दें कि, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक तरह की ट्रांजैक्शन लिस्ट का रिकॉर्ड है, जिसे क्रिप्टोग्राफी से लिंक और सिक्योर किया जाता है, हर ब्लॉक में एक हैश प्वॉइंटर होता है, जो इसे दूसरे ब्लॉक से जोड़ता है, यह टेक्नोलॉजी दो लोगों के बीच हुए ट्रांजैक्शन को रिकॉर्ड कर सकता है।

इसमें रिकॉर्ड की जानकारियां कॉपी नहीं की जा सकती हैं, यह डेटाबेस क्लाउड पे होते हैं ताकि इसमें ना कोई छेड़छाड़ कर सके और न ही स्पेस की कमी हो, आसान शब्दों में कहा जाए तो ब्लॉकचेन एक टेक्नोलॉजी है, जिससे Bitcoin का भी कारोबार चलता है।

गर्मियों के मौसम में रोज पिए 1 गिलास बेल का जूस

बेल का जूस
बेल का जूस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गर्मियों में धूप की वजह से आप परेशान हो जाते होगें, ऐसे में आप खुद को तरो-ताजा और फिट रखने के लिए कई प्रकार के जूस और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते होंगे, लेकिन इस सबके बीच बेल का जूस आपके शरीर को अचूक फायदा देता है।

बेल का प्रयोग सेहत के साथ ही सौंदर्य को निखारने का भी काम करता है, आयुर्वेद में इसे गुणों की खान बताया गया है। ऊपर से कठोर बेल का अंदर का हिस्सा बेहद मुलायम और गूदेदार होता है।

इससे बना जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में आप हर दिन एक गिलास बेल का जूस का सेवन करते हैं तो इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

बेल में पाया जाने वाला प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी बहुत ही गुणकारी है। बेल का प्रयोग कई तरह की दवाओं में भी किया जाता है।

आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-

लू से बचाए –
बेल का सबसे पहला फायदा तो यही है कि अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो आप पर गर्मियों में लू का असर नहीं होगा।

गैस और कब्ज में राहत –
बदलती जीवनशैली और ऑफिस में घंटों बैठे रहने से गैस की कब्ज की समस्या होना आम बात है,अगर आपको भी ये समस्याएं हैं तो नियमित रूप से बेल का जूस पिए, इससे आपको गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे –
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को कोलेस्ट्रॉल प्राब्लम है तो बेल का रस इसमें आपको फायदा देगा।

दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद –
दिल के रोगियों के लिए भी बेल के जूस का सेवन रामबाण का काम करता है, इसके लिए आप बेल के जूस में एक-दो बूंद घी की मिलाकर रोजाना पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।

डिहाइड्रेशन-एसिडिटी में दे आराम –
डिहाइड्रेशन प्रॉब्लम में बेल के जूस को बहुत फायदेमंद माना गया है, आप इसमें गुड़ या चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं।

फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद अब दिशा की भी एंट्री हुई, दिशा पाटनी भी  फिल्म ‘भारत’ में मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सुबह ही अपने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी लोगों को दी थी। अली के बाद अब सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दिशा पाटनी का फिल्म ‘भारत’ में स्वागत किया है। सलमान खान ने पूरे स्वैग के साथ ट्विटर पर लिखा है, दिशा पाटनी आपका भारत के सफर में स्वागत है।

सलमान खान के ट्वीट के बाद दिशा पाटनी का फर्ज बनता था कि वो सलमान खान का शुक्रिया अदा करें। दिशा ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकांउट से सलमान खान को थैंक यू कहा है। दिशा पाटनी ने लिखा है, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आपके साथ काम करने जा रही हूं। मैं फिल्म भारत को शूट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

वही दिशा ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की एक कॉपी को शेयर करते हुए लिखा, “एक ट्रैपीज़ आर्टिस्ट की भूमिका पर काम करने को लेकर उत्सुक हूं। इस चुनौती के लिए शुक्रिया सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अली अब्बास जफर और अतुल अग्निहोत्री। इस बार ‘भारत’ के लिए।

आपको बता दें कि फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान और दिशा पाटनी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। इसमें दिशा सर्कस में काम करने वाले कलाकार की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दिशा को लिए जाने को लेकर निर्देश अली अब्बास जफर ने कहा, ‘सलमान और दिशा को फिल्म में सर्कस का सीन करना होगा और उसमें दोनों 60 के दशक की जोड़ी के अंदाज में नजर आएंगे’।

उन्होंने कहा, ‘दिशा इस रोल के लिए बिलकुल फिट हैं’। उन्होंने कहा, ‘हमें इस किरदार के लिए ऐसी लड़की चाहिए थी जो साहसी होने के साथ सुंदर हो और जिसमें एथलीट के गुण हों और दिशा इन सब में बिलकुल सटीक बैठती हैं’।

आप को बता दें, लगभग दो साल के बाद प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वो पिछले दो सालों से लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ ‘जय गंगाजल’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। उम्मीद की जा रही है फिल्म ‘भारत’ प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी करायेगी।

4 रूपये लीटर तक महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द 4 रुपए लीटर का इजाफा हो सकता है, कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां कर्नाटक चुनाव से पहले के मार्जिन की ओर लौटना चाहती हैं तो उन्हें कीमतों में चार रुपए लीटर तक की बढ़ोतरी करनी होगी।

कर्नाटक चुनाव समाप्त होने के तत्काल बाद इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. ने सोमवार को 19 दिन के बाद पेट्रोल व डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

उसके बाद से पेट्रोल के दाम 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं, इसमें से 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि आज की गई है, इससे दिल्ली में पेट्रोल 75.32 रुपए लीटर पर पहुंच गया है जो इसका पांच साल का उच्चस्तर है।

वहीं, डीजल कीमतों में 86 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, इसमें 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी आज हुई है, इससे दिल्ली में डीजल 66.79 रुपए प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारी गणना के अनुसार तेल विपणन कंपनियों को डीजल के दामों में साढ़े तीन से चार रुपए लीटर और पेट्रोल में 4 से 4.55 रुपए लीटर की वृद्धि करनी होगी। तभी वे 2.7 रुपए लीटर का सकल विपणन मार्जिन हासिल कर पाएंगी।

गोवा में हमें सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए – कांग्रेस

Rahul model in rajasthan by congress
Rahul model in rajasthan by congress

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर चल रही सियासी उठापटक चल रही है। अब इन सबके बीच कांग्रेस ने पलटवार किया है, कांग्रेस का दावा कि वह सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

कुछ इसी तरह का सियासी ड्रामा बिहार में भी देखने को मिल रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलने वाले हैं। पार्टी का कहना है कि चूंकि आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, गोवा कांग्रेस प्रभारी आज गोवा पहुंच रहे हैं। वह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, यदि आवश्यक हुआ तो पार्टी के विधायकों की परेड कराई जाएगी।

गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता यतीश नाइक ने कहा 2017 में, हमने 17 सीटें जीती थीं और हम सबसे बड़ी पार्टी थे लेकिन राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। बीजेपी के पास 13 सीटें थी, उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।

चूंकि कर्नाटक में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सरकार बनाने के लिए पहले मौका दिया गया है। इसलिए हम राज्यपाल से अपील करते हैं कि वह हमें भी उसी तर्ज पर सरकार बनाने का मौका दें।

गोवा के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, उसके पास बहुमत से चार सीटें कम थीं, राज्य में बीजेपी को 14 सीट मिली थीं और उसने गोवा फॉरवर्ड पार्टी तथा एमजीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

जापान: ट्रेन 25 सेकंड पहले छूटी, यात्रियों ने काटा बवाल

यहां महज 25 सेकंड पहले
यहां महज 25 सेकंड पहले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

भारत में जहां ट्रेनें लेट लतीफी के लिए मशहूर हैं जो वहीं जापान की रेलवे अपनी समयबद्धता के लिए दुनिया में जानी जाती है। यहां ट्रेनों का शेड्यूल इतना सटीक है कि कुछ सेकेंड्स की देरी होने पर भी रेलवे ऑफिसर्स को हर पैसेंजर से माफी मांगनी पड़ जाती है।

जापान की बुलेट ट्रेन शिन्कासेन का रिकॉर्ड है कि वह कभी 36 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हुई, लेकिन खास बात यह है कि ट्रेन के जल्दी छूटने पर भी माफी मांगी जाती है। ऑफिसर इसका अंजाम भुगतते हैं और यात्रियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है। हाल ही एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें ट्रेन सिर्फ 25 सेकंड पहले छूट गई तो रेलवे स्टेशन में हंगामा हो गया।

जापान ने एक बार अपनी समयबद्धता प्रमाण दिया है, जापान के विनम्र स्वभाव वाली छवि के साथ रेलवे की कंपनी ने भी ड्राइवर की इस गलती पर माफी मांगी, दरअसल, ड्राइवर को अंदाजा था कि उसे नोटोगोवा स्टेशन से 7 बजकर 11 मिनट (सुबह) पर निकलना है। जबकि असल में उसे 7 बजकर 12 मिनट पर निकलना था।

इस पर उसने ट्रेन के गेट बंद कर दिए, गलती को सुधारने के लिए उसने गेट नहीं खोले बल्कि 7 बजकर 11 मिनट और 35 सेकंड पर स्टेशन छोड़ दिया, महज 25 सेकंड पहले, उसके मुताबिक इस दौरान प्लेटफॉर्म पर भी कोई पैसेंजर नहीं था।

सिडनी मॉर्निंग में छपी खबर के मुताबिक, ड्राइवर की इस गलती से एक व्यक्ति की ट्रेन छूट गई। व्यक्ति ने स्टेशन इंचार्ज से इसकी शिकायत की, स्टेशन इंचार्ज ने मामले की गंभीरता के साथ हाई अथॉरिटीज से इसका जिक्र किया, कंपनी आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल में जुट गई। इसके बाद वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने अखबार में विज्ञापन देकर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

जापान में समय का बहुत ख्याल रखा जाता है, सरकारी हो या प्राइवेट ऑफिस, एक-एक मिनट की देरी भी गंभीर मानी जाती है। अगर कभी किसी स्टेशन पर ट्रेन कुछ सेकंड या मिनट लेट हो जाए तो यात्रियों की अगले स्टेशन पर दूसरी ट्रेन छूट सकती है।

ऐसी स्थिति में यात्री ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं, इस स्थिति से निपटने के लिए जापानी रेलवे की ओर से यात्रियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिले सर्टिफिकेट हर यात्री को दिया जाता है। जब ट्रेन लेट होती है तो स्टेशन पर रेलवे का स्टाफ खड़ा हो जाता है और वह यात्रियों को डिले सर्टिफिकेट देता है। जिसे यात्री अपने दफ्तर में दिखाते हैं और कार्रवाई से बच जाते हैं।

फेसबुक में आए तीन नए फीचर, आयेंगे आपके काम

BITCOIN जैसी क्रिप्टोकरेंसी
BITCOIN जैसी क्रिप्टोकरेंसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फेसबुक ने भारतीय बाजार के लिए तीन नए फीचर को लॉन्च किया है, इस फीचर में वॉयस पोस्ट का नाम शामिल है, इसके अलावा नए फीचर के तौर पर यूजर्स को स्टोरीज को सेव करने और पुराने स्टोरीज को आर्काइव करने का ऑप्शन मिलेगा।

भारतीयों के बीच लिमिटेड फोन स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखकर फेसबुक ने एक फीचर को लॉन्च किया है जिससे यूजर्स बाद में देखने के लिए फोटोज और वीडियोज को सेव कर सकते हैं।

अब यूजर्स फेसबुक के कैमरे से क्लिक या रिकॉर्ड किए गए फोटोज और वीडियोज को फेसबुक में ही सेव कर पाएंगे, इन्हें देखने के लिए यूजर्स को फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करना होगा, साथ ही अब फेसबुक में बाद में शेयर किए जाने के लिए भी फोटोज को सेव किया जा सकेगा।

इसके अलावा वॉयस पोस्ट फीचर की बात करें तो इससे यूजर्स अब अपनी स्टोरी में ऑडियो मैसेज जोड़ पाएंगे। वॉयस पोस्ट फेसबुक कैमरे के लिए एक नया ऑप्शन होगा।

अंत में नए आर्काइव ऑप्शन की बात करें तो फेसबुक अब पुराने सारे स्टोरीज का आर्काइव तैयार करेगा। फेसबुक ने जानकारी दी है कि ये यूजर्स के लिए प्राइवेट होगा और 24 घंटे बाद गायब नहीं होगा।

फिलहाल सेव फोटो और वीडियो फीचर को फेसबुक के एंड्रॉयड के लिए ही जारी किया गया है। इसे फिलहाल फेसबुक लाइट और ios ऐप्स के लिए जारी नहीं किया गया है। फेसबुक ने साथ ही ये भी जानकारी दी है कि वॉयस पोस्ट फीचर को डेटा की समस्याओं को ध्यान रखकर तैयार किया गया है।

उन्नाव गैंगरेप केस मामले में CBI ने दो पुलिस अधिकारियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप
CBI ने दो पुलिस अधिकारियों को किया गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सीबीआई ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 अधिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया है। सीबीआई के अनुसार, तत्कालीन सब इन्स्पेक्टर अशोक सिंह भदौरिया और तत्कालीन एसओ और सब इंस्पेक्टर कामता प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के अनुसार 9 अप्रैल को, बलात्कार पीड़िता के पिता की उन्नाव के एक अस्पताल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी, सेंगर के समर्थकों के साथ झगड़ा करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

सीएम योगी ने इस संबंध में एडीजी लखनऊ जोन को जांच करने और दोषी को गिरफ्तार करने का फरमान सुनाया था। सूत्रों के मुताबिक, 3 अप्रैल को कुछ लोग पीड़िता के घर में घुस गए थे और वहां पीड़िता के पिता की जमकर पिटाई की थी।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई अतुल और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए माखी पुलिस स्टेशन जाकर गुहार लगाई थी।

माखी पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) 504 (शांति का उल्लंघन करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बता दें कि बीजेपी का विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसका भाई अतुल सिंह सेंगर 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप में अभी जेल में बंद है।

कर्नाटक चुनाव : येदियुरप्पा ने ली शपथ

येदियुरप्पा ने ली शपथ
येदियुरप्पा ने ली शपथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लिंगायत समुदाय में खासा प्रभाव रखने वाले 75 वर्षीय येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी, येदियुरप्पा के शपथ लेते समय समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह था।

सुप्रीम कोर्ट के येदियुरप्पा के शपथ लेने पर रोक लगाने से इनकार किये जाने के कुछ घंटों बाद ही भाजपा नेता ने अकेले शपथ लेली। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रातभर चली दुर्लभ सुनवाई के बाद येदियुरप्पा के कनार्टक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

येदियुरप्पा के पास विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय है। सदन में भाजपा के पास 104 विधायक हैं जो बहुमत के 112 के आंकड़े से आठ विधायक कम है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

मंगलवार को आए नतीजों में किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। लेकिन भाजपा सबसे बड़े दल के रुप में उभरी और उसे 104 सीटे हासिल हुई है।

वहीं कांग्रेस को 78 और जेडीएस गठबंधन को 38 सीटें हासिल हुई हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटे हासिल करके भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

वहीं 37 सीट हासिल करने के बाद जेडीएस की विधायक दल की बैठक में कुमार स्वामी को विधायक दल का नेता चुना गया। बाद में कुमार स्वामी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी और जेडीएस ने  तो अपना नेता तो चुन लिया है। लेकिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता के नाम पर सहमति नहीं बन पायी है।