28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 597

अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं शराब, धूम्रपान या पान बहार से संबंधित उत्पादों का प्रचार नहीं करता

बिग बी
बिग बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमिताभ बच्चन इंडियन एड इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। बिग बी कई जाने माने ब्रांड्स का चेहरा बन चुके हैं और अभी भी हैं लेकिन इस सुपरस्टार ने आज तक अपने करियर में कभी भी शराब का प्रचार नहीं किया। क्योंकि वह खुद भी इनका सेवन नहीं करते हैं।

अमिताभ स्किन केयर, बेबी केयर, हेयर केयर कैटेगरी और कई अन्य से संबंधित उत्पादों का प्रचार कर चुके हैं। यह पूछे जाने पर किसी खास ब्रांड का प्रचार वह किस आधार पर करते हैं तो उन्होंने कहा, “अगर उत्पाद को मैं पसंद करता हूं या इस्तेमाल करता हूं, तो मैं उसका प्रचार करूंगा। लेकिन, मैं शराब, धूम्रपान या पान बहार से संबंधित उत्पादों का प्रचार नहीं करता, जिनका मैं सेवन नहीं करता हूं।

बता दें शुक्रवार को आयोजित हुए क्यूरियस क्रिएटिव अवॉर्ड्स में अमिताभ को भारत के विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया में योगदान देने के लिए मास्टर ऑफ क्रिएटिविटी अवॉर्ड से नवाजा गया. ये अवॉर्ड मिलने पर अमिताभ ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं इसका हकदार हूं या नहीं, लेकिन एड इंडस्ट्री में मैंने जो काम किया है, उसे पहचान मिलने पर शानदार महसूस कर रहा हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के विशेष दर्जे की मांग पर जताई आपत्ति

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के विशेष दर्जे की मांग पर जताई आपत्ति

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज बिहार के लिये विशेष दर्जे की मांग को लेकर उसे बकवास और आम चुनावों से पहले इसे महज घड़ियाली आंसू बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में प्रदर्शन से ज्यादा प्रचार पर जोर है जहां एनडीए करीब एक साल के लिये ही सत्ता में रहने वाली है, शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से सांसद हैं और वह काफी समय से भाजपा नेतृत्व के आलोचक रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एनडीए के ‘मित्रों’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘अर्जुन’ सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि जैसे-जैसे आम चुनाव दस्तक देना शुरू कर रहे हैं वैसे वैसे घड़ियाली आंसू गिरने शुरू हो गये हैं और नाटक फिर शुरू हो गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की उस हालिया टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें नीतीश कुमार ने बिहार के लिये एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग की थी और संकेत दिया था कि यह मांग 15 वें वित्त आयोग के समक्ष रखी जायेगी।

दिल्ली: स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत,
स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार की रात करीब 3 बजे एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त स्कूटी पर सवार होकर खाना खाने निकले थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था। कि मौत इनका इंतजार कर रही है।

दरअसल, विख्यात पंडित और अक्षित दोनों नौजवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर एल.एल.एम. की पढ़ाई कर रहे थे। अक्षित करनाल का रहने वाला है। शुक्रवार की रात दोनों अपनी पढाई करने के बाद खाना खाने स्कूटी लेकर निकले थे। लेकिन तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और वहां से भाग निकले।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है। अगर टक्कर मारने के बाद वाहन चालक दोनों को अस्पताल पहुंचा देता तो शायद आज विख्यात पंडित और अक्षित जिंदा होते. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

RSS के कार्यक्रम में जाने से बचें प्रणब मुखर्जी -जयराम रमेश

प्रणब मुखर्जी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, प्रणब मुखर्जी RSS के कार्यक्रम में ना जाएं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 7 जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाने का न्यौता मिला है, जिसके बाद इस बात पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता पहले ही ऐतराज कर चुके हैं।

अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है की प्रणब मुखर्जी को किसी सूरत में RSS के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने एक निजी चैनल बताया कि इस बारे में उन्होंने प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा है, पत्र में रमेश ने कहा कि प्रणब मुखर्जी जैसे विद्वान और सेकुलर आदमी को RSS के साथ किसी तरह की नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए।

जयराम ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रणब दा RSS के कार्यक्रम में क्या बोलते हैं, बुनियादी बात तो यही है कि उनके जैसा शख्‍स वहां क्यों जा रहा है? जयराम ने कहा कि उन्होंने पिछले 30 साल प्रणब दा के साथ पार्टी में, योजना आयोग में और यूपीए सरकार में काम किया है, उनके जैसे आदमी का RSS के कार्यक्रम में जाना उन्हें बहुत दुख पहुंचा रहा है।

इस सवाल पर कि क्या प्रणब मुखर्जी ने उनके पत्र का कोई उत्तर दिया? जयराम रमेश ने कहा, न तो उन्होंने कोई उत्तर दिया है, न ही उत्तर आने की कोई उम्मीद है, लेकिन वो उस विचारधारा के पास कैसे जा सकते हैं जो लंबे समय से देश को बांटने का काम कर रही है और इसकी मुखालफत आप पूरी जिंदगी करते रहे।

सूत्र :अरबाज खान ने कबूली आइपीएल में सट्टा लगाने की बात

अरबाज खान
अरबाज खान ने कबूली आइपीएल में सट्टा लगाने की बात

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है, सूत्रों के अनुसार, अरबाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

अरबाज ने यह भी कबूल किया है कि वह सट्टेबाज सोनू जालान को भी जानते हैं, साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाजी की इसी आदत की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अरबाज के अलग होने की वजह भी उनकी सट्टेबाजी है, अभिनेता सट्टेबाजी के चलते काफी पैसा हार चुके थे और नुकसान में थे, इसी वजह से मलाइका ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था।

अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था, अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुकी सोनू जालान को अरेस्ट किया था, उसने पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था।

पूछताछ में अरबाज ने खुलासा किया कि वह, छह बार सट्टेबाजी कर चुके हैं, अरबाज ने यह भी कबूला कि सट्टेबाजी के चलते उन्हें पौने तीन करोड़ का नुकसान हुआ है, पूछताछ में अरबाज ने कबूल किया कि पिछले साल भी उन्होंने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाया था, पिछले साल भी उन्हें 2.75 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का मामले सामने आने के बाद पुलिस ने सोनू जालान नाम के बुकी को पहले भी अरेस्ट किया था, इंटरनेशनल सटोरियों के साथ अरबाज की एक फोटो भी सामने आई है, सोनू जालान ने अरबाज को पैसे वापस ना करने पर धमकी भी दी थी, इसके चलते जालान ने अरबाज का नाम पुलिस के सामने बता दिया।

आइपीएल के सट्टेबाजी केस में क्राइम ब्रांच ने कराया सोनू-अरबाज का आमना-सामना

Crime Branch
Sonu-Arbaaz

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल में सट्टेबाजी के सिलसिले में ठाणे पुलिस बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान से पूछताछ करने में जुटी है, क्राइम ब्रांच के 3 अधिकारी अरबाज से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच ने सोनू और अरबाज का आमना सामना कराया, दोनों को एक साथ 7 मिनट तक रखा गया और पूछताछ की गई।

क्राइम ब्रांच के तीनों अधिकारियों की पूछताछ से पहले इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने एक अलग कमरे में अरबाज से पूछताछ की, पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने से पहले सुबह 9.30 बजे अरबाज खान अपने बड़े भाई सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

क्राइम ब्रांच ठाणे जाते हुए अरबाज के साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और वकील भी मौजूद हैं, अरबाज पर जब पिता सलीम खान से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने इसे बकवास करार दिया और बिना कुछ बोले निकल गये।

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ ने 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मुंबई में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान जालान और अरबाज के बीच ‘‘संबंधों’’ का पता चला था, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जालान को देश के शीर्ष सटोरियों में गिना जाता है।

कश्मीर में पत्‍थरबाजों ने की ‘गुंडागर्दी’, 1 की हुई मौत

कश्मीर
कश्मीर में पत्‍थरबाजों ने की 'गुंडागर्दी'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने कल पत्‍थर बरसाए, पत्‍थरबाजों ने यह हमला तब किया जब गाड़ी का ड्राइवर सीआरपीएफ के एक सीनियर अधिकारी को छोड़कर वापस आ रहा था।

पत्थरबाज़ों की भीड़ ने पूरी तरह से गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ करने लगे, ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए गाड़ी को वहां से निकाल ले गया।

इस दौरान गाड़ी के पहिये के नीचे तीन लोग आ गये, जिसमें वे घायल हो गए, बाद में तीनों घायलों में से एक की मौत हो गई, यह घटना श्रीनगर के नौहट्टा इलाके की है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले कई छोटे-छोटे हमले जम्मू-कश्मीर को झेलने पड़े थे, जैश के कई आतंकियों के घाटी में घुसने की खबर है, ऐसे में कश्मीर हाई अलर्ट पर है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों की कोशिश रमजान के दौरान सरकार के सीज़फायर को नाकाम करने की है, इसीलिए 16 मई को सीज़फायर के एलान के बाद से घाटी में हिंसा पहले से बढ़ी है।

जो वीडियो फुटेज सामने आया है, उसमें साफ-साफ दिख रहा है कि सीआरपीएफ की गाड़ी भीड़ से घिरी हुई है और भीड़ उस गाड़ी में घुसने की कोशिश कर रही है, और ड्राइवर गाड़ी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

आइये आज जानते हैं करेला खाने के फायदे

Bitter melon
Bitter melon

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे गिने चुने लोग ही खाना पसंद करते हैं लेकिन करेले में जितने गुण हैं वो शायद ही किसी सब्जी में हो, करेला हरे रंग का होता हैं इस पर छोटे-छोटे से कांटे होते हैं और यह बेल के रूप में लगते हैं।

इसके अन्दर सफ़ेद बीज होते हैं, करेले को कच्चे रूप में ही इस्तेमाल करा जाता है, करेले  के स्वाद कड़वा होता हैं इसलिए ही इसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन आज के बीमारी के वक्त में करेला  बहुत उपयोगी है।

इसे खास तौर पर मधुमेह रोगियों को दिया जाता है, वजन कम करने में भी करेला सहायक तत्व हैं, यह एक औषधि हैं जिसे कई दवाओं में डाला जाता है, इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी हैं लेकिन इसका कड़वा स्वाद सभी को अच्छा नहीं लगता हैं इसलिए इसे कई रूपों जैसे अचार एवम सेंव के तौर पर भी बनाया जाता हैं लेकिन भरवा करेला और प्याजी करेला बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है।

करेला एक कड़वी सब्जी हैं लेकिन इसके सभी गुण मधुर है, इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं इसमें विटामिन A,B और C पाया जाता है, करेले में कैरोटीन, बीटाकैरोटीन, आइरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे गुणकारी तत्व भी होते है।

करेला शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, करेला रक्त शोधन में बहुत आवश्यक है, करेले  के रस का सेवन किया जाता हैं इसमें काली मिर्च पाउडर एवम नींबू का रस मिलाया जाता हैं।

करेले से रक्त साफ़ होता है, करेला शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, करेला आसानी से पच जाता हैं और पेट साफ़ करने में सहायक होता है। करेला गर्मी में मिलता हैं अत: यह एक शीतल सब्जी हैं जो पेट की गर्मी को खत्म करता हैं और पाचन तंत्र को ठीक करता है।

आईपीएल के सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम आया सामने 

अरबाज खान
आईपीएल के सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल में सट्टा लगाने को लेकर नए खुलासे में एक बड़ा नाम शामिल हुआ है। एक बुकी सोनू जालान ने सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम लिया है, पुलिस ने उन्हें समन भेजा है।

महाराष्ट्र पुलिस ने सोनू जालान को गिरफ्तार किया है और उसीसे पूछताछ में इन सब बातों का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सोनू जालान अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम के संपर्क में रहता है।

माना जा रहा है कि अरबाज अब जल्द पुलिस के सामने हाजिर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आज समन भेजा है।

पुलिस ने ये समन अरबाज खान के बांद्रा स्थित घर भेजा था। इस समन के अनुसार इसमें कहा गया है कि मुंबई से चलने वाले घोटाले से संबंधित जांच के लिए उनकी उपस्थिति जरूरी है।

सोनू जालान को कल्याण कोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया था। जब वह इसी केस में एक आरोपी से मिलने आया था, सोनू मलाड का मुंबई मे एक बहुमंजिला इमारत में किराए पर 3 आलीशान फ्लैट हैं। इनमें से एक फ्लैट का मासिक किराया 1,60,000 रुपए है, इसके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

सोनू के घर से ठाणे पुलिस ने बरामद की एक डायरी के मुताबिक IPL के एक सीजन से (2018) सोनू का बैटिंग कलेक्शन तकरीबन 500 करोड़ का था, जिसमें से अकेले फाइनल मैच (CSK vs SRH) का कलेक्शन तकरीबन 10 करोड रुपए थे, इस डायरी में देश विदेश के तकरीबन 30 बड़े बुकीज के नाम कोडवर्ड में लिखें पाए गये हैं।

शिमला में छाया पेयजल संकट, PMO पहुंचा मामला

शिमला में में पेयजल संकट छाया,
शिमला में में पेयजल संकट छाया,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिमला में पानी की किल्लत थी, अब यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। पीएम ऑफिस ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पानी की कमी दूर करने का आदेश दे दिया है।

वहीं, दूसरी तरफ पेयजल संकट को दूर करने के लिए शिमला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर 40 होटलों का वॉटर सप्लाई कनेक्शन काट दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इन होटलों ने लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान नहीं किया था। इसलिए पानी का कनेक्शन काट दिया गया है।

शिमला में इन दिनों पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, टैंकरों से पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय हरकत में आया है, जानकारों की मानें तो इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो जनता में सरकार की गलत छवि बन सकती है, जिसका असर अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ सकता है।

वहीं, पीने का पानी नहीं मिलने के कारण शिमला के लोग परेशान हैं, कहीं विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम किया जा रहा है तो कहीं लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, इस बीच संजौली चौक पर प्रदर्शन करने पहुचें सौकड़ों लोगों ने चक्का जाम किया।