28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 598

…तो जल्द एक दूजे के हो जाएँगे आलिया-रणबीर!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर दोनों ही सुर्खिओ में रहते है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravh.com

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर दोनों ही सुर्खिओ में रहते है। जिस तरह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि अब इनकी शादी को बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। लेकिन हालही में खबर सुनने में आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को पहले से ही पता थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने आलिय के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करते ही दीपिका को इसके बारे में बता दिया था।

बता दें कि रणबीर और आलिया के रिश्ते की शुरुआत ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ते की बात कुबूल नहीं कर रहे थे, लेकिन जीक्यू मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में रणबीर ने सबके सामने ना सिर्फ रिश्ते को कुबूल किया, बल्कि इस बात की भी घोषणा कर दी थी कि उनके एक खास दोस्त को रिश्ते की जानकारी पहले ही हो गई थी।

वही  परिवार भी लगातार एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। नीतू कपूर जिस तरह से आलिया की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं, यह तो हम सबको पता ही है। इसके बाद अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी आलिया को गिफ्ट भेजने लगी हैं। इस बात की जानकारी आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को दी है।

असल में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को बीते दिन एक ब्रेसलेट गिफ्ट के तौर पर भेजा था। जिसकी तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है, ‘थैंक यू रिद्धिमा कपूर.. इस ब्रेसलेट के लिए। मुझे यह बहुत ही पसंद आया है।’

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत ही जल्द धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनने वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक फैंटसी ड्रामा होगी। जिसे डायरेक्टर अयान मुखर्जी दो भागों में शूट कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर बहुत ही बड़े स्तर पर बना रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेल में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता चानू पर गिरी एक और गाज़

संजीता चानू
स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता चानू पर गिरी एक और गाज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डोपिंग टेस्ट में विफल घोषित की गईं राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर एक बार फिर से गाज गिर गई है, उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

कल ही भारतीय भारोत्तोलकों को डोपिंग के कारण शर्मशार होना पड़ा जब राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू डोप परीक्षण में विफल हो गईं थी।

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि संजीता के नमूने को प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरॉयड के लिए पाजीटिव पाया गया है, संजीता ने राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

आईडब्ल्यूएफ ने कहा कि उसने भारत की संजीता चानू खुमुकचाम के नमूने में प्रतिबंधित टेस्टोस्टेरोन पाया है जो डोपिंग रोधी नियम का संभावित उल्लंघन है और इसके कारण यह खिलाड़ी अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर यह साबित होता है कि खिलाड़ी ने डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं किया है तो प्रासंगिक फैसले को भी प्रकाशित किया जाएगा।

यह पता चला है कि संजीता को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने शिविर छोड़ने को कहा है जिसके बाद वह अपने घर मणिपुर के लिए रवाना हो गयी हैं।

भारतीय संघ के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के बाद भी अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने भारोत्तोलको के नमूने लिये थे, संजीता का नमूना अगर हाल ही में लिया गया है और उसका ‘ए’ नमूना पाजीटिव पाया गया है तो वह ‘बी’ नमूने के परीक्षण की मांग कर सकती है, अगर बी नमूना भी पाजीटिव रहा तो उसे अधिकतम चार साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।

नोएडा: दहेज़ के चलते पति ने की पत्नी की हत्या 

दहेज़ के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
दहेज़ के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah

दिल्ली से सटे नोएडा में दहेज के चलते पति ने ही अपनी पत्नी की  गला दबाकर की हत्या। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पति सहित उसके परिवार के 4 अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने मंगलवार की दोपहर जब अपनी पत्नी की हत्या की, उस समय पर पूरी तरह नशे में धुत था।  पत्नी की हत्या करने के करीब 3 घंटे बाद व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपी के बड़े भाई ने ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पुलिस ने मृतका की पहचान इकरा और आरोपी पति की पहचान अकील के तौर पर की है।

अपने माता-पिता से दहेज न मांगने पर अकील शराब के नशे में उसके साथ आये दिन मारपीट करता था, जिसके चलते इकरा ज्यादातर अपने मायके मेरठ में ही रहती थी। हत्या करने से 4 दिन पहले ही अकील मेरठ अपनी ससुराल गया और माफी मांगकर पत्नी इकरा को वापस लाया था। इसके बाद अकील अपनी पत्नी के साथ शाहबेरी गांव में अलग फ्लैट लेकर किराए पर लेकर रहने लगा। फिर अचानक मंगलवार की दोपहर नशे में धुत अकील गला दबाकर इकरा की हत्या कर दी।

आपको बता दें कि इकरा की शादी फरवरी 2015 में नोएडा के रहने वाले अकील से हुई थी। सूत्रों ने बताया कि आए दिन अकील और उसके परिवार वाले इकरा से दहेज में कार और कारोबार के लिए पैसे की डिमांड करते थे।

पुलिस ने बताया कि इकरा के मायके वालों की तहरीर पर आरोपी पति अकील समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अकील को गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।

दिल्ली: एक नौकरानी ने बचाई अपने मालिक की जान

एक नौकरानी ने बचाई अपने मालिक की जान
एक नौकरानी ने बचाई अपने मालिक की जान

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली: करोल बाग में एक नौकरानी के हिम्मत ने न सिर्फ उसके मालिक की जान बचाई, बल्कि घर में लूट की वारदात को भी रोक दिया। हालांकि मालिक को लुटेरों से बचाने की कोशिश में नौकरानी को खुद अपनी जान गंवानी पड़ी।

वारदात करोल बाग के नजदीक अजमल खां मार्ग पर स्थित एक पॉश रिहायशी अपार्टमेंट का है। इस पॉश सोसाइटी में कारोबारी अविनाश भल्ला का बहुमंजिला घर है। बुधवार की दोपहर चार लुटेरे जबरन उनके घर में घुस आए और अविनाश भल्ला तथा एक नौकर को बंधक बना लिया। भल्ला के घर काम करने वाली गीता नाम की नौकरानी बाजार गई हुई थी। वह दोपहर करीब 12.40 बजे घर लौटी।

गीता ने जब अपने मालिक अविनाश भल्ला और घर के नौकर को कुर्सी से बंधे और चारो तरफ घेरे खड़े चार लुटेरों को देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लुटेरे गीता की ओर लपके, लेकिन गीता भागकर एक बाथरूम में घुस गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन खुद को वह नहीं बचा सकी और दुर्घटनावश खिड़की से गिरकर उसकी मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले नौकरानी ने पुलिस को सूचित कर दिया था।

लुटेरों ने जब गीता के नीचे गिरने की तेज आवाज सुनी तो वे लुट की वारदात को अंजाम दिए बिना ही वहां से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गीता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उनके जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों की पहचान की जा रही है। अभी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सनी के फैंस के खुशखबरी  इतने रुपए देकर कर सकते हैं लंच

सनी लियोनी
सनी लियोनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सनी लियोनी के फैंस के लिए खुशखबरी जी हां किसी एक फैन को उनके साथ लंच करने का मौका मिल सकता है। लेकिन इसके लिए एक बड़ी रकम चुकानी होगी। सनी का ये फैन उनके साथ लंच के दौरान 2 घंटे बिता सकता है।

दरअसल, सनी लियोनी एक्ट‍िंग के अलावा चैरिटी वर्क में भी बहुत सक्रिय हैं। सनी एक कैंपेन के जरिए अमेरिकन कैंसर सोसाइटी और पेटा को मदद करना चाहती हैं। इसके जरिए वे ऑक्शन से एक फैन को चुनेंगी और उसके साथ लंच करेंगी।

आप को बता दें, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले फैन को सनी के साथ लंच पर दो घंटे बिताने का समय मिलेगा। सनी का मकसद है कि वे इस ऑक्शन से करीब 2500 डॉलर यानी 1.68 लाख रुपए कमाएं। विनर को लंच मुफ्त में मिलेगा, लेकिन  ड्रिंक के अलग से पैसे देने होंगे।

सनी के साथ विनर एक तस्वीर और ऑटोग्राफ भी ले सकता है। सनी से मुलाकात लॉस एंजेल्स में होगी। ऑक्शन में भाग लेने वाला विनर 18 साल से ऊपर का होना चाहिए।

पत्रकारिता दिवस के मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अजीबो-गरीब बयान

दिनेश शर्मा
यूपी के डिप्टी यूपी के डिप्टी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं अब उनके बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुर्खियों में आ गयो हैं, भारत के तकनीक का बखान करते-करते दिनेश शर्मा ने विवादित बयान दे दिया।

दिनेश शर्मा ने कहा कि सीता जी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं, टेक्नोलॉजी का उदाहरण देते हुए उप मुख्यमंत्री ने संजय और धृतराष्ट्र का भी उदाहरण दिया।

मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम में दिनेश शर्मा शिरकत करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कहा, सीता जी का जन्म घड़े की मदद से हुआ था, जो उस वक्त टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का एक तरीका था।

उन्होंने नारद को पहला पत्रकार भी बताया, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता कोई आधुनिककाल से ही शुरू नहीं हुई थी, ये महाभारत काल से चली आ रही है, इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि गुरुत्वाकर्षण बल, प्लास्टिक सर्जरी और परमाणु की खोज भी भारत में हुई थी।

महाभारत के पात्र संजय का जिक्र करते हुए उऩ्होंने कहा कि संजय हस्तिनापुर में बैठे-बैठ कुरुक्षेत्र में हो रहे महाभारत के युद्ध का विहंगम दृश्य धृतराष्ट्र को बताते थे,ये लाइव टेलीकास्ट नहीं तो क्या है।

बोधगया सीरियल ब्लास्ट : सभी दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

बोधगया सीरियल ब्लास्ट
बोधगया सीरियल ब्लास्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बोधगया में वर्ष 2013 में हुए महाबोधी मंदिर में सीरियल बम ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है, कोर्ट ने सभी पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और सभी दोषियों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसके अलावा नाबालिग उमर सिद्दीकी को 3 साल की सजा दी गई है, पिछले साल नवंबर में उसकी सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया गया था और तीन साल के लिए बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था।

कल सजा के बिंदु पर बहस पूरी नहीं हो सकी थी, कोर्ट में एनआईए के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।
इससे पहले अदालत ने बोधगया के महाबोधि मंदिर के पास पांच साल पहले हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में बीती 25 मई को सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था।

11 मई, 2018 को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद एनआईए अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, अदालत ने उमर सिद्दिकी, अजहरुद्दीन कुरैशी, हैदर अली, मुजिबुल्लाह अंसारी और इम्तियाज अंसारी को बोधगया में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में दोषी करार दिया था।

इस धमाके में एक तिब्बती बौद्ध भिक्षु और म्यांमार के तीर्थ यात्री घायल हो गए थे, बोधगया ब्लास्ट में एनआईए की तरफ से 90 गवाहों को पेश किया था, हाल ही में कोलकाता पुलिस ने बोधगया बम बरामदगी मामले से जुड़े होने के आरोप में आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था।

करीना ने कहा- आप में अपने शरीर को दिखाने का कॉन्फिडेंस है तो जरूर पहनिए

करीना
करीना ने कहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान के जन्म के बाद बहुत ही शिद्दत से अपने फिटनेस पर काम किया। बेबो ने बहुत कम वक्त में खुद को पहले जैसा ही मेंटेन किया है। लेकिन तैमूर के जन्म के बाद से जब-जब वह शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं और उन्हें ट्रोल किया गया।  शॉर्ट कपड़ों में क्लिक की गई उनकी तस्वीरों पर कई बार निगेटिव कमेंट्स आए। लोगों ने करीना को सलाह दिया कि वह अब मां बन गई हैं और एक मां के जैसे शालीन कपड़े पहनें।

हालही में हुए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा, “हर इंसान को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिनमें वे अच्छे दिखे। मेरी समझ में ये बात नहीं आता कि मां की तरह कैसे तैयार हुआ जाता है। मेरी मां बबीता मॉर्डन कपड़े पहनती हैं।

वह जींस-टॉप में बहुत खूबसूरत लगती हैं। क्या आपने कभी मेरी सास (शर्मिला टैगोर) को देखा है? वे जींस-शर्ट में बहुत खूबसूरत लगती हैं, ठीक उतनी ही जितनी वह सिल्क साड़ी में लगती हैं। मैं एक ऐसे परिवार से हूं जहां महिलाएं वह पहनती हैं जो वह पहनना चाहती हैं।”

करीना ने आगे कहा, कि यदि वह मां बन गई हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन सकती हैं। यदि आप में अपने शरीर को दिखाने का कॉन्फिडेंस है तो जरूर पहनिए। लोगों को महिलाओं को उनकी जिंदगी के तमाम आयामों से गुजरने देना चाहिए।

केरल में निपाह वायरस का दोबारा पसार रहा पैर, 17 की लोगों की हुई मौत

निपाह वायरस
निपाह वायरस , 17 की लोगों की हुई मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

निपाह वायरस बढ़ता ही जा रहा है, इसे रोकने का कोई उपाय नहीं है, अब यह केरल में दोबारा पैर पसार रहा है। कोझिकोड जिले में कल एक और व्‍यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 17 हो गई है।

25 वर्षीय रेसीन की मौत कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच में अब तक 18 लोगों में निपाह वायरस होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है।

पिछले हफ्ते कोलकाता के फोर्ट विलियम में तैनात केरल के एक 28 वर्षीय सैनिक की मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी मौत भी निपाह वायरस के कारण हुई थी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि उन्हें 20 मई को कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 5 दिन बाद उनकी मौत हो गई, उनके नमूने को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया और इसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

वायरस की पुष्टि होने तक प्रभावित व्यक्तियों के संपर्क में आए 1300 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है।ऐसा माना जा रहा है कि यह वायरस चमगादड़ों की वजह से फैल रहा है।

दिल्ली सरकार ने लोगों को वायरस से सतर्क रहने की सलाह दी है, लेकिन यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस घातक विषाणु का मानव संक्रमण सामने नहीं आया है। सरकार ने लोगों से इस सीजन में खजूर का जूस या शेक पीने से मना किया है।

आइये आज जानते हैं शराब पीने के नुकसान

शराब पीने के नुकसान
शराब पीने के नुकसान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शराब पीने से सेहत को हमेशा नुकसान ही होता है। जब भी लोग शराब पीने के नुकसान के बारे में बात करते हैं तो कहते हैं की इससे लीवर खराब हो जाता है, लेकिन शराब न सिर्फ लीवर के लिए नुकसानदायक होती हैं। बल्कि इससे पेट से जुड़ी बीमारियाँ, गठिया की बिमारी और मोटापा भी हो सकता हैं।

शराब को पीने से न सिर्फ सामाजिक जीवन और आमदनी पर असर पड़ता हैं। बल्कि यह आपके हेल्थ को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती है, इससे न सिर्फ आपकी सोशल लाइफ खराब होती हैं। बल्कि आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता हैं।

शराब पीने के नुकसान :-

1. चाहे आप शराब थोड़ी थोड़ी मात्रा में क्यों न पीते हो, लेकिन इसका असर आपके दिमाग पर ज्यादा होता है।

2. शराब को पीने से पेट में जलन होने लगती हैं, जिसके फलस्वरूप आपका हाजमा भी खराब हो सकता हैं।

3. ज्यादा शराब के सेवन से आपकी याददाश्त कमजोर होने लगती हैं, क्योंकि यह आपके मष्तिक पर बहुत ही बुरा असर डालता है।

4. शराब का असर शरीर के रक्त प्रवाह पर पड़ता हैं, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल की बीमारियाँ, स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

5. एल्कोहोल के ज्यादा सेवन से शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती हैं। ऐसे में आपको थकान, सांस लेने में परेशानी और सिरदर्द  जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।