28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 593

बिटकॉइन स्कैम मामले में राज कुंद्रा के बाद अब सनी लियोन का नाम सामने आया 

Sunny Leone
Sunny Leone

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिटकॉइन स्कैम मामले में अब राज कुंद्रा के बाद कई और बड़े बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ हो सकती है। अभी तो इस मामले में सनी लियोन का भी नाम सामने आ रहा है। बता दें, पिछले दिनों पुलिस ने इसके मुख्य अरोपी अमित भारद्वाज ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद इन सब सेलेब्स के नाम का खुलासा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, सनी लियोन के अलावा इस मामले में नेहा धूपिया, जरीन खान और सोनल चौहान जैसे कई स्टार्स का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी इन नामों कोे लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है।

मंगलवार को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद राज कुंद्रा ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें सस्पेक्ट के तौर पर नहीं बल्कि एक गवाह के तौर पर समन किया था। जानकारी के मुताबिक राज को इस प्रकार की स्कीम का प्रचार करने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

आप को बता दें, इससे पहले भी कुंद्रा का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आ चुका है। फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद कुंद्रा पर क्रिकेट संबंधी गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा था। मार्च में कुंद्रा ने बैन के खिलाफ एक याचिका भी दायर की है। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक थे।

इसी मामले में पिछले दिनों पुलिस ने इसके मुख्य आरोप अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया था। अमित से पूछताछ मामले में पुलिस फिलहाल कुछ कहने को तैयार नहीं है। अमित ने बिटकॉइन को लेकर एक वेबसाइट बनाई थी जिसमें लोगों ने काफी बड़े पैमाने पर इन्वेस्ट किया था। बताया जाता  है कि इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ से भी ज्यादा की हो सकती है।

यूपी में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर सीरियल ब्‍लास्‍ट की मिली धमकी

सीरियल ब्‍लास्‍ट की मिली धमकी
यूपी में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर सीरियल

एनपी न्यूज़ डेस्क |  Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सीरियल ब्लास्ट की धमकी मिली थी, जिसके बाद कई जगह अलर्ट जारी कर दिया गया है।रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शहरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है धमकी लश्कर के एरिया कमांडर अबू शेख के नाम से दी गई है, जिसमें 6 से 10 जून के बीच हापुड़। सहारनपुर, मेरठ के अलावा मथुरा और वाराणसी में भी रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की धमकी गई है।

जानकारी के अनुसार, लश्‍कर बहुत जल्‍द उत्‍तर प्रदेश में एक के बाद एक धमाके कर सकता है। पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों से लेकर आगरा तक सीरियल ब्लास्‍ट की धमकी दी गई है।

अलर्ट के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकी संगठन द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने से हड़कंप मच गया है।

ग्वाटेमाला: ज्‍वालामुखी की आग की राख से 69 लोगों की मौत हो चुकी 

ज्‍वालामुखी की आग की राख
ग्वाटेमाला: ज्‍वालामुखी की आग की राख से 69 लोगों की मौत हो चुकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से एक ही परिवार के 36 लोगों सहित अबतक 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक जख्मी बताए जा रहे हैं।

ज्वालामुखी की चपेट में आने से दर्जनों लोग अब भी लापता हैं, जिनका कुछ भी पता नहीं चल सका है। और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं एक मासूम बच्‍ची घंटों तक ज्‍वालामुखी की आग की राख में डबी रहने के बाद जिंदा मिली।

कोनरेड प्रवक्ता डेविड डे लियोन ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे ज्वालामुखी में एक और विस्फोट हुआ। राख के चलते सड़क संपर्क से कट चुके इलाकों से कम से कम 10 लोगों को हेलीकॉप्टरों के जरिए निकाला गया है। कोनरेड ने बताया कि 3,271 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

ग्‍वाटेमाला का ज्‍वालामुखी फटने के बाद सैकड़ों परिवारों की जिंदगीभर का दर्द दे गया है। डेली मेल की खबर के अनुसार ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी विस्‍फोट के बाद इलाके में ज्‍वालामुखी की राख फैल गई थी। वहीं राष्ट्रीय आपदा संयोजक सर्गियो कैबानास ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी से करीब 44 किलोमीटर दूर कल ज्वालामुखी फटने की घटना के बाद कई लोग लापता हो गए।

बताया जा रहा है कि चार दशकों के बाद 3,763 मीटर ऊंचे फ्यूगो में इतना भीषण विस्फोट हुआ। इसके फटने से करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए। राजधानी ग्वाटेमाला सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। बता दें कि राजधानी ग्वाटेमाला सिटी इस ज्वालामुखी से केवल 40 किलोमीटर दूर है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक इससे करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इस भयावह घटना के बाद ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

जम्मू-कश्मीर: सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश में सेना ने मार गिराए 3 आतंकी

LoC पर घुसपैठ
जम्मू-कश्मीर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तीन आतंकवादियों को आज तड़के ढेर कर दिया। साथ ही घुसपैठ की कोशिश आज नाकाम कर दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद घुसपैठियों को ललकारा।

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी इससे पहले मंगलवार को बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों ने 13 राष्ट्रीय राइफल्स के पोस्ट पर दो तरफा हमला किया था। जिसके बाद शुरू हुई गोलीबारी आज सुबह थमी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शिविर पर ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। जिसका सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाब दिया। हालांकि, हमले के दौरान किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है। तलाशी के लिए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है।

फतवा : सुन्नी समाज के लोग, शियाओं के यहां न करें इफ्तार

फतवा
सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद से रमजान के पाक महीने में जारी नए फतवे में सुन्नी मुसलमानों को शिया मुसलमानों की तरफ से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टियों में न जाने की नसीहत दी है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद से रमजान के पाक महीने में जारी नए फतवे में सुन्नी मुसलमानों को शिया मुसलमानों की तरफ से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टियों में न जाने की नसीहत दी है।

जानकारी के अनुसार, तीन मुफ्तियों ने इस फतवे को जारी किया है दारुल उलूम के मुफ्तियों द्वारा दिए गए जवाब से एक नई बहस भी छिड़ सकती है।

बीते दिनों एक शख्स ने दारूल उलूम से लिखित में सवाल किया था कि रमजान के महीने में शिया हजरात की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है, तो सुन्नी मुसलमानों का उसमें शामिल होना जायज है या नहीं।

इसी सवाल के जवाब में दारूल उलूम ने फतवा जारी करते हुए सुन्नी मुसलमानों को शिया मुसलमानों की इफ्तार पार्टी में शामिल न होने की हिदायत सभी को दी है।

सवाल का जवाब दारुल उलूम के तीन मुफ्तियों ने दिया है, इसमें उन्होंने कहा कि दावत चाहे इफ्तार की हो या फिर शादी की शियाओं की दावत में सुन्नी मुसलमानों को खाने पीने से परहेज करना चाहिए।

पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट गुल बुखारी का अपहरण, घंटों बाद छोड़ा

पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट
पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान की सेना की आलोचना करने के लिए मशहूर पाकिस्तानी-ब्रिटिश जर्नलिस्ट और राइट एक्टिविस्ट गुल बुखारी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। सोशल मीडिया पर इस अपहरण के लिए खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार बताए जाने के बाद कुछ घंटों में ही वह घर वापस लौट आईं। महिला पत्रकार के परिजनों ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है।

बुखारी के परिवार और सहकर्मियों ने बताया कि मंगलवार की शाम वो कार से वक्त न्यूज़ शो रिकॉर्ड करने जा रही थीं। इसी वक्त पूर्वी लाहौर के कैंटोन्मेंट एरिया में उनकी कार रोक ली गई। कुछ लोगों ने बुखारी को गाड़ी से उठा लिया। वो उन्हें घसीट कर ले गए।

ड्राइवर ने बताया कि उनके मना करने पर दो बदमाशो ने उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाया और भाग गए। अपहरण करने वाले आरोपियों ने ड्राइवर से कुछ नहीं कहा। इसके तुरंत बाद ही गुल बुखारी के परिवार ने स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।अपहरण की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार बताना शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि सेना की आलोचना करने के कारण पत्रकार का अपहरण खुफिया विभाग ने कराया है। अपहरण के करीब तीन घंटे बाद गुल के परिवार ने उनके वापस लौटने की पुष्टि कर दी। हालांकि उनका अपहरण किसने किया इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम गुल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर गई थी।

पुलिस का कहना है कि गुल बुखारी ने बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया। ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीएमएल-एन नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने घटना पर आश्चर्य जताया। उन्होंने लिखा, ‘गुल बुखारी के अपहरण की खबर बहुत परेशान करने वाली है। यह बुहत क्रूर नीच दर्जे की ज्यादती है। बेहद दुखद दिन।

आप को बता दें, गुल बुखारी पाकिस्तानी सेना के राजनीति में कथित हस्तक्षेप को लेकर काफी मुखर रही हैं। वो पिछले कुछ वक्त से 25 जुलाई को होने वाले पाकिस्तान के आम चुनावों में पाकिस्तानी सेना के हस्तक्षेप की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रही थीं। उन्होंने नवाज़ शरीफ का बचाव भी किया था। नवाज़ शरीफ का सेना से विवाद जगजाहिर है।

आइये आज जानते हैं अजवाइन खाने के फायदे

अजवाइन खाने के फायदे
अजवाइन खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अजवाइन सदियो से ही भारत में प्रचलित है, इसके गुणों को हमारे पूर्वज अच्छी तरह से जानते थे, लेकिन आजकल अजवाइन के फायदे को हम भूलते जा रहे हैं।

अजवाइन में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे कई बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन पाचक, रुचिकारक, तीक्ष्ण, गर्म, चटपटी, कड़वी और पित्तवर्द्धक होती है, ऐसे में अजवाइन का बहुत महत्व होता है।

जी हां, अजवाइन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी है, इसका प्रयोग करने से आपको पाचन की समस्या नहीं हो सकती है।

अजवाइन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि सारी बीमारियों की जड़ पेट से शुरू होती है, अगर आपका पेट या पाचन सही होगा तो आपको बीमारियां छू भी नहीं सकती है, ऐसे में आपके लिए अजवाइन का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है।

अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान है, और आपको किसी भी तरह से फायदा नहीं मिल रहा है, तो आपके लिए अजवाइन रामबाण साबित हो सकता है, सर्दी जुकाम होने पर अजवाइन को दरदरा कूट कर महीन कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम में आराम मिलता हैं।

अगर आप मोटापे से परेशान है तो आपके लिए अजवाइन कामगर साबित हो सकती है, मोटापा कई तरह की बीमारियों का संकेत करती है, ऐसे में अब आप इससे छुटकारा पा सकते हैं, रात में एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह छान कर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीने से लाभ होता है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल वाश आउट को लेकर आज छात्रों ने जमकर किया बवाल

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
इलाहाबाद में आज छात्रों ने जमकर बवाल किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का जबरदस्त हंगामा करते हुए आगजनी, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इलाहाबाद में आज छात्रों ने जमकर बवाल किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का जबरदस्त हंगामा करते हुए आगजनी, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की। हॉस्टल खाली कराए जाने से नाराज छात्रों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया, जिसे मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बुझायी।

इस दौरान छात्रों ने हवाई फायरिंग करने के साथ-साथ देशी बम भी फोड़े, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वाश आउट का फैसला किया है। जिसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कुलसचिव के तबादले का भी छात्रों ने जमकर विरोध किया और इन लोगों ने कुलपति को विश्वविद्यालय प्रांगण में बंधक बना लिया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल हितेश लव से कार्यभार छीनने के बाद आज यहां काफी घमासान मच गया है। अवकाश के बाद आज खुले विश्वविद्यालय में शिक्षक संघों ने तो कुलपति के इस फैसले का स्वागत किया है। जबकि छात्रसंगठनों ने तीखा विरोध दर्ज कराया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इसी क्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कुलपति कार्यालय, डीएसडब्ल्यू व चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति को बंधक बनाया।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हॉस्टल खाली कराए जाने की तिथियों की घोषणा के बाद हॉस्टलों में रह रहे छात्रों में खलबली मच गयी। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के विरोध में छात्र विश्वविद्यालय स्थित छात्र संघ भवन के बाहर इकट्ठा होकर विरोध पर्दशन के जरिये विश्वविद्यालय प्रशासन से हॉस्टल वास आउट के निर्णय को बदलने की मांग को लेकर हंगामा अभी तक कर रहे हैं।

SKYMET ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में मुंबई पहुंच सकता है मानसून

48 घंटे में मुंबई पहुंच सकता है मानसून
SKYMET

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल से शुरू हुआ मॉनसून लगभग दक्षिण भारत के हर क्षेत्र में सक्रिय हो चुका है। अब यह मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में मॉनसून मुंबई में दस्तक देने वाला है।

मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। आमतौर पर मुंबई में मॉनसून 8 से 10 जून के पहुंचता है लेकिन, इस बार मॉनसून की बारिश मुंबई में कल रात से हो सकती है।

स्काईमेट ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं यहां मूसलाधार बारिश हो सकती हैजिससे आम जन-जीवन प्रभावित होगा, जिसकी वजह से मुंबई में फिर डूबने वाले हालात होंगे।

यहीं नहीं, मुंबई लोकल समेत वहां के सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। बुधवार देर रात तक यहां मॉनसून पहुंचेगा और अगले सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून के पहुंचने से पहले ही मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग और स्काईमेट दोनों ने ही इस साल सामान्य मॉनसून रहने का अनुमान जताया है।

कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन में यहां भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने गोवा और कर्नाटक में रफ्तार पकड़ ली है।

कोच गोपीचंद नेहवाल और पीवी सिंधु को अलग-अलग ट्रेनिंग दे रहे

गोपीचंद नेहवाल और पीवी सिंधु
कोच गोपीचंद नेहवाल और पीवी सिंधु को अलग-अलग ट्रेनिंग दे रहे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में खिताबी मुकाबले के बाद से सायना नेहवाल और पी वी सिंधु राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच गोपीचंद की अलग अलग अकादमियों में अभ्यास कर रहीं है ताकि वे एक दूसरे की रणनीति का पता नही चल सके।

दोनों राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में ही अभ्यास कर रहीं हैं जो दोनों अकादमियों को समय दे रहे हैं। यह घटनाक्रम गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद का है, जिसमें सायना ने सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

गोपीचंद ने अलग अभ्यास के बारे में कहा कि कोचिंग टीम द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों के हित में कोचिंग टीम ने यह फैसला लिया है। हम अलग-अलग शेड्यूल में दोनों की सहूलियत के अनुसार ट्रेनिंग दे रहे हैं।

गोपीचंद के मुताबिक, मुझे कोई समस्या नहीं है सब कुछ ठीक चल रहा है खिलाड़ी भी बढ़िया कर रहे हैं, आधा किलोमीटर की दूरी पर गोपीचंद के दो ट्रेनिंग सेंटर्स हैं नई अकादमी कुछ साल पहले ही अस्तित्व में आई ,इसमें खिलाड़ियों को सिंगल ट्रेनिंग दी जाती है।

सिंधु के पिता पी वी रमन्ना ने कहा, सिंधु नई अकादमी में अभ्यास को लेकर सहज नहीं थी। यह व्यक्तिगत खेल है तो प्रतिस्पर्धा रहेगी ही लिहाजा उसने राष्ट्रमंडल खेलों के बाद पुरानी अकादमी में ही अभ्यास करने का फैसला किया है।