28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 592

रेलवे : पानी की खाली बोतल दो और उसके बदले 5 रुपये लो

पानी की खाली
पानी की खाली बोतल दो और उसके बदले 5 रुपये लो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडियन रेलवे प्लास्टिक से बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नई-नई योजनाएं ला रहा है, पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक और पहल की गई है।

इस पहल में पानी की खाली बोतल को क्रश करने पर आपको 5 रुपये का कैशबैक मिलेगा, इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से फायदा होगा, और साथ ही पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त करना मकसद
नई पहले के तहत भारतीय रेलवे ने वडोदरा रेलवे स्टेशन पर बोतल क्रशर मशीन लगाई है, इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त करना है।

यात्रियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे बोतल को क्रश करने पर 5 रुपये कैशबैक देने की घोषणा की गयी है, वडोदरा स्टेशन पर इस तरह की मशीन का प्रयोग सफल होने पर आने वाले दिनों में देश के अन्य स्टेशन पर भी इस तरह की मशीनों को लगाने की योजना है।

अगर आप वडोदरा स्टेशन पर लगी बोतल क्रशर मशीन में पानी की खाली डालते हैं तो आपको मशीन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद आपके द्वारा डाली गई बोतल क्रश हो जाएगी और आपको 5 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा, यह कैशबैक आपके पेटीम वॉलेट में आ जायेगा।

आइये आज जानते हैं सोंठ खाने के फायदे

Ginger
Ginger

एनपी न्यूज़ डेस्क | Napravah.com

सोंठ अदरक से बनता हैं अदरक को सूखा कर सोंठ बनाया जाता हैं। सोंठ का इस्तेमाल घरेलु नुस्खे और मसाले के तौर पर किया जाता है यह स्वाद में चरपरी, तासीर में गर्म होती हैं इससे गठिया, अपच, कब्ज़, खांसी, साँस से सम्बंधित रोग, बवासीर आदि का इलाज किया जा सकता हैं।

सूखी अदरक यानि की सौंठ का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में या फिर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। सोंठ के कई फायदे होते हैं।

आइये जानते हैं इसके फायदे –

1. सोंठ को पानी में पीसकर कनपटी के पास लेप करने से माइग्रेन या अधकपारी से छुटकारा मिलता हैं।

2. खाना खाने से पहले 5 ग्राम अदरक के टुकड़े पर सेंधा नमक और निम्बू लगाकर खाने से भूख में बढ़ोतरी होती हैं।

3. सौंठ और धनिया का काढ़ा बना कर पीने से पेट दर्द और कब्ज़ से छुटकारा मिलता हैं।

4. सोंठ को पीसकर बकरी के दूध में मिला कर नाक में इसकी कुछ बूंदे टपकाने से सिरदर्द से राहत मिलती हैं।

5. सोंठ में Thermogenic तत्व पाया जाता हैं जो फैट को बर्न करने में सहायता करता हैं। जिससे आप आसानी से अपना वज़न कम कर सकते हैं। गर्म पानी के साथ सोंठ को लेने से मोटापे से निजात मिलती हैं।

6. बेल और सोंठ का चूरन गुड़ में मिला कर छाछ के साथ पीने से दस्त में आराम मिलता हैं।

7. जी मिचलाने, सर्दी में पसीना आने, चक्कर आने या उल्टी आने जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए यह बहुत ही लाभकारी होता हैं। यह प्रेग्नेंट महिलाओं की समस्याओं को कुछ हद तक कम कर देता हैं।

8. गठिया की बीमारी होने पर 15 ग्राम सोंठ के चूर्ण को रोजाना राई की कंजी या गिलोय के काढ़े के साथ पीने से आपको गठिया में लाभ होता हैं।

9. माइग्रेन, सिरदर्द, गर्दन और शरीर में दर्द होने पर सूखी अदरक और पानी का लेप बनाकर लगाने से दर्द से राहत मिलती हैं। इससे सूंघने से छींक आने पर भी यह सिरदर्द से आपको निजात दिलाता हैं।

10. पेट दर्द, कब्ज़, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए हिंग और सेंधा नमक के साथ इसे पीस कर इसका सेवन करे। इसके अलावा इसे पानी में उबाल कर पीने से भी डायरिया में काफी आराम मिलता हैं।

लश्कर ने दी कृष्ण जन्मभूमि समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, यूपी में अलर्ट

लश्कर
समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, यूपी में अलर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन सभी स्टेशनों और स्थानों पर हाई अलर्ट जारी किया है।

पिछले महीने नॉर्दर्न रेलवे को भेजे गए खत में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलाना अंबु शेख ने ये धमकी दी है। यह पत्र नॉर्दर्न रेलवे को नई दिल्ली में 29 मई को मिला था। इसमें सहारनपुर और हापुड़ समेत कई रेलवे स्टेशनों को दहलाने की धमकी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद राज्य में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक कार्यालय ने इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। जिसके मुताबिक पुलिस ने राज्यभर में चेतावनी जारी की है।

पत्र के मुताबिक लश्कर के एरिया कमांडर अबू शेख ने एक पत्र भेजकर यूपी के सहारनपुर, हापुड़ समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी भी दी गई है।

एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि इनपुट को गंभीरता से लेते हुए मथुरा, काशी, अयोध्या व आगरा समेत प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी जगहों पर संदिग्धों की निगरानी की जा रही है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध सामान और वस्तुओं पर भी नजर रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर: 2006 के सेक्स स्कैंडल में पूर्व DIG सहित 5 लोगों को 10 साल की सजा

जम्मू-कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर: 2006 के सेक्स स्कैंडल में पूर्व DIG

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में 2006 के सेक्स स्कैंडल में ठहराये गए दोषी बीएसएफ के पूर्व उपमहानिरीक्षक (DIG)  सहित पांच दोषियों को 30 मई को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी मोहम्मद अशरफ मीर और पूर्व डीआईजी बीएसएफ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए गया।

बाकि आरोपी- शबीर अहमद लॉय, शबीर अहमद लैंगू, और मसूद अहमद पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे दो दिन पहले ही सजा पर दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं। विभिन्न आधारों पर सजा में नरमी की मांग भी की गई थी, जबकि सरकारी वकील ने उसका जबर्दस्त विरोध किया था।

अदालत ने पूर्व एजी अनिल सेठी और मेहराजूद्दीन मलिक को बरी कर दिया। दो अन्य आरोपियों शबीना जो सेक्स स्कैंडल चलाती थी और उसके पति अब्दुल हामिद बुल्ला की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। पाधी के वकील ने अपने मुवक्किल के आचरण और उम्र (67 साल) को ध्यान में रखकर कम सजा की मांग की है।

बताते चलें कि अप्रैल 2006 में एक नाबालिग पीड़ित लड़की पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका बलात्कार हुआ है। पीड़िता ने कहा कि उसे कुछ नशीली चीज खिलाकर ले जाया गया था। फिर पुलिस ने इस मामले समय न गवाते हुए जांच की, तो जांच में सबीना नामक एक औरत का नाम सामने आया। पुलिस ने सबीना को तुरंत हिरासत में लिया।

सबीना से पूछताछ के दौरान पता चला कि वो छोटी बच्चियों को सप्लाई करने का धंधा करती थी। उसने बताया कि वो नेताओं, बड़े-बड़े नौकरशाहों और पुलिस अफसरों के पास बच्चियां भेजती थी। सबीना के पास से पुलिस को दो वीडियो सीडी भी मिली। इसमें काफी कुछ था। कई सारे राज बाहर आए।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने उस वीडियो में दिखाई दे रही नाबालिग लड़कियों की पहचान की। उनसे बात करके कई लोगों की सचाई सामने आई। इस तरह करीब 56 लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद तो जैसे लगा पूरे जम्मू-कश्मीर में बवाल मच गया। जून 2006 में ये केस CBI के हवाले कर दिया गया था।

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया, बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने रिजल्ट की घोषणा की।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravaah.com

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया, बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने रिजल्ट की घोषणा की।

साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों विषयों के रिजल्ट की घोषणा की गई, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में 52.9 प्रतिशत छात्र  सफल हुए हैं, कार्मस में 82 प्रतिशत, साइंस में 45 प्रतिशत और आर्ट्स में 42 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट में साइंस संकाय से शिवहर की कल्पना कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ऑर्ट्स संकाय से सिमुलतला की कुसुम और मुजफ्फरपुर की निधि सिन्हा ने कॉमर्स में टॉप किया है।

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने में काफी एहतियात बरती है, कॉपी चेक और टॉपर्स के मामले में काफी ध्यान रखा गया है। बोर्ड ने पहले ही कहा था कि छात्रों को रिजल्ट में त्रुटि नहीं मिले इसके लिए बोर्ड ध्यान से काम कर रही है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,07,975 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आर्ट्स में 4,55,971, कॉमर्स में 51,325 और साइंस में 6,99,851 छात्र शामिल हुए थे।

अब सलमान खान नज़र आएंगे भंसाली की फिल्मो में 

सलमान खान
अब सलमान खान नज़र आएंगे भंसाली की फिल्मो में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। अपने फिल्म प्रमोशन के लिए मीडिया के सामने आये थे।

जहां उनसे उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर सवाल किया गया था। सलमान खान ने मीडिया को बताया, ‘वांटेड और नो-एंट्री की सीक्वल नहीं बनेगा। जो फिल्में मेरे पास इस समय हैं उनमें भारत, दबंग 3, शेरखान, रेमो की डांस फिल्म और किक-2 हैं। किक-2 की स्क्रिप्ट पर अभी काम हो रहा है… जैसे ही वो पूरा हो जायेगा, वैसे हम शूट शुरू कर देंगे।’

आप को बता दें, अपनी इन फिल्मों का नाम लेने के बाद सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इस सब फिल्मो साथ-साथ मैं एक और फिल्म कर रहा हूं, जो संजय लीला भंसाल के साथ है। वो तब शुरू होगी जब वो मुझे उसका नरेशन देने आयेंगे।’

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आयी थीं कि संजय लीला भांसाली एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि एक पीरियड ड्रामा है। बताया गया था कि इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान को लेना चाहते हैं।

हालांकि जिस अंदाज में सलमान खान ने मजाक किया है, उसके बाद यह बड़ी बात नहीं होगी कि वो संजय की अगली फिल्म में दिखाई दे जायें। सलमान की अभी अपनी फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘अल्लाह दुहाई’ है भी हाल ही में रिलीज हुआ है।

अफगानिस्तान ने जीती पहली टी20 सीरीज, राशिद खान ने चलाया अपना जादू

राशिद खान
अफगानिस्तान ने कल दूसरे ट्वेंटी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढत बना ली और पहली टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अफगानिस्तान ने कल दूसरे ट्वेंटी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढत बना ली और पहली टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है।

राशिद ने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट लिए, राशिद के शानदार प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया।

इससे पहले, राशिद के अलावा मोहम्मद नबी को भी दो सफलता मिली, बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ही कुछ संघर्ष कर सके जिन्होंने 48 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन बनाए, आखिरी के ओवरों में अबु हैदर ने तेजी से 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

मैच के आखिरी के दो ओवरों में पुछल्ले बल्लेबाजों हैदर और नजमुल इस्लाम ने 26 रन जोड़े, हैदर ने 14 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया तो वहीं नजमुल ने तीन गेंद में नाबाद छह रन बनाए।

राशिद केवल 19 साल की उम्र में ही वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप गेंदबाज बन चुके हैं। वे वनडे रैंकिंग में भी दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं। इस साल आईपीएल में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा था।

इस सीरीज के पहले मैच में भी राशिद खान का जादू जमकर चला और उनकी टीम ने 45 रनों से जीत हासिल की, इस मैच में भी राशिद खान ने मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।

हमारी सरकार बनी तो किसानों को 10 दिन में मिलेगा न्याय – राहुल गांधी

राहुल गाँधी
राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो किसानों को 10 दिन में न्याय मिलेगा, हम उनका कर्ज माफ कर देेंगें।

राहुल की रैली में शामिल होने के लिए देशभर के किसान जिले के पिपलियामंडी में इक्ट्ठा हुए हैं। किसानों को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने पिछले साल इसी जगह पर किसानों पर पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी।

राहुल ने कहा कि, भारत के बाजारों में मेड इन चाइना की भरमार है, नरेंद्र मोदी के हाथों में जो फोन है वह भी मेड इन चाइना है, वहीं, चाइना जो डोकलाम में घुसता है और देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तब नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।

राहुल ने बोला कि, मोदी सरकार ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, पंद्रह लाख रुपये और दो करोड़ का वादा किया था, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश के हर जिले में किसानों के खेतों के बाहर फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे, पूरे मध्यप्रदेश में किसानों के हितों के लिए हम फू़ड चैन बनाएंगे।

राहुल ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी मेहुल चोकसी को मेहुल भाई कहते हैं। नीरव भाई, नीरव मोदी नहीं, नीरव भाई और मेहुल भाई नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये दिए, जिसके लेकर वह फरार हो गए। जितना पैसा नीरव मोदी लेकर देश का भागा है। उतने में तो हिंदुस्तान के किसानों का 2 बार कर्जा मांफ किया जा सकता था।

मंदसौर: हिंसा में मरने वाले किसान के परिवार को SDM ने धमकाया , कहा “राहुल गाँधी से मिलना मत”

SDM ने धमकाया कि राहुल गाँधी से मत मिलना
SDM ने धमकाया कि राहुल गाँधी से मत मिलना
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
किसान आंदोलन की बरसी पर मंदसौर में राहुल गांधी जन सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे, वहीं पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए किसान अभिषेक पाटीदार की फैमिली को जिले के एसडीएम की तरफ से रैली में न जाने का धमकी भरा फोन में मिला है।
न्‍यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अभिषेक के परिजनों ने कहा कि कहा कि हमारे दूसरे बेटे को एसडीएम ने फोन पर राहुल की रैली में न जाने के लिए कहा, लेकिन जब उसने उन्‍हें बताया कि मेरे माता-पिता जा रहे हैं तो एसडीएम ने कहा कि वो राहुल गांधी से न मिलें।
खबरों के अनुसार, राहुल गांधी की रैली को रोकने के लिए बीजेपी सरकार पूरी कोशिश कर रही है, वहीं कुछ जगहों पर किसानों ने राहुल गांधी वापस जाओ के लगाए नारे लगाते हुए कहा कि किसानों की लाशों पर राजनीति करना बंद करें।
इसी बीच प्रदेश के कांग्रेस कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवराज सरकार का दमनचक्र का खेल जारी है, मंदसौर गोलीकांड के मृतकों के परिजनों से पिछले वर्ष भी राहुल गांधी जी से मिलने से रोकने वाली सरकार के इशारे पर इस वर्ष भी मिलने से रोकने का प्रयास, परिजनों को धमकाया जा रहा है।

गुजरात: अपने नाम की स्पेलिंग बता न पाने वाले छात्र ने अंग्रेजी में किया टॉप

अपने नाम की स्पेलिंग बता न पाने वाले
गुजरात भी बड़े स्तर पर बोर्ड एग्जाम में नकल करने में  मामला सामने आया है। अब आलम ये है कि जिस छात्र को अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिखना आता, वही टॉप घोषित किया गया है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार की तरह गुजरात भी बड़े स्तर पर बोर्ड एग्जाम में नकल करने में  मामला सामने आया है। अब आलम ये है कि जिस छात्र को अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिखना आता, वही टॉप घोषित किया गया है। 10वीं क्लास के अंग्रेजी में टॉप करने वाला छात्र अंग्रेजी के कई आसान शब्दों की स्पेलिंग सही से नहीं बता सका।

दरअसल गुजरात के पंचमहल जिले में अलग-अलग सेंटर पर 200 से ज्यादा छात्र 10वीं की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए थे। जिसके बाद इन सभी छात्रों को बुलाकर उनसे कुछ सवाल-जवाब किए जा रहे थे।

गुजरात सेकंड्री और हायर सेकंड्री परीक्षा बोर्ड(जीएसएचएसईबी) के सामने नकल के कुल 230 मामले आए थे जिसमें से 96 लोगों को अंग्रेजी के एग्जाम में नकल करते पकड़ा गया था। पंचमहल जिला के शेहारा तालुका में कवाली एग्जाम सेंटर पर इतने स्टूडेंट्स पकड़े गए थे।

आप को बता दें, अंग्रेजी की तरह हिंदी और संस्कृत में भी ऐसे ही मामले सामने आए हैं। अंग्रेजी की ही तरह इन दोनो भाषाई विषय में नकल किया गया। नकल में कपड़े गए छात्रों को दो से तीन साल तक एग्जाम देने से रोक दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ए जे शाह ने कहा कि अगर इस साल भी कोई नकल में पकड़ा जाताा है तो स्टूडेंट से लेकर टीचर तक पे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।