28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 591

आइये आज जानते हैं तेज पत्ता के फायदे

तेज पत्ता के फायदे
तेज पत्ता के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तेजपत्‍ते के तेल में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो कि स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। इस तेल से कई प्रकार के ऑयनमेंट बनते हैं और इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-फंगस गुण होते हैं।

इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। तेजपत्‍ता एक प्रकार का मसाला होता है जिसमें कॉपर, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, सेलेनियम और आयरन की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है।

तेज पत्ता के फायदे –

1) पाचन में सहायक:
तेजपत्‍ता, पाचन में सहायक होता है और इसके सेवन से कई प्रकार के पाचन सम्‍बंधी विकार सही हो जाते हैं। अगर आपको कब्‍ज, एसिड और ऐंठन की शिकायत रहती है तो तेजपत्‍ता आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

2) डायबटीज में लाभदायक:
टाइप 2 प्रकार की डायबटीज होने पर तेजपत्‍ता आपके लिए अच्‍छा साबित हो सकता है। यह ब्‍लड सुगर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्‍वस्‍थ बनाएं रखता है। इसलिए, अगर आप डायबटीज के शिकार हैं तो तेजपत्‍ता का इस्‍तेमाल खाने में करने लगे।

3) नींद भगाएं:
नींद ज्‍यादा आने पर तेजपत्‍ते को पानी में कम से कम 6 घंटे तक भिगों दें और उठने के बाद उस पानी को पी लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी और नींद वाला हैंगओवर उतर जाएगा।

4) किडनी की समस्‍या दूर करें:
तेजपत्‍ता, किडनी में होने वाली समस्‍या को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए, तेजपत्‍ता डालकर पानी उबालें और उस पानी को पिएं।

5) एंटी-कैंसर तत्‍व:
तेजपत्‍ता में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। इसमें कैफीक एसिड, क्‍वेरसेटिन और इयूगिनेल नामक तत्‍व होते हैं जो मेटाबोल्जिम को कैंसर जैसी घातक बीमारी को होने से रोक लेता है।

दिल्ली में बरामद हुआ 700 किलो गांजा तीन गिरफ्तार

700 kg ganja
700 kg ganja

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऐसा लग रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली धीरे-धीरे ड्रग्स तस्करों का अड्डा बनती जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ट्रक में पटना से दिल्ली लाए गए करोड़ों के गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जो बिहार से ट्रक में गांजा लेकर दिल्ली आते थे। गांजे को ठिकाने लगाने के बाद वे हरियाणा से ट्रक में शराब भरकर बिहार ले जाते थे।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी। पटना से ट्रक में भरकर करीब 700 किलो गांजा दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के द्वारका में ट्रैप लगाया और 700 किलो गांजे से भरे ट्रक के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए रवि और मुन्ना गाजियाबाद के रहने वाले हैं जबकि ट्रक ड्राइवर गया पाल बिहार का रहने वाला है ये तीनों गैंग के सरगना विपिन के लिए काम करते हैं। जो बिहार में रहकर इस पूरे गैंग को चला रहा है।

तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से गांजा 1500 रुपए में खरीदते थे और बिहार लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे।

जहां इसकी कीमत 10 हजार रुपए प्रति किलो है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक,  ये गिरोह दिल्ली में गांजे को सप्लाई करने आया था। गांजे की सप्लाई के बाद गिरोह के लोग हरियाणा से ट्रक में शराब भरकर वापस पटना ले जाते थे।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पिछले दो सालों से ये काम कर रहे हैं। अब पुलिस इस गैंग के सरगना विपिन की तलाश कर रही है जो इस गैंग को चला रहा है।

अब सवाल ये खड़ा होता है कि सड़क से भारी मात्रा में बिहार से गांजा दिल्ली लाया जाता है। और फिर भारी मात्रा में हरियाणा से शराब बिहार ले जाई जाती है। तो क्या ये सब बिना किसी सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की मिलीभगत से संभव है?

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने वसीम अकरम के खिलाफ किए ऐसे खुलासे

Wasim Akram
Wasim Akram

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की आने वाली किताब इन दिनों हिट हो रही हैं, हालांकि ये किताब अब तक नही आयी है।

लेकिन मार्केट में आने से पहले ही इस किताब ने पाकिस्तान की राजनीति को हिला कर रख दिया है। रेहम खान ने इस किताब में ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं। जो आने वाले दिनों में बड़ा रूप लेंगें।

इस किताब में रेहम खान ने इमरान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्ड स्मिथ, वसीम अकरम, अपने पूर्व पती एजाज रहमान और एक ब्रिटिश बिजनेसमैन सैयद जुल्फिकार बुखारी के खिलाफ कई बातें सबके सामने रखी हैं।

अब इस किताब के खुलासे पर रेहम खान को वसीम अकरम सहित 4 लोगों ने लीगल नोटिस भी  भेज दिया है। इनका आरोप है कि रेहम ने अपनी किताब में उनका अपमान किया है।

रेहम पूर्व टीवी एंकर रह चुकी हैं, इमरान खान के साथ उनकी शादी 15 महीनों में ही टूट गई थी, इस किताब के कुछ अंश इंटरनेट पर लीक हो गए हैं, किताब का नाम ‘रेहम खान’ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो कंटेंट ऑनलाइन लीक हुआ है। उसमें रेहम ने वसीम अकरम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी सेक्सुअल फैंटसीज को पूरा करने के लिए अपनी दिवंगत पत्नी को अपने सामने एक अश्वेत शख्स संग संबंध बनाने को कहा था।

इस अंश के लीक होते ही वसीम अकरम की ओर से रेहम खान को नोटिस भेजा गया है, इसमें कहा गया है कि, यह बेहद बदनामी वाला, अश्लील और अपमानजनक है। वसीम अकरम मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।

मुंबई मे भरी बारिश , कई जगह पर हुआ जलभराव

mumbai barish

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आथ दोपहर मुंबई में भारी बारिश ने लोगों को भिगो दिया, जानकारी के अनुसार, हवा के साथ आई तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन आई।

अनुमान था कि मुंबई की बारिश जल्दी रुकने वाली नहीं है लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह रुक गई, हिंदमाता, लोअर परेल, दादर, परेल, सायन जैसे सभी इलाको में बारिश रुक गई है।

अभी यह सिर्फ मानसून का पहला दिन है लेकिन कुछ जगहों पर वाटर लॉगिंग तक दिखना शुरू हो चुका है, मुंबई के कुर्ला इलाके में हर साल पानी भराव की समस्या देखने को मिलती है।

इस साल तो मानसून के पहले दिन में ही ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जून को भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी कर रखी है।

मौसण विभाग ने एक निजी चैनल को बताया कि मुंबई में हो रही बारिश अभी तक प्री मानसून बारिश ही है, अगले 48 घंटों में मानसून पूरी तरह से मुंबई पहुंच जाएगा।

अभी मानसून गोवा में है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कल देर रात तक मानसून  पूरी तरह से मुंबई में होगा, इसके साथ ही मौसम विभाग, बीएमसी और दूसरी सरकारी एंजसियों की तरफ से ये चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है कि आने वाली 9 से 11 तरीख तक मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से एहतियातन एक इंटरनेशनल उड़ान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया है, जेट एयरवेट की फ्लाइट (9W-117) जो कि लंदन से मुंबई आ रही थी को अहमदाबाद भेज दिया गया है।

 

फिल्म “वीरे दी वेडिंग” अब स्वरा भास्कर वेब सीरीज में नजर आएंगी, जानें कैसी है कहानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म “वीरे दी वेडिंग” में स्वरा भास्कर ने मास्टरबेशन सीन किया था जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। वीरे दी वेडिंग के बाद अब स्वरा जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। जिसका नाम ‘रसभरी’ है, जो एक स्कूली छात्र पर आधारित है। इस स्कूली छात्र का समय के साथ अपने इंग्लिश टीचर के प्रति आकर्षण बढ़ता जाता है।

वेब सीरीज के प्लॉट की बात करें तो कहानी एक 11 साल के बच्चे की है जिसका नाम नंद है। नंद अपने स्कूल की एक टीचर पर दिल हार बैठा है। स्वरा भास्कर उस टीचर का रोल प्ले करेंगी और वेब सीरीज में स्वरा के किरदार का नाम होगा ‘शानू मैडम’। शांतनू श्रीवास्तव के स्क्रीनप्ले वाली इस वेबसीरीज का निर्देशन निखिल भट्ट करेंगे।

स्वरा ने अपने किरदार के बारे में कहा, “मैं हमेशा ऐसी भूमिकाएं देखती हूं जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण हो जिसके जरिए मेरी रचनात्मकता बाहर आ सके और मुझे संतुष्ट कर सके। ‘रसभरी’ अद्भुत अनुभव रहा। ‘शन्नो’ के किरदार का मैंने आनंद लिया।”

जम्मू कश्मीर में आया 4.4 की तीव्रता का भूकंप

Jammu and Kashmir
Kashmir 4.4 magnitude earthquake

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज दोपहर (गुरूवार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4  के आने से घर हिलने लगे और लोग दहशत की दर से घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर  नहीं है। लोगों से अभी कुछ समय के लिए घर से बाहर ही रहने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर में दिन में करीब साढ़े बारह बजे भूकंप के झटनों ने हर किसी को दहशत में डाल दिया। 4.4 तीव्रता के भूकंप के चलते घरों के अंदर रखे सामान हिलने लगे।

घर का सामान हिलता देखे लोग घरों से उसी समय बाहर निकल आए। लेकिन भूकंप के वजह से किसी को किसी प्रकार की हानि नहीं हुआ है।

हरियाणा: पांच युवक ने किया एक नाबालिक से गैंगरेप

Haryana
Haryana has five young gang rape

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इतने सख्त कानून बनने के बाद भी बलात्कार जैसी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में 5 युवकों ने 10वीं की एक छात्रा को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद पीड़िता की मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले छात्रा ने आपबीती अपने पिता को बता दी।

पीड़िता की पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के खुलासे के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक जहर पी लिया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कि 15 साल की नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया कि वह सुबह गैस सिलेंडर लेने के लिए गया था। उसकी पत्नी खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। इसी समय मौका देखकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फीका विश्व कप पाकिस्तान में बनी ‘चिप’ वाली गेंद

cup
cup

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फीफा विश्वकप आगामी 14 जून को रूस में शुरु होने जा रहा है। टीमों को अंतिम रूप दिया जा रहा भाग लेने वाले लगभग सभी देशों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।
टीमों के खिलाड़ी भी अपनी टीमों को लेकर तरह तरह के दावे कर रहे हैं। रूस में भी सभी स्टेडियम तैयार हैं और फीफा भी आयोजन के लिए अपनी तरफ से तैयार है। इस बार फीफा एक चिप लगी गेंद का इस्तेमाल कर रही है।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि फीफा वर्ल्डकप में चिप लगी गेंद का इस्तेमाल हो, फीफा के लिए यह गेंद एडिडास ने बनाई, एडिडास ने 13वीं बार फीफा के लिए गेंद डिजाइन की है। पहली बार उसने साल 1970 में फीफा के लिए गेंद डिजाइन की थी जिसे मैक्सिको के वर्ल्डकप में उपयोग में लाया गया था।
दैनिक भास्कर के अनुसार, इस बार गेंद में इंटीग्रेटेड एनएफसी चिप लगाई गई है जो सीधे स्मार्ट फोन से जुड़ सकती है, इस चिप के जरिए खेल संबंधी कई अहम जानकारियां भी हासिल की जा सकती हैं।
टेल्स्टार गेंद के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी सतह 3डी होने के वजह से ये आसानी से नियंत्रित की जा सकेगी, उसके छह पैनल उसकी फ्लाइट स्टेब्लिटी बढ़ाने में सहायक होंगे, किक लगने के बाद काफी देर तक हवा में लहराएगी, इसकी गति परखना भी आसान नहीं होगा।
एडिडास के लिए टेलस्टार 18 का उत्पादन गेंद बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर कंपनी फॉरवर्ड स्पोर्ट्स ने किया है जो पाकिस्तान के सियालकोट में स्थित है।  कंपनी हर महीने 7 लाख गेंद बनाती है, 2014 का वर्ल्डकप के लिए भी गेंदें इसी कंपनी ने बनाई थी।

तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदी ने की आत्महत्या

तिहाड़ जेल
तिहाड़ जेल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कैदियों के आत्महत्या करने की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में तिहाड़ जेल में एक बार फिर एक कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हरि नगर इलाके में स्थित तिहाड़ जेल में बीती शाम एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात की जानकारी मिलते ही पहुंचे तिहाड़ प्रशासन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम राजकुमार है। उसने तिहाड़ के जेल नंबर चार में खुदकुशी की है।

जेल सूत्रों की माने तो प्रशासन ने कैदियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगवाया है। कैदियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास के दावे किए जाते हैं। जेल प्रशासन के इन बड़े-बड़े दावों की उस वक्त पोल खुल गई, जब एक कैदी ने जेल में बंद होते हुए और कड़ी सुरक्षा के बीच खुद को मौत के हवाले कर दिया। लेकिन जेल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। जेल प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने को राजी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल में करीब 900 कैमरे लगे हैं। जबकि इतनी बड़ी जेल में कम से कम 5000 कैमरों की जरूरत है, जिससे पूरे परिसर की निगरानी हो सके। पिछले साल 21 नवंबर 2017 को जेल में पैरामिलिट्री फोर्स के कुछ लोगों ने वहां के कैदियों की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसमें 18 कैदी घायल हुए थे।

दिवालिया होने वाला है वीडियोकॉन ग्रुप, कंपनी के नए मालिक की तलाश होगी शुरू

वीडियोकॉन
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की जा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में याचिका दाखिल कर कंपनी को दिवालिया घोषित करने की मांग की है।
एनसीएलटी ने बैंकों की याचिका को स्वीकार भी कर लिया है। वीडियोकॉन अब बैंकरप्सी कोड के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के दायरे में आ गई है।
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई पीठ ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवालिया याचिका स्वीकार कर ली है, वेणुगोपाल धूत की फ्लैगशिप कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज पर बैंकों का करीब 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है और वह चुकाने में अनियमित रही है।
वीडियोकॉन टेलीकॉम के खिलाफ बैंकरप्सी कोर्ट में दायर अर्जी पर सुनवाई हो सकती है। हालांकि, कंपनी का अब मामूली कारोबार है, लेकिन अब भी कंपनी पर 2000 करोड़ से लेकर 3000 करोड़ तक का लोन बकाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनु, वीडियोकॉन ग्रुप की करीब एक दर्जन कंपनियों पर 44000 ककरोड़ का कर्ज है। सभी के खिलाफ लेनदारों ने मामला कोर्ट में डाला है। आरबीआई ने भी दिवालिया संहिता के तहत कर्ज समाधान वाली सूची में वीडियोकॉन को रखा है।
कर्ज चुकाने के लिए पिछले दो साल में वीडियोकॉन ने अपनी कई संपत्तियां बेची, इनमें केनस्टार ब्रांड को एवरस्टोन कैपिटल को बेचा गया है। वीडियोकॉन ने बैंकों को भेजे अपने आश्वासन पत्र में कहा था कि वह कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन तक बेचेगी।