30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 584

शहीद औरंगजेब को थोड़ी देर में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक,पूरे गांव में मातम पसरा है

Shahid Aurangzeb
Shahid Aurangzeb

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com 

भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनके गांव सलानी पहुंचा। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ औरंगजेब के अंतिम दर्शनों में गांव में उमड़ आई और लोगों की आंखें नम दिखी। और गांव के लोगों ने ईद नहीं मनाने का फैसला किया है। पूरे गांव में मातम पसरा है। शहीद औरंगजेब का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। कुछ ही देर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उन्होंने सरकार से हत्यारे आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले सेना के अफसरों ने उनके पिता मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की। देश के लिए अपने बेटे को गंवा चुके मोहम्मद हनीफ के इरादे अब भी कमजोर नहीं पड़े हैं। वह अब भी कह रहे हैं कि घाटी के लिए आतंक घातक है। वह घाटी में मौजूद आतंकवाद के लिए वहां के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं। उन्‍होंने सेना के अफसरों कहा, सेना को अब कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़कर फेंकना होगा। उन्होंने कहा, घाटी में नेता सत्ता के लिए जवानों को मरवा रहे हैं। लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाना होगा। उन्होंने कहा मुझे सिर्फ अपने बेटे को खोने का दर्द नहीं है. ये सिर्फ मेरे परिवार का दुख नहीं है।

शहीद जवान के उनके पार्थिव शरीर को श्रीनगर की बादामी बाग छावनी स्थित 92 बेंस हॉस्पिटल में रखा गया था, जहां से भारतीय सेना द्वारा शहीद जवान के पार्थिव शरीर को विमान के जरिये श्रीनगर से पुलवामा और फि‍र उनके गांव लाया जाएगा। बता दें कि गुरुवार की देर शाम कश्मीर के पुलवामा में औरंगजेब का शव गोलियों से छलनी पाया गया। आतंकवादियों ने उन्हें गुरुवार की ही सुबह करीब 9 बजे अगवा कर लिया था।

पुलिस और सेना के संयुक्त दल को औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु गांव में मिला। उनके सिर और गर्दन पर गोलियों के निशान मिले। औरंगजेब 4-जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के शादीमार्ग (शोपियां) स्थित 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। वह ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। यहां आपको यह भी बता दें कि औरंगजेब के चाचा को भी 2004 में आतंकवादियों ने मार डाला था। औरंगजेब के कुल 6 भाई हैं। औरंगजेब के पिता खुद सेना से रिटायर हुए हैं।

ज्यादा नींद लेना हो हकती है खतरे की घंटी

ज्यादा नींद
ज्यादा नींद

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com 

अगर आप यह सोचते हैं कि कम सोने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है तो आप गलत हैं, क्योंकि10 घंटे से ज्यादा सोना भी आपके मेटाबोलिक सिंड्रोम से जुड़ा हुआ है।

रोजाना 10 घंटे से अधिक समय तक सोने वालों के कमर का घेरा बढ़ जाना, उच्च ट्राइग्लिसराइड के स्तर को मेटाबोलिक सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है और यह दिल संबंधी बीमारियों के बढ़े जोखिम से जुड़ा होता है।

पुरुषों व महिलाओं दोनों में ज्यादा समय तक सोने से ट्राइग्लिसराड का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, महिलाओं में इसकी वजह से कमर में मोटापा बढ़ जाता है, साथ ही रक्त शर्करा व अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर गिर जाता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके विपरीत, छह घंटे से भी कम की नींद पुरुषों में उपापचयी सिंड्रोम के उच्च जोखिम से जुड़ी हुई है और पुरुषों व महिलाओं में कमर के घेरे के बढ़ने से जुड़ी है।

दक्षिण कोरिया में सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के मुख्य लेखक क्लेयर ई किम ने कहा, यह सबसे बड़ा अध्ययन है, जो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग घटकों के बीच सोने की अवधि और उपापचयी सिंड्रोम और खुराक की प्रतिक्रिया की जांच करता है।

दिन के समय एक घंटे से अधिक समय तक नींद लेने से टाइप-2 मधुमेह का 45 प्रतिशत ज्यादा खतरा हो सकता है, यह तथ्य एक नए अध्ययन में दिया गया है।

40 मिनट से कम समय तक दिन में नींद लेने का संबंध मधुमेह के खतरे से नहीं है, अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दिन में लंबी नींद का परिणाम रात में नींद बाधित होने के रूप में निकल सकता है, यह नींद संबंधी विकार दिल के दौरे, मस्तिष्काघात, हृदय संबंधी समस्याओं तथा टाइप-2 डायबिटीज सहित अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है।

आजम खान ने कहा, उधर जवान मारे जा रहे थे और देश के पीएम दंड बैठक लगा रहे थे

आज़म खान का 'मुस्लिम राग'
आज़म खान का 'मुस्लिम राग'
एनपी डेस्क न्यूज़
जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा सेना के जवान को मारने और पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर सपा नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। आजम ने पीएम मोदी द्वारा हाल ही में जारी किए फिटनेस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।
आजम ने कहा है कि, सेना के जवान की हत्या, पत्रकार की हत्या, ईमानदार की हत्या, मजदूर की हत्या, छात्र की हत्या, ये सब पीछे रह गए है, पहले फिटनेस करिए..पहले फिटनेस होना चाहिए।
आजम खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, उधर जवान मारे जा रहे थे और अपने देश के प्रधानमंत्री उस दिन दंड बैठक लगा रहे थे और देश को दिखा रहे थे कि वो कितने फिट है, पीएम फिट, और देश अनफिट।
जम्मू कश्मीर में कल भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने पुलवामा से अगवा कर लिया था और बाद में उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।
वहीं जम्मू कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार और राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी और उनके पीएसओ की गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आजम खान ने पीएम मोदी के जिस वीडियो पर तंज कसा, उस वीडियो को पीएम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 13 जून को जारी किया था, वीडियो में पीएम मोदी योग करते दिख रहे हैं, वह पत्थरों पर चलते हुए दिख रहे हैं, पानी में चलते दिख रहे हैं।

सलमान-अक्षय से लेकर अन्य बॉलीवुड स्टार्स पर केस दर्ज

एनपी डेस्क न्यूज़

सलमान खान, अक्षय कुमार और दूसरे बॉलीवुड स्टार्स कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और प्रभु देवा पर एक इंडियन-अमेरिकन प्रमोटर ने केस दर्ज किया है। उनका इल्जाम है कि उन पर पैसे लेने के बावजूद कॉन्सर्ट में परफॉर्म ना करने का आरोप लगा है।

इनके अलावा उदित नारायण, अल्का याग्निक और उषा मंगेशकर पर भी केस किया गया है। वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने अपने मुकदमे में भारतीय कलाकारों और उनके एजेंट्स मैट्रिक्स इंडिया इंटरटेंमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया है। ‘द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप’ ने अमेरिका के इलिनॉय स्थित नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

दरअसल, द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने 1 सितंबर, 2013 को शिकागो के सीयर्स सेंटर में एक कॉन्सर्ट रखा था। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसका आयोजन किया जाना था। कंपनी का आरोप है कि सेलेब्स ने एडवांस लेने के बावजूद शो में परफॉर्म नहीं किया।

कंपनी का आरोप है कि सलमान को 2 लाख अमेरिकी डॉलर, कैटरीना को 40 हजार अमेरिकी डॉलर और सोनाक्षी को 36 हजार अमेरिकी डॉलर एडवांस के तौर पर दिए गए थे। हालांकि, इसी दौरान काला हिरण मामले में सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस वजह से शो को कैंसिल करना पड़ा था।

शो कैंसिल होने की वजह से कंपनी को 10 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। आरोप के मुताबिक, किसी ने भी पैसे नहीं लौटाए। यही नहीं इन एक्टर्स ने अन्य प्रमोटर के साथ कॉन्सर्ट करने का करार कर लिया।

ईस्टर्न पेरीफेरल पर आज से देना होगा टोल

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com
देश के पहले सोलर लाइटिंग वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर आज रात से मुफ्त में नहीं पाएंगे, क्योंकि कोंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने के लिए शुक्रवार रात से टोल का भुगतान करना होगा।
एचटी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल शुल्क 25 रुपये से शुरू होकर 1380 रुपये तक रहेगी, गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 27 मई को कोंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था।
उद्घाटन के बाद से इस पर वाहनों का आवागमन फ्री रखा गया था, अब केजीपी एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने के लिए आपको टोल का भुगतान करना होगा, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 15 जून से केजीपी पर यात्रा करने के लिए टोल का भुगतान करना होगा।
उन्होंने कहा कि कार, वैन, जीप जैसे हल्के वाहनों का मवि कलां से जाखौली तक का एनएच 1 पर टोल टैक्स 25 रुपये होगा और दुहाई तक 70 रुपये लिए जाएंगे, वहीं डासना तक के लिए 80 रुपये लिए जाएंगे।
इसी तरह बीलअकबरपुर तक के लिए 115 रुपये और फतेहपुर रामपुर तक के लिए 130 रुपये का भुगतान करना होगा, इसी तरह मौजपुर तक के लिए 170 रुपये और छज्जू नगर तक के लिए एनएच 2 पर 215 रुपये टोल टैक्स लिया जाएगा।

पानी के लिए जूझ रहे हैं देश के 60 करोड़ लोग -नीति आयोग

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com 
इस भीषण गर्मी मेऔ कई राज्‍यों में पानी की किल्‍लत से लोग जूझ रहे हैं और इस बीच नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, देश की लगभग आधी आबादी यानी 60 करोड़ लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं।
जबकि 75 प्रतिशत आबादी को पीने के पानी के लिए हर रोज काफी भटकना पड़ रहा है, रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 2 लाख लोग हर साल पानी की कमी से मर रहे हैं। नीति आयोग के जल प्रबंधन इंडेक्स के अनुसार, देश इतिहास के सबसे बड़े जल संकट से जूझ रहा है, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने नीति आयोग का जल प्रबंधन इंडेक्स जारी किया है, जिसके बाद यह बात सामने आई है।
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गांवों में 84 प्रतिशत आबादी जलापूर्ति से वंचित है जो पानी उपलब्ध है उसमें भी 70 प्रतिशत प्रदूषित है, वैश्विक जल गुणवत्ता सूचकांक में 122 देशों में भारत 120वें स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश अभी इतिहास के सबसे बड़े जल संकट से जूझ रहा है, साथ ही 60 करोड़ आबादी पानी की कमी से जूझ रही है, हालांकि, इस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि देश में पानी का सबसे बेहतर प्रबंधन गुजरात में है।
नीति आयोग की बैठक के बाद केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है जिसमें दिल्‍ली को दो साल में वायु और जल प्रदूषण फ्री करने के लिए एक प्‍लान तैयार किया जाएगा।

ट्वीट कर इमोशनल हुए शाहरुख, सलमान खान को कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया

कोमल झा । Navpravah.com

सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘जीरो’ के सपने को साकार करने के लिए दंबग सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। ‘दबंग’ अभिनेता को भाई संबोधित करते हुए शाहरुख ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “भाई सलमान खान, जावेद जाफरी, रेड चिलीज वीएफएक्स और आनंद एल। राय को ‘जीरो’ सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद।”

शाहरुख और सलमान ने आनंद एल. राय की ‘जीरो’ के टीजर का विशेष गीत पेश करते हुए ईद की बधाई दी, जो गुरुवार को जारी हुआ था। ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके दोनों कलाकार फिल्म के टीजर में दिखे। इस टीजर में सलमान खान का दबंग स्टाइल देखने को मिला है।

बता दें कि जीरो टीजर रिलीज करके शाहरुख खान ने सभी फैन्स को Eid Mubarak की बधाई दी। ईद के मौके पर बादशाह खान ने ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के टीजर में सलमान खान की एंट्री देखकर हर कोई हैरान रह गया। टीजर में बौने शाहरुख के साथ सलमान खान ईद पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान सलमान खान के गोद में बैठकर डांस भी किया।

आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में सलमान खान ईद के मौके पर स्पेशली इस गाने के लिए कैमियो का रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं। यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

हिमालय: ट्रैकिंग पर गए दो मैक्सिकन सहित 23 ट्रैकर हुए लापता

23-trackers-gone-missing-in-himalayas-itbp-team-started-search-operation
एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com 
हिमालय की वादियों में ट्रैकिंग के लिए निकले ट्रैकर्स का एक ग्रुप लापता है, ट्रैकर्स के इस ग्रुप में 23 लोग हैं, जिनमें 12 ट्रैकर्स, एक गाइड और 10 पोर्टर्स हैं, लापता ट्रैकर्स की तलाश में ITBP की एक टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया है।
72 घंटे से चल रहे इस सर्च ऑपरेशन में अभी तक एक शख्‍स को खोजने में सफलता मिली है, लेकिन यह शख्‍स मृत अवस्‍था में पाया गया है, ITBP को अभी पूरी घटना और बाकी ट्रैकर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ITBP के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार ट्रैकर्स की तलाश के लिए 60 सदस्‍यीय दल को मौके पर रवाना किया गया है, ITBP का दल लगातार इन ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रेस करने की मुहिम में जुटा हुआ है।
ITBP के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार ‘गो हिमालय’ नाम से एक ट्रैंकिग ग्रुप ट्रैकिंग के लिए निकला था, इस ग्रुप में 12 ट्रैकर्स थे, इसमें 8 पुरुष और 4 महिलाएं थींं, इसके अलावा, इस ग्रुप में एक गाइड और 10 पोर्टर्स भी हैं, अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह ग्रुप उत्‍तराखंड के संकारी से ट्रैकिंग के लिए निकला था।
ITBP के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा जानकारी के तहत इस ग्रुप में शामिल 12 ट्रैकर्स की पहचान कर ली गई है, जिसके नाम मयुरेश जोशी, मरुनमय जोशी, जयेश, प्रशांत, हर्षद आप्‍टे, कौशल, स्‍नेहा, रीना, संजय, मोनजोन और एक्‍यूलर शामिल हैं।

सेक्स रैकेट चलाने वाले इंडियन कपल को अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया गिरफ्तार

indian-couple-accused-to-run-sex-racket-in-chicago-us-connection-with-tollywood-and-kannada-actresses
एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर और उनकी पत्नी को शिकागो में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल कन्नड़ और टॉलीवुड एक्ट्रेस को अमेरिका में ईवेंट के नाम पर बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे। अग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस सैक्स रैकेट को चलाने वाले भारतीय मूल का कपल है। यह कपल कुछ समय के लिए टॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस भी चला चुका है। शिकागो की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मुताबिक रैकेट में प्रत्येक क्लाइंट से 3,000 डॉलर तक की राशि ली जाती थी।

किशन मोदुगुमदी उर्फ श्रीराज छेनुपती और चंद्रकला पुर्णिमा मोदुगुमदी उर्फ वीभा जयम दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। लेकिन वे अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। 28 अप्रैल 2018 को उन्हें अमेरिका के वाशिंगटन से गिरफ्तार किया गया था। तेलुगू और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पांच लोगों की पहचान हुई है, जिन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के लिए शिकागो बुलाया गया था।
शिकागो पुलिस द्वारा की गई इंवेस्टिगेशन में सामने आया कि किशन अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिए लड़कियों को धमकाता था। पुलिस को किशन की मेल आईडी पर एक पीड़िता का ई-मेल मिला, जहां उसने उनसे कहा था कि वो उसे परेशान करना बंद कर दे। मेल में लड़की ने लिखा था, ‘आपके साथ यह काम करना बहुत ही बुरा है और इसलिए अब मैं आगे आपके साथ कोई काम नहीं करना चाहती हूं। अगर आपने मुझसे दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो मुझे आपके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी होगी।’
इस रैकेट में किशन की पत्नी चंद्रा सारी बिजनेस डील्स का हिसाब रखती थी। इसके अलावा चंद्रा क्लाइंट्स को लड़कियों की तस्वीरें भी भेजा करती थी और उनसे पैसों की बात करती थी। वही सूत्रों की माने तो फेडरल एजेंट्स ने उनके ट्रेवल रिकॉर्ड को सीज कर लिया है। वहीं, पीड़ितों के बयान, होटल रिकॉर्ड और ग्राहकों के बयान ले लिया है। पुलिस ने कपल के घर पर छापेमारी करके वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है। आपको बता दें कि किशन कई हिट तेलुगु फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं।

पति को पेड़ से बांध पत्नी-बेटी से गैंगरेप

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com
बिहार के गया कोंच थाना क्षेत्र की सड़क पर बुधवार की रात करीब नौ बजे घात लगाए बैठे दरिंदों ने हैवानियत की हद पार दी। एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि पीडि़ता के पति के बयान पर दर्ज कांड के आधार पर मां-बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में कोंच के थाना प्रभारी राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गया के कोंच थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना बुधवार की रात घटी। रात करीब 9 बजे परिवार मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में सोनडीहा गांव के पास 8 से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया।
इसके बाद अपराधियों ने पहले परिवार के साथ लूटपाट की। फिर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी और बेटी को दूर ले जाकर गैंगरेप किया। पटना क्षेत्र के IG नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है।
घटना के बाद पुलिस ने अापराधिक वारदातों में संलग्न क्षेत्र के 20 बदमाशों को हिरासत में लिया। इनमें से दो की पहचान चिकित्सक की पत्नी व पुत्री ने कर ली है।घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों युवकों से पूछताछ कर घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। संलिप्त अपराधियों की शिनाख्ती एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। घटना में शामिल रहे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी।