30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 581

अगर आप या आपके जानने वाले डिप्रेशन के शिकार हैं तो ये खबर आपके लिए है

डिप्रेशन के इलाज
डिप्रेशन के इलाज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डिप्रेशन के इलाज के बाद सिर्फ 20 फीसदी युवा लंबे समय तक सामान्य जीवन जी पाते हैं। एक शोध में ऐसे 319 युवाओं को शामिल किया गया, जो अलगाव, सामाजिक या सामान्य चिंता के विकारों से ग्रस्त थे।

इनकी आयु 10 से 25 साल के बीच थी, यह शोध ‘अमेरिकन एकेडमी ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकेट्री’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ। अमेरिका के कनेक्टिकट विश्वविद्यालय से संबद्ध शोध की सह लेखक गोल्डा गिंसबर्ग ने कहा,जब आप पाते हैं कि हमारे द्वारा दिया गए बेहतरीन इलाज का कुछ बच्चों पर असर नहीं पड़ा तो यह हतोत्साहित करता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि नियमित मानसिक स्वास्थ्य की जांच वर्तमान मॉडल की तुलना में डिप्रेशन का इलाज करने का बेहतर तरीका है। इस शोध के लिए प्रतिभागियों को साक्ष्य आधारित इलाज दिया गया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अन्य अध्ययनों में एक, दो, पांच या 10 सालों पर असर की सिर्फ एक जांच की गई। यह पहला अध्ययन है, जिसमें युवाओं के डिप्रेशन का इलाज हर साल लगातार चाल साल तक किया गया।

अनवरत जांच करते रहने का मतलब है कि शोधकर्ता एक बार ठीक होकर फिर बीमार पड़ने वाले मरीजों के साथ चिंताग्रस्त रहने वाले व सही अवस्था में रहने वालों की पहचान कर सकते हैं।

घर से पराठे खाने निकले युवक को सरेआम सूआ मारकर की हत्या

युवक की हत्या
युवक की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली: सीलमपुर इलाके में सरेआम एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक घर से पराठे खाने के लिए एक दुकान पर आया था, जहां कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद  सुए से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं।

हत्या की यह वारदात सीलमपुर के डी ब्लॉक में रहने वाला 23 वर्षीय युवक सुफियान घर के पास ही जाफराबाद पुलिया पराठे खाने एक दुकान पर हुआ। वो पराठे खा ही रहा था कि तभी कुछ अज्ञात लोगों से उसकी कुछ कहासुनी हो गई।

इसी दौरान उन आरोपियों  ने सुफियान की सुआ गोदकर  हत्या कर दी। मृतक युवक सुफियान ए.सी बनाने का काम किया करता था। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जब युवक के परिवार को उनके बेटे की हत्या का समाचार दिया तो पूरे घर में मातम सा हो गया। ईद के महज़ दो दिन बाद हुई इस हत्या से इलाके में गम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस हत्या का मामला दर्ज़ कर आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है।

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने दिया अपना इस्तीफा

Arvind Subramaniam
Arvind Subramaniam

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम अब फाइनेंस मिनिस्ट्री छोड़ रहे हैं और वह अपनी ‘पारिवारिक जिम्मेदारियों’ के कारण अमेरिका लौट रहे हैं, यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिये सभी को दी।

सुब्रमण्यम को 16 अक्टूबर 2014 को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था, 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था।

जेटली ने कहा, कुछ दिन पहले सुब्रमण्यम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की थी, उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण अमेरिका लौटना चाहते हैं, उनके कारण व्यक्तिगत हैं।

जेटली ने कहा कि, मेरे पास उनसे सहमत होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, जेटली ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ था।

जेटली ने कहा, यहां तक उन्होंने अभी मुझे बताया है कि वह पारिवारिक जिम्मेदारियों और मौजूदा नौकरी के बीच फंसे हुए हैं, यह उनकी अब तक की यह सबसे संतोषजनक नौकरी है।

उन्होंने आगे कहा कि, व्यक्तिगत रूप से मुझे उनके व्यक्तित्व, ऊर्जा, बौद्धिक क्षमता और विचारों की कमी खलेगी, मुझे विश्वास है कि वह कहीं भी होंगे वहां से अपनी सलाह या विश्लेषण भेजते रहेंगे।

संजय दत्त की फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग इसी साल शुरू होगी ये फिल्म, हो गया ऐलान

संजय दत्त
संजय दत्त

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। वहीं इन्हीं फिल्मों की लिस्ट में संजय दत्त की आने वाली फिल्म पानीपत भी शामिल है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर ने ट्वीट कर के दी। संजय दत्त की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म की कहानी पानीपत के युद्ध पर आधारित है, जैसा कि फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है।

फिल्म पानीपत को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा की फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। लेकिन बाद में खबर आई कि फिल्म की शूटिंग किसी कारण से रोक दी गई है। अब खबरें आ रही हैं ये फिल्म नबंबर में शुरू होगी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन लीड़ किरदारों में नजर आएंगे।

ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए निर्माता-निर्देशक मराठा योद्दाओं के गौरव को स्क्रीन पर लाने की तैयारी है। बता दें, फिल्म के लिए काफी जबरदस्त एक्शन सीन्स लिखे जा रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म्स के लिए ही खास जाने जाते हैं।

मेघना गुलजार की ‘राजी’ की  200 करोड़ रुपये के क्लब में हुई एंट्री

‘राजी’
‘राजी’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले महीने रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ के लिए इस वक्त खुशी मनाने का मौका है। ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपये क्लब में शानदार एंट्री कर चुकी है। भारत में भी इस फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया था और डायरेक्टर मेघना गुलजार के निर्देशन वाली फिल्म अभी तक देश में 122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

इस फिल्म की रिलीज को 6 हफ्ते हो चुके हैं और इस दौरान मेल एक्टर्स की रिलीज हुई कई बेहतरीन फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार में खास कमी नहीं हुई है। महिलाप्रधान ये फिल्म करीब-करीब साथ रिलीज हुई बाकी फिल्मों मसलन- रेड, परमाणु, 102 नॉट आउट और रेस 3 के बीच बेहतरीन कमाई की ओर बढ़ती रही है और इस फिल्म को भारत के अलावा विदेशों में भी हाथों-हाथ लिया गया है।

 इस फिल्म को गुलजार और मशहूर अदाकारा राखी की बेटी मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था और वो इससे पहले इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा के साथ फिल्म ‘तलवार’ को डायरेक्ट कर चुकी है। इस फिल्म के लिए भी उनके डायरेक्शन की खूब तारीफें की गईं थी और ‘राजी’ में तो उन्होंने अपने निर्देशन की काबिलियत का लोहा मनवा लिया है। बीते हफ्ते शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने बढ़िया कमाई की थी। जोकि एक बेहतरीन आंकड़ा है। खासकर तब जब ‘राजी’ के सामने सलमान खान की ‘रेस 3’ एक कड़ी चुनौती है।

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि, नीतीश जी के अलावा अगर कोई हमारी पार्टी में आना चाहे तो आ सकता है

तेजस्वी
तेजस्वी

ZEE NEWS के कार्यक्रम INDIA का DNA 2019 कॉन्क्लेव में राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जहां तक महागठबंधन की बात है हमने बिहार में करके दिखाया, लेकिन नीतीश कुमार पलटी मार गए।

उन्‍होंने कहा कि आने वाला चुनाव मंडल, अंबेडकर, गांधी बनाम गोलवलकर और गोडसे होने जा रहा है, हमारी कोशिश रहेगी कि आगामी चुनावों में सभी दल गोलबंद हों।

उन्होंने कहा कि, कैराना, फूलपुर, गोरखपुर ने गठबंधन को ताकत दी है, देश के सभी लोगों ने जो पीएम मोदी पर विश्‍वास किया, वह लगातार उठता गया, बीजेपी की नीतियों की वजह से एनडीए के सहयोगी दल उससे अलग हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, आगामी चुनावों में ईवीएम को हटाया जाए और बैलेट को लाया जाए, मैं बचपन से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा, मैं धन्‍यवाद देता हूं अपने चाचा नीतीश जी को, जिन्‍होंने कम से कम उप मुख्‍यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका तो दिया।

तेजस्वी ने कहा कि, मैं साफ कहता हूं कि पीएम मोदी का नीरव मोदी, विजय माल्‍या, ललित मोदी से आपका क्‍या रिश्‍ता है? आखिर ये लोग देश से बाहर कैसे गए? अगर हमारी सरकार आई तो हम ऐसा मौका ही नहीं आने देंगे कि कोई जनता का पैसा लेकर देश से भाग जाए।

उन्होंने आगे कहा कि, अब नीतीश जी को एक साल बाद नोटबंदी बुरी लग रही है, नीतीश जी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, अगर उन्‍हें दोबारा महागठबंधन में शामिल भी कर लिया जाए तो क्‍या गारंटी हैं कि वो दोबारा पलटी मारकर बीजेपी में नहीं चले जाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि, मैं PM की रेस में नहीं, लेकिन उस प्रदेश से हूं जहां सूची बनेगी

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जी न्‍यूज के INDIA का DNA 2019 कॉन्क्लेव में अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 के चुनाव में उनसे चूक यह हुई कि वह सोचते थे‍ कि सड़क, मेट्रो के नाम यानी काम के आधार पर वोट मिले, लेकिन बीजेपी ने जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे और उसका फॉर्मूला सफल हो गया।

2019 के चुनाव को मद्देनजर सपा की भूमिका पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्‍ली की सत्‍ता का रास्‍ता यूपी से होकर गुजरता है, लिहाजा जिसको भी प्रधानमंत्री बनना होगा, उसको यूपी में आना ही होगा।

जब उनसे पूछा गया कि आप भी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री की रेस में हैं तो उन्‍होंने कहा कि मैं पीएम की रेस में नहीं हूं लेकिन उस प्रदेश से हूं जहां ये सूची बनेगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर में बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्‍होंने कहा‍ कि इसमें बीजेपी की जरूर कोई रणनीति है, ऐसा इसलिए क्‍योंकि गठबंधन पहले से ही बेमेल था, लेकिन फिर भी इसे किया गया और अब उसको अपनी सुविधा के लिहाज से तोड़ दिया।

गठबंधन पर जब सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन दरअसल सामाजिक न्‍याय की लड़ाई है और बीजेपी-पीडीपी गठबंधन का आधार राष्‍ट्रवाद पर टिका था, लिहाजा आपको सामाजिक न्‍याय और राष्‍ट्रवाद के नैरेटिव को समझना चाहिए।

‘धड़क’ का टाइटल ट्रैक सुनकर दीवाने हुए फैंस

धड़क
धड़क

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

स्‍वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्‍म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं और आज इस फिल्‍म का पहला गाना रिलीज किया गया है। फिल्‍म के ट्रेलर में जाह्नवी कूपर और ईशान खट्टर एक फ्रेश जोड़ी हैं और ट्रेलर के बाद लोगों को इस फिल्‍म से खासी उम्‍मीद बढ़ गई है। बता दें कि यह फिल्म दो साल पहले सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है।

इस गाने का संगीत अजय-अतुल ने कंपोज किया है। इस संगीतकार जोड़ी ने ही मराठी फिल्‍म सैराट के गानों को कंपोज किया था। इस गाने को गाया है श्रेया घोषाल और अजय गोगावाले ने और इसे गाया है अमिताभ भट्टाचार्य ने। ‘धड़क’ का यह नया गाना पूरी तरह नई कंपोजीशन है और एक रोमांटिक गाना है। यह गाना जाह्नवी और ईशान के बीच मासूम प्‍यार को दर्शाता है।

बता दें कि जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ है तुरंत ही लोगों को रिएक्शन आना भी शुरु हो गए है। कोई कह रहा है कि इस गाने में ईशान और जाह्नवी की जोड़ी कमाल की लग रही है। वहीं कोई कह रहा है कि यह इस साल का सबसे अच्छा गाना है। आइए नजर डालते है कि इस गाने में लोग किस-किस तरह के रिएक्शन दे रहे है…

बता दें कि यह फिल्म एक महीने बाद 20 जुलाई, 2018 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनाया गया है। फिल्म में जाह्नवी ने पार्थवी नाम की एक लड़की के किरदार को निभाया है और वहीं पर ईशान इस फिल्म में मधुकर नाम के एक लड़के के किरदार में नजर आएंगे। वैसे तो यह फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है लेकिन जिस तरह से ‘धड़क’ का ट्रेलर सामने आया है, उससेे उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म के अंत में निर्माता दर्शकों को कोई सरप्राइज तो जरुर देंगे।

2020 तक BSNL लांच कर देगा 5जी की सर्विस

BSNL
BSNL

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत संचार निगम लिमिटेड की तरफ से देश में साल 2020 तक 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया जाएगा, बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्वत ने जी मीडिया ग्रुप के India Ka DNA 2019 Conclave प्रोग्राम के दौरान आज कही।

उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने सबसे पहले देश में 3G की शुरुआत की थी, जब दुनिया 5G की तरफ बढ़ रही है, ऐसे में बीएसएनएल देश में 2020 तक 5G सर्विस शुरू करने की बात कही।

उन्होंने इस दौरान जुलाई 2015 में पीएम मोदी के द्वारा शुरू किए गए डिजीटल इंडिया अभियान से देश में आए बदलाव के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा डिजीटल इंडिया एक क्रांति है।

उन्होंने कहा कि, गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम दूर संचार मंत्रालय की तरफ से किया जा रहा है, अब तक 1.16 लाख ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ चुकी हैं, जिसमें 1 लाख गांवों को बीएसएनएल ने ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा है।

उन्होंने बताया कि हमारे मंत्रालय ने नेशनल डिजीटल कम्युनिकेशन पॉलिसी बनाई है, इसके तहत हम ‘ब्राडबैंड फॉर ऑल’ पर फोकस करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को 50 जीबीपीएस की स्पीड मिले, टेलीकॉम कंपनियों के अल्ट्रा हाई स्पीड फिफ्थ जेनरेशन या 5G सर्विस के लॉन्च करने के बाद डिजीटल इंडिया अभियान को और ज्यादा सपोर्ट मिलेगी।

कोरियंट व बीएसएनएल 5G सेवाओं के लिए नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और सेवा नवोन्मेष को मजबूत बनाएंगी, शुरुआती चरण में इस तरह के समझौतों से हमें 5G के बारे में और जानकारी मिलेगी, BSNL के चेयरमैन ने कहा कि नोकिया ने 5G सर्विस को लेकर लाइव नेटवर्क ट्रायल को पूरा कर लिया है, दो कंपनियां क्लाउड रेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।