30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 582

संजू में तीसरा गाना ‘RubyRuby’ रिलीज,  ए.आर रहमान और इरशाद कामली ने मिलकर चलाया है संगीत का जादू

RubyRuby
RubyRuby

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संजय दत्त की बायोप‍िक संजू का तीसरा गाना रूबीरूबी रिलीज हो चुका है। फिल्म के डायरेक्टर राजू ह‍िरानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म गाने का ऑड‍ियो लिंक शेयर किया। इस गाने को संगीत के जादूगर ए आर रहमान ने कंपोज किया है जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है। इस सूफी गाने को सुन आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस फिल्म के अब तक दो गाने जारी हो चुके हैं और दोनों ने इन दिनों तहलका मचाया हुआ है। इसी माहौल को बरकरार रखते हुए फिल्ममेकर्स ने ये तीसरा गाना जारी किया है और यकीन मानिए ये गाना आपको झूमने के लिए मजबूर कर देगा।

इस गाने में शाश्वत सिंह और पूरवी कोतिश ने अपनी आवाज दी है। लेकिन आपको निराशा सिर्फ इस बात की होगी कि गाना सिर्फ ऑडियो वर्जन में जारी किया गया है और वीडियो मिसिंग है। लेकिन फिर भी ये गाना आपकी रुह तक पहुंच जाएगा।

इस गाने से पहले इस फिल्म के दो गाने ‘बढ़िया बढ़िया’ और ‘कर हर मैदान फतह’ जारी हुआ था और दोनों ही गाने संगीतप्रेमियों ने खूब पसंद किए गए थे। ‘बढ़िया बढ़िया’ गाना जहां संजय दत्त के युवा दिनों की याद ताजा करा रहा था वहीं, सुखविंदर की आवाज में जारी हुआ दूसरा गाना ‘कर हर मैदान फतह’ संजू के ड्रग्स से जूझने और लड़ाई की कहानी पेश कर रहा था।

बता दें यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित व निर्देशित इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने काम किया है। इस फिल्म का ट्रेलर र‍िलीज हो चुका हैं, फैंस के साथ बॉलीवुड ने भी ट्रेलर में रणबीर की अदाकारी को सराहा है।

आइये आज जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी
नारियल पानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत नारियल पानी से करते हैं तो यह आपके शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाकर रखेगा और साथ ही आपकी बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाएगा।

कई लोग नारियल पानी का प्रयोग अपने सौंदर्य को निखारने में भी करते हैं, पानी नारियल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनकी आपके शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है, प्रत्येक नारियल में 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है।

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी के गुण होते हैं, नारियल पानी कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है।

आइये जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे –

नारियल पानी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, ये आपकी ऊर्जा बनाए रखता है और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है।

सुबह एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीना लाभदायक होता है, नारियल पानी में कम मात्रा में केलोरी होती है और ये सुपाच्य पदार्थ है जो वजन कम करने में सहायक है।

नारियल पानी का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी किया जाता है, इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं।

अधिकांश सिरदर्द या माइग्रेन से जुड़ी समस्याएं डिहाईड्रेशन की वजह से होती हैं, ऐसी स्थिति में नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की आपूर्ति करता है और जल का स्तर बढ़ाता है।

हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल पानी एक अच्छा माध्यम है, ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा कर शरीर को तरोताजा करने में मदद करता है और थकान दूर करता है।

चीन और पाकिस्तान विश्व के लिए ख़तरा!

चीन और पाकिस्तान
चीन और पाकिस्तान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

परमाणु हथियारों को लेकर स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट के अनुसार, एक ओर जहां पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने की बात होती है लेकिन ऐसा चाहने वालों की संख्या अभी घट रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे विश्व में परमाणु हथियारों की होड़ और उसे आधुनिक बनाने की प्रक्रिया लगातार बढ़ती जा रही है, साथ ही एशिया की तीन बड़ी शक्तियां भारत, चीन और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में भी बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार भारत के मुकाबले ज्यादा हो, लेकिन नई दिल्ली के पास मौजूद परमाणु हथियार काफी सक्षम और किसी को भी जवाब देने के लिए पर्याप्त हैं।

सीपरी के रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास भारत से दोगुना परमाणु हथियार हैं वहीं, पाकिस्तान भी परमाणु जखीरे के मामले में भारत से थोड़ा आगे है, रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास करीब 280 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं।

सीपरी का कहना है, भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने परमाणु हथियारों को बड़ी मात्रा में संचित करने के साथ ही जमीन, हवा तथा समुद्र से दागे जाने वाले मिसाइलों का विकास तेज कर दिया है, चीन लगातार अपने परमाणु हथियार प्रणाली का आधुनीकिकरण कर रहा है और अपने हथियारों के आकार को छोटा बना रहा है।

महबूबा से जुदा हुई बीजेपी, मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

bjp
bjp

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी के बीच गठबंधन टूट गया है। खुद भाजपा महासचिव और जम्‍मू-कश्‍मीर के प्रभारी राम माधव ने एक प्रेस कांफ्रेंस मे इस बात की घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि घाटी के हालातों को देखते हुए गठबंधन में रहना सही नहीं है। वहीं, राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री कविंद्र गुप्‍ता ने भी कहा है कि मैंने और हमारे सभी मंत्रियों-विधायकों ने राज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।

राम माधव ने कहा कि राज्‍य में भाजपा का पीडीपी को अब समर्थन देना संभव नहीं है। यह सबकी सहमति से निर्णय लिया गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर में भाजपा अपनी भागीदारी को वापस ले लेगी।

हमने राज्‍य में गठबंधन के तहत तीन साल पहले सरकार बनाई थी। उस समय जनता का खंडित जनादेश था, चुनावी परिणाम में जम्‍मू का क्षेत्र पूर्ण रूप से भाजपा के पास था। वहीं घाटी में पीडीपी को सीटें मिलीं थी।

राम माधव ने कहा, भाजपा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शांतिपूर्ण तरीके से सरकार चलाने की कोशिश करती रही है। पीडीपी से अलग होने का फैसला देशहित और राष्ट्रहित को लेकर किया गया है।

उन्होंने कहा कि, घाटी में जिस तरह से पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की गई वह निंदनीय है, पिछले तीन सालों में घाटी के हालातों को शांतिपूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्‍य का सभी तरह से साथ दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के हालातों को ठीक करने के लिए सीएम महबूबा मुफ्ती ने जो भी मदद मांगी है। केंद्र सरकार ने उन्हें वह दिया है। केंद्र से तमाम मदद मिलने के बावजूद राज्य सरकार घाटी में शांति कायम करने में असफल रही है।

बन जाएगी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Idea और Vodafone

Idea और Vodafone
Idea और Vodafone

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया का एक दूसरे में विलय हो जाएगा। दूरसंचार विभाग आज दोनों के विलय को मंजूरी दे सकता है। सूत्रों के अनुसार, DoT दोनों कंपनियों के प्रमुख को सर्टिफिकेट सौंप सकता है।

दोनों के मर्जर होने से बनने वाली नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होगी। नई कंपनी का नाम वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड होगा। ग्राहक संख्या के हिसाब से भी यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल दूरसंचार सेवा कंपनी है।

दोनों कंपनियों के विलय के बाद से नई कंपनी की संयुक्त कमाई 23 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक) होगी, जिसका 35 फीसदी मार्केट पर कब्जा होगा।

नई कंपनी के पास करीब 43 करोड़ ग्राहक होंगे, विलय के बाद इस बढ़ी हुई ताकत से दोनों कंपनियों को बाजार प्रतिस्पर्धा (कॉम्पिटिशन) से निपटने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

मर्जर के बाद वोडाफोन के पास नई कंपनी में 45.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी। आदित्य बिड़ला ग्रुप के पास 26 फीसदी और आइडिया के शेयरधारकों के पास 28.9 फीसदी हिस्सेदारी होगी। विलय में जा रही इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों पर इस समय कर्ज का संयुक्त बोझ 1.15 लाख करोड़ रुपए के लगभग बताया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग आईडिया सेल्यूलर के स्पेक्ट्रम के एकबारगी शुल्क के लिए 2100 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी मांग सकता है। इसके अलावा उसे यह भरोसा भी देना होगा कि वह अदालती आदेश के अनुसार स्पेक्ट्रम संबंधी सभी बकायों का निपटान करेगी।

मर्जर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आइडिया ने नई कंपनी के ऐलान के लिए 26 जून को EGM बुलाई है। प्रस्तावों के मुताबिक कुमार मंगलम बिड़ला नई कंपनी के गैर कार्यकारी चेयरमैन होंगे और वोडाफोन इंडिया के मौजूदा सीओओ बालेश शर्मा को कंपनी का सीईओ बनाया गया है।

अनुष्का पर भड़का ‘मां’ का गुस्सा- आपकी वजह से मेरे बेटे को खतरा

Anushka Sharma,
Anushka Sharma,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दो दिन पहले अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क पर कचरा फेंकने वाले को लताड़ लगाती नजर आ रही थीं। कुछ लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अनुष्का की अवेयरनेस बता रहे हैं। कचरा फैलाने वाले शख्स अरहान सिंह ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को बदतमीजी से बात करने के लिए फटकार लगाई थी और अब अरहान की मम्मी ने भी विराट और अनुष्का पर जमकर गुस्सा निकाला है।

View this post on Instagram

@anushkasharma @virat.kohli The last thing we would want is to get publicity out of your cheap STUNT in the name of CLEANLINESS! You both posted a video for your fans n followers by VIOLATING Basic Rights to privacy &you shamed my son in the video as well in your post content you both may be who you are in your fields, with millions of followers & all the PR backing you… you may be payed for your campaigning or maybe doing it for sheer publicity As a mother,I would like to state that you have not only shamed my son @arhhansingh on social media by not blurring his face, but youve also exposed him to unwanted hostility…. and danger from fanatics for such a small thing that you claim he has done but have no proof of anyways ? I am concerned about my sons SAFTEY !!! how dare you crush somebody’s image/and morale and reputation and expose him to public hate, a boy who is on the verge of starting his ventures, ..just to prove what good citizens you both are to increase your fan following ?How dare you?? If you both really cared or bothered about cleanliness , then you would actively do something about all the garbage in your own lane.. you would make a noise and use your VOICE to urge the municipal authorities to take action atleast in the lane where you live,to start with, which you haven’t . Posting videos of fake bravado just to fool your followers. If your intention was genuine then you would pull over and politely correct the person for littering IF THEY DID in a decent and real manner… and not by displaying such a rude and arrogant attitude, and then posting it for the world to see! You have caused a lot of grief with your post & this is morally and humanitarianly very wrong. You may be #AnushkaSharma or #viraatkohli in your house or on screen & the field…but on the streets you are just a citizen trying to correct another… DO IT WITH KINDNESS ….fear karma . And just FYI , he did not react badly, not coz of who you both are.. we couldnt care less,but only because he has a decent upbringing ! Unlike people like you, who seem to think that you are the empowered ones to talk and treat people as you wish !

A post shared by Gittanjali Elizabeth Mordecai (@gittanjali.elizabeth.singh) on

अरहान की मम्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सफाई के नाम पर आपके चीप स्टंट से हम पब्लिसिटी कतई नहीं चाहते। आप दोनों ने गोपनीयता के अधिकार का हनन करते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स के एक वीडियो शेयर किया और वीडियो और अपने पोस्ट कंटेट में मेरे बेटे को शर्मिंदा किया।

लाखों फॉलोअर्स और पीआर के द्वारा आप अपनी फील्ड में चाहे जो भी हों, आपको कैंपेन करने के लिए चाहे पैसे मिलते हों या आप पब्लिसिटी के लिए यह सब करते हों… बतौर मां मैं यह बताना चाहती हूं कि आपने मेरे बेटे अरहान सिंह का चेहरा धुंधला ना कर के ना सिर्फ उसे सोशल मीडिया पर शर्मिंदा किया है बल्कि उसके लिए खतरा भी पैदा कर दिया है. मैं अपने बेटे की सुरक्षा के लिए चिंतित हूं। गीतांजलि ने एक अनुष्का और विराट के लिए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है।”

बता दें कि ये वीडियो 16 जून का है, इसमें अनुष्का लग्जरी कार में जा रहे एक लड़के को डांटती नजर आ रही हैं। चलती कार से कचरा फेंकने के कारण अनुष्का उस लड़के पर नाराज़ हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का अपनी कार का शीशा नीचे कर लड़के को डांटती हैं और कहती हैं कि आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं। आगे से ध्यान रखिए। आप सड़क पर इस तरह कचरा नहीं फेंक सकते।

इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा हैृ, ‘इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखकर उन्‍हें सही तरह समझाया। महंगी कार में सफर करते हैं और इनका दिमाग खराब है. क्‍या ऐसे लोग हमारा देश साफ रख सकते हैं? जी हां, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करें तो जागरूकता फैलाएं।’

ऑडी के CEO जर्मनी में गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर से छिपाते थे प्रदूषण

ऑडी के CEO
ऑडी के CEO

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मशहूर कार कंपनी ऑडी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO रूपर्ट स्टेडलर को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपर्ट पर पेरेंट कंपनी वोक्सवैगन के डीजल एमिशन यानी डीजल उत्सर्जन मामले में धोखाधड़ी का आरोप है। गिरफ्तारी की खबर जर्मनी के वकीलों की तरफ से आई है।

गौरतलब है कि जहां पिछले साल पैरेंट कंपनी फॉक्सवैगन अपनी डीजल गाड़ियों के प्रदूषण स्तर को छिपाने के लिए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की दोषी पाई गई थी वहीं अब धोखाधड़ी का यह नया मामला उसकी ऑडी कार पर लग रहा है।

इस बारे में ऑडी के सीईओ रूपर्ट स्टैडलर ने पिछले महीने मान लिया था कि ऑडी ए6 और ए7 मॉडल की 60,000 कारों में प्रदूषण के स्तर को छिपाने के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया। उन्होंने ये भी बताया था कि ये 60 हजार गाड़ियां उन 8 लाख 50 हजार गाडियों से अलग हैं जो कंपनी ने 2017 के दौरान प्रदूषण सॉफ्टवेयर में बदलाव के लिए रिकॉल की थी।

गौरतलब है कि डीजल गाडियों के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर प्रदूषण छिपाने का खुलासा पहली बार सितंबर 2015 के दौरान हुआ था। जिसके बाद लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान फॉक्सवैगन ने इस बात को माना था कि उसने अपनी 6 लाख फॉक्सवैगन कारों में साफ्टवेयर की मदद से प्रदूषण के स्तर को छिपाने की कोशिश की है।

इसके बाद फॉक्सवैगन के प्रमुख ने पूरी दुनिया से माफी मांगते हुए माना था कि उनकी कंपनी ने दुनियाभर में अपनी 1 करोड़ से ज्यादा गाड़ियों के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़खानी करते हुए प्रदूषण टेस्ट पास करने की कोशिश की थी। जानकारों के मुताबिक कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से कारों द्वारा किए जा रहे प्रदूषण को 40 गुना कम करके दर्शाया जाता है।

इस महीने की शुरुआत में जर्मनी सरकार ने ऑडी के दो मॉडलों की करीब 60 हजार कारों को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया था। इसका मकसद ये था कि इन कारों में लगे उस सॉफ्टवेयर को निकाला जा सके एमिशन कंट्रोल करता है।  वोक्सवैगन के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव मार्टिन विंटरकोर्न ने ये स्कैंडल सामने आने के बाद 2015 में ही इस्तीफा दे दिया था।

OMG ! गूगल ने सलमान को बताया Worst Indian Actor

Worst Indian Actor for Salman
Worst Indian Actor for Salman

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई है । वीकेंड में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं । हालांकि फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू भी मिले हैं । क्रिटिक्स ने फिल्म को बेहद निराशाजनक बताया है ।  लेकिन गूगल के मुताबिक सलमान सबसे खराब भारतीय एक्टर हैं. अगर आप गूगल पर Worst Indian Actor या  Worst Bollywood Actor लिख कर सर्च करेंगे तो गूगल का जवाब सलमान खान होगा। ट्विटर पर भी इस बात की चर्चा लोग कर रहे हैं।

इस स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद सलमान एक बार फिर टि्वटर पर ट्रोल हो रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो पहले से ही पता था लेकिन अब जब गूगल ने बता दिया है तो ये साबित हो गया है कि सलमान सबसे बेकार एक्टर हैं ।’ ‘रेस 3’ को भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। हो सकता है क्रिटिक्स ने ‘रेस 3’ के रिव्यू में “Worst Bollywood Actor” कीवर्ड या टैग का प्रयोग किया हो। इसी वजह से सर्च रिजल्ट में सलमान का नाम आ रहा है।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई, आपको गूगल बेकार एक्टर क्यों कह रहा है, जरा पता करना ।’ बता दें कि Worst Bollywood Actor लिखने पर गूगल सलमान खान को विकी प्रोफाइल दिखा रहा है ।

‘रेस 3’ में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, अनिल कपूर और साकिब सलीम ने काम किया है । इस फिल्म काे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है । वहीं रमेश तौरानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं ।

इसके पहले गूगल की एक और गलती तब सामने आई थी जब गूगल पर भारत का पहला प्रधानमंत्री सर्च करने पर नाम तो जवाहरलाल नेहरू का आ रहा था, लेकिन तस्वीर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिखा रहा था।

दिल्ली: गैंगवार के दौरान 2 बदमाशों समेत कुल 3 की मौत, 1 किडनैप

दिल्ली: गैंगवार
दिल्ली: गैंगवार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार सुबह बदमाशों के 2 गैंग के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान कुल तीन लोग मारे गए, 5 जख्मी हुए हैं। मरने वालों में एक स्थानीय महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वो घटनास्थल से गुजर रही थी। पुलिस के मुताबिक, गैंगवार टिल्लू और गोगी गिरोह के बीच हुई है, जो राजधानी में हत्या और फिरौती की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब एक स्कॉर्पियो में सवार टिल्लू गिरोह के सदस्यों को एक फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर गोगी गिरोह के सदस्य चला रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। टिल्लू गिरोह के एक सदस्य मुकेश, गोगी गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य और पास से गुजर रही एक महिला की मौत हो गयी।

गोगी गिरोह के संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि बादशाहत कायम करने के लिए पूर्व में दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे के सदस्यों की हत्या की है।

दर्शील सफारी की फिल्म ‘क्विकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेंगी श्वेता तिवारी की बेटी पलक

श्वेता तिवारी की बेटी पलक
v

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कई सालों तक टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी ने करोड़ों दिलों पर राज किया। और फ़िर काफी लम्बे समय से श्वेता स्क्रीन पर नहीं दिखी है लेकिन अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर वह खबरों में रहती है। इन दिनों श्वेता अपना पूरा समय अपने बच्चों पलक और रियांश को देती है।

इसी बीच खबरें आने लगी कि पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इन्हीं खबरों के साथ-साथ पलक ने कई फोटोशूट भी करवाए। देखते ही देखते ही पलक की फिल्म का इंतजार हर कोई करने लगा। वहीं खासतौर पर श्वेता के फैंस का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

सूत्रों की माने तो पलक आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर फेम दर्शील सफारी की फिल्म में नजर आएंगी। अब पलक से जुड़ी के बड़ी खबर सामने आ रही है  दरअसल पलक के डेब्यू फिल्म के लिए अभी आपको और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इस खबर की जानकारी दी है।

श्वेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पलक की एक खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है कि उनकी बेटी अभी 12वीं में है और वह कोई फिल्म अभी नहीं कर पाएगी। फिलहाल तो पलक अभी अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान देंगी।

बात की जाए श्वेता की तो ‘कसौटी जिंदगी की’ के अलावा वह ‘जाने क्या बात हुई’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’, ‘परवरिश’, ‘बालबीर’ और ‘बेगूसराय’ में दिख चुकी है।