30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 580

मास्टरबेशन सीन के बाद स्वरा का ‘यौन इच्छा’ पर बड़ा बयान, मैं काफी खुली सोच रखती हूं

Swara Bhaskar
Swara Bhaskar

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी। कि ‘ वीरे दी वेडिंग ’ में मास्टरबेशन के लिए उन्हें ट्रोल किया जायेगा। जोकि वो अपने इस सीन मास्टरबेशन के लिए काफी ट्रोल हुईं। हालांकि, इस सीन को उन्होंने गलत मानने से इनकार किया था। अब उन्होंने कहा है कि इसी सीन की वजह से लोग औरतों की यौन इच्छाओं के बारे में बात करने लगे हैं जिस पर अभी तक समाज खामोश रह जाता था।

स्वरा भास्कर ने कहा है कि भारतीय समाज और सिनेमा में औरतों की यौन इच्छाओं को लेकर बात ही नहीं की जाती है। इस मुद्दे पर बोलते हुए स्वरा ने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। …इस दृश्य से लोगों को धक्का लगेगा । कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे ।

इस सीन से सभी को शॉक लगना ही था क्योंकि हमारे समाज में लोगों को यौन इच्छाओं के बारे में बात करने में शर्म आती है। मैं चीजों को लेकर काफी खुली सोच रखती हूं और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हूं। इसीलिए लोगों ने मुझे ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा। जबकि ये फिल्म केवल मास्टरबेशन पर केंद्रित नहीं है, बल्कि उससे कहीं आगे है।

स्वरा ने आगे कहा कि, ‘ये फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी मेनस्ट्रीम फिल्म है जो खुलकर औरतों की यौन इच्छाओं को दर्शाती है और फिल्म की वजह से ही अब इस पर चर्चा होने लगी है।’ बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस के एक और गुड न्यूज मिली है। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सुसाइड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ लॉस एंजेलिस फिल्म अवॉर्ड के लिए चुनाी गई है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर जय भानुशाली ने काम किया है

‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में रोहित शेट्टी की चुनौतियों का सामना करेंगे ये 10 चेहरे

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी की चुनौतियों का सामना करेंगे ये 10 चेहरे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में कई टेलीविजन स्टार हिस्सा लेते हैं। 10 चेहरों में आपको बिग बॉस के कंटेस्टेंट तो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले कॉमेडियन तक दिखने वाले है।

अब ये सभी प्रतियोगी रोहित शेट्ट की शो में रिस्क उठाते हुए दिखाई देने वाले हैं और खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ साबित करने वाले हैं। इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने वाले 10 चेहरे कौन होंगे ये बात हम आपको बताने जा रहे है।

अविका गौर
‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। अविका ने अपना  बयान दिया था, ‘मुझे इस शो के बाकी सीजन्स के लिए भी अप्रोच किया गया था लेकिन मैं अपने  बाकी प्रोजेक्ट्स के चलते इसे नहीं कर पाई थी। इस साल मुमकिन हो पाया इसलिए मैंने कुछ बिना सोचे समझे तुरंत इस शो को करने के लिए हामी भर दी’।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध एक दूसरे के हो गए थे। अब ये कपल रोहित शेट्टी के सीरियल ‘खतरों का खिलाड़ी’ में भी करने वाले है।

शमिता शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी इस सीरियल में दिखाई देने वाली है। शमिता शेट्टी इससे पहले फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी है लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं पाई थी।

जैस्मिन भसीन
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी इस सीरियल के आने वाले सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। जैस्मिन इन दिनों टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में टेनी का रोल निभा रही है।

पुनीत पाठक
जाने माने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक भी इस टीम का हिस्सा बनने वाले हैं और अब डांस के अलावा अजीबोगरीब खतरों से खेलते हुए भी दिखाई देंगे।

विकास गुप्ता
बिग बॉस में अपने कारनामों से मशहूर हुए विकास गुप्ता भी इस शो में दिखाई देने वाले हैं और घर में रहकर दिल जीतने वाले विकास अब खतरों से दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे

रिद्धिमा पंडित
इसके अलावा रिद्दिमा पंडित भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो रोहित शेट्टी के इस शो में नजर आने वाली है। ‘बहू हमारी रजनीकांत’ सीरियल से फेमस हुई रिद्धिमा पंडित अब खतरों के इशारों पर नाचती हुई दिखाई देंगी।

जैन इमाम
‘नामकरण’ सीरियल के मशहूर एक्टर जैन इमाम भी रोहित शेट्टी की चुनौतियों पर खरा उतरने की तैयारी में है और खतरों के खिलाड़ी बनने की लिए पूरी जुगत भिड़ाने वाले हैं।

श्रीसंत
मशहूर क्रिकेटर श्रीसंत भी इस खास टीवी शो में दिखाई देने वाले है। श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन का शिकार हो गए थे और अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं।

इस शो के लिए ये टीम 12 जुलाई को अर्जेंटीना के लिए रवाना हो सकती है। खबर है कि इस बार ये अर्जेंटीना में शूट होगा। वैसे, रोहित इन दिनों रणवीर सिंह के साथ आने वाली अपनी फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग में भी बिजी है लेकिन शूटिंग से समय निकाल कर वो इस शो को भी होस्ट करेंगे।

आइये आज जानते हैं चेरी खाने के फायदे

चेरी
चेरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चेरी बहुत ही स्वादिष्ट फल है, इसे विटामिन सी का खज़ाना माना जाता है। यह दिखने में जितना ज्यादा सुन्दर नज़र आता हैं। यकीन मानिए सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद फल है।

चेरी खाने में मीठा और खट्टा होता हैं और इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक गुण पाए जाते हैं।100 ग्राम चेरी में सिर्फ 63 कैलोरी ही होती हैं। जिसकी वजह से डाईटीशियन इसे खाने की सलाह देते हैं।

इसमें विटामिन सी और विटामिन K बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इसके अलावा चेरी में Vitamin B6, पैटोथेनिक एसिड, थायमिन, रिबोफ्लेविन, नायसिन, फोलेट एसिड जैसे तत्व भी होते हैं।

यह पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे जरूरी तत्वों से भी भरा हुआ है। चेरी में फाइबर ज्यादा होता हैं, इसमें पानी भी ज्यादा मात्रा में होता हैं, इसमें कार्बोहायड्रेट भी पाया जाता हैं।

आइये जानते हैं चेरी खाने के फायदे :-

1. आँखों की रोशनी बढ़ाता हैं

चेरी में विटामिन ए भी पाया जाता हैं इसके सेवन से आँखों की बिमारियों से बचा जा सकता हैं, खासकरके आँखों में होने वाले मोतियाबिंद की बीमारी से दूर रहा जा सकता है।

2. याददाश्त बढ़ाता हैं

अगर आपकी ब्रेन मेमोरी कमजोर हैं और आप किसी भी बात को जल्दी भूल जाते हैं, तो आपको चेरी जरूर खाना चाहिए, क्योंकि चेरी में एंथोसाइनिन नाम का लाल रंग का पिगमेंट पाया जाता हैं, जो की एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता हैं।

3. नींद लाने में मददगार

मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से आज कल लोगो को नींद न आने की समस्या होने लगी हैं, आज अनिंद्रा यानि की नींद न आने की समस्या बहुत ही तेज़ी के साथ बढ़ रही हैं। अगर आप एक अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो सुबह और शाम एक गिलास चेरी का जूस जरूर पिए।

4. दिल के लिए फायदेमंद

चेरी फल को नियमित रूप से खाने से आपका दिल हमेशा हेल्दी बना रहता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, जिंक, आयरन, कैल्शियम मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं।

5. मोटापा कम करे

चेरी में 75% पानी होता हैं, इसमें घुलनशील फाइबर भी पाया जाता हैं, इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त बनती हैं, यह बॉडी को एनर्जी प्रदान करता हैं। यह आंतो द्वारा की जाने वाली कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण की प्रकिया को कम कर देता हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती हैं।

6. डायबिटीज में फायदेमंद

प्रतिदिन एक चेरी खाने से डायबिटीज की बीमारी को कण्ट्रोल किया जा सकता हैं। चेरी में एंथोसाइनिन नाम का रसायन होता हैं जो न सिर्फ चेहरे की रंगत को निखारता हैं। बल्कि शरीर में इंसुलिन की मात्रा को भी बढ़ा देता हैं।

वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर के को-स्टार सुमित व्यास किसके साथ लेंगे साथ फेरे

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर के को-स्टार सुमित व्यास अपनी गर्लफ्रेंड एकता कौल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। ये शादी कश्मीरी रीति-रिवाजों से होने जा रही है।

दोनों एक्टर्स के बीच अफेयर्स की चर्चाएं काफी दिनों से थी लेकिन दोनों ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। वैसे, भी इश्क और मुश्क भला कभी किसी से छुप पाए हैं। तो ऐसा ही इन दोनों के साथ भी हुआ है और इनके अफेयर्स की खबरों पर जमाने की नजर थी।

खैर, अब एक बात तो जाहिर हो गई। कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे है। टीवी एक्ट्रेस एकता कौल को आप स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘मेरे अंगने में’ देख चुके हैं। ये शादी इसी साल सितंबर में जम्मू में होने वाली है। इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले राजी हो गए हैं और शादी की तैयारियों में भी जुट गए हैं। दोनों एक साथ हाल ही में सुमित व्यास की हिट फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की स्क्रीनिंग पर भी साथ दिखाई दिए थे।

शादी के बारे में सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, ‘एकता की फैमिली के ज्यादातर लोग जम्मू में रहते हैं और इनकी शादी कश्मीरी रीति-रिवाज से होगी। अभी तक इस शादी की फाइनल डीटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि फिलहाल ये क्यूट कपल अपनी शादी के बाद रिसेप्शन कहां देने वाला है इससे जुड़ी जानकारी हमें अभी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि सुमित व्यास की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस शिवानी टंकसले से साल 2010 में हुई थी। लेकिन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चला और दोनों ने आपसी रजामर्जी से तलाक ले लिया था। दोनों के बीच तलाक बीते साल ही हुआ है।

उमर अब्दुल्ला ने BJP-PDP गठबंधन के टूटने पर साधा निशाना

उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कल गठबंधन टूट गया है। इस खत्म हुए गठबंधन के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लगाया जा चुका है।

इसके साथ ही विपक्ष को अब इस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर के जरिए इस गठजोड़ के टूटने पर अपने ही ढंग से निशाना साधा है।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा है। भाजपा और पीडीपी अपनी आगे की रणनीति बनाते हुए बॉलीवुड फिल्में देख रहे थे, उन्होंने अपने ”तलाक” को कुछ इस तरह तैयार किया है एक शानदार फिक्स्ड मैच है। इसकी शानदार स्क्रिप्ट है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने तीखे और व्यंग्यात्मक ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने ऐसी फिल्म को आधार बनाया है। जो फिल्म देश में बैन है, ये फिल्म 1977 में आई थी।

इसी फिल्म का एक सीन उन्होंने ट्वीट किया है। इसमें दो नेता आपस में बात करते हुए अपने गठबंधन की बात करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि हमें किस तरह से आगे काम करना है, जिससे हम अपनी कुर्सी बचा सकें।

लखनऊ पासपोर्ट मामला सुलझ गया, तन्वी और अनस का मिला पासपोर्ट 

Lucknow passport case

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लखनऊ पासपोर्ट विवाद अब इतने दिनों बाद सुलझ गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस ने तन्वी और अनस को उनका पासपोर्ट रिन्यू कर वापस कर दिया है।

आज दोनों को मामले के समाधान के लिए पासपोर्ट ऑफिस बुलाया गया था। जहां उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया गया, वहीं दोनों से बदसलूकी करने वाले पासपोर्ट अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि आज उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है और दोनों को पासपोर्ट दे दिया गया है।

बता दें कि, 2007 में लखनऊ में तन्वी सेठ से विवाह करने वाले मोहम्मद अनास सिद्दीकी ने 19 जून को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और 20 जून को लखनऊ में पासपोर्ट कार्यालय में उनको अपॉइंटमेंट मिला था।

तय शुदा तारीख पर जब दोनों ऑफिस पहुंचे तो काउंटर ए और बी में साक्षात्कार के पहले दो चरणों को मंजूरी दे दी लेकिन काउंटर सी पर समस्या शुरू हुई, जहां पर किसी को आधिकारिक से बातचीत करनी पड़ती है।

अनस के बताया कि, मेरी पत्नी की बारी मुझ से पहले आई और वह काउंटर सी 5 पहुंची, विकास मिश्रा नामक एक अधिकारी ने उनके दस्तावेजों को देखना शुरू कर दिया। जब उसने पति के नाम मोहम्मद अनास सिद्दीकी के रूप में पढ़ा, तो उसने मेरी पत्नी पर चिल्लाना शुरू कर दिया और कहा कि उसे मुझसे शादी नहीं करनी चाहिए थी, यह सुनकर तन्वी रोने लगी।

इसके बाद विकास मिश्रा ने कहा कि उन्हें एक बदले गए नाम से सभी दस्तावेजों को सही किया जाना चाहिए, इस पर तन्वी ने कहा कि हम नाम बदलना नहीं चाहते हैं और हमारे परिवार को हमारे नामों में कोई समस्या नहीं है।

अनस के मुताबिक उसके बाद मिश्रा ने उन्हें बुलाया और मुझे अपमानित करना शुरू कर दिया, उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू धर्म में परिवर्तित करना होगा और मेरी शादी स्वीकार नहीं की जाएगी, आपको फेरे लेकर हमारे धर्म में परिवर्तित होना होगा।

फीफा वर्ल्डकप 2018 में चौथा गोल कर रोनाल्डो ने हासिल की यह उपलब्धि

रोनाल्डो
रोनाल्डो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रोनाल्डो ने कल फीफा वर्ल्डकप के ग्रुप मैच में मोरक्को के खिलाफ चौथे ही मिनट में गोल कर पुर्तगाल के लिए अपना 85 वां गोल कर यह यूरोप के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले यूरोपियन खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

यूरोपीय खिलाड़ियों की बात करें तो रोनाल्डो ने हंगरी के फेरेंक पुसकास को पीछे छोड़ा है जिनके नाम 84 गोल हैं। उसके बाद हंगरी के ही सांदोर कॉकसिस 75 गोलों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा रोनाल्डो इस विश्व कप में भी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 33 साल के रोनाल्डो पिछले तीन वर्ल्डकप में 70 शॉट में से केवल तीन को ही गोल में बदल सके थे। जबकि इस वर्ल्डकप में वे केवल पांच शॉट्स में ही चार को गोल में बदल चुके हैं।

मोरक्को कोच रोनाल्डो के खतरे से पहले से ही तैयार थे और उन्होंने मैच में रोनाल्डो को रोकने के लिए खास योजनाएं भी बनाई थी जिससे उनकी टीम पहले दौर में टूर्नामेंट से बाहर होने बच सके।

मोरक्को के इस फ्रेंच कोच ने मैच से पहले कहा था। यदि आप रोनाल्डो के खिलाफ श्रेष्ठ योजनाएं भी लाएंगे तो वे उन योजनाओं का तोड़ निकाल लेंगे, चाहे अपनी टीम को सही राह पर लौटाना हो या अपनी टीम के लिए बेहतरीन जीत हासिल करना हो, वे हमेशा ही अंतर पैदा कर देते हैं, वे एक बेहतरीन और खास हैं।

एक खास बात यह भी है कि इस विश्वकप से पहले फुटबॉल के तीन दिग्गजों की तुलना की जा रही थी जिसमें रोनाल्डो के अलावा ब्राजील के नेमार और अर्जेंटीना के मेसी की शामिल थे। रोनाल्डो के अलावा नेमार और मेसी दोनों ही अपने पहले मैच में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं बल्कि मेसी तो पहले मैच में एक पेनाल्टी को भी गोल में बदलने में नाकाम हो गए थे और आईसलैंड जैसी टीम के साथ उनकी टीम का मैच ड्रॉ हो गया था।

गाजियाबाद : मदरसे में बच्ची से रेप के मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गाजियाबाद
गाजियाबाद : मदरसे में बच्ची से रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गाजियाबाद में एक मदरसे में पिछले दिनों रेप की घटना हुई थी, जिसे सुनकर सब शौक में थे। अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब पुलिस ने 19 जून को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार, मदरसे में 2 बदमाशों ने 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया था। गैंगरेप से पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस के खबर के अनुसार, पुलिस ने 19 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरा अभी फरार है। तीसरे आरोपी की भी तलाश अभी जारी है।

पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की को फोन कर बुलाया था। कि उसकी बहन उसका इंतजार कर रही है। उसने लड़की को आईसक्रीम पार्लर के पास बुलाया था।

यहीं से लड़की को किडनेप कर बदमाश उसे मदरसे में ले गए। मदरसे का मौलवी जब वहां से चला गया तो वह उसे दूसरे फ्लोर पर ले गया, इसके बाद उन्होंने लड़की को नशीला पदार्थ खिला दिया। और उसे बेहोश करने के बाद रेप किया।

मुकेश अंबानी के बेटे के सगाई में परफॉर्म करेंगे किंग खान

परफॉर्म करेंगे किंग खान
परफॉर्म करेंगे किंग खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अंबानी परिवार के बेहद करीबी शाहरुख खान मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई में होस्ट करते नजर आएंगे, ख़बरों के मुताबिक इस पार्टी में किंग खान परफार्मेंस भी देंगे। शाहरुख खान अंबानी परिवार से बेहद करीब हैं। आकाश अंबानी 30 जून को मुंबई में श्लोका मेहता से सगाई करेंगे। सगाई में मेहमानों को न्योता देने के लिए स्पेशल ड‍िज‍िटल कार्ड भी बनाया गया है।

सगाई में मेहमानों को न्योता देने के लिए स्पेशल ड‍िज‍िटल कार्ड भी बनाया गया है। ड‍िज‍िटल कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरों के साथ मेहमानों को सगाई की तारीख और समय के बारे में सूचित किया गया है। कार्ड की शुरुआत श्लेाका और आकाश अंबानी तस्वीर और SA (श्लोका-आकाश) के लोगो के साथ हो रही है। ड‍िजिटल कार्ड में बैकग्राउंड म्यूज‍िक सपुरहिट फिल्म काईपोचे के एक गाने का दिया गया है। श्लेाका और आकाश अंबानी की सगाई का वेन्यू मुंबई में बने शानदार एंटीलिया में होगा।

आपको बता दें इससे पहले 24 मार्च को गोवा में प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में आकाश और श्लोका का शानदार फोटोशूट भी हुआ। दोनों की शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है लेकिन र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक साल के अंत में आकाश मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी के बंधन में बंधेंगे।

पेपर लीक मामले में टेलीकॉम ‘किंग’ के बेटे समेत कई और जानीमानी हस्तियां फंसी

पेपर्स लीक
पनामा पेपर्स लीक मामले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पनामा पेपर्स लीक मामले में एक नया खुलासा हुआ है, अप्रैल 2016 में पनामा पेपर्स के छपने के 3 हफ्ते पहले पनामा की लॉ फर्म मोसैक फोनसेका को किए गए ईमेल में कुछ भारतीयों के नाम सामने आए हैं।
इसमें पीवीआर सिनेमा के मालिक अजय बिजली, सुनील मित्‍तल के बेटे व हाइक मैसेंजर के सीईओ कवीन भारती मित्‍तल और एशियन पेंट्स के प्रवर्तक अश्विन धनी के बेटे जलज अश्विन धनी का नाम शामिल हैं, इनकी कंपनियां विदेशी में भी हैं ये पता चला है।
इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार, केबीएम ग्‍लोबल लिमिटेड के प्रवर्तक के तौर पर कवीन भारती मित्‍तल का नाम सामने आया है, यह फर्म ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (BVI) में दिसंबर 2008 में पंजीकृत हुई थी।
ताजा खुलासे में 12 लाख ऐसे दस्‍तावेज हैं जिनमें 12000 दस्‍तावेज भारतीयों से जुड़े है। 2016 में 1.15 करोड़ दस्‍तावेज सामने आए थे। इसे खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (ICIJ) और जर्मनी के अखबार सूड्यूश जिटुंग ने मिलकर खोजा था।
जिन लोगों की विदेश में कंपनियां हैं उनमें शिव खेमका, अमिताभ बच्‍चन, जहांगीर सोराबजी, डीएलएफ समू‍ह के केपी सिंह और उनके परिवार वाले, अनुराग केजरीवाल, मेहरासंस ज्‍वेलर्स के नवीन मेहरा और हाजरा इकबाल मेमन व उनके परिवारवालों के नाम शामिल हैं।