कौन कर रहा बीमारी में इरफान की मदद, लंदन वाले घर की दी चाबी

इरफान खान
नहीं रहे अभिनेता इरफ़ान ख़ान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और उनका परिवार इस समय बुरे वक्त से गुजर रहा है। इरफान पिछले तीन महीने से न्यरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। इसलिए वो बिमारी का इलाज करवाने के लिए भारत से दूर लंदन में  है।
ऐसे समय में बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकार इरफान की मदद और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। लेकिन शाहरुख खान ने जो इरफान के लिए किया वह बहुत चुनिंदा लोग ही करते हैं।
इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान खान से शाहरुख मिलने पहुंचे। दोनों ने दो घंटे साथ में बिताए। इस दौरान शाहरुख ने न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्क‍ि उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दे दी। काफी जिद करने के बाद इरफान ने इसे स्वीकार कर लिया।
शाहरुख खान का मानना था कि इरफान की फैमिली उनके घर को अपना घर जैसा महसूस करेंगे। इरफान शाहरुख को अपना बेहद करीबी मानते हैं। इसी बीच खबर आ रही है, इरफान की सेहत में सुधार आ रहा है। उनकी रिकवरी की गति धीमी है, लेकिन इस साल के अंत तक वो भारत लौट सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.