पंजाबी पॉप गायक अमनदीप सिंह लांबा पर रेप का आरोप 

अमनदीप सिंह लांबा
अमनदीप सिंह लांबा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाबी पॉप गायक अमनदीप सिंह लांबा पर दिल्ली की एक लड़की ने उन पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी लड़की ने आरोप लगाया है कि अमन दीप ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा करते हुए शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, सिंगर अमन दीप से लड़की की मुलाकात एक पांच सितारा होटल में इवेंट के दौरान हुई थी। वहां चंद मिनटों की बातचीत में अमन दीप ने लड़की को अपनी पंजाबी एल्बम में ब्रेक देने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। अमनदीप ने लड़की से कई बार मुलाकात की थी। इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किए। खुद का भंडा फूटते ही अमन दीप ने लड़की का नंबर अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी लड़की ने उससे मिलने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।

बाद में लड़की ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। वहीं परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अमनदीप पीड़ित लड़की को उसका करियर खत्म करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल, पुलिस अब जल्द ही पंजाबी गायक अमनदीप सिंह से पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.