अहमदाबाद में भी हुआ दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड
अगस्त के महीने में उत्तराखंड में तीन बार घुस आए थे चीनी सैनिक- सूत्र
जूनियर बच्चन की ‘मनमर्जियां’ देखने के बाद अमिताभ ने कहा, ‘मैं आपसे बाद में बात करूंगा’
फ्री में देखे अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 का टीज़र
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म रोबोट 2.0 जल्द ही सिनेमाघरों के लिए रुख करनेवाला है लेकिन इससे पहले इस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर के लिए फैंन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और उनकी यह बेसब्री तो अब बढ़ती ही चली जा रही है।
भारत के 6 राज्यों में आया भूकंप, डर गये लोग
पीएनबी घोटाला: चौकसी नहीं करेगा सरेंडर, जारी किया एक वीडियो
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
पीएनबी घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी देश से भागने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है। अपने ऊपर लगे आरोपों को चोकसी ने गलत बताया है और कहा कि ईडी ने अवैध तरीके से उसकी संपत्तियां जब्त की हैं।
न्यूज एजेंजी ANI के दिए बयान में मेहुल ने कहा कि, उसपर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं, साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रूप से उसकी संपत्तियों को अटैच कर उसे फंसाया है। वीडियो में मेहुल ने कहा कि बेवजह मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है और कोई कारण भी नहीं बताया गया है, उसने कहा कि मेरा पासपोर्ट सस्पेंड है, ऐसे में सरेंडर करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।
करीब 13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं, नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जबकि मेहुल के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। मेहुल चोकसी को कई बार भारतीय एजेंसियों के द्वारा समन जारी किया जा चुका है, हालांकि, हर बार उसने भारत आने में असमर्थता जाहिर की है, चोकसी ने कहा है कि अगर वह भारत आता है, तो उसके साथ लिंचिंग हो सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई शाखा में दो अरब डॉलर की कथित धोखाधड़ी में केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस साल फरवरी में अस्थायी तौर पर मुंबई में 15 फ्लैट और 17 कार्यालय परिसर, कोलकाता में एक मॉल, अलीबाग में चार एकड़ का फार्म हाउस और महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर और पनवेल तथा तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 231 एकड़ भूमि कुर्क की थी।
वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, ईडी अब इन संपत्तियों को जब्त कर इन स्थानों पर अपने कब्जे का बोर्ड लगाएगा, ईडी ने मनी लॉंड्रिंग रोधक कानून के तहत चोकसी, उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स और उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ आपराधिक जांच के मामले में इन संपत्तियों की अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया था।
KaiOS बेस्ड Jio फोन में आया WhatsApp
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
लम्बे इंतजार के बाद JioPhone के लिए वॉट्सऐप को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है, इसे KaiOS बेस्ड JioPhone के लिए 15 अगस्त तक जारी किया जाना था, हालांकि अब इसे जियोस्टोर के जरिए जारी किया गया है।
यूजर्स JioStore के जरिए अपने-अपने JioPhone और JioPhone 2 पर वॉट्सऐप के खासतौर पर डिजाइन किए गए वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं, जुलाई में 41वें एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने YouTube वर्जन के साथ WhatsApp के जारी होने की जानकारी दी थी।
एंड्रॉयड और iPhone के अपने वर्जन की तरह ही जियोफोन के लिए डिजाइन किए गए वॉट्सऐप में भी एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन दिए जाने का दावा किया जा रहा है. इस ऐप के जरिए यूजर्स वॉयस मैसेजेस को रिकॉर्ड और सेंड भी कर पाएंगे।
अपने जियोफोन में वॉट्सऐप डाउनलोड करने के लिए मेन्यू से जियोस्टोर में जाएं और यहां लिस्ट में वॉट्सऐप को खोजें, इसके बाद इंस्टॉलेशन शुरू करने के लिए Install का विकल्प चुनें, ध्यान रहे वॉट्सऐप ऑपरेट करने के लिए आपके जियोफोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का चलना जरूरी है, इसके अलावा वॉट्सऐप चलाने के लिए आपको अपने फोन नंबर को वेरिफाई करना भी जरूरी है।
जिनका नाम NRC में नहीं, उन्हें किया जाएगा देश से बाहर -राम माधव
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची में शामिल नहीं किए जाने वाले लोगों का मताधिकार छीन लिया जाएगा और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।
डिफेंडिंग दि बॉर्डर्स, सेक्यूरिंग दि कल्चर’ विषय पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि, भारत के वाजिब नागरिकों को अपनी नागरिकता साबित करने और एनआरसी की अंतिम सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाएगा।
सोनोवाल ने कहा, एनआरसी सभी राज्यों में लागू की जानी चाहिए, यह ऐसा दस्तावेज है जो सभी भारतीयों का संरक्षण कर सकता है, असम में एनआरसी में शामिल नहीं किए जाने वाले लोग अन्य राज्यों में जा सकते हैं, इसलिए हमें ठोस कदम उठाना होगा।
सेमिनार में माधव ने कहा कि, 1985 में हुए ‘असम समझौते’ के तहत एनआरसी को अद्यतन किया जा रहा है, जिसके तहत सरकार ने राज्य के सभी अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
उन्होंने कहा, एनआरसी से सभी अवैध प्रवासियों की पहचान सुनिश्चित हो सकेगी, अगल कदम ‘मिटाने’ का होगा, यानी अवैध प्रवासियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे और उन्हें सभी सरकारी लाभों से वंचित कर दिया जाएगा, इसके अगले चरण में अवैध प्रवासियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा।
दलित शब्द पर जारी एडवाइजरी से नाराज हुए रामदास अठावले
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
न्यायालय के निर्णय के आधार पर दलित शब्द की जगह अनुसूचित जाति शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर जारी किए गए परामर्श पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शब्द का इस्तेमाल सरकारी रिकॉर्डस में भी किया जाता है, लेकिन हमारा मत है कि दलित शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।
इससे पहले 6 सितंबर को भी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा था कि, बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ द्वारा बोलचाल में एवं मीडिया में दलित शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाए जाने के फैसले के खिलाफ उनकी पार्टी आरपीआई (ए) सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी
अठावले ने एक बयान में कहा, सरकारी कामकाज में अनुसूचित जाति शब्द का इस्तेमाल उचित है और मैं इससे सहमत हूं लेकिन व्यवहारिक भाषा में दलित शब्द का इस्तेमाल करने या नहीं करने का फैसला आम जनमानस के ऊपर छोड़ देना चाहिए।
अठावले ने कहा, मैं दलित पैंथर का नेता रहा हूं, दलित शब्द केवल एक जाति विशेष के लिए नहीं बना है बल्कि गरीब, मजदूर ,किसान ,झुग्गी झोपड़ी एवं समाज की मुख्यधारा से वंचित रहने वाले व्यक्ति दलित होते हैं, और दलित शब्द से समाज के युवा अपने आपको गौरवान्वित भी महसूस करते हैं और आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

















